29 C
Mumbai
Tuesday, September 1, 2026
Home Blog Page 527

एमपी : पीएम मोदी ने कहा, दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग मेरा परिवार हैं

एमपी : पीएम मोदी ने कहा, दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग मेरा परिवार हैं
एमपी : पीएम मोदी ने कहा, दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग मेरा परिवार हैं
एक दिन के दौरे पर पीएम मोदी इंदौर पहुंचे हैं, पीएम का स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, इस प्रवास के दौरान वे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात किया। 
बोहरा समुदाय के कार्यक्रम आशरा मुबारकां में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, बोहरा समाज के लोग मेरे परिवार जन हैं, आपने मुझे यहां आने का मौका दिया गया में आपका आभारी हूं।
पीएम ने कहा कि, इमाम हुसैन के पवित्र संदेश को आप ने अपने जीवन मे उतारा है और लोगों तक पहुंचाया है, उनकी सीख उस समय जितनी महत्त्वपूर्ण थी उतनी आज भी जरूरी है, शांति, सद्भाव, राष्ट्रप्रेम बोहरा समाज के लोगों में है।
सैफी मस्जिद इंदौर में चल रहे इस आयोजन में सीएम शिवराज सिंह भी मौजूद हैं, शिवराज सिंह ने कहा कि, बोहरा समुदाय ने समाज के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं, नंसैफी मस्जिद लगभग 100 साल पुरानी है, वहीं दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला ने 3 दिन बाद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए भारत सरकार के कामों की तारीफ की।
इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि, पीएम मोदी के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और इसके लिए 3500 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं, इतना ही नहीं सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, ड्रोन कैमरे के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

544 के भारी भरकम बजट के साथ आपके होश उड़ा देंगे अक्षय कुमार और रजनीकांत 

544 के भारी भरकम बजट के साथ आपके होश उड़ा देंगे अक्षय कुमार और रजनीकांत 
544 के भारी भरकम बजट के साथ आपके होश उड़ा देंगे अक्षय कुमार और रजनीकांत 
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.0 ने अपने धमाकेदार टीज़र के साथ दस्तक दिया है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 का टीजर रिलीज हो गया है। अब करीब 1.30 मिनट के टीजर वीडियो का एक-एक सीन काबिलेतारीफ है। बेहद ही खूबसूरती से इसे दर्शाया गया है। 
रोबोट 2.0 भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। 2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं और इसमें अक्षय नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म 2.0 अक्षय डॉक्टर रिचर्ड यानि क्राउ मैन की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म के जरिए रोबोट चिट्टी की भी वापसी हो रही है। 
यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साइंस फिक्शन पर बेस्ड मूवी की सबसे खास बात इसका VFX वर्क है। जो कि शानदार बन पड़ा है। VFX की वजह से ही कई बार मूवी की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। 
वही बता दे की टीज़र के वीएफएक्स में हॉलीवुड स्टैंडर्ड की क्वालिटी देखने को मिलती है। इसे 3D और 2D में रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि मेकर्स ने वीएफएक्स पर 544 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी का बजट 400-500 करोड़ के करीब है। 
ये ऐसा पहली बार है जब भारत में बनी किसी फिल्म के वीएफएक्स पर इतना भारी भरकम अमाउंट खर्च किया गया हो। 2.0 के वीएफएक्स होश उड़ाने वाले हैं।  2.0 में एमी जैक्शन भी लीड करेक्टर में नजर आएंगी। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, दो हफ्ते बाद कम होने लगेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

एक रिपोर्ट के अनुसार, दो हफ्ते बाद कम होने लगेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
एक रिपोर्ट के अनुसार, दो हफ्ते बाद कम होने लगेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
विदेश में कच्‍चा तेल सस्‍ता होने के बावजूद भारत में इसके दाम बढ़ रहे हैं, दिल्ली में आज फिर पेट्रोल फिर 13 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.08 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी या नरमी का असर पेट्रोल या डीजल की कीमतों पर करीब दो हफ्ते बाद पड़ता है, कच्चा तेल बुधवार को मई के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर चला गया था, जो आगे आपूर्ति कम रहने की संभावनाओं से प्रेरित था‌।
ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा के अनुसार, वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल रहने के कारण तेल निर्यातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ ने आशंका जताई गई है कि अगले साल तेल की मांग नरम रह सकती है इसलिए कीमतों में थोड़ी कमजोरी आई है मगर फिलहाल तेल के दाम में नरमी की संभावना कम है।
अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई 0.67 फीसदी की नरमी के साथ 69.90 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था, इससे पहले डब्ल्यूटीआई बुधवार को 70 डॉलर के पार चला गया था।
घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर डिलीवरी कच्चा तेल वायदा बुधवार को 31 रुपये यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 5,075 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि दैनिक कारोबार के दौरान वायदे में 5,140 रुपये प्रति बैरल का उछाल आया है।
एंजेल ब्रोकिंग के ऊर्जा विश्लेषक व वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए कहा कि तेल भंडार घटने को लेकर जो प्रतिक्रिया आनी थी वह पहले ही आ गई थी और मौजूदा नरमी अस्थाई है फिर तेजी की संभावना बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण तेल की आपूर्ति कम होने और अमेरिका में लगातार तेल का भंडार घटने से कच्चे तेल के दाम को सपोर्ट मिल रहा है, गुप्ता ने कहा, ओपेक देशों के बीच अगर आगे तेल का उत्पादन बढ़ाने को लेकर सहमति बनेगी तो ही तेल के दाम में नरमी आएगी‌।

पीएम मोदी ने कहा कि, गुजरात का सीएम बनने से पहले जन्मदिन मेरा कब आता है पता नहीं रहता था

पीएम मोदी ने कहा कि, गुजरात का सीएम बनने से पहले जन्मदिन मेरा कब आता है पता नहीं रहता था
पीएम मोदी ने कहा कि, गुजरात का सीएम बनने से पहले जन्मदिन मेरा कब आता है पता नहीं रहता था
पीएम मोदी आज नमो ऐप के जरिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने बिहार के नवादा और झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी बात की।
पीएम ने कार्यकर्ताओं को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का मंत्र दिया, चर्चा के दौरान नवादा की वर्षा रानी ने पीएम पूछा कि इस वर्ष आप अपना जन्मदिन कैसे मनाएंगे, तब मोदी ने कहा कि मैं जब तक गुजरात का मुख्यमंत्री नहीं बना था, तब तक मुझे पता भी नहीं चलता था कि मेरा जन्मदिन कब आता है।
पीएम ने कहा, ना ही मैं ऐसे परिवार में पैदा हुआ, जहां जन्मदिन मनाने की परंपरा रही हो, इसलिए मैं खुद को इससे दूर रखने की कोशिश करता हूं, 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन आता है।
पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 सितंबर के दिन आपके आसपास जन्म लेने वाले बच्चों के घर जाएं, उन्हें पुष्प भेंट करें, साथ ही परिवार के लोगों को बताएं कि उनके देश के प्रधानमंत्री का जन्म भी इसी दिन हुआ था और उनसे कहें कि वे भी बड़े बने।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, 17 सितंबर को जिनका जन्मदिन आता है सभी लोगों को ढूंढकर उनसे मिलें, सभी को इकट्ठा करें और उनका अभिनंदन करें, यही मेरा भी अभिनंदन होगा।
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, 16 सितंबर को वाजपेयी जी के निधन का एक महीना पूरा हो रहा है, उनकी कविता हमारे देश को आगे ले जाने का काम कर सकती है, इसलिए हमें अटल जी को काव्यांजलि देनी चाहिए।

क्राइम ब्रांच ने आशु भाई उर्फ आसिफ को रेप के मामले में लिया हिरासत में

क्राइम ब्रांच ने आशु भाई उर्फ आसिफ को रेप के मामले में लिया हिरासत में
क्राइम ब्रांच ने आशु भाई उर्फ आसिफ को रेप के मामले में लिया हिरासत में
नाबालिग से रेप के आरोप में फंसे ज्योतिषी आशु भाई उर्फ आसिफ को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में ले लिया है, क्राइम ब्रांच की टीम आशु भाई से इस मामले में पूछताछ कर रही है।
बाबा ज्योतिषी आशु भाई गुरुजी और उसके बेटे पर एक नाबालिग से रेप का आरोप लगा हुआ है, आशु भाई से दिल्ली के हौजखास थाने में पूछताछ की जा रही है।
कुछ दिनों पहले दिल्ली के हौजखास थाने में गाजियाबाद में रहने वाली एक महिला ने आशु भाई पर रेप का आरोप लगाया था, महिला ने कहा था कि वह 2008 में आशु भाई के साथ जुड़ी थी, जिसके बाद बाबा ने कई सालों का उसका और उसकी मासूम बेटी का दुष्कर्म किया।
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह अपनी छह वर्षीय बेटी के पोलियो के इलाज के लिए आशु भाई गुरुजी के पास गई थी, जिसके बाद बाबा ने उसे अपने रोहिणी वाले आश्रम पर बुलाया था और वहां पूरे कपड़े उतारकर मालिश करता था।
पीड़िता के मुताबिक, आशु भाई ने उसकी और उसकी बेटी का दुष्कर्म 2008 से 2013 तक किया, उन्होंने कहा कि जब 2013 में वह अपनी शिकायत लेकर आशु गुरुजी के आश्रम में गईं तो वहां उसको नशीला पदार्थ पिलाया और गैंगरेप किया।

अब भारत बन सकता है NSG का सदस्य -अमेरिका

अब भारत बन सकता है NSG का सदस्य - America
अब भारत बन सकता है NSG का सदस्य - America
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चीन के वीटो के कारण भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल नहीं कर पाया और अमेरिका इस समूह में भारत की सदस्यता की वकालत करता रहेगा, क्योंकि भारत इसके सभी मानदंडों को पूरा करता है।
भारत को अमेरिका और इस समूह के ज्यादातर पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन चीन अपने इस रूख पर कायम है कि नए सदस्य को परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर करने चाहिए, जिससे इस समूह में भारत का प्रवेश मुश्किल हो गया है।
दक्षिण और मध्य एशिया के लिए उप विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने कहा कि, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह आम सहमति पर आधारित संगठन है, चीन के विरोध के कारण भारत इसकी सदस्यता हासिल नहीं कर पा रहा है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, हमारा विचार है कि चीन के वीटो के कारण हम भारत के साथ अपने सहयोग को सीमित नहीं करेंगे, निश्चित तौर पर हम एसटीए के दर्जे के साथ आगे बढ़े हैं और हम मानते हैं कि भारत एनएसजी की सभी योग्यताओं को पूरा करता है।
उन्होंने कहा कि भारत को कूटनीतिक व्यापार प्राधिकार (एसटीए-1) का दर्जा देकर अमेरिका ने उसे अमेरिकी के निकटतम सहयोगियों की सूची में रख दिया है, विदेश विभाग की वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, भारत के साथ परमाणु समझौते की प्रक्रिया शुरू हुए दस साल पूरे होने वाले हैं, वेस्टिंगहाउस दिवालियापन से बाहर निकल रही है अब हमारे पास इस समझौते को पूरा करने का अवसर है।

जारी हुआ अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.0 का टीज़र, क्या आपने देखा ?

जारी हुआ अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.0 का टीज़र, क्या आपने देखा ?
जारी हुआ अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.0 का टीज़र, क्या आपने देखा ?

शैतानी राक्षस दुनिया में आतंक मचाने के लिए आ गया है। जी हां शैतान बने अक्षय कुमार दुनिया पर अपना राज़ जमाने के लिए रोबोट 2.0 के टीज़र के साथ हाज़िर है जो साल 2010 में आई फिल्म ‘रोबोट’ का दूसरा पार्ट है।  फैंन्स का इंतज़ार फाइनली ख़तम हुआ। 

कुल 1 मिनट 31 सेकेंड के दिखाए गए ट्रेलर में शहर भर में मौजूद लोगों के पास मोबाइल फोन को विलेन अपने पास चुंबकीय ताकत से खींच लेता है। इसके बाद चील के रूप में पूरे शहर में आतंक मचा देता है। हालांकि पावरफुल विलेन से लड़ने के लिए ‘रोबोट’ फिल्म की ही तरह सुपर पॉवर का यूज करने के लिए साइंटिस्ट डॉक्टर वसीगरन बने रजनीकांत ‘चिट्टी’ को बुलाते हैं। देखना यह होगा कि लोगों के पास से मोबाइल फोन के गायब होने की क्या वजह हो सकती है।
 
पिछली फिल्म की तरह इस बार भी फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। आज से इस फिल्म के टीजर का 3डी वर्जन थिअटर्स में दिखाया जाएगा। यह फिल्म 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई है। इसे बनने में 2 साल से ज्यादा का समय लगा है। फिल्म का डायरेक्शन शंकर ने किया है और इसमें रजनी और अक्षय के अलावा एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म आगामी 29 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।  

‘स्वच्छता अभियान पार्ट-2’ की शुरुआत करने जा रहे हैं PM मोदी

'स्वच्छता अभियान पार्ट-2' की शुरुआत करने जा रहे हैं PM मोदी
'स्वच्छता अभियान पार्ट-2' की शुरुआत करने जा रहे हैं PM मोदी
पीएम मोदी 15 सिंतबर से स्वच्छ भारत अभियान का पार्ट-2 शुरू करने जा रहे हैं, इस अभियान का नाम ‘स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान’ होगा, पीएम ने सभी लोगों को इससे जुड़ने की अपील की है।
यह अभियान 15 सिंतबर से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा, चार साल पहले 2 अक्टूबर को ही पीएम मोदी ने स्वच्छ्ता मिशन की शुरुआत की थी, जिसके 4 साल पूरा होने जा रहा है।
इस साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की भी शुरुआत होने जा रही है, 15 सितंबर सुबह 9.30 बजे ‘स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान’ की शुरुआत होगी।
अभियान के दौरान स्कूल और सरकारी विभागों के अलावा जनप्रतिनिधियों, प्रसिद्ध और गणमान्य लोगों और सामाजिक संस्थाओं की स्वच्छता में भागीदारी तय की जाएगी।
इस कार्यक्रम में 15 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा 2018 कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी स्कूली छात्र, सरकारी विभाग, जनप्रतिनिधि संगठन और नामचीन हस्तियां हिस्सा लेंगी।
16 सितंबर को पंचायती राज संस्थानों की ओर से स्वच्छता सभा का आयोजन और श्रमदान से स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन होगा, 17 सितंबर को गणमान्य व्यक्तियों की ओर से श्रमदान किया जाएगा और 22 सितंबर को रेलवे की ओर से स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा।
24 सितंबर को कॉर्पोरेट और कंपनियों की भागीदारी से श्रमदान, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसे स्वच्छता कार्य शुरू किए जाएंगे, वहीं 25 सितंबर को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत उन लोगों को प्रेरित किया जाएगा जो अपनी इच्छा से स्वच्छता में श्रमदान कर सकें।

2.0 के बाद अक्षय कुमार ने शेयर किया केसरी का नया पोस्टर 

2.0 के बाद अक्षय कुमार ने शेयर किया केसरी का नया पोस्टर 
2.0 के बाद अक्षय कुमार ने शेयर किया केसरी का नया पोस्टर 
अक्षय कुमार इन दिनों काफी चर्चाओं में है एक तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म रोबोट 2.0 का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है तो वही उनकी नेक्स्ट फिल्म केसरी के लिए भी लोग काफी एक्ससाइटेड है। इस फिल्म से पहले अक्षय का लुक रिवील हो चूका है।  लेकिन अब अक्षय ने इस फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। 
 
इस पोस्टर में अक्षय काफी जोश में दिख रहे है जहाँ उन्होंने हाथ में राइफल भी पकड़ी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन दिया On #SaragarhiDay heres the first look of #KESARI – our humbe tribute to the मार्टियर्स of saragarhi ! ” Aaj meri pagdi bhi kesari .. जो bahega mera woh lahu bhi kesari …aur mera jawab bhi kesari “
 
सारागढ़ी की लड़ाई पर बन रही इस फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर मिलतर प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 1897 ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच सारागढ़ी में हुई लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म का नाम केसरी रखा गया है और यह फिल्म अगले साल होली पर रिलीज़ की जाएगी। 

आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि से रिलीज़ हुआ नया गाना, यो यो हनी सिंह के रैप का भी लगा तड़का 

आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि से रिलीज़ हुआ नया गाना, यो यो हनी सिंह के रैप का भी लगा तड़का 
आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि से रिलीज़ हुआ नया गाना, यो यो हनी सिंह के रैप का भी लगा तड़का 
आयुष शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म लवरात्रि को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म का ट्रेलर और सॉन्ग्स रिलीज़ किये गए है जो की दर्शकों के ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है। सलमान खान प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘लवरात्रि के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘रंगतारी  रिलीज किया है, जिसमें आयुष शर्मा जबरदस्त डांस मूव्स करते दिखाई दे रहे हैं। ‘रंगतारी’ आयुष शर्मा का पहला सोलो सॉन्ग है, जिसे यो यो हनी सिंह, तनिष्क बागची और शब्बीर अहमद ने अपनी खूबसूरत आवाज़ दी है। 
 
‘रंगतारी’ गाने की बात करें तो इसमें आयुष शर्मा बहुत ही गजब का डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने को देव नेगी ने गाया है, जिनकी आवाज आयुष पर एक दम फिट बैठी है। गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है और इसके बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। गाने में यो यो हनी सिंह का रैप लोगो के लिए एक सरप्राइज की तरह है।
 
बता दें कि, इससे पहले फिल्म के तीन और गाने रिलीज किये जा चुके हैं, जिसमें चोगाड़ा, आंख लड़ जावे और ‘तेरा हुआ गाना है। इन तीनों गानों को काफी पसंद किया गया है।गाना रिलीज से पहले आयुष शर्मा ने गाने का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में आयुष शर्मा धमाकेदार एंट्री करते हुए जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। लवरात्रि फिल्म से आयुष शर्मा और वरीना हुसैन अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहे हैं। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित लवरात्रि की कहानी आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की प्रेम कहानी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।