28 C
Mumbai
Wednesday, September 2, 2026
Home Blog Page 525

ADR की एक रिपोर्ट के अनुसार, पढ़े-लिखे से ज्यादा कमा रहे अनपढ़ विधायक

अनपढ़ विधायक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात के अनपढ़ विधायक स्नातक या उच्च डिग्रीधारी विधायकों से कहीं ज्यादा कमाते हैं, चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह रिपोर्ट तैयार प्रकाशित की है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के कुल 182 विधायकों में से 161 की औसत वार्षिक आय 18.80 लाख रुपये है, स्नातक किये हुये 63 विधायकों की औसत सालाना आय 14.37 लाख रुपये है।

पिछले साल हुये विधानसभा चुनाव से पहले सभी 182 विधायकों द्वारा दायर किये गये चुनावी हलफनामे का अवलोकन करने के बाद एडीआर और इससे संबद्ध ‘गुजरात इलेक्शन वॉच’ द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में विधायकों की वार्षिक आय, पेशा और शैक्षणिक योग्यता के बारे में ब्यौरा दिया गया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, देश भर के विधायकों यानी MLA की सालाना आय में भी काफी विविधता है, इसके मुताबिक देश में MLA की औसत सालाना आय 24.59 लाख रुपये हैं, इसमें सिर्फ कर्नाटक के 203 विधायकों की आय औसतन 1.1 करोड़ रुपये है, जबकि देश के पूर्वी क्षेत्र में 614 विधायकों की आय महज 8.5 लाख रुपये है।

रिपोर्ट में एक सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि, देश में कुल 4,086 विधायकों में 3,145 विधायकों ने जो शपथपत्र दाखिल किया है उनमें 33 प्रतिशत विधायक पांचवीं से 12वीं कक्षा तक ही पढ़े हैं लेकिन उनकी सालाना औसत आय 31.03 लाख रुपये है और बाकी 63 प्रतिशत विधायक जो ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं, की औसत आय महज 20.87 लाख रुपये है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, एडीआर रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंगलुरु (ग्रामीण) के विधायक ए. नागराजू देश में सबसे अधिक सालाना आय वाले विधायक हैं, इनकी कुल आय 157.04 करोड़ रुपये है।

राहुल गाँधी को लेकर साक्षी महाराज का विवादित बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नसीहत दी है कि वे संघ की राष्ट्रीयता और देशभक्ति को समझने के लिये मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल हों।

साक्षी महाराज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, संघ देश को जोड़ता है, तोड़ता नहीं है। साक्षी महाराज ने कहा, मुझे लगता है कि राहुल गांधी हों या दूसरे दल के नेता, संघ की विचारधारा को सुनने समझने के लिये संघ के पास जाना ही पड़ेगा। बीजेपी सांसद ने कहा कि, अब राहुल गांधी को देखिये वे मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं, शिव भक्त बन रहे हैं, कहीं जनेऊ दिखा रहे हैं, आप जो कुछ भी हैं, एक बार संघ के कार्यक्रम में जाएं, वहां अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि, भगवान राहुल गांधी को सदबुद्धि दे ताकि वे आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचें और अभी भी दो दिन का कार्यक्रम बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि, इस देश में आरएसएस ही ऐसा संगठन है, जिसने देश को जोड़ कर रखा है। अगर आरएसएस नहीं होता, तो देश कब का टूट गया होता, इस देश को तोड़ने का काम तो कांग्रेस ने किया, इस देश के 3 टुकड़े करा दिया।

साक्षी महाराज ने कहा, मेरा तो राजनीति में आना ही मंदिर के कारण हुआ, अगर मंदिर नहीं बनेगा तो राजनीति में रहने का औचित्य क्या है, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा।

पीएम मोदी ने वाराणसी की जनता को दिया हिसाब, कहा, “आप मेरे हाईकमान हैं”

PM मोदी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पीएम मोदी अपना 68वां जन्‍मदिन मनाने सोमवार को वाराणसी पहुंचे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय में सभा को संबोधित किया, यह सभा बीएचयू के एम्‍फीथिएटर के खेल मैदान में थी।

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए ‘हर हर महादेव’ का उद्घोष किया, पीएम मोदी नेे वाराणसी के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जनता को बताया।

पीएम मोदी ने वाराणसी के लोगों से कहा, आप लोगों ने भले ही मुझे पीएम बनाया हो, लेकिन मैं पहले यहां का सांसद हूं, आप मेरे मालिक हैं, मेरे हाईकमान हैं, इसलिए मेरा दायित्‍व है कि मैं अपने कामों का हिसाब आपको दूं। मैं आप सभी को धन्‍यवाद देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी को पूर्वी भारत का सबसे बड़ा मेडिकल सेंटर बनाया जाएगा, इसके लिए निजी क्षेत्र की मदद भी ली जा रही है। काशी में कैंसर का नया अस्‍पताल बनाया जा रहा है, बीएचयू में अटल इंक्‍यूबेशन सेंटर की शुरुआत की गई है। उन्‍होंने कहा कि, मैं काशी का बेटा हूं, आज मुझे संतोष है कि बाबा विश्‍वनाथ के आशीर्वाद से हम काशी का विकास कर पा रहे हैं, आज काशी में हर दिशा में परिवर्तन हो रहा है, पहले काशी को भोले के भरोसे छोड़ दिया गया था।

पीएम मोदी ने कहा कि, वाराणसी में आज करोड़ों रुपये की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, वाराणसी में हमने हर ओर विकास किया है, हवाई जहाज से वाराणसी पहुंचने वाले लोगों की संख्‍या पहले से बढ़ी है‌।

पीएम केे साथ उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद थे, उन्‍होंने कहा कि काशी के विकास के लिए पिछले चार वर्षों में जितनी भी योजनाएं आईं हैं, मैं उनके लिए पीएम मोदी का धन्‍यवाद देता हूं, उन्‍होंने कहा कि काशी में पीएम मोदी ने योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने तीन दवाओं से हटाया बैन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, कैबिनेट मंत्री है फरार और किसी को पता नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, कैबिनेट मंत्री है फरार और किसी को पता नहीं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट ने सैरीडॉन और दो अन्य दवाओं की बिक्री से प्रतिबंध हटा दिया है,  इससे पहले सरकार ने पिछले सप्ताह 328 दवाओं की बिक्री पर बैन लगा दिया था, कोर्ट ने फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन या एफडीसी दवाओं के बारे में केंद्र का जवाब मांगा है।

पेनकिलर सैरीडॉन और स्किन क्रीम पैनड्रम उन 328 एफडीसी दवाओं में थे जिन्हें सरकार ने उनके ‘अनुचित उपयोग’ को रोकने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सिर्फ इसलिए इन दवाओं को बंद कर दिया जाए क्‍योंकि ये 1988 से पहले की निर्मित हैं।

सरकार ने सिर दर्द में ली जाने वाली सैरीडॉन को तो बंद कर दिया लेकिन डीकोल्‍ड टोटल, फेंसेडाइल और ग्राइलिंकट्स को बंद नहीं किया है, हालांकि अब कोर्ट के फैसले के बाद सैरीडॉन को भी राहत मिल गई है, इससे पहले सरकार ने कहा था कि वो छह और दवाओं के उत्‍पादन, बिक्री और वितरण पर रोक लगाएगी।

इस प्रतिबंध से 1.18 लाख करोड़ रुपए के फार्मा उद्योग से 1500 करोड़ रुपए का कारोबार बंद होने का अनुमान है, जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें सिरदर्द समेत कई रोगों की दवाएं शामिल हैं।

सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक जुकाम, खांसी और डिप्रेशन की दवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, जिन ब्रांडों की दवाएं बंद की गई हैं उनमें माइक्रोलैब ट्राईप्राइड एबॉट ट्राइबेट और ल्‍यूपिन ग्‍लूकोनॉर्म शामिल है‌।

दलित नेता चंद्रशेखर, कहा- जो रावण बोलेगा उसे कोर्ट ले जाऊंगा

दलित नेता चंद्रशेखर
दलित नेता चंद्रशेखर


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा है, कि उन्हें ‘रावण’ नाम से नहीं पुकारा जाए, चंद्रशेखर ने कहा कि, जो कोई भी मुझे रावण कहेगा तो मैं उनके खिलाफ कोर्ट में केस करूंगा।

उन्होंने कहा कि, रावण ब्राह्मण थे और चंद्रशेखर आजाद भी ब्राह्मण थे, इसके बाद भी मीडिया के कुछ लोगों ने मुझे रावण बनाकर पेश करना शुरू कर दिया है, उन्होंने कहा कि ‘रावण’ नाम के साथ उनकी निगेटिव छवि बनाई जा रही है, जो सरासर गलत है।

चंद्रशेखर ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के रूप में दलितों को हथियार मिला हुआ है, कुछ लोग इस खत्म करना चाह रहे हैं, यह सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पिछले सप्ताह ही जेल से रिहा होकर आए हैं।

भीम आर्मी के मीडिया प्रभारी अजय गौतम ने बताया कि, जब से चन्द्रशेखर आजाद जिला कारागार से अपने निवास छुटमलपुर पहुचे हैं तभी से मीडिया और कार्यकर्ताओं से जिस कारण चंद्रशेखर को चक्कर आ गया, गौतम ने बताया कि चिकित्सकों ने चन्द्रशेखर आजाद को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

जेल से रिहा होने के बाद चंद्रशेखर ने कहा था कि, मायावती उनकी बुआ समान हैं, वह मायावती को ही अपना नेता मानते हैं, युवा दलित नेता ने कहा था कि मायावती के कुछ सिपहसालारों ने उन्हें गलत सूचना देकर मेरे खिलाफ भड़का दिया था, लेकिन अब सारी गलतफहमी दूर हो गई है।

मई 2017 में सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गये ‘भीम आर्मी‘ के संस्थापक चंद्रशेखर को 14 सितम्बर को रिहा किया गया था, रिहाई के बाद उन्होंने कहा था कि मायावती उनकी बुआ हैं और उनका उनसे कोई विरोध नहीं है।

गोवा: सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंची कांग्रेस

गोवा में सरकार बनाने की कोशिश में लगी कांग्रेस

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बीमार होने के बाद बीजेपी गठबंधन को नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, इस कड़ी में विपक्षी कांग्रेस ने आज सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

इस सिलसिले में कांग्रेस के 16 में से 14 विधायक राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गवर्नर से मिलने राजभवन पहुंचे, लेकिन गवर्नर मृदुला सिन्‍हा से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

इस संबंध में कांग्रेस विधायक दल के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा, हम सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं, हमको पहले ही मौका दिया जाना चाहिए था, देखिए आज गोवा में सरकार की कार्यशैली कैसी हो गई है? सरकार होते हुए भी न के बराबर है, हमारे पास नंबर हैं, इसलिए हम सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

उन्‍होंने यह भी कहा कि हमने राजभवन में इस आशय के दो ज्ञापन सौंपे हैं, हम नहीं चाहते कि 18 महीने के भीतर ही दोबारा गोवा में चुनाव हों, जनता ने हमको पांच सालों के लिए चुना है. ऐसे में यदि मौजूदा सरकार सुचारू ढंग से काम करने में सक्षम नहीं हैं तो हमको मौका दिया जाना चाहिए।

इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अस्वस्थता के मद्देनजर राज्य की राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की एक टीम आज पहुंची है। पर्रिकर को इलाज के लिए नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बीजेपी पर्रिकर के स्वस्थ होने तक गोवा में मुख्यमंत्री पद के लिए विकल्प तलाश रही है।

गोवा : सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंची कांग्रेस

सरकार बनाने का दावा पेश
सरकार बनाने का दावा पेश


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बीमार होने के बाद बीजेपी गठबंधन को नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, इस कड़ी में विपक्षी कांग्रेस ने आज सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

इस सिलसिले में कांग्रेस के 16 में से 14 विधायक राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गवर्नर से मिलने राजभवन पहुंचे, लेकिन गवर्नर मृदुला सिन्‍हा से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

इस संबंध में कांग्रेस विधायक दल के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा, हम सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं, हमको पहले ही मौका दिया जाना चाहिए था, देखिए आज गोवा में सरकार की कार्यशैली कैसी हो गई है? सरकार होते हुए भी न के बराबर है, हमारे पास नंबर हैं, इसलिए हम सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

उन्‍होंने यह भी कहा कि हमने राजभवन में इस आशय के दो ज्ञापन सौंपे हैं, हम नहीं चाहते कि 18 महीने के भीतर ही दोबारा गोवा में चुनाव हों, जनता ने हमको पांच सालों के लिए चुना है. ऐसे में यदि मौजूदा सरकार सुचारू ढंग से काम करने में सक्षम नहीं हैं तो हमको मौका दिया जाना चाहिए।

इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अस्वस्थता के मद्देनजर राज्य की राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की एक टीम आज पहुंची है।

पर्रिकर को इलाज के लिए नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बीजेपी पर्रिकर के स्वस्थ होने तक गोवा में मुख्यमंत्री पद के लिए विकल्प तलाश रही है।

रेवाड़ी गैंगरेप: पीड़िता के परिवार ने कहा, हमें मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए

रेवाड़ी गैंगरेप
रेवाड़ी गैंगरेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रेवाड़ी गैंगरेप केस में घटना के पांचवें दिन तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है, आरोपियों से जुड़ा सुराग देने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की जा चुकी है, पुलिस की एक टीम राजस्थान जा चुकी है, लेकिन सभी आरोपी हाथ नहीं लग रहे हैं।

पुलिसिया कार्रवाई से परिजनों और पीड़िता के गांव वालों में काफी आक्रोश में है, यही वजह है कि पीड़िता के परिवार ने मुआवजे के तौर पर सरकार की तरफ से दिए गए दो लाख रुपये का चेक वापस करने की घोषणा की है।

पीड़िता की मां ने मीडिया के सामने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, कल कुछ अधिकारी मुझे मुआवजे का चेक देने आए थे, मैं आज इसे लौटा रही हूं क्योंकि हमें पैसा नहीं न्याय चाहिए, अब तो पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि, मुझे इंसाफ चाहिए चेक का क्या करेंगे, उनको अरेस्ट करो और मुझे इंसाफ दो, दरिंदे हाथ नहीं आए हैं, मुझे न्याय चाहिए, ये 2 लाख है मुझे 2 करोड़ भी नहीं चाहिए, मुझे इंसाफ चाहिए, ये चेक जिसने भी दिया है मैं हाथ जोड़कर वापस करना चाह रही हूं।

कल नारनौल के सीजेएम विवेक यादव पीड़िता का हाल जानने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल पहुंचे थे, वहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से खास मदद के तौर पर दी जाने वाली राशि के तहत 2 लाख रुपये का चेक सौंपा था।

लड़की के पिता ने कहा है कि हो सकता है आठ से 10 लोगों ने उससे बलात्कार किया हो, लेकिन वह उनमें से केवल तीन लोगों की ही पहचान कर पायी है, आपको बता दें कि लड़की अपने स्कूल की टॉपर रही है।

पुलिस ने घटना के बारे में बताया था कि बुधवार को कनीना में बस स्टॉप से लड़की का अपहरण कर लिया गया था, अपहरण करके सुनसान स्थान पर उसे ले गया जहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया था‌।

छत्तीसगढ़ : BSP से गठबंधन पर हो रही है चर्चा – कांग्रेस अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ : BSP से गठबंधन पर हो रही है चर्चा - कांग्रेस अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ : BSP से गठबंधन पर हो रही है चर्चा - कांग्रेस अध्यक्ष
आम चुनावों से पहले इस साल के अंत में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं, महागठबंधन की सुगबुगाहट के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल का प्रदेश में गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है।
बघेल ने कहा है कि, राज्य में महागठबंधन बनाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीएसपी के बीच गठबंधन को लेकर कई बयान सामने आते रहे हैं, लेकिन गठबंधन को लेकर किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।
बघेल ने कहा कि, राज्य में गठबंधन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा कर रही है, उन्होंने कहा कि चुनाव में बीएसपी के साथ गठबंधन की हर संभावना को तलाश रहे हैं और इसके लिए आगे भी हमारी बैठकें होती रहेंगी।
15 साल से सत्ता में रही बीजेपी को परास्त करने के लिए प्रदेश के सभी विपक्षी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।
छत्‍तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में 29 सीटें आदिवासी बाहुल्‍य हैं, आदिवासी बाहुल्‍य इन 29 सीटों पर कब्‍जा किए बगैर छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करना और सत्‍ता तक पहुंचना नामु‍मकिन सा है।

मनोहर पर्रिकर हुए अस्पताल में भर्ती, वहीं उनकी पार्टी  में उठी नेतृत्‍व में बदलाव की मांग 

मनोहर पर्रिकर हुए अस्पताल में भर्ती, वहीं उनकी पार्टी  में उठी नेतृत्‍व में बदलाव की मांग 
मनोहर पर्रिकर हुए अस्पताल में भर्ती, वहीं उनकी पार्टी  में उठी नेतृत्‍व में बदलाव की मांग 
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आज भर्ती कराया गया है, जानकारी के मुताबिक, मनोहर पर्रिकर को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया है।
पर्रिकर को दिल्ली लाने के लिए पीएम मोदी ने विशेष विमान की व्यवस्था है, 6 सितंबर को ही वह अमेरिका से इलाज कराकर भारत लौटे हैं, अमेरिका से लौटने के बाद वो उत्तरी गोवा के कैंडोलिम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
उन्हें इस साल की शुरुआत में करीब तीन महीने अमेरिका में अग्नाशय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए जाना पड़ा था, पर्रिकर ने कल शाम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात कर अपने स्वास्थ्य के संबंध में उन्हें जानकारी दी थी।
परिकर लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं, जिसके चलते बीजेपी चिंतित है, गोवा प्रदेश बीजेपी कमेटी ने बीजेपी हाईकमान से संपर्क करके नेतृत्‍व बदलने की मांग की है।
बीजेपी की गोवा में गठबंधित पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा में नेतृत्व परिवर्तन अब होकर रहेगा, बीजेपी हाईकमान जल्‍द ही अपना संदेश किसी नेता के जरिये गोवा भेजेगी।
सुत्रों के अनुसार, गोवा में नेतृत्व बदलाव की संभावना काफी कम है, नेतृत्व बदलने के लिए सहयोगी दलों से चर्चा करनी पड़ेगी, जबकि महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी का समर्थन मनोहर पर्रिकर को है।
ऐसे में माना जा रहा है कि गोवा में सीएम पद का उम्मीदवार चेहरा बीजेपी के पास नहीं है, राज्य में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज की है।