28 C
Mumbai
Wednesday, September 2, 2026
Home Blog Page 526

हरियाणा : रेवाड़ी गैंगरेप में सुराग देने पर एक लाख रुपये के ईनाम का ऐलान 

हरियाणा : रेवाड़ी गैंगरेप में सुराग देने पर एक लाख रुपये के ईनाम का ऐलान 
हरियाणा : रेवाड़ी गैंगरेप में सुराग देने पर एक लाख रुपये के ईनाम का ऐलान 
हरियाणा के रेवाड़ी गैंगरेप मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, राज्य की पुलिस ने आज बताया कि, इस अमानवीय अपराध का मुख्य अभियुक्त सेना में कार्यरत है।
हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा, मुख्य अभियुक्त सेना में कार्यरत है और इस समय राजस्थान में तैनात है, दो अन्य अभियुक्तों को भी जल्द पकड़ा जाएगा, इसके साथ ही पुलिस ने इन अभियुक्तों का सुराग देने वालों के लिए एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नशीले पदार्थ का सेवन कराके 19 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के इस मामले में राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है।
पुलिस से बताया कि, एसआईटी की अगुवाई मेवात की एसपी नाजनीन भसीन करेंगी, भसीन ने बताया कि, हमने आज पीड़िता से बात की है, उसकी हालत स्थिर है, मुख्य अभियुक्त की पहचान हो गई है, हम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
रेवाड़ी के पास बुधवार को कनीना बस अड्डे से लड़की का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी, सरकार से पुरस्कार प्राप्त स्कूल टॉपर पीड़िता उस समय कोचिंग से लौट रही थी।
पीड़िता के पिता ने कि हो सकता है उनकी बेटी से आठ-दस लोगों ने बलात्कार किया हो, उन्होंने कहा कि, उनकी बेटी ने तीन लोगों का नाम लिया है, लेकिन जिस समय भयावह घटना हुई, उसे ऐसा लगा कि वहां आठ-दस लोग रहे होंगे।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रोहतक में संवाददाताओं से कहा कि, कानून अपना काम करेगा, उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को दंड मिलेगा, महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा, हम छापेमारी कर रहे हैं और उम्मीद है कि गिरफ्तारियां जल्द होंगी।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि, कार में पहुंचे आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे सुनसान स्थान पर ले गए, वहां उन्होंने उसे नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और सामूहिक बलात्कार किया।

 

दिल्‍ली की सड़कों पर निकला पीएम मोदी का काफि‍ला, स्‍वच्‍छता अभियान पार्ट-2 की हुई शुरुआत

दिल्‍ली की सड़कों पर निकला पीएम मोदी का काफि‍ला, स्‍वच्‍छता अभियान पार्ट-2 की हुई शुरुआत
दिल्‍ली की सड़कों पर निकला पीएम मोदी का काफि‍ला, स्‍वच्‍छता अभियान पार्ट-2 की हुई शुरुआत
पीएम मोदी ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ की शुरुआत आज की, जिसके बाद दिल्ली केे पहाड़गंज स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर हायर सेकेंडरी स्‍कूल पहुंचे, इस दौरान उनके काफिले के लिए कोई सेक्‍योरिटी रूट तय नहीं किया गया था, स्‍कूल पहुंचकर पीएम मोदी ने वहां झाड़ू लगाकर स्‍वच्‍छता अभियान को आगे बढ़ाया।
पीएम मोदी ने आज से देश में स्‍वच्‍छता अभियान पार्ट-2 की शुरुआत कर दी है, उन्‍होंने आज सुबह से 9:30 बजे ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ का शुभारंभ किया, इस दौरान देश को संबोधित करते हुए उन्‍होंने देश में स्‍वच्‍छता के क्षेत्र में किए गए तमाम सरकारी प्रयासों को बताया।
उन्‍होंने कार्यक्रम में कहा कि स्‍वच्‍छता एक आदत है, इसे सभी को अपने स्‍वभाव में शामिल करना चाहिए, साथ ही लोगों से उन्‍होंने अपील की कि, सभी को मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा, चार वर्ष पहले शुरू हुआ स्वच्छता आंदोलन अब एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आ पहुंचा है, हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि राष्ट्र का हर तबका, हर संप्रदाय, हर उम्र के मेरे साथी, इस महाअभियान से जुड़े हैं।
उन्‍होंने कहा कि, सिर्फ शौचालय बनाने भर से भारत स्वच्छ हो जाएगा, ऐसा नहीं है, टॉयलेट की सुविधा देना, कूड़ेदान की सुविधा देना, कूड़े के निस्तारण का प्रबंध करना, ये सभी सिर्फ माध्यम हैं, स्वच्छता एक आदत है जिसको नित्य के अनुभव में शामिल करना पड़ता है।

दिल्ली के इस बड़े ट्रॉमा अस्पताल में मरीजों का है बुरा हाल

दिल्ली के इस बड़े ट्रॉमा अस्पताल में मरीजों का है बुरा हाल
दिल्ली के इस बड़े ट्रॉमा अस्पताल में मरीजों का है बुरा हाल
दिल्ली के सुश्रुत ट्रॉमा अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है, इलाज के दौरान यहां असावधानी बरती गई है, ट्रॉमा के आईसीयू में भर्ती मरीज की अच्छे से देखभाल नहीं होने से उसके जख्म में कीड़े पड़ गए हैं।
आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर के कहने के बाद भी जख्मों से मक्खियों के अंडे साफ नहीं किए गए, इसका परिणाम यह हुआ कि मरीज के घाव में मौजूद अंडों से कीड़े बाहर की तरफ आने लगे और बदबू आने लगी।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, यह मामला ् 14 अगस्त का है, 53 साल के हरिचंद को सिविल लाइन स्थित सुश्रुत ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनके सिर पर चोट लगी थी, उनके साथ कोई देखभाल करने वाला नहीं था।
डॉक्टरों ने हरिचंद को आईसीयू में भर्ती कर लिया था, इलाज के दौरान सांस लेने के लिए गले में पाइप लगाई गई, 2 सितंबर को डॉक्टरों की नजर पाइप के आस-पास और सिर में मक्खियों के अंडों पर गई, जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने इसकी चर्चा मरीज के कार्ड पर भी किया पर अस्पताल की तरफ से इसपर खास ध्यान नहीं दिया गया।

हरियाणा : राज्य की CBSE टॉपर रही लड़की के साथ हुआ गैंगरेप

हरियाणा : राज्य की CBSE टॉपर रही लड़की के साथ हुआ गैंगरेप
हरियाणा : राज्य की CBSE टॉपर रही लड़की के साथ हुआ गैंगरेप
हरियाणा के महेंद्रनगर जिले के कनीना से CBSE टॉपर रही छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, लड़की का आरोप है कि पांच लोगों ने उसे किडनैप किया और फिर पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए, जानकारी के अनुसार पांच लोगों ने बुधवार को लड़की को किडनैप किया था, लड़की का आरोप है कि सभी आरोपी उसके गांव के ही रहने वाले हैं।
इस मामले पर हरियाणा के पूर्व सीएम भुपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि, राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, सीएम को अब नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
लड़की ने बताया कि, आरोपी उसे सूनसान जगह पर ले गए और नशीला पेयपदार्थ पिलाकर सामूहिक बलात्कार किया है, रेवाड़ी स्थित महिला पुलिस थाने में एक अधिकारी के अनुसार इस मामले में युवती की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इस मामले पर पीड़िता की मां का कहना है कि, सीबीएसई में टॉप करने पर पीएम मोदी ने उसे सम्मानित किय़ा था, मोदी जी कहते हैं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर ये सबके बाद हम करता कहें, ऐसे घिनौना काम करने वाले को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

कारोबारियों को प्रोत्साहित कर रही है सरकार – पीएम मोदी

कारोबारियों को प्रोत्साहित कर रही है सरकार - पीएम मोदी
कारोबारियों को प्रोत्साहित कर रही है सरकार - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आज कहा कि, माल एवं सेवा कर और दिवाला कानून जैसे कदमों से सरकार ईमानदार कारोबारियों को प्रोत्साहित कर रही है और तमाम चुनौतियों के बावजूद देश में दहाई अंक वाली वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता है।
मोदी ने यहां सैफी नगर स्थित मस्जिद में दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट की, इसके बाद “अशरा मुबारक” के कार्यक्रम में कहा, बीते चार साल में हमारी सरकार यह साफ संदेश देने में सफल रही है, जीएसटी और दिवाला कानून जैसे अनेक कदमों के जरिये ईमानदार कारोबारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मोदी ने कहा, मेक इन इंडिया जैसी योजना के चलते पिछले चार साल में दुनिया भर के निवेशकों का भारत पर विश्वास बढ़ा है, देश में रिकॉर्ड निवेश के साथ मोबाइल फोन, गाड़ियों और अन्य सामान का रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है।
पीएम ने  कहा कि, अब हमारी नजर दहाई अंक में वृद्धि दर हासिल करने पर टिकी है, मुझे भरोसा है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद देश इस लक्ष्य तक पहुंच सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार है, जब किसी सरकार ने स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र को इतनी ज्यादा प्राथमिकता दी है और सस्ते इलाज और दवाओं की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, सरकार देश के हर बेघर गरीब को वर्ष 2022 तक पक्का आशियाना देने की योजना पर तेजी से आगे बढ़ रही है, इस योजना के तहत एक करोड़ से अधिक लोगों को उनके घर की चाबी सौंपी जा चुकी है।

दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप

दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप
दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप
दिल्‍ली में लड़की की बेरहमी से पिटाई करने का एक वीडियो सामने आया है, और इसके बाद यह मामला बढ़ता जा रहा है, पीड़ित लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयान में लड़के पर रेप का आरोप लगाया है।
उसने बताया है कि, आरोपी लड़के ने 2 सितंबर को उसे उत्‍तम नगर स्थित अपने दोस्‍त के ऑफिस में बुलाया और उसके साथ रेप किया, इसके बाद उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया‌।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपी लड़के रोहित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है‌।
उत्तम नगर इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर में लड़के ने लड़की की बेरहमी से पिटाई की थी, लड़के द्वारा लड़की की निर्दयता के साथ पिटाई करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में लड़की लड़के के सामने बेबस नजर आ रही है, वीडियो में लड़की मार तो खा रही है और उसका विरोध नहीं कर पा रही है। इस पूरी घटना के दौरान कोई वीडियो बना रहा है और पीछे से आवाजें भी आ रही हैं की रहने दो, छोड़ दो।
तिलकनगर थाना इलाके में रहने वाली एक अन्‍य लड़की ने थाने में शिकायत दी थी कि रोहित नाम के युवक ने उसे यह पिटाई का वीडियो डराने के लिए भेजा है, उसने उसे धमकी दी है कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो इसी तरह उसके साथ सुलूक किया जाएगा।
इसी वीडियो से डरकर लड़की ने तिलक नगर थाने में शिकायत की है, आरोप है कि रोहित नाम का युवक शिकायत देने वाली लड़की से जबरन शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका ब्रेकअप हो चुका है और वह उससे मिलना नहींं चाहती है।

MOVIE REVIEW : अनुराग कश्यप की लव ट्रायंगल “मनमर्ज़ियां ” नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा 

MOVIE REVIEW : अनुराग कश्यप की लव ट्रायंगल "मनमर्ज़ियां " नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा 
MOVIE REVIEW : अनुराग कश्यप की लव ट्रायंगल "मनमर्ज़ियां " नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा 
स्टारकास्ट : तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल 
 
डायरेक्टर : अनुराग कश्यप 
 
रेटिंग्स : 3.5 *
 
अनुराग कश्यप फिर एक बार अपनी फिल्म लेकर हाज़िर है जिसका नाम है मनमर्ज़ियाँ।  मनमर्जियां तनु वेड्स मनु का इंप्रोवाइज्ड वर्जन लगती है। अब जब तनु वेड्स मनु दर्शकों को खूब पसंद आई थी, तो मनमर्जियां का भी हाल सोच लीजिए। एक तरफ लड़की है, उसका गैरजिम्मेदार ब्वॉयफ्रेंड है। जो शॉर्ट टेंपर्ड भी है। दूसरी तरफ लड़की की अरेंज मैरिज है और जिससे यह होनी है वो लड़का लंदन रिटर्न है।
 
कहानी : 
पहले पार्ट में तापसी पन्नू यानी रूमी को अपने डीजे ब्वॉयफ्रेंड विक्की (विक्की कौशल) के साथ इश्क फरमाते दिखाया गया है और इंटरवल के बाद लंदन रिटर्न बैंकर रॉबी ( अभिषेक बच्चन ) के साथ उनका हौले-हौले पनपता इश्क है। विक्की के साथ रूमी के इश्क में एक आवारापन है, बेपरवाही है। लेकिन रूमी ने हमेशा से विक्की से जिम्मेदारी की आशा लगा रखी है.लेकिन विक्की हर जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहता है। वहीं लंदन रिटर्न बैंकर रॉबी में जिम्मेदारी और समझदारी कूट-कूट कर भरी है. ऐसे में एक प्रेम-त्रिकोण बनता है. दोनों ही किरदारों के बीच तापसी पन्नू को यूं गढ़ा गया है कि जैसे दर्शक फिल्म देखते हुए मनु शर्मा से तनुजा त्रिवेदी की शादी के लिए दुआ मांगने लगते थे, इस फिल्म में भी वे वैसा ही कर रहे होते हैं. लेकिन इस प्रेम त्रिकोण की उठा-पटक, पहले की फिल्मों से दो कदम आगे निकली है. आखिरी में तापसी पन्नू की जोड़ी किससे बनती है ये तो आप सिनेमा के पर्दे पर ही देखें तो अच्छा है।
 
क्या है खास-
फिल्म के लगभग सभी गाने पंजाबी हैं, जो कहीं भी बोर नहीं करते। बैकग्राउंड स्कोर की बात करें तो स्टोरी के साथ चल रही धुन हर बार आकर्षित करेगी। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म में एक वुमन कपल डांसर को साथ में लेकर चले हैं, जो फिल्म के दौरान बीच-बीच में आकर इमोशन को जोड़ने का काम करेगी। 
 
क्यों देखें फिल्म-
अगर आप अनुराग कश्यप की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो इसे एक बार देखा जा सकता है. कुल मिलाकर फिल्म में भरपूर मसाला है और लव स्टोरी फिल्म पसंद करने वाले दशर्कों को निराश नहीं करेगी.
 

 

अक्षय कुमार और रजनीकांत ने मचाया कहर , सलमान खान शाहरुख़ को भी कर दिया पीछे 

अक्षय कुमार और रजनीकांत ने मचाया कहर , सलमान खान शाहरुख़ को भी कर दिया पीछे 
अक्षय कुमार और रजनीकांत ने मचाया कहर , सलमान खान शाहरुख़ को भी कर दिया पीछे 

सुपरस्टार अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का टीज़र रिलीज़ कर दिया है जिसके देखने के बाद हर कोई सुपरस्टार अक्षय और रजनीकांत का फैंन हो गया है। सोशल मीडिया पर यह टीज़र तूफान मचा रहा है। बता दे की रोबोट फिल्म की सीक्वल फिल्म 2.0 का टीजर रिलीज होने के बाद यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अंधाधुन देखा जा रहा है। 

टीज़र की बात करे तो, कुल 1 मिनट 31 सेकेंड के दिखाए गए ट्रेलर में शहर भर में मौजूद लोगों के पास मोबाइल फोन को विलेन अपने पास चुंबकीय ताकत से खींच लेता है। इसके बाद चील के रूप में पूरे शहर में आतंक मचा देता है। हालांकि पावरफुल विलेन से लड़ने के लिए ‘रोबोट’ फिल्म की ही तरह सुपर पॉवर का यूज करने के लिए साइंटिस्ट डॉ. वसीगरन बने रजनीकांत ‘चिट्टी’ को बुलाते हैं। देखना यह होगा कि लोगों के पास से मोबाइल फोन के गायब होने की क्या वजह हो सकती है।
 
वही बता दे की अक्षय शाहरुख़ खान और सलमान खान को  दिया है पीछे। बताते है कि सिर्फ 24 घंटे के भीतर फैन्स ने सोशल मीडिया पर 3 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार टीजर देखा चुका हैं. फिल्म का प्रोडक्शन हाउस लाइका के ट्वीट के मुताबिक यूट्यूब पर 24.8 मिलियन, फेसबुक पर 4.1 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन और कुल मिलाकर 32.4 मिलियन बार टीजर देखा जा चुका है.
बता दें, ‘2.0’ में पहली बार अक्षय और रजनीकांत साथ नजर आएंगे। फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है।

 

 

देश की यह यूनिवर्सिटी कराएगी आदर्श बहू बनने का कोर्स

देश की यह यूनिवर्सिटी कराएगी आदर्श बहू बनने का कोर्स
देश की यह यूनिवर्सिटी कराएगी आदर्श बहू बनने का कोर्स
अगर आपको भी आदर्श बहू की चाहत है तो इसके लिए आपको भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी आना होगा, भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ने एक शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए आदर्श बहुएं तैयार करने के लिए कोर्स शुरू किया है।
यूनिवर्सिटी का मानना है कि यह कोर्स महिला सशक्तिकरण की दिशा में अगला कदम है, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की तरफ से शुरू किया गया यह शॉर्ट टर्म कोर्स अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डीसी गुप्ता बताते हैं कि इस कोर्स का उद्देश्य लड़कियों को जागरूक करना है, ताकि वे शादी के बाद बदले नए माहौल में आसानी से ढल सकें।
उन्होंने कहा कि, एक यूनिवर्सिटी होने के नाते हमारी समाज के प्रति जिम्मेदारी बनती है, हमारा मकसद समाज के लिए ऐसी बहुएं तैयार करना है जो परिवारों को जोड़कर रखें, इसलिए हम यह कोर्स करवा रहे हैं।
अभी इस कोर्स को साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी और वुमेन स्टडीज डिपार्टमेंट में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा, इस कोर्स के कंटेंट के बारे में पूछने पर प्रोफेसर गुप्ता ने बताया कि हम इसमें साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी और ऐसे ही अन्य विषयों से जुड़े जरूरी टॉपिक को शामिल किया जाएगा।
इस शॉर्ट टर्म कोर्स के पहले बैच में 30 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा, अभी इस कोर्स की न्यूनतम योग्यता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, मनोविज्ञान विभाग के एचओडी प्रोफेसर केएन त्रिपाठी ने भी इस प्रयास की प्रशंसा की है।

गुरूग्राम : लाउडस्‍पीकर से अजान के खिलाफ शिकायत होने पर कथित मस्जिद हुई सील

गुरूग्राम : लाउडस्‍पीकर से अजान के खिलाफ शिकायत होने पर कथित मस्जिद हुई सील
गुरूग्राम : लाउडस्‍पीकर से अजान के खिलाफ शिकायत होने पर कथित मस्जिद हुई सील
गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में पिछले सप्‍ताह एक 3 मंजिला इमारत मेंं बनाई गई मस्जिद में लाउडस्‍पीकर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।
नगर निगम ने आज कथित मस्जिद को सील कर दिया है, साथ ही मस्जिद ना हटाने की मांग को लेकर इमारत के बाहर धरने पर बैठे लोगों को भी पुलिस ने हटा दिया है और सील की गई मस्जिद को कब्‍जे में ले लिया है।
इलाके के लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने अवैध इमारत को मस्जिद बना दिया है, उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मस्जिद में मेवात और अन्‍य दूरदराज से लोग नमाज अदा करने आते हैं।
गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में चल रही इस कथित मस्जिद विवाद और अन्‍य जगहों पर खुले में होने वाली नमाज के मामले में जिला प्रशासन ने 35 मजिस्‍ट्रेट की ड्यूटी लगाई है, ये सभी मजिस्‍ट्रेट 37 खुले स्‍थानों पर होने वाली नमाज की निगरानी करेंगे।
गुरुग्राम की इस कथित मस्जिद को सील करने के बाद पुलिस उस इमारत के आसपास से सभी लोगों को हटा रही है, इस कथित मस्जिद के बाहर बैठे लोगों को पुलिस ने उठा दिया है।
बता दें कि गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में बनी तीन मंजिला इमारत को कई दिनों से कथित मस्जिद की तरह इस्‍तेमाल किया जा रहा था, वहां समुदाय विशेष के लोग कई दिनों से नमाज पढ़ रहे थे।
बताया जा रहा है कि ये लोग इसे मदीना मस्जिद कहते हैं, यह कथित मस्जिद आयुध डिपो के 300 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में भी आती है, यहां से पिछले सप्‍ताह लाउडस्‍पीकर के जरिये अजान दिए जाने पर विवाद शुरू हो गया था, स्थानीय लोगों ने इससे परेशानी होने का मुद्दा उठाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।