28 C
Mumbai
Wednesday, September 2, 2026
Home Blog Page 524

नक्सलियों को पकड़ने के लिए सरकार ने कसी कमर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नक्सलियों को पकड़ने और उनके मनसूबों को नाकामयाब करने के लिए सरकार एक्शन लेने की तैयारी मे है, नक्सलियों के आर्थिक ठिकानों और आर्थिक व्यवहार पर रोक लगाने के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने ‘क्लोज ग्रीन कॉरिडोर’ नाम से ऑपरेशन शुरू किया है।

इसके तहत नक्सल बहुल इलाकों में कई जगहों को चिह्नित किया गया है, बताया जा रहा है कि इनहीं जगहों से नक्सली गांजा, ड्रग और चंदन की लकड़ियों की स्मगलिंग करते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डीआरआई ने महाराषट्र के औरंगाबाद, जलगांव, अकोला, अमरावती, नागपुर वर्धा, हिंजगढ़, चंद्रपुरी, ब्रह्मपुरी, गोंदिया और बालाघाट जैसे इलाकों मेंगहन छानबीन करने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं।

डीआरआई को शक है कि नक्सली समुद्री रास्तों से भी अवैध हथियार मंगा सकते हैं, ऐसे में पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कई पोर्ट्स के साथ-साथ गुजरात के हाजिरा पोर्ट और न्हवा सेवा पोर्ट पर भी निगरानी चुस्त कर दी गई है।

उधर, छत्तीसगढ़ में बीते सोमवार को सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान निर्मल घोष शहीद हो गए थे, बताया जा रहा है कि एक करोड़ का इनामी नक्सली आकाश भी इस मुठभेड़ का हिस्सा है।

सीआरपीएफ के जवानों की टीम खोजी कुत्ता लेकर जंगल, पहाड़ और बीहडों में नक्सली दस्ते की तलाश कर रही है, जवानों की कोशिश है कि इनामी नक्सलियों के साथ बाकी नक्सलियों को भी पुलिस पकड़ने में कामयाब हो।

जियो फोन – 2 की फ्लैश सेल शुरू, जल्द ही बुक करवाइये अपना नया हैंडसेट

jio phone

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जियो फोन – 2 की फ्लैश सेल आज फिर शुरू हुई, अगस्‍त में रिलायंस जियो ने जियो फोन 2 की पहली फ्लैश सेल शुरू की थी, ये सेल 12 बजे से शुरू हो गई, आप भी www.jio.com से जियो फोन 2 खरीद सकते हैं।

मुकेश अंबानी ने Jio Phone 2 को जुलाई में उतारा था, यह फोन पिछले साल आए जियो फोन का अपग्रेडेड वर्जन है, फोन में क्वार्टी की-पैड है, इस फोन का लुक पुराने ब्लैकबेरी फोन की तरह लगता है।

कंपनी ने इसे 2,999 रुपये की कीमत में पेश किया है,
जियो फोन 2 में हॉरिजेन्टल डिस्प्ले है, पहले जियो फोन में वर्टिकल व्यू सपोर्ट मिलता है, जियो फोन की तरह Jio Phone 2 काई ऑपरेटिंग सिस्टम (Kai OS) पर रन करता है।

Jio Phone 2 में व्हाट्सएप, फेसबुक और यू-ट्यूब की भी सुविधा मिलेगी, हालांकि जियो फोन के अपग्रेड वर्जन में भी जल्द ही यह सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, इस जियो फोन में 2 MP का रियर और वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसमें 2000 mAh की बैटरी दी गई है, रिलायंस जियोफोन 2 में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और एफएम रेडियो जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. जियो फोन में भी यही कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।

आम आदमी को मोदी ने दिया तोहफ़ा, छोटी बचत योजनाओं पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

बचत योजनाओं
बचत योजनाओं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि मोदी सरकार ने इन बचत योजनाओं पर ब्याज बढ़ा दिया है, अब आपको पहले के मुकाबले अपनी बचत पर ज्यादा फायदा होगा।

मतलब यह कि अक्टूबर से लेकर दिसंबर तिमाही तक यही ब्याज दर लागू रहेगी, छोटी बचत योजनाओं जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), राष्‍ट्रीय बचत पत्र (NSC), सुकन्‍या समृद्धि योजना (SSY) और पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी हुई है।

वित्‍त मंत्रालय द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार, विभिन्‍न बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों में 0.30% से 0.40% की बढ़ोतरी की गई है, अन्‍य योजनाएं जैसे पांच साल के टाइम डिपॉजिट, सुकन्‍या समृद्धि योजना और पीपीएफ के ब्‍याज दरों में 0.40% की बढ़ोतरी की गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद पीपीएफ और एनएससी पर 8 फीसदी का ब्‍याज मिलेगा, वहीं, सुकन्‍या समृद्धि योजना पर अब 8.5% और वरिष्‍ठ नागरिक बचत योजना पर 8.7% का ब्‍याज मिलेगा।

किसान विकास पत्र पर अब 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा और अब यह 112 सप्ताह में परिपक्व हो जाएगा, हालांकि, डाकघर बचत खाते की ब्‍याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह 4% ही रहेगा।

पांच वर्ष की बचत योजनाओं पर कितना ब्याज
पांच वर्ष की सावधि जमा, आवर्ती जमा और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की ब्याज दरें बढ़ाकर क्रमश: 7.8 प्रतिशत, 7.3 प्रतिशत और 8.7 प्रतिशत कर दी गई हैं। हालांकि, बचत जमा के लिए ब्याज दर चार प्रतिशत बरकरार है।

इस एक्ट्रेस ने की थी पाक क्रिकेटर से शादी, करियर छोड़ विदेश में हुईं थी सैटल

reena roy
reena roy

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय 80 के दशक की उन अदाकाराओं में शूमार हैं जिन्हें आज भी पहचान की जरूरत नहीं है, पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी करने के बाद रीना रॉय उनके साथ विदेश में सैटल हो गईं।

एक्ट्रेस ने की थी पाक क्रिकेटर
एक्ट्रेस ने की थी पाक क्रिकेटर

‘नागिन’ फिल्म से छा जाने वाली रीना ग्लैमर इंडस्ट्री की पहली हिट नागिन रहीं, साल 2017 में रीना रॉय की फोटोज सामने आई थीं जिसमें उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था, खबर है कि रीना रॉय छोटे पर्दे पर वापसी कर सकती हैं।

इसी साल जनवरी में 60 साल की हुईं रीना रॉय शादी के बाद 16 साल तक फिल्मी करियर से दूर रहीं, कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू के दौरान रीना रॉय ने कहा कि मैं दिल को छूने वाले रोल का इंतजार कर रही थी।

रीना रॉय का नाम एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जुड़ा था, दोनों पहली बार 1972 में आई फिल्म ‘मिलाप’ में नजर आए थे, साल 1976  में आई फिल्म ‘कालीचरण’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं थी।

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने अपने और रीना के रिश्ते की बात को कबूलते हुए कहा था कि रीना के साथ मेरा रिश्ता रहा है, उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 7 साल मुझे दिए।

1980 में शत्रुघ्न ने पूनम सिन्हा से शादी की थी, वहीं रीना रॉय से शादी करने के बाद क्रिकेट करियर को छोड़ कर बॉलीवुड चले आये थे, रीना ने उनके साथ कुछ फिल्‍मों में काम भी किया था, दोनों की एक बेटी भी हुई लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी थी।

पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का कटेगा पत्ता, सुशील मोदी हो सकते हैं उम्मीदवार!

सुशील मोदी

बिहार ब्यूरो | Navpravah.com

लोकसभा चुनाव नजदीक है और बिहार में सियासत काफी तेज हो रही है, एनडीए में सीटों का बंटवारा और उम्मीदवार पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा होने वाली है।

हाल ही में बीजेपी और जेडीयू की ओर से कहा भी गया था कि, अब जल्द ही सीट शेयरिंग को लेकर बात साफ हो जाएगी, वहीं कुछ सीटों को लेकर भी काफी जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। वर्तमान में पटना साहिब सीट से बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं, लेकिन यह बात लगभग स्पष्ट हो गई है कि इस बार बीजेपी की ओर से पटना साहिब सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा नहीं लड़ेंगे।

एक निजी चैनल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पटना साहिब लोकसभा सीट पर सुशील कुमार मोदी  को टिकट दिया जा सकता है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी हल्की नाराजगी जाहिर की थी, वहीं, कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी उनका नाम स्टार प्रचारक के रूप में शामिल नहीं किया गया, जिसके बाद से सिन्हा ने अपनी नाराजगी खुले रूप से दिखाने लगे थे‌‌।

पिछले एक साल से वह बीजेपी सरकार के खिलाफ कई मौकों पर अपना बयान दे चुकें है, हालांकि लोकसभा चुनाव नजदीक होने के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है कि वह बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी और पार्टी से वह चुनाव मैदान में उतरेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब सीट से ही 2019 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, लेकिन यह बीजेपी की तरफ से लगभग साफ हो चुका है कि उन्हें बीजेपी से टिकट नहीं दिया जाएगा। पटना साहिब सीट से बीजेपी के कई नेताओं के नाम सामने आए हैं, लेकिन बीजेपी के सूत्रों से कहा गया है कि इस सीट पर बीजेपी के वरीष्ठ नेता सुशील मोदी को टिकट दिया जा सकता है।

दिल्ली: भाई ने की बहन के साथ ये दरिंदगी

delhi criminal case

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

दिल्ली महिला आयोग की टीम ने रोहिणी में एक घर से 50 साल की एक महिला को छुड़ाया है, उस महिला के भाई ने उसे 2 साल से घर में क़ैद कर रखा था। कल महिला आयोग को हेल्पलाइन नंबर 181 पर सूचना मिली कि एक महिला घर में क़ैद है।

घर में कैद महिला के यहां पर आयोग की टीम पहुंची तो मालिक से गेट खोलने के लिए कहा, जिसके बाद बुजुर्ग की भाभी ने गेट खोलने से इनकार कर दिया, इसके बाद दिल्ली महिला आयोग की टीम पुलिस के साथ पड़ोसी की छत पर होकर उस घर में पहुंची।

जब पुलिस वहां पहुंची तो 50 वर्षीय महिला गन्दगी में पड़ी हुई थी, उसकी हालत बहुत खराब थी, वह इस कदर भुखमरी की शिकार थी कि वह एक हड्डियों का ढांचा मात्र दिख रहा था।

महिला के दूसरे भाई ने बताया कि उसकी बहन की उम्र 50 साल है और वो मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं है, वह अपनी मां के साथ उनके घर में रहती थी, उसने बताया कि मां की मृत्यु के बाद वह अपने छोटे भाई के साथ रह रही थी।

उसने बताया कि उसका भाई उस महिला का ठीक से ध्यान नहीं रखता था और उसके साथ उसका परिवार अमानवीय व्यवहार करता था, महिला आयोग की टीम से बातचीत के दौरान बुजुर्ग का कहना था कि पिछले 2 साल से उसको 4 दिन में एक ही बार खाने के लिए दिया जाता था।

महिला आयोग की टीम से बातचीत के दौरान बुजुर्ग का कहना था कि, पिछले 2 साल से उसको 4 दिन में एक ही बार खाने के लिए दिया जाता था, महिला का कहना है कि 4 दिन भूख उसे सिर्फ एक रोटी से मिटानी होती थी।

तीन तलाक पर अध्यादेश को मिली मंजूरी

तीन तलाक़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्र सरकार की मोदी कैबिनेट ने आज तीन तलाक से संबंधित अध्यादेश को पारित कर दिया है, तीन तलाक बिल पिछले दो सत्रों से राज्यसभा में पास नहीं हो पाया था, सूत्रों की माने तो ऐसे में अब कैबिनेट ने इस पर अध्यादेश पारित किया है।

ये अध्यादेश 6 महीने तक लागू रहेगा, जिसके बाद सरकार को दोबारा इसे बिल के तौर पर पास करवाने के लिए संसद में पेश करना होगा। जैसे ही तीन तलाक बिल पर अध्यादेश पारित होने की बात सामने आई, कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार मुस्लिम महिलाओं को हक दिलवाने के पक्ष में नहीं है, भाजपा इस पर राजनीति कर रही है।

संशोधन के बावजूद भी ये बिल राज्यसभा में पास नहीं हो पाया था, हालांकि, लोकसभा में ये बिल पहले ही पास हो चुका है, तीन तलाक बिल इससे पहले बजट सत्र और मॉनसून सत्र में पेश किया गया था, लेकिन राज्यसभा में पास नहीं हो सका था।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार कांग्रेस पर तीन तलाक बिल को अटकाने का आरोप लगाया जा रहा है. इसको लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस पर निशाना साध चुके हैं। इससे पहले पीएम ने लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में कहा था, तीन तलाक प्रथा मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय है, तीन तलाक ने बहुत सी महिलाओं का जीवन बर्बाद कर दिया है।

बादल को अगर मुंह का जुलाब हुआ, तो उसमें मेरा कसूर नहीं है -नवजोत सिंह

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज शिरोमणि अकाली दल के वरिष्‍ठ नेता सुखबीर सिंह बादल के उस आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्‍होंने सिद्धू को देश का ‘सबसे बड़ा गद्दार’ बताते हुए उनके कॉल डिटलेस की जांच करने की मांग की थी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल को अगर मुंह का जुलाब हुआ है तो उसमें मेरा कसूर नहीं है, अगर उनको विचारधारा की कब्‍ज है तो उसमें मेरा कोई कसूर नही है।

दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्‍ठ नेता सुखबीर सिंह बादल ने कल पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को देश का ‘सबसे बड़ा गद्दार’ बताते हुए उनके कॉल डिटलेस की जांच करने की मांग की थी, क्योंकि वह लगातार पाकिस्तानियों के संपर्क में है।

बादल ने दावा किया कि करतारपुर गलियारे के मुद्दे पर कथित रूप से मध्यस्थता करने के लिए विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज ने सिद्धू को फटकार लगाई है, बादल ने संवाददाताओं से कहा, सिद्धू जब (पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए) पाकिस्तान गए थे तो उन्होंने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख को गले लगाया था।

उन्होंने आरोप लगाया था, मेरा मानना है कि सिद्धू के आईएसआई के साथ संबंध हैं, खुफिया एजेंसियों को उनकी कॉल डिटेल्स की जांच करनी चाहिए, क्योंकि वह पाकिस्तानियों के लगातार संपर्क में है।

हैंडसम हूं, नई जिंदगी होगी शुरू -पीटर मुखर्जी

पीटर मुखर्जी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चर्चित शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी और पीटर मुखर्जी ने तलाक की याचिका कोर्ट में दायर की है, शीना बोरा केस में पहले ही दोनों पर हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप तय हो चुके हैं।

पीटर और इंद्राणी आज बांद्रा की फैमिली कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी याचिका कोर्ट से सामने रखी, दोनों सहमति से एक-दूसरे से अलग होने के लिए तैयार हैं। पीटर मुखर्जी ने कहा कि, मैं अब भी हैंडसम दिखता हूं, बाकी नई जिंदगी अब शुरू होने वाली है।

इससे पहले मुंबई सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान इंद्राणी ने तलाक के फैसले की जानकारी दी थी, स्पेशल कोर्ट को इंद्राणी ने बताया था कि वह पीटर से तलाक लेने के लिए आवेदन करेंगीं, साथ ही वह अपनी वसीयत भी बदलेंगीं।

इंद्राणी ने अदालत से पूछा कि वह न्यायिक कोर्ट में हैं, इसलिए जानना चाहती है कि यह मामला यहां दायर होगा या फिर सीधे इसके लिए फैमिली कोर्ट में आवेदन करना होगा, वह इस बारे में जानकारी चाहती हैं। न्यायाधीश ने इंद्राणी से कहा कि वह इसके लिए जेल से भी कार्रवाई कर सकती है, इंद्राणी ने कहा कि उसने इस बारे में इसलिए पहले नहीं कहा कि वे किसी भी तरह से अदालत की अवमानना नहीं करना चाहती थी।

शीना बोरा मर्डर केस में सीबीआई ने अक्टूबर 2016 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में दूसरी चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें साफ कहा गया था कि, इंद्राणी मुखर्जी इस वारदात की पूरी जानकारी समय-समय पर पीटर मुखर्जी को देती रही थी, शीना बोरा अपनी मां इंद्राणी को पसंद नहीं करती थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता की मांग वाली राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की याचिका पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है।

चुनाव आयोग ने कमलनाथ की याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि, कांग्रेस बार-बार सुप्रीम कोर्ट में आकर आयोग की कार्यपद्धति में रुकावट न डाले। चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में कहा कि कांग्रेस को एक खास अंदाज में चुनाव कराने के दिशा-निर्देश जारी न करवाए। 

आयोग ने कहा कि, किसी याचिका के जरिए चुनाव आयोग को ये निर्देश देने की मांग नहीं की जा सकती कि किस तरीके से चुनाव कराए जाएं, आयोग ने आगे कहा कि याचिका में कोई आधार नहीं है इसलिए सुप्रीम कोर्ट कमलनाथ की याचिका खारिज करे।

दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

इससे पहले कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में फर्जी वोटरों का मुद्दा उठाया था, राज्य में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर आपत्ति जताई थी, वहीं, मामला सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने कहा था कि वह जांच कराएगा, इसके लिए आयोग 4 जगहों पर अपनी टीम भेजेगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए इस साल के आखिरी तक चुनाव होना है, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी चुनाव होंगें, अभी मध्य प्रदेश में 167 सीटों के साथ भाजपा सत्ता में है, दिसंबर 2013 में हुए चुनाव में कांग्रेस 57, बसपा 4 सीटों पर जीती थी, दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुने गए थे।