28 C
Mumbai
Wednesday, September 2, 2026
Home Blog Page 523

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे ने छोड़ी बीजेपी

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राजस्थान में बीजेपी के लिए मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं, क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और बाड़मेर जिले के शिव से विधायक मानवेन्द्र सिंह जसोल ने भी पार्टी से दूरी बना ली है।

मानवेन्द्र सिंह ने शनिवार को बाड़मेर के पचपादरा में ‘स्वाभिमान सम्मेलन’ का आयोजन कर बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया है, ऐसा माना जा रहा है कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में बाड़मेर से पिता जसवंत सिंह को टिकट नहीं मिलने के बाद से ही मानवेन्द्र बीजेपी से नाराज चल रहे थे, जसवंत ने एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और वे बीजेपी के प्रत्याशी सोनाराम से चुनाव हार गए थे।

मानवेन्द्र सिंह ने सीएम वसुंधरा राजे की ‘गौरव यात्रा’ का विरोध करते हुए पूरे प्रदेश के लोगों को अपनी रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था, इस रैली में मानवेंद्र की मां शीतल कंवर और उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ मौजूद थीं।

मानवेन्द्र की नाराजगी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि बीजेपी की अटल सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे जसवंत सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उस समय उनसे मिलने वरिष्ठ बीजेपी नेता एलके आडवाणी के अलावा और कोई बीजेपी नेता नहीं पहुंचा था।

मानवेन्द्र को प्रदेश के राजपूत समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है, कांग्रेस में शामिल होने पर उनकी इस पैंठ का फायदा कांग्रेस को जरूर मिलेगा, सिंह ने राज्य के राजपूत समुदाय से राजपूत स्वाभिमान के नाम पर खुद को बीजेपी से अलग करने का आह्वान किया है।

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का मोदी सरकार पर हमला

पाकिस्तान: तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
पाकिस्तान: तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | navpravah.com

पाकिस्‍तान के नये पीएम इमरान खान ने आज मोदी सरकार पर हमला बोला है। भारत द्वारा इस महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के साथ बैठक से मना किए जाने के बाद खान ने मोदी सरकार के खिलाफ ट्वीट किया।

इमरान ने लिखा, शांति वार्ता के पुनरारंभ के लिए मेरे कदम पर भारत द्वारा दी गई अहंकारपूर्वक और नकारात्मक प्रतिक्रिया से निराश हूं। हालांकि, मैं अपनी पूरे जीवन में ऐसे छोटे लोगों से मिला हूं, जो बड़े दफ्तरों पर ऊंचे ओहदे पर बैठे हैं, लेकिन उनके पास आगे तक देख सकने के लिए दूरदर्शी सोच का अभाव है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी कल उनके तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच न्यूयार्क में प्रस्तावित बैठक भारत द्वारा रद्द करने पर निराशा जताई और आरोप लगाया कि ‘‘आंतरिक दबाव’’ के कारण नई दिल्ली ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ कदम उठाने को मजबूर हुआ है।

भारत ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की ‘‘बर्बर’’ हत्या और कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी का ‘‘महिमामंडन’’ करने वाले डाक टिकट जारी करने को सुषमा और कुरैशी के बीच बैठक रद्द होने का कारण बताया। यह बैठक इस महीने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर होने वाली थी।

बैठक रद्द करने की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि, घटनाक्रमों से विश्व के समक्ष पाकिस्तान के नए पीएम इमरान खान का ‘‘असली चेहरा’’ तथा बातचीत के प्रस्ताव के पीछे छिपा इस्लामाबाद का नापाक एजेंडा सामने आ गया है।

8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

heavy rain alert

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com

ओडिशा में हाहाकार मचाने के बाद डेई तूफान देश के बाकी हिस्सों में अपना असर दिखा रहा है, इसे लेकर कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कल शिमला से लेकर हैदराबाद तक जमकर बारिश हुई, साथ ही आज भी 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है, ओडिशा में हाहाकार मचाने वाला डेई तूफान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, उसकी रफ्तार कम हो रही है, लेकिन इस तूफान की वजह से 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

चक्रवाती तूफान डेई ने ओडिशा के मलकानगिरी में कहर बरपाया है, डेई गोपालपुर के पास समुद्र तट पर पहुंचा, जिसकी वजह से तेज हवाएं और बरसात होने लगी, बताया जा रहा है कि यहां अभी लगभग 23 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल रही है।

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भी डेई की वजह से बादल बरसे, मौसम विभाग की मानें तो आज ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

इस साल पहाड़ों पर बारिश ने जमकर कोहराम मचाया, कहीं पहाड़ टूट गए, कहीं गाड़ियां बह गईं, कहीं बादल फटा तो कहीं घर बह गए, अभी तबाही की इस कहानी को बीते एक महीना भी नहीं हुआ है कि मौसम विभाग ने फिर चेतावनी जारी की है।

पीएम ने अनिल अंबानी के साथ मिलकर सेना पर की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ -राहुल गांधी

राहुल गाँधी
राहुल गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com

राफेल सौदे को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर मोदी सरकार और रिलायंस कंपनी के मालिक अनिल अंबानी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने राफेल सौदे पर ट्वीट कर कहा, पीएम मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी ने संयुक्त रूप से रक्षा बलों पर एक लाख 30 हजार करोड़ की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है, पीएम मोदी आपने हमारे जवानों की शहादत का अपमान किया, आपने भारत की आत्मा से धोखा किया है।

बता दें कि राफेल करार में एक फ्रेंच मीडिया ने कथित तौर पर पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि, अरबों डॉलर के इस सौदे में भारत सरकार ने अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस को दसॉ एविएशन का साझीदार बनाने का प्रस्ताव दिया था।

पीटीआई-भाषा के अनुसार, ओलांद की टिप्पणी इस मामले में भारत सरकार के रुख से इतर है, इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति के इस बयान कि भारत सरकार ने एक खास संस्था को राफेल में दसॉ एविएशन का साझीदार बनाने के लिए जोर दिया, की पुष्टि की जा रही है।

विपक्षी दलों ने इस रिपोर्ट के बाद पीएम मोदी पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘पीएम ने बंद कमरे में राफेल सौदे को लेकर बातचीत की और इसे बदलवाया, उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री ने भारत के साथ विश्वासघात किया है, उन्होंने हमारे सैनिकों के लहू का अपमान किया है। 

ओडिशा: हमारा मकसद भारत को नई ऊंचाई पर ले जाना है -PM मोदी

PM मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com

पीएम मोदी ने आज अपने ओडिशा का दौरा किया और उसके दौरान तालचर पहुंचकर फर्टिलाइजर प्‍लांट की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्‍होंने कहा, “लोगों ने प्रोजेक्‍ट के पूरा होने की उम्‍मीद छोड़ दी थी, लेकिन मैं आपको विश्‍वास दिलाता हूं कि मैं 36 महीने बाद यहां फिर आऊंगा और इसका उद्घाटन करुंगा।”

पीएम मोदी ने कहा, आयुष्‍मान योजना के तहत गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मैं यहां से नवीन बाबू से आग्रह करुंगा कि ओडिशा के गरीबों तक भारत सरकार की आयुष्‍मान योजना पहुंचाने के लिए इससे जुड़ें और लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाएं।

उन्‍होंने कहा कि हमारा मकसद भारत को नई ऊंचाई पर ले जाना है। यहां के फर्टिलाइजर प्‍लांट के जैसे प्रोजेक्‍ट भारत की विकास का मुख्‍य केंद्र हैं, यह प्‍लांट अत्‍याधुनिक तकनीक का इस्‍तेमाल करेगा। हमारी सरकार ने जनधन खाते की शुरुआत की, इससे बड़ी संख्‍या में लोगों को लाभ मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि, पिछली सरकारों ने बंद पड़े कारखानों को दोबारा शुरू करने के लिए कुछ नहीं किया, हमारी सरकार बनते ही इस खाद कारखाने को खोलने के लिए हर संभव कोशिश की गई, इसी का नतीजा है कि आज इसकी आधारशिला रखी गई है। पीएम मोदी आज भुवनेश्वर पहुंचे हैं। यहां मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलकर पीएम मोदी ओडिशा में तालचर पहुंचे, जहां उन्‍होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

बता दें कि तालचर उर्वरक संयंत्र कोयला गैस से चलने वाला भारत का पहला उर्वरक संयंत्र होगा, खाद बनाने के अलावा यह संयंत्र प्राकृतिक गैस का उत्पादन भी करेगा जो देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में योगदान देगा।

जो गोली चला रहे हैं, उन्हें गोली ही मिलेगी -J&K राज्यपाल

satyapal malik

सौम्या केसरवानी | navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने घाटी में पुलिसवालों पर बढ़ते आतंकी हमलों और हिजबुल मुजाहिद्दीन की ओर से दी गई धमकी के मद्देनजर बेहद सख्त टिप्पणी की है।

उन्होंने आतंकियों और अलगाववादियों को साफ संदेश देते हुए कहा है कि, जो लोग गोली चला रहें हैं, उन्हें भी गोली ही मिलेगी। एक निजी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, जो गोली चला रहे हैं उनका स्वागत कोई फूलों से तो होगा नहीं, उन्हें गोली ही मिलेगी।

कश्मीर के राज्यपाल ने सीमा पर शहीद हुए बीएसएफ जवान के बारे में बात करते हुए कहा, जवान की हत्या पाकिस्तानी सैनिकों ने की वो बर्बरता पूर्ण है, लेकिन आज जिन तीन लोगों की हत्या हुई है वो एक्स्ट्रीमिस्ट ने की है। उन्होंने आगे कहा, जब कोई एलिमेंट फ़्रस्टेड हो जाता है, तो वो निहत्थे को पकड़ता है। अब हर किसी को तो सुरक्षा दे नहीं सकते हैं, ये लोकल लड़के हैं जो फ्रस्टेड हैं, जिनको हम समझा रहे हैं।

गौरतलब है कि जम्‍मू और कश्‍मीर के शोपियां में गुरुवार रात से लापता 4 पुलिसकर्मियों में से 3 के शव शुक्रवार सुबह बरामद  किए गए हैं, मरने वालों में दो एसपीओ और एक पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल शामिल हैं।

आज सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों को पुलिसकर्मियों के लापता होने की जानकारी मिली, उसके बाद से पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया, जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त अभियान में वनगांव से 2 एसपीओ और एक कॉन्स्टेबल के शव को बरामद किया गया।

3 पुलिसवालों की हत्या के बाद कश्मीर में छाया खौफ

पुलिसवालों
पुलिसवालों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी किस तरह खौफनाक होते जा रहे हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह खुलेआम पुलिसवालों को मारने की धमकी दे रहे हैं और उन्हें मार भी रहे हैं।

आज सुबह खबर आई कि आतंकियों ने 3 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया है, तो उसके कुछ देर बाद ही एक अन्य पुलिसकर्मी ने अपनी नौकरी से ही इस्तीफा दे दिया।

पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद इरशाद बाबा जो कि शोपियां में कार्यरत थे. उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया, इससे पहले इस्तीफे के तुरंत बाद तो मानो लाइन ही लग गई है।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, कापरां जिले के SPO ने इस्तीफा सौंप दिया है, ये इस्तीफे 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के करीब एक-दो घंटों के भीतर ही आए हैं।

आज आतंकियों ने 4 स्थानीय पुलिसकर्मियों को उनके घर से अगवा किया और उनमें से तीन की हत्या कर दी, आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को छोड़ भी दिया, जिन तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की गई है उनमें दो SPO और कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

हिजबुल आतंकी रियाज़ नाइकू ने चार दिन पहले ही एक ऑडियो जारी कर स्थानीय पुलिसवालों को धमकाया था, ऑडियो क्लिप में नाइकू ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार एक साजिश के तहत लोगों को एसपीओ बना रही है।

IKEA स्टोर से खरीदे गए केक में मिला कीड़ा

IKEA स्टोर
IKEA स्टोर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत में हाल में खोले IKEA के इकलौते स्टोर से एक शख्स ने चॉकलेट केक खरीदा, उस शख्स को इसमें कीड़े मिले हैं, किशोर नाम के इस ग्राहक ने 12 सितंबर को किए ट्वीट में बताया कि उसने अपनी बेटी के लिए स्टोर के फूड काउंटर से केक खरीदा, जिसमें उसे कीड़े मिले हैं।

IKEA ने कल इस मामले में ग्राहक से माफी मांगी है और आश्वासन दिया है कि आगे इस तरह का वाकया न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, आप लोग निश्चिंत रहें।

हैदराबाद में स्थित IKEA के इस स्टोर में इस तरह का यह दूसरा मामला है, बीते 9 अगस्त को आइकिया ने भारत में अपना पहला स्टोर हैदराबाद में खोला है, इससे पहले 2 सितंबर को वेजिटेबल बिरयानी में कीड़ा मिला था।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, ग्राहक के इस ताजा ट्वीट के बाद ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने आइकिया इंडिया प्रबंधन पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया है, इससे पहले वाले मामले में 11,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

IKEA इंडिया ने भारत में इसी साल अपनी शुरुआत की, हैदराबाद में अपना पहला स्टोर 9 अगस्त को शुरू किया था, कंपनी ने अपने स्टोर में 950 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और 1,500 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है।

One plus ने इस मामले में सैमसंग-एप्पल को पछाड़ा

One plus
One plus

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत, चीन और ब्रिटेन में बिक्री के बल पर चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस साल 2018 की दूसरी तिमाही में दुनिया भर के शीर्ष पांच प्रीमियम एंड्रॉयड ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चर्स में शामिल हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2018 की दूसरी तिमाही में वनप्लस 400 डॉलर से 600 डॉलर खंड में सबसे तेजी बढ़ता ब्रांड रहा है, जबकि इस अवधि में वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन खंड के बाजार में सात फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

मार्केट रिसर्च फर्म ने एक बयान में कहा, भारत में, इसने (वनप्लस ने) एप्पल और सैमसंग को पछाड़ दिया है, प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में इसकी हिस्सेदारी 40 फीसदी रही है।

इसके साथ ही यह फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्वीडन और ब्रिटेन में शीर्ष पांच प्रीमियम स्मार्टफोन में शामिल रहा, जिसमें वनप्लस 6 की शुरुआती बिक्री का प्रमुख योगदान रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल प्रीमियम सेगमेंट में हुवावेई पी20, वीवो X21, ओप्पो फाइंड एक्स, नोकिया और एलजी वी30 जैसे स्मार्टफोन भी शामिल हैं, प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में वनप्लस 6, सैमसंग गैलेक्सी एस 9 प्लस और वनप्लस 5T के बाद दूसरे नंबर पर काबिज है।

इमरान खान ने पीएम मोदी को पत्र लिखा ‘मैं आपके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं’

इमरान खान ने पीएम मोदी
इमरान खान , पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भारत के साथ एक बार फिर से बातचीत शुरू करने के पक्ष में आ गये हैं, वह चाहते हैं दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से बातचीत का रास्ता खुले।

इसी के चलते खान ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है, इमरान खान ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के विदेश मंत्री इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाली यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की बैठक के इतर बातचीत करें।

इमरान ने अपने पत्र में लिखा है कि –

डियर मोदी साहब
मेरे प्रधानमंत्री बनने पर आपने जो मुझे हार्दिक बधाई भेजी उसके लिए आपका शुक्रिया, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं, बातचीत और सहयोग से ही दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाया जा सकता है, इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के कानून और सूचना मंत्री भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के समय भारत गए थे।

पाकिस्तान और भारत के रिश्ते बहुत चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए अपने सभी बड़े मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान खोजें, इसमें जम्मू कश्मीर का मु्द्दा भी शामिल है, जो शांतिपूर्ण हल चाहते हैं, पाकिस्तान आतंकवाद पर भी बातचीत करना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आगे लिखा है कि, हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच एक आपसी संबंध बने और शांति कायम हो, इसलिए मैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री मखदूम शाह महमूद कुरैशी और भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच मीटिंग का प्रस्ताव रखता हूं, ये मीटिंग न्यूयॉर्म में होने वाली यूएन जनरल असेंबली के अलावा हो, अतः मैं आपके साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए काम करना चाहता हूं, कृपया इसे स्वीकार करें।

इससे पहले पीएम मोदी ने भी नई सरकार के प्रति अच्छा रुख अपनाते हुए खुद फोन कर इमरान खान को बधाई दी थी और साथ ही भेंट स्वरूप एक क्रिकेट बैट भी भेजा था, इसके लिए पाक पीएम इमरान ने भारत के पीएम को पत्र लिखा है।