27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 500

अभिजीत मर्डर केस: मां के साथ हत्या में भाई पर शक गहराया

abhijeet murder case
abhijeet murder case

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत उर्फ विवेक की हत्या में पुलिस का शक उसके बड़े भाई अभिषेक यादव पर गहरा होने लगा है। इससे पहले पुलिस ने दोनों भाइयों के चार दोस्तों को हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी।

जांच में यह भी पता चला था कि अभिषेक मां व भाई से अलग नरही वाले दूसरे फ्लैट में रहता था, पुलिस इसके पीछे की वजह तलाश रही है, ये भी पता चला है कि रमेश यादव कई महीने से वहां नहीं आए थे।

बी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर- 137 में विधान परिषद के सभापति रमेश यादव की दूसरी पत्नी मीरा यादव अपने बेटे अभिषेक और अभिजीत के साथ रहती थी, रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि अभिजीत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।

परिवार ने मौत को स्वभाविक बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना किया था, पर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, इसमें अभिजीत की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

वहीं नौकरों ने बताया कि अभिषेक नरही वाले दूसरे फ्लैट में रहता था और सिर्फ खाना खाने के लिए दारुल शफा वाले फ्लैट में जाता था, वहीं अभिजीत की नरही वाले फ्लैट में आने-जाने पर रोक थी।

घटना के बाद जब पुलिस और फोरेंसिक टीम दारुलशफा के फ्लैट नंबर 137 में जांच करने पहुंची थी तो पड़ोस के लोग कन्नी काट रहे थे, पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटानी चाही थी लेकिन वे कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।

गूगल ने यौन उत्पीड़न के आरोप में 48 लोगों को नौकरी से निकाला

यौन उत्पीडन मामले में गूगल ने उतहया बड़ा कदम
यौन उत्पीडन मामले में गूगल ने उतहया बड़ा कदम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गूगल ने बताया है कि उसने बीते दो सालों में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे 48 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है, इनमें 13 वरिष्ठ प्रबंधक भी शामिल हैं।

गूगल ने अनुचित व्यवहार पर ‘कड़े रुख’ का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है, तकनीक के क्षेत्र में अमेरिका की दिग्गज कंपनी ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई की ओर से यह बयान सबके सामने जारी किया है।

यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के जवाब में आया है, जिसमें कहा गया कि गूगल के एक वरिष्ठ कर्मचारी, एंड्रॉयड का निर्माण करने वाले एंडी रुबिन पर कदाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें नौ करोड़ डॉलर का एग्जिट पैकेज देकर कंपनी से हटाया गया, साथ ही इसमें कहा गया कि गूगल ने यौन उत्पीड़न के अन्य आरोपों को भी छिपाने के लिए इसी तरह के कार्य किए हैं।

पिचई ने कहा है कि, हाल के वर्षों में हमने कई बदलाव किए हैं जिनमें आधिकारिक पदों पर आसीन लोगों के अनुचित व्यवहार को लेकर सख्त रवैया अपनाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि रुबिन एवं अन्य पर दी गई खबर भ्रामक थी, हालांकि उन्होंने लेख के दावों का सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया है, पिचई ने कहा है कि, हम सुरक्षित एवं समावेशी कार्यस्थाल उपलब्ध कराने के लिए बहुत गंभीर हैं।

गुजरात: इस दिवाली ये हीरा कारोबारी एम्प्लॉइज को 600 कारें करेंगे गिफ्ट

सूरत के हीरा व्यापारी सावजी भाई ढोलकिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अपने इम्प्लॉइज को महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर सूरत के हीरा व्यापारी सावजी भाई ढोलकिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं। हर साल दिवाली आने से पहले गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया चर्चाओं में रहते हैं।

सावजी ढोलकिया इस बार अपने 600 कर्मचारियों को बतौर कार गिफ्ट कार देने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्य सैकड़ों कर्मचारियों को घर और ज्वैलरी भी दी जाएगी। बता दें कि, हरे कृष्ण डायमंड कंपनी के मालिक सावजी भाई ढोलकिया ने इसी साल अगस्त में 25 साल से कंपनी में काम कर रहे तीन कर्मचारियों को उपहार स्वरूप मर्सिडीज कार भेंट की थी, जिनकी कीमत 1-1 करोड़ रुपये है।

सावजी भाई ढोलकिया की कंपनी का सालाना टर्न ओवर 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है, इस कंपनी में फिलहाल लगभग 8 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

सावजी का मानना है कि इस कंपनी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कर्मचारियों का सबसे ज्यादा योगदान है इसलिए इसे नकारा नहीं जा सकता है, सावजी मानते हैं कि कर्मचारियों के लिए कुछ करने से उन्हें जो खुशी मिलती है उसका कोई मूल्य नहीं है। इससे पहले भी सावजी अपने कर्मचारियों को बेहतरीन उपहार दे चुके हैं। 2014 में वह अचानक से उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने दिवाली बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को 490 से ज्यादा कारें और 207 फ्लैट्स दिए थे।

सावजी धोलकिया अमरेली जिले के दुधाला गांव के रहने वाले हैं, अपने चाचा से कर्ज लेकर उन्होंने हीरा कारोबार शुरू किया और अपनी मेहनत से उसे इस मुकाम तक पहुंचाया।

अरबपति होने के बावजूद उन्होंने हाल ही में अपने बेटे द्रव्य को पैसे की अहमियत की सीख देने के लिए सिर्फ 7 हजार रुपये के साथ कोची शहर में खुद की दम पर रोजी-रोटी कमाने भेजा था, एमबीए कर चुके बेटे को अपने पैरों पर खड़े होने की कला सीखने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।

सनी देओल की फिल्म भैयाजी सुपरहिट का धमाकेदार ट्रेलर आउट 

सनी देओल की फिल्म भैयाजी सुपरहिट का धमाकेदार ट्रेलर आउट 
सनी देओल की फिल्म भैयाजी सुपरहिट का धमाकेदार ट्रेलर आउट 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
सनी देओल, प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में एक्शन के धमाकों के साथ साथ भरपूर कॉमेडी भी है। फिल्म में संजय मिश्रा, श्रेयास तलपड़े और अरशद वारसी भी अहम किरदारों में हैं। नीरज पाठक के निर्देशन में बनी यह 23 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

भैयाजी सुपरहित में सनी देओल गांव के एक दबंग शख्स का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं प्रीति जिंटा भी दबंगई में सनी से कम नजर नहीं आ रही हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा सनी देओल की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में सनी देओल डबल रोल में नजर आ रहे हैं। वह एक गैंग्सटर के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जो एक्टर बनना चाहता है।


फिल्म में प्रीति जिंटा रोमांस करने के साथ बंदूक चलाती और एक्शन करती भी दिख रही हैं। प्रीति फिल्म में गांव की एक देसी महिला का किरदार निभा रही हैं। वहीं सनी देओल यूपी के एक ऐसे बाहुबली का किरदार निभा रहे हैं, जो कि दिल से एक्टर बनने की इच्छा रखता है। वहीं फिल्म में सनी को एक्टर बनाने के लिए अभिनेता श्रेयस तलपड़े की एंट्री होती है। फिल्म में श्रेयस एक राइटर की भूमिका में नजर आ रहे हैं और वहीं अरशद वारसी भी खास रोल में मौजूद हैं।

भैय्याजी सुपरहिट की बात करें तो फिल्म की घोषणा साल 2012 में ही कर दी गई थी। लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोंड होती चली गई। सनी की यह फिल्म 6 साल से अटकी पड़ी थी, लिहाजा, फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर कोई खास उत्साह बचा है नहीं। उम्मीद है ट्रेलर के बाद फिल्म एक बार फिर क्रेज वापस लाने में सफल रहे। लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा फिल्मों में वापस आई हैं।

चाचा करता था अपनी ही भतीजी का यौन शोषण, पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान

चाचा करता था अपनी ही भतीजी का यौन शोषण, पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान
चाचा करता था अपनी ही भतीजी का यौन शोषण, पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान
झारखंड के चाईबासा में पंचायत का तुगलकी फरमान सुनाने का एक फैसला सामने आया है, मंझारी थाना के पुड़दा गांव में ‘हो’ समुदाय की एक लड़की के साथ उसका ही चाचा उसके साथ यौन शोषण करता था, इससे वह गर्भवती हो गई और बात सबके सामने आ गयी।
एक ही गोत्र के होने के कारण समुदाय के लोगों ने महापंचायत बुलाई, जिसमें आरोपी रोबिन कुंकल ने अपनी गलती कबूल की, महापंचायत के दौरान उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
पंचों ने अपना फैसला सुनाते हुए रोबिन और उसकी भतीजी दोनों को जिंदा जलाने का तुगलकी फरमान दें दिया और साथ ही पंचायत ने आरोपी रोबिन और उसकी पीड़ित भतीजी पर पांच लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया।
पंचायत का तुगलकी फरमान नहीं मानने पर रोबिन के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार करने, डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देने, गांव वालों को भड़काकर शांति भंग करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई।
28 वर्षीय रोबिन कुंकल पुड़दा गांव का रहने वाला है, वह अपनी भतीजी के साथ बहुत दिनों से यौन शोषण कर रहा था, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
इस बीच नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई, घरवालों को शक हुआ और काफी समझाने-बुझाने के बाद उसने सारी बात घर के लोगों को बताई और तब यह मामला सबके संज्ञान में आया।
‘हो’ समुदाय के युवा महासभा के जिलाध्यक्ष गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने लोगों महापंचायत में रोबिन के खिलाफ फैसला सुनाया, गब्बरसिंह के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति समाज से बढ़कर नहीं होता है, हमारे पूर्वजों की सामाजिक रीति-रिवाजों का पालन करना सामाजिक दायित्व है।

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
करवा चौथ एक बड़ा पर्व है, जो इस माह को 27 अक्‍टूबर को मनाया जायेगा, वहीं इसी द‍िन संकष्टी गणेश चतुर्थी होने से ये पर्व और भी शुभ हो गया है, इस द‍िन विवाहित मह‍िलाओं के लिए 16 श्रृंगार को महत्‍वपूर्ण माना गया है। 
इस व्रत में शाम को चांद की पूजा करने के बाद मह‍िलाएं पति के हाथ से जल ग्रहण करने के बाद ही व्रत पूर्ण करती हैं, लेकिन हर व्रत की तरह करवा चौथ के भी कुछ न‍ियम हैं।
करवा चौथ का व्रत अब कई मह‍िलाएं व कन्‍याएं करने लगी हैं, ऐसे में इसके न‍ियमों को ज्ञात करना आवश्‍यक है। ऐसा न हो क‍ि आप एक ओर व्रत करें और दूसरी ओर कोई भूल इस व्रत का सारा पुण्‍य भी खत्‍म कर दे।
करवा चौथ पर सुहागनें ना करें ये काम –
1. इस दिन महिलाएं काले वस्त्र का प्रयोग मत करें।
2. इस दिन कैंची का प्रयोग मत करें, कपड़े मत काटें।
3. इस दिन समय बिताने के लिए ताश के पत्ते मत खेलें। जुआ तो कदापि मत खेलें, अपने समय को संगीत और भजन में बिताएं।
4. किसी की निंदा मत करें, किसी की चुगली या बुराई करने से व्रत का फल नहीं मिलता।
5. सुहाग की वस्तुएं कचड़े में मत फेंके।
6. इस दिन धूम्रपान मत करें, किसी भी प्रकार का किया गया नशा व्रत के पुण्य का नाश कर देगा।
7. इस दिन मां गौरी की पूजा करके उन्हें हलवा-पूरी का भोग लगाने के बाद अपनी सास को ये प्रसाद देना कभी न भूलें।

राखी सावंत का बड़ा बयान, कहा – तनुश्री दत्ता ने मेरा रेप किया है ! 

राखी सावंत का बड़ा बयान, कहा - तनुश्री दत्ता ने मेरा रेप किया है ! 
राखी सावंत का बड़ा बयान, कहा - तनुश्री दत्ता ने मेरा रेप किया है ! 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
तनुश्री दत्ता ने जिस तरह से नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया उसके बाद बॉलीवुड में #MeeToo मूवमेंट ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद कई एक्ट्रेसेस सामने आईं और साजिद खान, अलोक नाथ जैसे कई नामी लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे।  
 
कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तनुश्री दत्ता पर कई आरोप लगाए।राखी ने बताया कि मैं तनुश्री पर 50 करोड़ का मानहानि का केस करूंगी। मुझे मारने की धमकी मिल रही है। मुझे गैंगरेप की धमकियां मिल रही हैं। यही नहीं मेरे साथ कई बार रेप किया गया।
 
राखी ने कहा, ”मेरा रेप बार-बार तनुश्री ने किया है. तनुश्री एक लड़की नहीं लड़का है। वो अंदर से एकदम लड़का हैं। तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। सिर्फ मर्द ही रेप नहीं करता। लड़की भी रेप करती है। ये सच है। मैं उनके घर पर गई थी. सबूत भी है मेरे पास। आज से 12 साल पुरानी कहानी है। मैं हर महिला की इज्जत करती हूं इसलिए पहले कभी नहीं कहा। ”
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राखी सावंत ने तनुश्री के बारे में कहा था कि वो ड्रग्स लेकर अपनी वैन में पड़ी थीं। उस वक्त गणेश आचार्य के कहने पर ही तनुश्री ने गाना खत्म किया था।

बिगबॉस घर में कैप्टेंसी को लेकर हुआ बड़ा बवाल, KV ने खोया अपना आपा 

बिगबॉस घर में कैप्टेंसी को लेकर हुआ बड़ा बवाल, KV ने खोया अपना आपा 
बिगबॉस घर में कैप्टेंसी को लेकर हुआ बड़ा बवाल, KV ने खोया अपना आपा 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में कैप्टेंसी को लेकर छिड़ी जंग तेज हो गई है। बिग बॉस ने लग्जरी बजट टास्क के साथ ही एलान कर दिया था कि इस बार भी कैप्टेंसी के दावेदार यहीं से तय होंगे। घर का नया कैप्टन बनने के लिए अब कंटेस्टेंट्स ने अपने दोस्तों का साथ भी छोड़ दिया है। 
 
बिग बॉस 12 में 38वें दिन पोल्ट्री टास्क का दूसरा पड़ाव शुरू हुआ। यह एक लक्जरी बजट टास्क है जिसमें जीतने वाला कंटेस्टेंट कैप्टेंसी का हकदार हो जाएगा। टास्क के दूसरे पड़ाव में दीपक और सबा ही बचे हैं। एक-एक कर सभी घरवाले इस टास्क में ढेर हो बाहर हो गए हैं। 
 
करणवीर लग्जरी बजट टास्क में से हारने की वजह से काफी इमोशनल भी हुए। वहीं, दूसरी ओर मेघा और रोहित सुचांती मिलकर घर में इस टास्क के लिए घरवालों के साथ स्ट्रेटिजी प्लान करने में लगे हुए हैं। रोहित और मेघा धाड़े की बातों का घरवालों पर कैसा असर होगा ये देखने वाली बात होगी। उधर इस टास्क के लिए सबा और दीपक के बीच भी झगड़ा हो जाता है।
 
बता दें कि टास्क के दौरान दीपक ने सबसे ज्यादा अंडे हासिल कर सभी को टास्क से बाहर कर डाला। वहीं, सुरभि ने धोखे से उर्वशी को भी कैप्टेन नहीं बनने की रेस से निकाल दिया। लेकिन अंत में दीपक और सबा ही टास्क में बचे हैं।  ऐसे में अब आज के एपिसोड में घर का नया कैप्टन नये टास्क के जीतने पर चुना जाएगा। 

निक जोनस से शादी के बाद इस आलिशान बंगले में महारानी की तरह रहेंगी प्रियंका चोपड़ा 

निक जोनस से शादी के बाद इस आलिशान बंगले में महारानी की तरह रहेंगी प्रियंका चोपड़ा 
निक जोनस से शादी के बाद इस आलिशान बंगले में महारानी की तरह रहेंगी प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी के बाद इस आलिशान बंगले में महारानी की तरह रहेंगी प्रियंका चोपड़ा 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

 
प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की सगाई कुछ समय पहले ही हुई है। अब फैंस यह जानने को बेताब है कि दोनों की शादी की तारीख कब सामने आयेगी। प्रियंका और निक लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों की एक प्‍यारी सी तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
 
इसी बीच लेटेस्ट रिपॉर्ट्स की माने तो निक ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेलिस में एक आलीशान घर भी खरीद लिया है।  प्रियंका के लिए ये घर निक ने कुछ महीनों पहले खरीदा था। जुलाई में जब निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तभी निक ने घर भी खरीदा था. एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस आलीशन घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर है. यानि 47,65,47,500 रुपए है।
 
इस विला की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वहीं कीमत के बारे में सुनकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी।  प्रियंका और निक के इस विला में 5 बेडरूम हैं और पूरा विला 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है । घर की दीवारें और फ्लोरिंग लकड़ी की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विला में बनी स्विमिंग पूल के आस-पास का एरिया भी लकड़ी से बनी छत से कवर है।
 
इस शानदार विला को स्‍पेस इंटरनेशनल नाम की ए‍क आर्किटेक्चर कंपनी ने डिजाइन किया है। स्‍विमिंग पूल के आसपास को एरिया भी ल‍कड़ी से कवर किया गया है। विला के अंदर के साथ-साथ बाहर का लोकेशन भी बेहद खूबसूरत है। निक का ये विला Beverly Hills पर स्थित है।
 
बता दें कि रोके के बाद अब निक और प्रियंका बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर की 2 तारीख को राजस्थान के जोधपुर में शादी करने वाले हैं। इस शादी के लिए सभी में काफी उत्साह है। बताया जा रहा है कि प्रिंयका की शादी की ड्रेस मनीष मल्होत्रा डिजाइन करने वाले हैं और उनकी शादी हिंदू रीति रिवाजों से होगी।
 

एप्पल और सैमसंग ने अपने ही ग्राहकों का फोन कर दिया स्लो

एप्पल और सैमसंग ने अपने ही ग्राहकों का फोन कर दिया स्लो
एप्पल और सैमसंग ने अपने ही ग्राहकों का फोन कर दिया स्लो
अगर आपके स्मार्टफोन को अपडेट करने के बहाने फोन कंपनी आपका फंक्शन को स्लो कर दें तो शायद यह आपको समझ में नहीं आए, लेकिन ऐसा होने के कारण दुनिया की दो दिग्ग्ज मोबाइल निर्माता कंपनियों एपल और सैमसंग पर 126 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियों ने यह काम पूरी योजना के साथ किया है, इसके पीछे कंपनियों का मानना था कि पुराने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने पर फोन की स्पीड स्लो हो जाएगी और इसके बाद ग्राहक को परेशान होकर नया फोन लेना पड़ेगा, इन सबसे कुल मिलाकर कंपनियों को फायदा पहुंचाने का मकसद था।
साथ ही प्राधिकरण ने कहा कि दोनों कंपनियां बेईमान वाणिज्यिक प्रथाओं में संलिप्त हैं, इटली के प्रतिस्पर्धा आयोग ने यह भी कहा कि दोनों कंपनियों ने सॉफ्टवेयर अपडेट के बहाने जानबूझ कर ग्राहकों के फोन को धीमा कर दिया और उसके फंक्शन को बिगाड़ दिया, ताकि वहीं ग्राहक फिर से नया फोन खरीदें।
रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2016 के सितंबर से एपल अपने आईफोन 6 (iPhone 6) के ग्राहकों को बार-बार अपना सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन भेज रहा है, जिसे अगली जेनरेशन के मॉडल आईफोन 7 (iPhone 7) को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
दूसरी तरफ सैमसंग ने गैलेक्सी नोट रखने वालों को गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन इंस्टाल करने के लिए कहा, जिसे हाल के गैलेक्सी नोट 7 को ध्यान में रखकर बनाया गया था।