27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 498

फिल्म जीरो के रिलीज़ के पहले ही शाहरुख़ खान हो गए मालामाल

फिल्म जीरो के रिलीज़ के पहले ही शाहरुख़ खान हो गए मालामाल
फिल्म जीरो के रिलीज़ के पहले ही शाहरुख़ खान हो गए मालामाल

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

शाहरुख़ खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जीरो 21st दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देनेवाला है, जिसके लिए फैंन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे है। शाहरुख खान लगभग डेढ़ साल बाद फिल्म ‘जीरो’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का टीज़र पहले जारी कर दिया गया है। 
 
फिलहाल फैन्स बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं जो कि 2 नवंबर यानी की शाहरुख के बर्थडे के मौके पर रिलीज होने वाला है। ट्रेलर के पहले से ही फैन्स को उम्मीद है कि यह फिल्म शाहरुख को फिर से ऊंचाइयों पर ले जाएगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रड्यूसर आनंद एल राय ने उम्मीद जताई थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 350 करोड़ तक पहुंच सकती है। 
 
वेल, अब ताज़ा ख़बरों की माने तो शाहरुख़ खान की ‘जीरो’ के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स को 100 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को कम से कम 190 करोड़ का कलेक्शन तो करना ही होगा।वही बता दे कि दिलचस्प यह है भले ही ‘जीरो’ के राइट्स 100 करोड़ में बेचे गए हैं लेकिन फिर भी यह 2015 में शाहरुख़ और काजोल आई ‘दिलवाले’ से कम है। ‘दिलवाले’ के राइट्स 130 करोड़ में दिए गए थे।
 
बता दें कि आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना और अनुष्का शर्मा भी हैं। ईद के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था जिसमें शाहरुख के साथ सलमान खान भी नजर आए थे। ‘जीरो’ के रिलीज होने के अगले हफ्ते ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ रिलीज हो रही है। इसलिए इस फिल्म को पहले से कम कीमत पर बेचा गया है।  

गणतंत्र दिवस पर भारत नहीं आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

गणतंत्र दिवस पर भारत नहीं आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गणतंत्र दिवस पर भारत नहीं आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह.काम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में भाग नहीं ले पाएंगे, पीएम मेादी ने पिछले साल वॉशिंगटन में वार्ता के दौरान ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया था।
भारत के पीएम मोदी के निमंत्रण पर ट्रंप के फैसले के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा कि, राष्ट्रपति ट्रंप 26 जनवरी 2019 को भारत की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए जाने के पीएम मोदी के निमंत्रण को पाकर सम्मानित महसूस करते हैं, लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण इसमें भाग लेने में असमर्थ हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि, जब भारत गणतंत्र दिवस मनाएगा उसी समय ट्रंप अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों को वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन के तहत संबोधित कर सकते हैं, आम तौर पर जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में यह संबोधन होता है।
गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल होने के भारत के न्यौते को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अस्वीकार करने के बाद माना जा रहा है कि सरकार मुख्य अतिथि के लिए अन्य विकल्प तलाशने का काम कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि, सरकार के जेहन में तीन देशों के नेताओं का नाम है जिनमें एक प्रमुख अफ्रीकी राष्ट्र के राष्ट्र प्रमुख का नाम भी शामिल है, इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, मुख्य अतिथि के नाम पर फैसला लेने के लिए हमारे पास बहुत कम समय बचा है और यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

इन घरेलू नुस्खों से जुकाम में मिलेगा आराम

इन घरेलू नुस्खों से जुकाम में मिलेगा आराम
इन घरेलू नुस्खों से जुकाम में मिलेगा आराम
सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह.काम
मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है, हालांकि यह कोई गंभीर तो बीमारी नहीं है, लेकिन इसमें दवाइयों का असर भी कम होता है, इसके लिए सबसे अच्छा और घरेलू उपाय है देसी नुस्खों का इस्तेमाल है।
घर में बनाए जाने वाले इन देसी नुस्खों से आप आसानी से सर्दी जुकाम को काबू में कर अपना इलाज कर सकते हैं, आइये जानते हैं घरेलू उपाय –
लहसुन
लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है, लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायण होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है, लहसुन की पांच कलियों को घी में भुनकर खाएं।
दूध और हल्दी
गर्म पानी या फिर गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम में तेजी से फायदा होता है, यह नुस्खा न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी कारगर साबित होता है।
अदरख की चाय
अदरख के यूं तो तमाम फायदे हैं लेकिन अदरख की चाय सर्दी-जुकाम में भारी राहत प्रदान करती है, सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू के सिम्टम में ताजा अदरख को बिल्कुल बारीक कर लें और उसमें एक कप गरम पानी या दूध मिलाए, उसे कुछ देर तक उबलने के बाद पियें।
नींबू और शहद
नींबू और शहद के इस्तेमाल से सर्दी और जुकाम में फायदा होता है, दो चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस एक ग्लास गुनगुने पानी या फिर गर्म दूध में मिलाकर पीने से इसमें काफी लाभ होता है।

राम मंदिर के लिए अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकते – विश्व हिंदू परिषद

राम मंदिर के लिए अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकते - विश्व हिंदू परिषद
राम मंदिर के लिए अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकते - विश्व हिंदू परिषद
सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह.काम
विश्व हिन्दू परिषद ने आज कहा कि, वह राम मंदिर के निर्माण के लिए अदालत के फैसले का अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकती है, साथ ही विहिप ने सरकार से राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिये कानून लाने की अपील भी की है।
विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि, पांच अक्टूबर को संतों की उच्चाधिकार समिति की बैठक हुई है, जिसमें यह निर्णय हुआ कि उच्चतम न्यायालय के फैसले का अनिश्चितकाल तक इंतजार नहीं किया जा सकता।
विहिप के कार्याध्यक्ष ने कहा कि, उच्चतम न्यायालय ने एक बार फिर मामले की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया है, ऐसे में हम कितना इंतजार करें, उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिये केंद्र सरकार कानून लाए।
कुमार ने कहा कि, राम मंदिर के निर्माण के लिये जनमत बनाने की पहल करते हुए विहिप सभी राज्य के राज्यपालों को ज्ञापन दे रही है, इसके बाद नवंबर महीने में देश भर में विहिप कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता के साथ अपने सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और राम मंदिर के निर्माण के लिये जोर देंगें।
उल्लेखनीय है कि, न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना हक विवाद मामले में दायर दीवानी अपीलों को अगले साल जनवरी के पहले हफ्ते में एक उचित पीठ के सामने सूचीबद्ध किया है जो सुनवाई की तारीख तय करेगी।

इंडोनेशिया विमान हादसे में सभी 189 यात्रियों की हुई मौत

इंडोनेशिया विमान हादसे में सभी 189 यात्रियों की हुई मौत
इंडोनेशिया विमान हादसे में सभी 189 यात्रियों की हुई मौत
सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह.काम
इंडोनेशिया में आज हुए विमान हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे दल ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है, इंडोनेशिया में इंडोनेशियाई एयरलाइंस लॉयन एयर का विमान आज सुबह से लापता होने के बाद जावा सागर में क्रैश हो गया था।
विमान में 189 यात्री सवार थे, वहीं हादसे के बाद इंडोनेशियाई एनर्जी फर्म पर्टेमिना ने अधिकारिक बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की है, साथ ही उसने अपने बयान में कहा है कि जावा के समुद्री तट पर दुर्घटनाग्रस्‍त विमान का मलबा मिला है, इसमें विमान की सीटें भी शामिल हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, जर्काता से पंगकल पिनांग जा रहे इस विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से टूट गया था, सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशियाई समय के अनुसार सोमवार सुबह 6.33 बजे यह दुर्घटना हुई थी।
बता दें कि विमान का संपर्क उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से टूट गया था, वहीं समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में लॉयन एयर ग्रुप के सीईओ एडवर्ड सीरैत ने अधिकारिक बयान में घटना के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है।
कंपनी के अधिकारी एडवर्ड सिरात ने जानकारी दी कि इस विमान ने सोमवार को उड़ान से पहले एक और सफर तय किया था, उनका कहना है कि इस विमान ने अपनी पिछली उड़ान के तहत डेनपसर से सेंगकारेंग (जकार्ता) का सफर तय किया था, इस दौरान उसमें कुछ तकनीकी खामी सामने आई थी, लेकिन प्रोसीजर के तहत इस तकनीकी खामी को दूर लिया गया था।

राकेश अस्थाना पर 3 करोड़ घूस लेने का आरोप लगाने वाले सतीश सना को CBI ने दिया समन

राकेश अस्थाना पर 3 करोड़ घूस लेने का आरोप लगाने वाले सतीश सना को CBI ने दिया समन
राकेश अस्थाना पर 3 करोड़ घूस लेने का आरोप लगाने वाले सतीश सना को CBI ने दिया समन
Saumya Kesarwani | Navpravah.com
सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर तीन करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगाने वाले सतीश साना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, उधर, सीबीआई ने साना को समन भी जारी किया है।
सतीश साना से सीबीआई हवाला और मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से संबंधों और लेन-देन के मामले की जांच कर रही है, यह जांच राकेश अस्थाना के नेतृत्व वाली एसआइटी कर रही थी‌
इस बीच सना ने तीन करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगाया तो सीबीआई में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ, जिसके बाद राकेश अस्थाना ने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा पर इस केस में दो करोड़ रुपये लेने के आरोप लगाए तो घमासान और तेज हो गया।
बता दें कि सीबीआई में छिड़ी जंग के बीच कोर्ट ने सीवीसी को दो हफ्ते में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है, सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच जंग जब सार्वजनिक हो गई और आरोप-प्रत्यारोप खुलकर सामने आ गये, तब आनन-फानन में केंद्र सरकार ने दोनों सीबीआई की टॉफ अफसरों को छुट्टी पर भेज दिया और एम नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक नियुक्त कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सीवीसी जांच के लिए 2 हफ्ते का समय दिया है, साथ ही यह भी कहा है कि अंतरिम सीबीआई डायरेक्टर कोई नीतिगत फैसला नहीं लेंगे, वह सिर्फ रूटिन काम ही करेंगें।

जनवरी 2019 तक टली अयोध्या श्रीराम मंदिर पर सुनवाई, अभी करना होगा और इंतज़ार

जनवरी 2019 तक टली अयोध्या श्रीराम मंदिर पर सुनवाई, अभी करना होगा और इंतज़ार
जनवरी 2019 तक टली अयोध्या श्रीराम मंदिर पर सुनवाई, अभी करना होगा और इंतज़ार
आज श्रीराम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई जनवरी 2019 तक के लिए टाल दी गयी है, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसफ की बेंच ने इस मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी के लिए टाल दी है।
चूँकि अब श्रीराम मंदिर मामले की सुनवाई जनवरी में होगी तो फिलहाल रामलला तंबू में ही रहेंगे तथा जल्द मंदिर निर्माण की उम्मीदें ध्वस्त होती नजर आ रही है, अब पूरा संत समाज तथा हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रहने वाले हिन्दुओं की नजरें केंद्र की मोदी सरकार के रुख पर टिक गयी है।
जनवरी तक सुनवाई टलने के नाम हिन्दू समाज एक सुर में कानून से श्रीराम मंदिर बनाने की मांग रहा है, देशभर से एक ही आवाज उठ रही है कि जिस तरह से SCST एक्ट पर अध्यादेश लाया गया, जिस तरह से तीन तलाक पर अध्यादेश लाया गया, उसी तरह से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अभी अध्यादेश लाया जाए।
बता दें कि इससे पहले पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी, बता दें, ये मामला 2010 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लेकिन इस मसले पर अब तक सुनवाई शुरू नहीं हो सकी है।
इस मामले में आखिरी सुनवाई बीती 27 सितंबर को हुई थी, इस दौरान तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुआई वाली पीठ ने दो-एक के बहुमत से आदेश दिया था कि विवादित भूमि के मालिकाना हक वाले दीवानी मुकदमे की सुनवाई तीन जजों की नई पीठ 29 अक्टूबर को करेगी।

अनूप जलोटा का जसलीन मथारू से भर गया मन, नए गर्लफ्रेंड की कर रहे है तैयारी 

अनूप जलोटा का जसलीन मथारू से भर गया मन, नए गर्लफ्रेंड की कर रहे है तैयारी 
अनूप जलोटा का जसलीन मथारू से भर गया मन, नए गर्लफ्रेंड की कर रहे है तैयारी 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
बिग बॉस सीजन 12 शुरू हुए एक महीना से ज्यादा हो गया है । शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स नए-नए टि्वस्ट लेकर आ रहे हैं । इस बार वीकेंड में डबल एविक्शन कर बिग बॉस ने दर्शकों को चौंका दिया । शो से इस हफ्ते अनूप जलोटा और सबा खान को बेघर कर दिया गया । 
 
‘बिग बॉस 12 की सुपरहिट जोड़ी भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू टूट गई है। अनूप जलोटा इस हफ्ते हुए डबल एविक्शन में बाहर हो गए हैं और बिग बॉस की सबसे ज्यादा टीआरपी तथा सुर्खियां बटोरने वाली जोड़ी अब नजर नहीं आएगी।
 
जब तक अनूप जलोटा घर में रहे तब तक जसलीन और उनके रिलेशन की चर्चा होती रही । अब जब अनूप जलोटा घर से बाहर निकले तो उनसे सबसे पहला सवाल उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया। तब अनूप ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। 
 
‘बिग बॉस 12 से बाहर आते ही अनूप जलोटा ने कहा, “लोग इस तरह लें, जसलीन ने मुझे कहा कि मुझे बिग बॉस से बुलावा आया है, और मैं एक विचित्र जोड़ी के रूप में ही जा सकती हूं। आप चलेंगे मेरे साथ। आप मेरा साथ देंगे। आप मेरे मेंटर हैं, संगीत सिखाते हैं। मैंने कहा हां चलता हूं.. लेकिन फिर मैंने सोचा इतने कंसर्ट हैं काम हैं। मैंने मना कर दिया। लेकिन फिर जसलीन के पिताजी आए और बोले कुछ करो चलो. इसका कुछ अच्छा हो जाएगा। मैंने सोचा हां अच्छा तो हो जाएगा, जितने लोग मुझे जानते हैं, उससे ज्यादा उसे जानने लगेंगे। मैं अंदर जोड़ी बनकर गया। हम अंदर बहुत ही खूबसूरत जोड़ी बनकर अंदर गए, जिनका म्यूजिकल रिलेशन था।”
 
अनूप ने जसलीन के पिता को अपना बहुत पुराना दोस्त कहते हुए बताया, ‘मैं, जसलीन और उसके परिवार को काफी लम्बे समय से जानता हूं। हम लोग कई बार एयरपोर्ट पर मिले हैं और कई बार हमारी मुलाकातें उनके घर पर भी हुई हैं। हालांकि इन मुलाकातों में मुझे और जसलीन को बहुत कम समय बात करने के लिए मिलता था। वो तो मेरे परिवारवालों से मिली भी नहीं है।’
 
अनूप जलोटा ने ये भी खुलासा कि बिग बॉस के घर में डेट पर जाना भी प्लान था। साथ ही नॉमिनेशन के बाद और सीक्रेट में उन्होंने जसलीन को लेकर जो नाराजगी दिखाई, वो सब भी स्क्रिप्ट के तहत हुआ । अनूप जलोटा के इस खुलासे से ये तो जाहिर है कि बिग बॉस का पूरा शो स्क्रिप्टेड होता है । क्या सच है और क्या झूठ, ये पता लगाना बहुत मुश्किल है ।   

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा, जल्द हो राम मंदिर का निर्माण, हिंदुओं का सब्र टूटा तो कुछ भी हो सकता है

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा, जल्द हो राम मंदिर का निर्माण, हिंदुओं का सब्र टूटा तो कुछ भी हो सकता है
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा, जल्द हो राम मंदिर का निर्माण, हिंदुओं का सब्र टूटा तो कुछ भी हो सकता है
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
2019 का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा फिर से तूल पकड़ता जा रहा है, अपने बयानों को लेकर सदैव सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुओं को प्रताड़ित होना पड़ा है, आजादी के तुरंत बाद हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा हुआ था, उस समय अगर कांग्रेस हिन्दुओं के आस्था का केंद्र प्रभु श्री राम का मंदिर बनवा दी होती तो आज यह दुर्दशा नहीं होती।
उन्होंने कहा कि, कपिल सिब्बल कह रहे हैं अभी फैसला नहीं आए, चुनाव है, मतलब कि साफ है कांग्रेस चाहती है मंदिर नहीं बने, विवादित बना रहे, हम वोट लेते रहे, लेकिन 125 करोड़ हिन्दू अब इंतजार करने के लिए तैयार नहीं. अब सब्र की सीमा टूट रही है, अग सीमा टूट गई, तो कुछ भी हो सकता है।
इससे पहले शेखपुर के बरबीघा में उन्होंने कहा था कि हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलकर राम मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करें. अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो हिंदुओं का दिल दुखेगा।
वहीं बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि, सबरीमाला पर तो सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला तुरंत सुना दिया, लेकिन राम मंदिर पर नहीं, उन्होंने कहा कोर्ट को इस मुद्दे को तत्काल देखना चाहिए, कहीं ऐसा ना हो कि देरी करते-करते हिंदुओं का सब्र टूट जाए।
बता दें कि, अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज 11.30 बजे से अहम सुनवाई चल रही है, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसफ की ये सुनवाई कर रही है।

ज्यादा विटामिन्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है – WHO

ज्यादा विटामिन्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है - WHO
ज्यादा विटामिन्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है - WHO
आजकल खाने का तरीका बदल गया है, उसमें पोषक तत्वों की कमी होती है, जैसे हमारे खाने में विटामिन्स, आयरन, आयोडिन और भी कई तरह के मिनरल्स कम होते हैं, इसलिए हमें फोर्टिफाइड खाने की आवश्यकता होती है, लेकिन ये फोर्टिफाइड खाना भी हमारी सेहत के लिए कई बार नुकसान कर जाता है।
WHO का भी कहना है कि ज्यादा विटामिन्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि FSSAI किस आधार पर खाद्य पदार्थों का फोर्टिफिकेशन करती है, फोर्टिफिक्शन की कोई मातरा है या नहीं ! क्या कोई गाइडलाइंस है या खाने की चीजों के ऊपर ये लिखा होता है कि उसमें किस मात्रा में फोर्टिफिकेशन किया गया है।
FSSAI के अनुसार, भारत में 70 फीसदी लोग विटामिन और बाकी कई तरह के मिनरल्स से दूर रहते हैं, इसलिए उनमें कई तरह की बीमारियां देखने को मिलती है, आजकल के खाने में हमें वो पोषक तत्व नहीं मिलते हैं जिसकी हमारे शरीर को जरूरत है. बच्चे मैलन्यूट्रिशन का शिकार होते हैं।
मैक्स हेल्थकेयर के न्यूट्रिशिनिस्ट ने बताया कि, वैसे  ही हम आजकल विटामिन्स और आयरन कई रूप में लेते हैं, कभी सप्लीमेंट्स तो कभी खाने की चीजों में, लेकिन एक्सेस विटामिन्स या सिंथेटिक विटामिन्स हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक बन सकते हैं।