27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 497

पटाखों के धुंए के बीच ऐसे सेहत का करें बचाव

पटाखों के धुंए के बीच ऐसे सेहत का करें बचाव
पटाखों के धुंए के बीच ऐसे सेहत का करें बचाव
सौम्या केसरवानी / नवप्रवाह.काम
दिवाली में अगर पटाखा न बजे तो शायद कुछ कमी सी लगती है, लेकिन अगर पटाखें हमारे स्वास्थ्य को नुकसान व पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं, तो हमें इनका इस्तेमाल सही से करना चाहिए।
सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में पटाखों का प्रयोग करने की इजाजत दिवाली की रात आठ से 10 बजे के बीच दे दी है, इस दौरान दिल्ली व दूसरे महानगरों में प्रदूषण का स्तर निश्चित ही बढ़ा रहेगा।
दिवाली की धूम-धड़ाम के बीच स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से अपने को किस तरह से बचें व पटाखों से किस तरह बुजुर्ग व बीमार लोग अपनी स्वास्थ्य की देखभाल करें।
दिवाली अपने साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है, लेकिन दमा, सीओपीडी या एलर्जिक रहाइनिटिस से पीड़ित मरीजों की समस्या इन दिनों बढ़ जाती है, पटाखों में मौजूद छोटे कण सेहत पर बुरा असर डालते हैं, जिसका असर फेफड़ों पर पड़ता है।
इस तरह से पटाखों के धुंए से फेफड़ों में सूजन आ सकती है, जिससे फेफड़े अपना काम ठीक से नहीं कर पाते और हालात यहां तक भी पहुंच सकते हैं कि ऑर्गेन फेलियर और मौत तक हो सकती है, ऐसे में धुएं से बचने की कोशिश करें।
पटाखों के धुएं से हार्टअटैक और स्ट्रोक का खतरा भी पैदा हो सकता है, पटाखों में मौजूद लैड सेहत के लिए खतरनाक है, इसके कारण हार्टअटैक और स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है, जब पटाखों से निकलने वाला धुंआ सांस के साथ शरीर में जाता है तो खून के प्रवाह में रुकावट आने लगती है, दिमाग को पर्याप्त मात्रा में खून न पहुंचने के कारण व्यक्ति स्ट्रोक का शिकार हो सकता है।
बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पटाखों के शोर व धुएं से बचकर रहना चाहिए, पटाखों से निकला गाढ़ा धुआं खासतौर पर छोटे बच्चों में सांस की समस्याएं पैदा करता है, पटाखों के धुंऐ से गर्भपात की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को भी ऐसे समय में घर पर ही रहना चाहिए।

7वां वेतन आयोग : इस राज्य के कर्मचारियों को मिल सकती है बढ़ी सैलरी

वेतन आयोग : इस राज्य के कर्मचारियों
वेतन आयोग : इस राज्य के कर्मचारियों

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है, दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने सरकार द्वारा संचालित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतनमान में संशोधन की मंजूरी दे दी है।

दिल्ली सरकार तीन विश्वविद्यालयों, एक संस्थान के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 पूर्व वित्त पोषित और 16 आंशिक वित्त पोषित कॉलेजों का संचालन करती है, मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग के उस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा की जा रही विद्यालयों के व्यापक मूल्यांकन की कवायद के लिये भारतीय गुणवत्ता परिषद को प्रणालियों के संयोजक के तौर पर नामित किया जाए।

इससे पहले, बिहार सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में दो फीसदी का इजाफा करते हुए सात फीसदी से बढ़ाकर नौ फीसदी करने का फैसला लिया था, महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2018 से प्रभावी होगी।

इसी माह, केंद्र सरकार ने देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों के प्रोफेसरों और शिक्षकों को तोहफा दिया था, केंद्र सरकार ने कॉलेज प्रोफेसरों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने का फैसला किया था।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का 43 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और सरकारी सहायता पाने वाले विश्वविद्यालयों के 7.51 लाख अध्यापकों को लाभ मिलेगा. कैबिनेट के इस फैसले से केंद्र सरकार की सहायता प्राप्त 213 संस्थानों, 329 राज्य और 12,912 कॉलेजों को फायदा होगा।

हरियाणा : पुलिस ने महिला को भेजा पोर्न वीडियो, महिला के विरोध करने पर उसे धमकाया

पुलिस ने महिला को भेजा पोर्न वीडियो,
पुलिस ने महिला को भेजा पोर्न वीडियो,

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

हरियाणा पुलिस के एक सहायक इंस्पेक्टर की दादागीरी से परेशान एक महिला वकील ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

पंचकूला की वकील पूजा नागरा ने महिला आयोग, मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में कहा है कि, पुलिस इंस्पेक्टर यशपाल ने 27 अक्टूबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप में दो अश्लील वीडियो शेयर किए लेकिन जब महिला वकील ने यशपाल को यह वीडियो डिलीट करने को कहा तो वह दादागिरी करने लगा, और धमकाने लगा।

पूजा नागरा के अनुसार, आग्रह के बाद व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने पुलिस सब इंस्पेक्टर की ओर से शेयर किए गए वीडियो डिलीट कर दिया और आरोपी इंस्पेक्टर को भी ग्रुप से बाहर कर दिया।

पूजा नागरा के मुताबिक, जब उन्होंने पंचकूला के महिला थाने में फोन किया तो उनको सेक्टर 15 की पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराने की सलाह दी गई लेकिन जब वह सेक्टर 15 की पुलिस चौकी में गईं तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मी का बर्ताव बेहद निराशाजनक था।

उधर, पंचकूला के पुलिस कमिश्नर अभिषेक जोरवाल ने पीड़िता को भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच की जाएगी और अगर सहायक पुलिस इंस्पेक्टर की गलती सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

#MeToo: एम.जे. अकबर का चौंकाने वाला बयान आया सामने

एम.जे. अकबर
एम.जे. अकबर

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

#MeToo कैंपेन के बाद विदेश राज्य मंत्री पद से एमजे अकबर ने इस्तीफा दे दिया था, वहीं आज उन्होंने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है।

कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराते हुए अकबर ने अपने पत्रकारिता करियर, लेखक होने के बारे में बताया, अकबर ने कहा कि, बतौर पत्रकार मेरा करियर काफी लंबा रहा है, मैं काफी छोटी उम्र में ही संडे गार्जियन का एडिटर बन गया था।

बता दें कि अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है, अकबर ने कहा कि, प्रिया रमानि के खिलाफ मैंने मानहानि का केस किया है, उन्होंने मेरे ऊपर आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किए थे।

अकबर ने कोर्ट को बताया कि, उन्होंने रमानी द्वारा 10 और 13 अक्टूबर को किए गए ट्वीट पर मानहानि का केस किया है, इन ट्वीट्स को कई अखबारों और वेबसाइटों ने छापा, उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो आर्टिकल लिखा गया था, उसमें मेरा नाम नहीं है।

दरअसल, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर कई अखबारों के संपादक रहे हैं, उनके ऊपर कई महिला पत्रकारों ने #MeToo कैंपेन के तहत आरोप लगाए थे. अकबर पर पहला आरोप प्रिया रमानी नाम की वरिष्ठ पत्रकार ने लगाया था जिसमें उन्होंने एक होटल के कमरे में इंटरव्यू के दौरान की अपनी कहानी बयां की थी।

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पीएम मोदी ने चढ़ाया 30 नदियों का जल

PM मोदी ने किया स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का अनावरण
PM मोदी ने किया स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का अनावरण

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 143वीं जयंती है, इस मौके पर उनकी नवनिर्मित 182 मीटर ऊंची विशाल प्रतिमा ‘स्टैैच्यू ऑफ यूनिटी’ का पीएम मोदी गुजरात के केवड़ि‍या में अनावरण क‍िया।

पीएम मोदी द्वारा प्रतिमा के अनावरण के बाद भारतीय वायुसेना के तीन विमानों ने उड़ान भर भगवा, सफेद तथा हरे रंग से आसमान में तिरंगा उकेरा गया, वायुसेना के विमानों ने सरदार पटेल की प्रतिमा को सलामी भी दी और पीएम मोदी ने संबोधन भी किया।

इससे पहले पीएम मोदी ने मंत्रोच्‍चार के बीच स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर 30 नदियों का जल अर्पित किया और पूजा-अर्चना भी की, इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और सीएम विजय रूपाणी भी मौजूद रहे।

प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि, आज वो पल है जो किसी भी राष्‍ट्र के इतिहास में दर्ज हो जाता है और उसे मिटा पाना बहुत मुश्किल होता है, आज का ये दिवस भी भारत के इतिहास के ऐसे ही कुछ क्षणों में से महत्‍वपूर्ण पल है।

उन्‍होंने कहा कि आज गुजरात के लोगों ने मुझे जो अभिनंदन पत्र दिया है, उसके लिए मैं यहां की जनता का बहुत आभारी हूं, सोचा नहीं था कि सरदार साहब की प्रतिमा के अनावरण का मौका मुझे मिलेगा।

पीएम ने कहा कि, मैं गुजरात के लोगों के प्रति कृतज्ञ हूं, मैं इन चीजों को यहीं पर छोडूंगा ताकि इन्‍हें यहां के म्‍यूजियम में रखा जाए और लोग इन्‍हें याद रखें, आज जी भरके बहुत कुछ कहने का मन भी करता है।

पीएम ने आगे कहा कि, दुनिया की ये सबसे ऊंची प्रतिमा हमारी भावी पीढ़ी को साहस और संकल्‍प की याद दिलाएगी, जिसने मां भारती को टुकड़ों में बांटने की साजिश को नाकाम करने का पवित्र कार्य किया, ऐसे सरदार पटेल को शत-शत नमन करता हूं।

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा यह प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ से दोगुनी ऊंची है, यह नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट टापू पर बनाई गई है, प्रतिमा के अंदर 135 मीटर की ऊंचाई पर एक दर्शक दीर्घा बनाई गई है, जिससे पर्यटक बांध और पास की पर्वत श्रृंखला का दीदार कर सकेंगें।

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ में लिपलॉक सिन – Teaser Review

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ में किया लिपलॉक सिन 
सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ में किया लिपलॉक सिन 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ ‘ का टीजर रिलीज हो चुका है। लंबे वक्त से अटकी इस फिल्म में सारा अली खान की जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत के साथ जमी है। जिसे देखने के लिए हो सकता है कि आपको सांसें थामनी पड़ी। इस टीज़र में ‘केदारनाथ’ में साल 2013 में आई उस तबाही का मंजर नज़र आ रहा है, जिसमें कई श्रद्धालुओं की जान गई थी। 
 
केदारनाथ बतौर एक्ट्रेस सैफ अली खान की बेटी सारा की डेब्यू फिल्म है। ये फिल्म लगभग बनकर तैयार है, लेकिन कुछ विवादों की वजह से इसकी रिलीज को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। इस बीच चर्चा यह भी थी कि सारा की फिल्म “सिंबा” केदारनाथ से पहले रिलीज हो जाएगी। इसमें वो रणवीर सिंह के अपोजिट काम कर रही हैं।
 
फिल्म में सारा अली खान बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आएंगी, टीजर में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिप लॉक करती हैं। सुशांत इसमें दमदार जबकि सारा अली खान अपनी अदाएं दिखा रही हैं। टीजर में एक ओर केदारनाथ तबाह होता नजर आ रहा है, तो दूसरी ओर सारा अली खान हैं।  ऐसे में इश्क और तबाही के बीच सुशांत सिंह राजपूत फंसे हैं।
 
ये मंसूर और मुक्कू की प्रेम कहानी है लेकिन आम फिल्मी सिचुएशन जैसी नहीं। फिल्म में सुशांत ने मंसूर और सारा ने मुक्कू का रोल निभाया है। फिल्म की कहानी साल 2013 में केदारनाथ धाम में भीषण तबाही की है । सुशांत और सारा स्टारर केदारनाथ , एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर डंडी (पिट्ठू) मजदूर का काम करता है। 
 
एक दिन वह डंडी में एक यात्री को लेकर केदारनाथ जा रहा होता है कि इसी बीच आपदा आ जाती है, जिससे पूरा रास्ता टूट-फूट जाता है। बाबा केदार के दर्शनों को आई एक लड़की भी इस सैलाब में फंस जाती है। पहाड़ का यह लड़का जान हथेली पर रख कर उस लड़की को बचाता है और इसी दौरान उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है। 
 
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर के बीच हुए विवाद की वजह से ‘केदारनाथ ‘ लंबी समय से अटकी थी। अब यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ‘केदारनाथ’ के अलावा सारा अली खान फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग भी कर रही हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के साथ जमेगी। ‘सिम्बा’ और ‘केदारनाथ’ दोनों इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। 

अक्षय कुमार को यह एक्ट्रेस लगती है हॉट, नाम जानकार चौंक जाएंगे 

अक्षय कुमार को यह एक्ट्रेस लगती है हॉट, नाम जानकार चौंक जाएंगे 
अक्षय कुमार को यह एक्ट्रेस लगती है हॉट, नाम जानकार चौंक जाएंगे 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
अक्षय कुमार बॉलीवुड जगत के ऐसे खिलाड़ी है जिनके स्टार्स भी फैन है।अभिनेता अक्षय कुमार जिंदगी में लॉयल्टी के लिए जाने जाते हैं। वो फ‍िल्‍मों के साथ साथ अपने परिवार के लिए पर्याप्‍त वक्‍त निकालते हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक ऐसे राज से पर्दा उठाया जो चौंकाने वाला है।
 
करण जोहर के चैट शो ” कॉफी विद करण ” का छठा सीजन शुरू हो चूका है। इस शो में बॉलीवुड के सेलेब्स गेस्ट बनकर आते है और अपने जिंदगी से जुड़े कई राज़ दर्शकों को बताते है।  हालही में इस शो में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह आये थे और इन दोनों ने अपने जिंदगी के कई राज खोले। 
 
अक्षय ने बताया कि वह स‍िर्फ तीन ही मह‍िलाओं का फोन र‍िसीव करते हैं। जिन्हें वह किसी भी वक्त कोई भी काम छोड़कर उठा सकते हैं. ये तीन अहम फोन कॉल्स तीन महिलाओं से जुड़े हैं. इनमें से एक हैं उनकी मम्मी, दूसरी हैं पत्नी ट्विंकल और तीसरी हैं उनकी मैनेजर जेनोबिया। 
 
वैसे भी अक्षय महिलाओं का काफी सम्मान करते हैं और कहते भी हैं कि उनके घर में महिलाओं की ही चलती है। अक्षय ने महिलाओं को सम्मान देने की बात अपने बेटे अराव को भी सिखाई। अक्षय इस शो में रणवीर सिंह के साथ नजर आए। करण जौहर ने जब पूछा कि उन्हें बॉलीवुड में कौन सी एक्ट्रेस हॉट लगती है तो अक्षय ने तपाक से दीपिका पादुकोण का नाम लिया। इसके बाद रणवीर का चेहरा देखने लायक था। उन्होंने अक्षय की इस बात से सहमति जताते हुए सिर हिलाया। 

समय पर मिला न्याय, उत्तम न्याय माना जाता है – सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ की क्षमता पर सपा नेता ने उठाया सवाल
योगी आदित्यनाथ की क्षमता पर सपा नेता ने उठाया सवाल
सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह.काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले के सुप्रीम कोर्ट में टलने और उसके बाद संतों की राम मंदिर निर्माण की बढ़ती मांग पर आज ट्वीट किया है, उन्होंने ट्वीट है किया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ मामला माननीय उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है, समय पर मिला न्याय, उत्तम न्याय माना जाता है।
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि, संतों को पूरे धैर्य के साथ श्रीराम जन्मभूमि के समाधान की दिशा में होने वाले उन सभी सार्थक प्रयासों में सहभागी बनना चाहिए, जिससे देश में शांति और सौहार्द की स्थापना हो।
उन्होंने कहा कि, उन्हें लगता है कि ये संक्रमण काल चल रहा है, संतों को पूरे धैर्य के साथ इस समस्या के पूरे समाधान के लिए सार्थक प्रयासो में आगे बढ़ना चाहिए, जिससे इस देश में शांति और सौहार्द की स्थापना हो और भारत की संवैधानिक संस्था के प्रति सम्मान का भाव हो।
सीएम ने आगे कहा कि, वह तो चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो, क्योंकि श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या उत्तर प्रदेश में है, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, सुरक्षा का दायित्व हमारे ऊपर है, हम लोग इस दायित्व को बखूबी निभाएंगें।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ये राज्य सरकारें तय करेंगी कौन से 2 घंटे पटाखे फोड़ सकेंगे लोग

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ये राज्य सरकारें तय करेंगी कौन से 2 घंटे पटाखे फोड़ सकेंगे लोग
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ये राज्य सरकारें तय करेंगी कौन से 2 घंटे पटाखे फोड़ सकेंगे लोग
सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह.काम
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए रात 8 बजे से 10 बजे तक का समय तय करने संबंधी अपने आदेश में बदलाव किया है, आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारें अपने हिसाब से पटाखे फोड़ने के लिए दो घंटे का समय तय कर सकती हैं।
कोर्ट ने कहा कि, अगर सुबह-शाम दोनों समय पटाखे की परंपरा है, तो दोनों वक्त 1-1 घंटा दिया जा सकता है, ग्रीन पटाखे जलाने की शर्त केवल दिल्ली-NCR में लागू होंगे, देश के बाकी हिस्सों में सामान्य पटाखे फोड़े जा सकेंगे।
इससे पहले 23 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली और दूसरे त्योहारों के अवसर पर पटाखे फोड़ने के लिये रात आठ बजे से दस बजे की समय सीमा निर्धारित करते हुये देशभर में कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले हरित पटाखे बनाने की अनुमति दे दी थी।
न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने फ्लिपकार्ट और एमेजन जैसी ई-व्यापारिक वेबसाइटों को उन पटाखों की बिक्री करने से रोक दिया है जो निर्धारित सीमा से अधिक शोर करते हैं, शीर्ष अदालत ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से, देश में पटाखों के निर्माण और उनकी बिक्री पर प्रतिबंध के लिये दायर याचिका पर यह आदेश दिया था।
शीर्ष अदालत ने इससे पहले कहा था कि, पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के मामले में इनके निर्माताओं की आजीविका के मौलिक अधिकारों और देश की सवा सौ करोड़ से अधिक आबादी के स्वास्थ्य के अधिकारों सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखना होगा।
यह भी शीर्ष अदालत ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 21 में प्रदत्त जीने का अधिकार सभी पक्षों पर समान रूप से लागू होता है और पटाखों पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने के अनुरोध पर विचार करते समय इसमें संतुलन बनाने की आवश्यकता है।

रणवीर सिंह की सिंबा से नहीं बल्कि इस फिल्म से डेब्यू करेंगी सारा अली खान, यह रहा प्रूफ 

रणवीर सिंह की सिंबा से नहीं बल्कि इस फिल्म से डेब्यू करेंगी सारा अली खान, यह रहा प्रूफ 
रणवीर सिंह की सिंबा से नहीं बल्कि इस फिल्म से डेब्यू करेंगी सारा अली खान, यह रहा प्रूफ 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

 
नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसकी तैयारी जोरों- शोरों में चल रही है। ऐसा कहा जा रहा था की सारा अली खान रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की  सिंबा से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। 
लेकिन केदारनाथ की रिलीज डेट को लेकर लगातार बने हुए कन्फ्यूजन के चलते हालांकि यह साफ नहीं हो पा रहा था कि सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सारा की पहली फिल्म केदारनाथ होगी या सिंबा। 
 
लेकिन अब फैंन्स का कन्फूसिओं क्लियर हो गया है। केदारनाथ ही वह फिल्म होगी जिससे सारा डेब्यू करेंगी। फिल्म में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के आपसी विवाद के चलते केदारनाथ की रिलीज डेट पहले ही काफी खींच दी गई है, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। सुशांत सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म इस साल 7 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी।
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है, जिसमें पिट्ठू का किरदार निभानेव वाले सुशांत सिंह अपनी पीठ पर सारा अली खान को ढोते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में इन सितारों के पीछे कुछ अन्य श्रद्धालु भी दिख रहे हैं। 
फिल्म में सारा अली खान मुख्य किरदार में हैं। फर्स्ट लुक के साथ मेकर्स ने फिल्म को लेकर जारी किए झलक में यह बताने की कोशिश की है कि कोई त्रासदी, कोई भी प्रकृति का प्रभाव, भगवान का कोई भी एक्ट प्यार की ताकत को हरा नहीं सकता है।
 
बता दें कि पहले यह फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में कई विवादों के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर बदले और फिल्म से रॉनी स्क्रूवाला जुड़े। अब फिल्म 7 दिसंबर नवम्बर को आएगी।