27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 490

ताजमहल में नमाज के बाद बजरंग दल ने की पूजा

ताजमहल में नमाज के बाद बजरंग दल ने की पूजा
ताजमहल में नमाज के बाद बजरंग दल ने की पूजा
आगरा के ताजमहल में नमाज पढ़ने के बाद अब पूजा-अर्चना भी की गई, ताजमहल की मस्जिद में बजरंगदल ने धूप जलाकर पूजा की है, साथ ही गंगाजल का अर्घ्‍य दिया।
ये मस्जिद का वो स्थान है, जहां महिलाएं नमाज पढ़ी जाती है, यह पूजा बजरंग दल की महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीना दिवाकर ने की है और उन्होंने आगे भी पूजा करने का ऐलान किया है।
बता दें कि पिछले दिनों ताजमहल में नमाज अदा करने के विरोध में राष्ट्रीय बजरंगदल ने ताजमहल में पूजा करने का ऐलान किया था, एएसआई ने ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार के अलावा अन्य दिन नमाज पर रोक लगा दी थी।
लेकिन पिछले दिनों मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोक के बाद ताजमहल में नमाज पढ़ी थी, ताजमहल में पूजा के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं माने, ताजमहल के अंदर नमाज पढ़ने का ये सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हो रहा है।

राजस्थान में कांग्रेस ने भी दूसरी लिस्ट जारी की

राजस्थान में कांग्रेस ने भी दूसरी लिस्ट जारी की
राजस्थान में कांग्रेस ने भी दूसरी लिस्ट जारी की
राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावके लिए कांग्रेस ने आज उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट को जारी करने से पहले आज सुबह काफी देर तक मंथन का दौर चला था।
कांग्रेस ने इसमें अपने 32 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, इस तरह पार्टी द्वारा अब तक कुल 184 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है, खास बात यह है कि पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में भाजपा के पूर्व नेता मानवेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है और उन्‍हें झालरापाटन से टिकट दिया है।
बता दें, मानवेंद्र सिंह ने हाल ही में बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था, जिसके बाद कांग्रेस द्वारा उन्हें झालरापाटन से टिकट दिया गया है, यानि मानवेन्द्र सिंह झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगें।
इसके अलावा हवामहल से महेश जोशी, मालवीय नगर से डॉ. अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, आदर्श नगर से रफीक खान, बूंदी से हरी मोहन शर्मा, गंगापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है।
दरअसल, मानवेन्द्र सिंह बीते चार-पांच सालों से बीजेपी में हो रही उनकी अनदेखी से नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि मैंने जब भी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को इन मुद्दों से अवगत कराया, तो उन्होंने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।
सिंह ने कहा था कि अब मेरा धैर्य जवाब दे चुका है और मैं पार्टी छोड़ रहा हूं, ‘कमल का फूल, हमारी भूल’ कहते हुए उन्होंने बीजेपी छोड़ने की बात पर मोहर लगाई थी, माना जाता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बाड़मेर से पिता जसवंत सिंह को टिकट नहीं मिलने के बाद से ही मानवेन्द्र बीजेपी से नाराज चल रहे थे।

शादी के बाद इस तरह फॅमिली के साथ नजर आए दीपवीर 

शादी के बाद इस तरह फॅमिली के साथ नजर आए दीपवीर 
शादी के बाद इस तरह फॅमिली के साथ नजर आए दीपवीर 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
बॉलीवुड की टॉप मोस्ट सक्सेस जोड़ी कहलाने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी हो चुकी है। पिछले दो दिन से फैन्स के बीच इंतजार की जा रही दीपवीर की तस्वीर आखिरकार सामने आ गई।
 
जैसे ही फोटो आई सोशल मीडिया पर इसे देखने की होड़ सी मच गई। वहीं, शादी का एक और फोटो सामने आया है। यह एक फैमिली फोटो है जिसमें रणवीर और दीपिका के साथ उनके घरवाले नजर आ रहे हैं।  
 
दीपिका-रणवीर की ये फोटो उनकी स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने शेयर की है। इस फोटो में रणवीर व्हाइट कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं, दीपिका रेड और गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस ग्रुप फोटो में रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव और उनके हेयर स्टाइलिस्ट दर्शन वालेकर भी नजर आ रहे हैं। 
 
ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर और दीपिका 18 नवंबर को वापस इंडिया आ रहे हैं। इसके बाद 21 नवंबर को बेंगलुरु में जबकि 28 नवंबर को मुंबई में इनकी शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी। 

राजस्थान में बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट

राजस्थान में बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट
राजस्थान में बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट
राजस्थान विधानसभा की सीटों पर 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तीसरी लिस्ट भी जारी हो गई है, तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान क‍िया है।
8 उम्मीदवारों की लिस्ट में बीजेपी द्वारा करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, तिजारा से संदीप दायमा, बांसूर से महेंद्र याव, निवाई से रामसहाय वर्मा, बांदीकुई से रामकिशोर सैनी के नाम शामिल हैंं।
बता दें, रामकिशोर सैनी ने शुक्रवार को ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ली है और उन्हें एक बार फिर बांदीकुई से ही टिकट दिया गया है, गौरतलब है कि रामकिशोर द्वारा सबसे पहली बार भी बीजेपी की ओर से ही बांदीकुई से ही चुनाव लड़ा गया था।
हालांकि, बीजेपी की ओर जारी तीसरी सूची में भी किसी भीमुस्लिम उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं है, वहीं तीसरी सूची के साथ ही बीजेपी द्वारा कुल 170 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है और अब भी 30 उम्मीदवार बचे हैं।
बता दें कि, राजस्थान चुनावों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 नवंबर है, ऐसे में माना जा रहा है कि, बीजेपी द्वारा जल्द ही अन्य 30 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
वहीं, विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अब तक 152 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें से 29 एससी, 24 एसटी, ब्राह्मण और वैश्यों को कुल 20, राजपूत को 13, जाट को 23, मुस्लिमों को 9, महिलाओं को 20 और 46 नए चेहरों को जगह दी गई है।

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जारी किया ‘दृष्टि पत्र’

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जारी किया 'दृष्टि पत्र'
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जारी किया 'दृष्टि पत्र'
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी ने दृष्टि पत्र के नाम से घोषणा पत्र जारी किया है, पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसान, युवाओं और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को सबसे अधिक महत्व देते हुए इनसे संबंधित कई योजनाओं की घोषणा की है।
बता दें भाजपा इस घोषणा पत्र में अपना पूरा फोकस प्रदेश के युवाओं और किसानों पर रख रही है, इसके साथ ही पार्टी ने महिलाओं के लिए भी कई मेगा प्लान तैयार किए गये हैं।
बता दें महिलाओं के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अलग से घोषणा पत्र जारी किया है, बीजेपी के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नंरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद्र गहलोतए प्रभात झा, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, विनय सहस्त्रबुद्धे, और संबित पात्रा भी मौजूद बीजेपी कार्यालय में मौजूद हैं।
वहीं अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने राहुल की कर्ज माफी का तोड़ भी निकाल लिया है, भाजपा ने किसानों से प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस देने की घोषणा की है।
पार्टी ने प्रदेश के सभी शहरों को सिक्सलेन से जोड़ने का वादा करते हुए स्मार्टसिटी की तर्ज पर स्मार्टगांव बनाने की भी घोषणा की है, इसके अलावा बीजेपी मध्य प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने के साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी संस्थाओं को ज्यादा मौके देने का वादा किया है।
अपने घोषणा पत्र में सीएम शिवराज ने हर गरीब को पक्का मकान, हर घर में बिजली और एससी-एसटी वर्ग के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा भी की है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब 3500 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगें हैं, ये नियुक्तियां स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर और ट्यूबवेल ऑपरेटर आदि के पदों पर की जाएंगी।
ये सभी रिक्तियां ग्रुप सी और ग्रुप डी कैडर की है, इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित पदों के लिए 6 दिसंबर 2018 से इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम : स्टेनोग्राफर ग्रेड – III, कुल पद : 412
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक किया हो, साथ ही उम्मीदवार के पास स्टेनोग्राफी में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा व डोएक द्वारा जारी सीसीसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
योग्यता : डोएक की तरफ से जारी किया गया सीसीसी सर्टिफिकेट के साथ ही अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण की हो. साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी/इंग्लिश में 25/30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड हो।
पद का नाम : ड्राइवर, कुल पद : 40
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से उम्मीदवार ने 10वीं की परीक्षा पास की हो, साथ ही अभ्यर्थी के पास चार पहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस और तीन वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
पद का नाम : ट्यूब वेल ऑपरेटर/ प्रोसेस सर्वर/ चौकीदार/ वाटरमैन/ स्वीपर/ माली/ कुली/ लिफ्टमैन, कुल पद : 1559
योग्यता  (पदों के अनुसार) : ट्यूब वेल ऑपरेटर के लिए 8वीं पास करने के साथ ही आईटीआई से डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया हो. प्रोसेस सर्वर के लिए अभ्यर्थी ने 10वीं पास की हो. चौकीदार/ वाटरमैन/ स्वीपर/ माली और लिफ्टमैन के लिए 8वीं उत्तीर्ण हो. इसके अलावा स्वीपर के लिए छठी कक्षा पास होना चाहिए।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 2000 युवा छात्र कुंभ में देंगे सहयोग

कुम्भ मेले में इलाहाबाद विवि के दो हज़ार छात्र करेंगे सहयोग
कुम्भ मेले में इलाहाबाद विवि के दो हज़ार छात्र करेंगे सहयोग

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय और महाकुंभ मेला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सिनेट हॉल में महाकुंभ को लेकर एक बड़ा आयोजन किया गया।

“दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ” नाम के इस आयोजन में कुंभ सेवा मित्र चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संकाय के डीन प्रोफेसर के.एस. मिश्रा ने की। कार्यक्रम में प्रयागराज के जिलाधिकारी श्री सुहास एलवाई मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे, विशेष अतिथि थे महाकुंभ के अतिरिक्त प्रभारी एसएसपी श्री ओपी सिंह थे।

इस दौरान महाविद्यालयों के एनएसएस के  सारे कार्यक्रम अधिकारी एवं उनके वॉलिंटियर्स भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत में इलाहाबाद के डीएम सुहास एल वाई  ने कहा कि, हम जब किसी देश में जाते हैं तो वहां पर सबसे पहले हम स्वच्छता, ट्रैफिक सेंस और युवाओं का व्यवहार देखते हैं।

उन्होंने स्वयं सीनेट हॉल में उपस्थित सभी गुरुजनों एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स को संकल्प दिलवाया कि, 2019 का कुंभ इतिहास का सबसे अच्छा आयोजन होगा, मेला अधिकारी प्रयागराज ने युवाओं के बारे में बताया कि, कुंभ की शुरुआत 15 जनवरी से  लेकर 4 मार्च तक लगभग 49 दिन का होगा।

 

उन्होंने बताया कि, विश्वविद्यालय के युवा प्रयागराज प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे, विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रामसेवक दुबे ने कहा कि, हमारे छात्रों को कुंभ में  जहां भी कोई ड्यूटी दी जाएगी उसे वे पूरी तन्मयता के साथ करेंगे। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डॉ. सुनील कान्त  मिश्र ने कहा कि, 130 साल के विश्वविद्यालय के इतिहास में विश्वविद्यालय इस बार कुंभ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा।

आज कुंभ के लिए विश्वविद्यालय से 2000 छात्रों का चयन किया गया, ये सारे छात्र कुंभ सेवा मित्र के नाम से जाने जाएंगे, अगले कुछ दिनों में कुंभ मेला प्रशासन के साथ मिलकर  हम इन्हें प्रशिक्षण भी देंगे।

चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को फि‍र चेताया

चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को फि‍र चेताया
चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को फि‍र चेताया
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आज कहा कि, वैश्विक सुशासन के लिए दुनिया को समान नियमों की जरूरत है, शी ने चेताते हुए कहा कि, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी।
शी ने पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम  सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि, इतिहास गवाह है कि टकराव में फिर चाहे वह शीत युद्ध के रूप में हो आक्रामक (हॉट) युद्ध या व्यापारिक युद्ध के रूप में, किसी की जीत नहीं होती।
दरअसल, वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच सितंबर में व्यापार युद्ध में तेजी देखी गई थी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से होने वाले आयातों पर 200 अरब डॉलर टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में बीजिंग ने भी अमेरिकी आयात पर 60 अरब डॉलर का टैरिफ लगाया था।
उल्लेखनीय है कि, बीते सितंबर माह में ही चीन के एक मंत्री ने कहा था कि, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए उसके साथ बातचीत करना मुश्किल है, क्योंकि वॉशिंगटन ने बीजिंग के सिर पर लाक्षणिक रूप से बंदूक लगा रखी है।
वांग ने दावा किया कि, अमेरिकी सरकार ने चीन को लेकर अपनी समझ का त्याग कर दिया है, मंत्री ने कहा कि, 60 अरब डॉलर का चीनी शुल्क कुछ नहीं बस जवाब है, क्योंकि बीजिंग के पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

बी टाउन की फेवरेट जोड़ी दीपवीर के बाद अब कॉमेडी किंग करेंगे शादी

बी टाउन की फेवरेट जोड़ी दीपवीर के बाद अब कॉमेडी किंग करेंगे शादी
बी टाउन की फेवरेट जोड़ी दीपवीर के बाद अब कॉमेडी किंग करेंगे शादी

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

बॉलीवुड में शादियों का दौर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। अभी रणवीर-दीपिका की शादी पूरी भी नहीं हुई है कि अब मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सात फेरे लेने के लिए तैयार हो गए हैं। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ अगले महीने सात फेरे लेने जा रहे हैं। पहले ही खबरें आ चुकी हैं कि दोनों 12 दिसंबर को शादी करेंगे। 
 
कपिल शर्मा ने यह भी बताया था कि शादी गिन्नी के निवास स्थान जालांधर में होगी और 14 दिसंबर को रिसेप्शन अमृतसर में किया जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल और गिन्नी की शादी की रश्में 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इस दिन कपिल शर्मा के बहन के घर माता का जागरण रखा गया है। अगले ही दिन गिन्नी के घर जालांधर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी। मुंबई में 24 दिसंबर को भी रिसेप्शन किया जाएगा। इस दौरान खास मेहमान के तौर पर दोस्त व कलीग ही मौजूद होंगे।
 
कपिल बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक पार्टी रखेंगे। यह पार्टी मुंबई में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई रिसेप्शन की तारीख 24 दिसंबर बताई जा रही है, लेकिन आपको शायद ही पता हो कि 12 दिसंबर को देश के धनाडय व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी भी मुंबई में ही होगी।    
 
बता दें कि दिसंबर में शादी के बाद कपिल छोटे पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। कपिल के कॉमेडी शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेगा। अगले महीने 16 दिसंबर से कपिल शूटिंग भी शुरू कर देंगे। पहले कपिल का बैनर ही शो को प्रोड्यूस करता था. लेकिन ”फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा” के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी चैनल ने किसी और को दी थी।

एमपी : ‘कांग्रेस का हाल है मुंह में राम बगल में छुरी’ – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज मध्य प्रदेश के शहडोल में रैली की, उन्‍होंने यहां कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस का झूठ अब 2 घंटे से अधिक नहीं चल पाता है, प्‍यार की बात करने वाले आजकल गुस्‍से में है।
पीएम कहा कि, देश को झूठ के शहंशाह का पता चल गया है, इनका हाल ये है कि मुंह में राम बगल में छुरी वाला है, कांग्रेस के लोग बोलते हैं हम प्रेम की बात करते हैं लेकिन मध्य प्रदेश में ये ग़ुस्से से सिवाय कुछ बोल नहीं रहे हैं।
उन्‍होंने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि, पाई-पाई का हिसाब देना चाहिए या नहीं? एक ही परिवार की चार पीढि़यों ने देश को क्‍या दिया? एक चाय वाले ने चार साल में क्‍या दिया,  पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव इसलिए नहीं है कि इनमें कौन जीतता है और कौन नहीं, बल्कि यह चुनाव तो मध्‍य प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव हमारे मध्य प्रदेश का भविष्य क्या हो, उसका फैसला करने का चुनाव है, हम हमारे बच्चों को कैसा मध्य प्रदेश देना चाहते हैं, इसका निर्णय इस चुनाव में आपको करना है।
उन्‍होंने कहा कि एक तरफ 54 साल का मध्य प्रदेश में कांग्रेस का शासन और दूसरी तरफ 15 साल का भाजपा शासन, कोई भी मापन हो, शिक्षा हो, आरोग्य हो, चाहे गांव का विकास हो या शहर का, मैं विश्वास से कह सकता हूं शिवराज सिंह चौहान ने जो 15 साल में किया है, वो कांग्रेस 54 साल में नहीं कर पाई है।