29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 470

दिल्ली में जब्त हुई 20 पिस्टल और 12 मैगजीन, तस्कर मूसा गिरफ्तार

दिल्ली में जब्त हुई 20 पिस्टल
दिल्ली में जब्त हुई 20 पिस्टल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद मूसा कैराना से हथियारों की बड़ी खेप दिल्ली के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोगी गैंग को सप्लाई करने आने वाला था।

पुलिस ने जाल बिछाकर और हथियार तस्कर शामली के रहने वाले मोहम्मद मूसा को गिरफ्तार किया है, उसके पास से 20 पिस्टल और 12 मैगज़ीन बरामद हुई हैं, मूसा ये हथियार दिल्ली के मोस्टवांटेड गोगी के गैंग को सप्लाई करने आया था।

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने एक निजी चैनल को बताया कि, उनकी टीम को जानकरी मिली है कि, कैराना से एक बड़ा हथियार सप्लायर दिल्ली में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने आने वाला है,19 जनवरी को इसे द्वारका इलाके में एक शख्स 2 बैग लेकर दिखा जिसे पकड़ा गया, बैग में 20 पिस्टल और 12 मैगज़ीन बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, मूसा ये हथियार मध्य प्रदेश के सैंधवा से या तो कार या ट्रेन से लाता है, वो एक पिस्टल 8 हज़ार रुपये की लेता है, जबकि उसे 25000 से 30000 हज़ार में बेचता है, इससे पहले 2017 में उसे सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

दरअसल मूसा 2015 आरिफ नाम अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में आया और फिर वहीं उसे अवैध हथियारों के धंधे में लग गया,अब तक वो 200 से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुका है।

आइये जानते हैं किस प्रकार फास्ट फूड हमारी सेहत पर असर डालता है

fast food
fast food

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फास्ट फूड हमारी सेहत के लिए कितना खतरनाक है ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इन सब के बाद भी हम खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाते हैं, कभी दोस्तों के साथ के बहाने तो कभी अपने मन के बहाने, फास्ट फूड खाने का कोई न कोई बहाना हम ढूंढ़ ही निकालते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं फास्ट फूड छोड़ने का आपकी जिंदगी और आपकी सेहत पर क्या असर होता है, फास्ट फूड छोड़ने से होने वाले फायदों के बारे में आइये जानते हैं।

बता दें फास्ट फूड आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी काफी प्रभावित करता है, चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग-धब्बे कहीं न कहीं फास्ट फूड की भी देन होती है, फास्ट फूड खाने से हार्मोनल इम्बैलेंस का सामना करना पड़ता है, जिससे त्वचा में दाग-धब्बे होने लगते हैं।

फास्ट फूड खाते वक्त हमें इस बात का अंदाजा कभी नहीं रहता कि ये हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारी नींद को भी प्रभावित कर सकता है, बता दें नींद न आने का एक कारण फास्ट फूड का सेवन भी होता है, क्योंकि इसे खाने से न्यूरोकेमिकल प्रोसेस प्रभावित होती है, जिसके चलते नींद न आना और चिड़चिड़ापन शरीर को घेरने लगती है।

बता दें फास्ट फूड का सबसे अधिक असर होता है दिल पर, फास्ट फूड में शुगर और फैट काफी मात्रा में होता है जो दिल की समस्याओं को बढ़ाती है।

कल से शुरू होने वाली है FLIPKART की REPUBLIC DAY SALE, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

FLIPKART


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फ्लिपकार्ट 20 जनवरी (कल) से ही अपने ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे 2019 सेल की शुरुआत करने जा रहा है, Flipkart की यह सेल 20 जनवरी 2019 से शुरू होकर 22 जनवरी 2019 तक चलेगी।

Republic Day Sale में मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी मॉडल पर जबरदस्त डिस्काउंट और डील्स मिलेंगी, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर के लिए इस सेल की शुरुआत 3 घंटे पहले ही हो जाएगी।

बता दें कि, कंपनी इस सेल में अपने ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 % का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है, इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्चेंज ऑफर भी साथ में ला रही है और नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने ग्राहकों को इस सेल की जानकारी देने के लिए अपने ऐप पर एक अलग से पेज भी बनाया है, इस पेज में बताया गया है कि टीवी और अन्य घरेलू एप्लायंसेज पर ग्राहकों को 75 % तक की छूट मिलेगी और इलेक्ट्रानिक  सामान पर अधिकतम 80 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है‌।

स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और होम एप्लायंसेज पर एक्सचेंज ऑफर के साथ चुनिंदा बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ ही बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी।

फ्लिपकार्ट सेल में फ्लिपकार्ट ब्रांड के प्रोडक्ट पर कस्टमर को 70 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जाएगी, जानकारी के अनुसार 1450 रुपये की खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का और 1950 रुपये की खरीदारी करने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि Flipkart ने यह सेल अपनी प्रतिद्धंदी कंपनी Amazon India की ग्रेट इंडियन सेल के कंपटीशन में शुरू की हैं।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बोले, चुनाव गाजीपुर से ही लड़ूंगा, टिकट नहीं तो चुनाव नहीं

मनोज सिन्हा बोले
मनोज सिन्हा बोले


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि, वह इस साल होनेवाला लोकसभा चुनाव वह गाजीपुर से लड़ेंगे, यदि गाजीपुर से टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगें।

उन्होंने कहा कि, हम पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हारे और कांग्रेस जीती है, लेकिन लोकसभा चुनाव की बात अलग है, जनता एक बार फिर पीएम कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को बैठाएगी।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने के सवाल पर मनोज ने कहा कि यह तय है कि पीएम मोदी के काशी में चुनाव जीतने के बाद पूर्वांचल को जो विकास कार्यों का लाभ मिला है, वह आगे भी जारी रहेगा।

रेल राज्यमंत्री ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के पथ पर देश को आगे लेकर गई है, जिसका परिणाम हुआ कि विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया और 6वें स्थान पर पहुंच गई है।

हाल ही में तीन राज्यों में मिली हार पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी हारी नहीं है, बल्कि वहां कांग्रेस जीत गई है, उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में अंतर होता है।

सपा-बसपा गठबंधन पर मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्व के उदाहरणों को देख लें तो पता चल जाएगा कि इस बार भी गठबंधन का फेल होना तय है, उन्होंने कहा कि बंगाल की दीदी हों या फिर यूपी की बहन हों, सभी जानते हैं कि चुनाव बाद क्या होता है।

आज प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ
राष्ट्रपति रामनाथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज राष्ट्रपति सुबह प्रयागराज के बम्हरौली एयरपोर्ट पर पहुंचें, वहां से हेलीकाफ्टर द्वारा अरैल स्थित डीपीएस हैलीपेड पर आएं फिर, वहां से सड़क मार्ग से दिन के संगम नोज पहुंचें।

यहां गंगा पूजा करने के बाद राष्ट्रपति अरैल क्षेत्र में स्थित परमार्थ निकेतन के शिविर में पहुंचें, जहां विश्व शांति यज्ञ में प्रथम आहुति उनके हाथों से डाली गयी।

इसके बाद राष्ट्रपति ने पी लो पानी मशीन तथा टायलेट पार्क का उद्घाटन किया, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति गांधी फार नाऊ, गांधी फार यूथ सम्मेलन का भी उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति के आगमन के दौरान इस पूरे रास्ते को सील कर दिया गया था, इसके लिए दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, एसएसपी नितिन तिवारी ने कुंभ पुलिस के साथ बैठक करके राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक, कुंभ एवं प्रयागराज पुलिस के कुल आठ एसपी, 16 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी तैनात किए गए थे,अरैल क्षेत्र से प्रस्थान कर डीपीएस हैलीपेड से राष्ट्रपति प्रयागराज एयरपोर्ट पर आएंगे तथा वहां से रवाना होंगे।

दोस्त के ट्वीट पर RAILWAY ने उसके महिला दोस्त के पास पहुंचाया सेनेट्री पैड

दोस्त के पास पहुंचाया सेनेट्री पैड
दोस्त के ट्वीट पर RAILWAY ने उसके महिला दोस्त के पास पहुंचाया सेनेट्री पैड

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर लगातार ध्यान दे रहा है, डिजीटल इंडिया के बढ़ते दौर में बहुत कुछ बदल रहा है, हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्रेन में सफर के दौरान ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

पिछले दिनों एक महिला यात्री को सफर के दौरान पीरियड शुरू हो गया, उस समय उसके पास सेनेट्री पैड नहीं था, जिससे उसे काफी परेशानी हुई, इस दौरान उसके साथ सफर कर रहे दोस्त ने इंडियन रेलवे सेवा को ट्वीट किया तो रेलवे की तरफ से महिला यात्री को सेनेट्री पैड उपलब्ध कराया गया।

कर्नाटक में यात्री विशाल खानापुरे अपनी दोस्त के साथ बेंगलुरू से होसपेटे जंक्शन जा रहा था, सफर के दौरान उसकी महिला मित्र को अचानक पीरियड शुरू हो गया और इस दौरान उसके पास पैड नहीं था, दोस्त को परेशानी होने पर विशाल ने ट्वीट किया, विशाल के ट्वीट पर इंडियन रेलवे सेवा की तरफ से रिस्पांस किया गया‌।

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, विशाल ने बताया कि, रात 11 बजकर 6 मिनट पर रेलवे अधिकारी मेरी दोस्त के पास पहुंच गए, उन्होंने उसका पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर लिया, साथ ही उसके लिए जरूरी सामान के बारे में बातचीत की।

महिला यात्री को पैड और दवा गंतव्य पर पहुंचने से 140 किमी पहले मिल गए, अधिकारियों ने महिला यात्री को दी गई मदद की पुष्टि करते हुए कहा कि, वे यात्रियों की मदद के लिए सदैव तत्पर हैं।

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि, मीडिया से भले ही दूर हों, लेकिन मेरे संपर्क में हैं दोनों विधायक

CM कुमारस्वामी
CM कुमारस्वामी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक में मचे सियासी उथल-पुथल के तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं, कल एक निर्दलीय विधायक एच नागेश और केपीजेपी पार्टी के विधायक आर शंकर ने राज्य की एचडी कुमारस्वामी नीत जेडीएस-कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद सियासी हलचल मची हुई है।

विधायकों के समर्थन वापस लेने के मामले पर सीएम एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि, कांग्रेस के एमएलए मुंबई के एक होटल में है, सभी विधायक, मीडिया के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन वो सभी विधायकों के संपर्क में हैं,वो सभी लोगों से बात कर रहे हैं, सभी विधायक वापस आ जाएंगें।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कुमारस्वामी ने कहा कि वह पहले भी शांत थे और अब भी शांत है, उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, उन्होंने कहा कि सब कुछ जल्द ही सही होगा।

कुमारस्वामी से पहले प्रदेश के पूर्व पीएम और जेडीएस के वरिष्ठ नेता एच डी देवगौड़ा ने कहा था कि राज्य सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है. जिन दो विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया है वो किसी पार्टी से संबंधित नहीं हैं।

मालूम हो कि फिलहाल मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए इन विधायकों ने अपने-अपने पत्र में राज्यपाल से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है, इससे राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या घटकर 118 हो जाएगी।

रालोद के उपाध्यक्ष जयंत ने कहा, मेरी और अखिलेश यादव की बातचीतरात्मक रही

उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ रालोद के गठबंधन को लेकर बढ़ी हलचल के बीच राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के बाद जंयत चौधरी ने कहा कि हमारी बातचीत सकारात्मक रही

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ रालोद के गठबंधन को लेकर बढ़ी हलचल के बीच राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मुलाकात की।

मुलाकात के बाद जंयत चौधरी ने कहा कि हमारी बातचीत सकारात्मक रही, पिछली बार जहां हमारी बातचीत खत्म हुई थी, उससे आगे की बातें हुईं, उन्होंने कहा कि अभी सीट शेयरिंग पर बात नहीं हुई है।

बता दें कि कि, सपा-बसपा गठबंधन से पहले माना जा रहा था कि अजित सिंह की पार्टी राष्‍ट्रीय लोक दल को भी इसमें शामिल किया जाएगा, सूत्रों के मुताबिक, रालोद गठबंधन में पांच-छह सीटें अपने लिए मांग रही थी, लेकिन इसके बावजूद जब मायावती और अखिलेश ने गठबंधन का ऐलान किया तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व के लिए दो सीटें छोड़ने के बाद 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा सपा-बसपा ने की है।

सूत्रों के मुताबिक, कैराना फॉर्मूले के तहत एक सीट रालोद को और दी जा सकती है, कैराना लोकसभा उपचुनाव के वक्‍त सपा और रालोद के बीच जो तालमेल हुआ था, उसके तहत कैराना में रालोद के चुनाव चिन्‍ह पर सपा के प्रत्‍याशी ने चुनाव लड़ा था।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले शनिवार को गठबंधन की औपचारिक घोषणा के बाद दोनों दलों के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती अगले एक सप्ताह में यह तय कर लेंगे कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा।

बीजेपी को पांच राज्यों के चुनावों के नतीजों ने सबक सिखाया है – मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बसपा सुप्रीमो मायावती आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं, उन्होंने जन्मदिन पर मिलने वाली शुभकामनाओं पर उन्होंने आभार प्रकट किया, उन्होंने इस मौके पर कहा कि, इस बार मेरा जन्मदिन एक ऐसे मौके पर हो रहा है जब लोकसभा का चुनाव होने जा रहा हैं और हमारी पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी के साथ कांग्रेस एंड कंपनी को भी सबक सिखाने की जरुरत है, मायावती ने कहा बीजेपी को पांच राज्यों के चुनावों के नतीजों ने सबक सिखाया है।

मायावती ने कहा कि, कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का घोषणा की है, लेकिन इससे किसानों को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है, तीन राज्यों में बनी कांग्रेस की नई सरकार पर अभी से उंगली उठने लगी है।

जन्मदिन पर अपने तोहफा का जिक्र करते हुए मायावती ने बसपा और सपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी पुराने गिले शिकवे भुलाकर निजी हितों को भूलकर विरोधियों के साम, दाम से बचकर एकजुट हो, यही मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा

प्रयागराज में पहली बार किन्नर अखाड़ा ने किया स्नान

केंद्र बने किन्नर अखाड़ा ने प्रयागराज में आज पहली बार शाही स्नान किया
केंद्र बने किन्नर अखाड़ा ने प्रयागराज में आज पहली बार शाही स्नान किया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मेले में आकर्षण का केंद्र बने किन्नर अखाड़ा ने प्रयागराज में आज पहली बार शाही स्नान किया, इससे पहले अखाड़े ने 2016 के सिंहस्थ कुम्भ में शाही स्नान किया था।

आज सुबह पांच बजे किन्नर अखाड़ा के 150 से अधिक संत, महंत सेक्टर 12 संगम लोअर चौराहा शिविर से आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी की अगुवाई में जूना अखाड़े के लिए निकले। श

जूना अखाड़े के सबसे पीछे किन्नर अखाड़ा शाही स्नान के लिए रवाना हुआ, उनके आगे माई बाड़ा की महिला संन्यासी चल रही थीं, आगे-आगे रथ पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और उनके पीछे बाकी संत-महंत विराजे चल रहे थे।

घाट पर पहुंचने पर हरिगिरि ने स्वागत किया, जिस प्रकार अन्य अखाड़ों ने पहले अपने ईष्टदेव को स्नान कराने के बाद डुबकी लगाई, उसी प्रकार किन्नर अखाड़े ने अपने ईष्ट महादेव के अर्धनारीश्वर स्वरूप और बहुचारा माता को गंगा स्नान कराया और उसके बाद स्वयं पुण्य लाभ लिया।