28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 410

राम मंदिर को लेकर हुआ ऐसा ऐलान कि साधु-संतों में दौड़ी खुशी की लहर

अयोध्या ।। दीपावली-2019 कार्यक्रम को लेकर राम नगरी अयोध्या में प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ष दीपोत्सव के दौरान रामनगरी के सारे मंदि’र भव्य दिखाई देंगे। प्रदेश योगी सरकार दीपावली तक सभी मंदि’रों को एक रंग में रंगने की योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी कर रही है। मंदि’रों को हल्के पीले रंग में पेंट करने का निर्णय लिया गया है।

अयोध्या जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि दीपोत्सव के पहले श्रीराम चिकित्सालय से लेकर नया घाट तक सभी मंदि’र, दुकान व सभी मकान एक रंग में रंगे जाएंगे। दीपोत्सव के दिन भगवान राम के चरित्र पर 11 सुंदर व आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी।

अंतरराष्ट्री’य स्तर पर दीपोत्सव को ख्याति दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। दीपो’त्सव के के बाद 5 देशों की अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन होगा और 5001 एलईडी लाइट जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी भी होगी। यही नहीं दीपोत्सव में इस बार थाईलैंड के महाराज को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। अयोध्या में सीएम योगी के तीसरे दीपावली-2019 को भव्य बनाने के लिए आज अयोध्या के कलेक्ट्रेट सभागार में दीपोत्सव को लेकर पहली बैठक हुई।

फाउंटेन शो व ड्रोन शो भी आयोजित किए जाएंगे। भगवान श्रीराम और सीता को हेलीकॉप्टर से उतारकर कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा जहां पर प्रदेश के सीएम योगी स्वागत करेंगे। शाम को सरयू आरती भी की जाएगी। डिजिटल आतिशबाजी भी होगी। यही नहीं सरयू नदी के पुराने पुल को सौंदर्यीकरण के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इस बार दीपोत्सव 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई है।

ये हैं आमों की मल्लिका, 1200 रुपये सिर्फ एक आम की कीमत

हेल्थ डेस्क. आमों की मल्लिका के रूप में मशहूर किस्म नूरजहा के फलों का औसत वजन इस बार मौसम की मेहरबानी से बढ़कर 2.75 किलोग्राम पर पहुंच गया है। यही वजह है कि आम की इस दुर्लभ किस्म के मुरीद इसके केवल एक फल के लिये 1,200 रुपये तक चुका रहे हैं।

अफगानिस्तानी मूल की मानी जाने वाली आम प्रजाति नूरजहां के गिने-चुने पेड़ मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में ही पाये जाते हैं। यह इलाका गुजरात से सटा है।

इंदौर से करीब 250 किलोमीटर दूर कट्ठीवाड़ा में इस प्रजाति की खेती के विशेषज्ञ इशाक मंसूरी ने रविवार को बताया, “इस बार अनुकूल मौसमी हालात के चलते नूरजहां के पेड़ों पर खूब बौर (आम के फूल) आये और फसल भी अच्छी हुई।”

उन्होंने बताया कि मौजूदा सत्र में नूरजहां के फलों का वजन औसतन 2.75 किलोग्राम के आस-पास रहा, जबकि गुजरे तीन सालों में इनका औसत वजन तकरीबन 2.5 किलोग्राम रहा था।

मंसूरी ने बताया कि पिछले साल इल्लियों के भीषण प्रकोप के चलते नूरजहां की फसल लगभग बर्बाद हो जाने से इसके मुरीदों को मायूस रहना पड़ा था। बहरहाल, इस बार अच्छी फसल के चलते जहां नूरजहां के स्वाद के शौकीन खुश हैं, वहीं इसके विक्रेताओं की भी पौ बारह हो गयी है।

मंसूरी ने बताया, “इन दिनों नूरजहां का केवल एक फल 700 से 800 रुपये में बिक रहा है। ज्यादा वजन वाले फल के लिये 1,200 रुपये तक भी चुकाये जा रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि पड़ोसी गुजरात के अहमदाबाद, वापी, नवसारी और बड़ौदा के कुछ शौकीनों ने नूरजहां के फलों की सीमित संख्या के कारण इनकी अग्रिम बुकिंग तब ही करा ली, जब ये फल छोटे थे और डाल पर लटककर पक रहे थे।

मंसूरी ने बताया कि कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में कई लोगों को आमों के बाग में नूरजहां के भारी-भरकम फलों से लदे पेड़ के साथ फोटो और सेल्फी खींचते भी देखा जा सकता है।

नूरजहां के पेड़ों पर जनवरी से बौर आने शुरू होते हैं और इसके फल जून के आखिर तक पककर तैयार होते हैं। नूरजहां के फल तकरीबन एक फुट तक लम्बे हो सकते हैं। इनकी गुठली का वजन 150 से 200 ग्राम के बीच होता है।

बहरहाल, यह बात चौंकाने वाली है कि किसी जमाने में नूरजहां के फल का औसत वजन 3.5 से 3.75 किलोग्राम के बीच होता था।

जानकारों के मुताबिक, पिछले एक दशक के दौरान मॉनसूनी बारिश में देरी, अल्पवर्षा, अतिवर्षा और आबो-हवा के अन्य उतार-चढ़ावों के कारण नूरजहां के फलों का वजन पहले के मुकाबले घट गया है। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण आम की इस दुर्लभ किस्म के वजूद पर संकट भी मंडरा रहा है।

LIC जैसी दूसरी कंपनी बनाने की तैयारी में भारत सरकार

मुंबई ।। मोदी सरकार देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी स्थापित करने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने पब्लिक सेक्टर की बीमा कंपनी ‘न्यू इंडिया एश्योरेंस’ को चुना है। इस मामले से जुड़े एक अफसर ने जानकारी दी कि इस मामले में डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज और डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के बीच बातचीत चल रही है। बात दें कि वर्तमान में न्यू इंडिया एश्योरेंस देश की सबसे बड़ी जनरल बीमा कंपनी है।

मौजूदा वक्त में, हिंदुस्तान में 25 जनरल बीमा कंपनियां हैं, जिसमें 4 कंपनियों का मालिकाना हक सरकार के पास है। इनका नाम न्यू इंडिया, ओरिएंटल, नेशनल और यूनाइटेड इंडिया है। वित्त वर्ष 2019 के बजट में दी गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, सरकार पहले 3 बीमा कंपनियों के विलय की योजना बना रही है।

इसमें ओरिएंटल, नेशनल व यूनाइटेड इंश्योरेंस शामिल है। इस प्रकार न्यू इंडिया एश्योरेंस को अलग रखा जाएगा, जिसकी लिस्टिंग साल 2017 में पूरी की गई थी। अन्य 3 कंपनियों की अभी तक लिस्टिंग नहीं हुई है।

अफसर ने बताया कि देश में पहले ही निजी सेक्टर की बीमा कंपनियां ऑपरेट कर रही है। ऐसे में 2 बड़ी सरकारी कंपनियां एक दूसरे के बिजनेस को क्यों प्रभावित करें। आगामी बजट में सरकार ने उस खाके के बारे में जानकारी दे सकती है, जिसके अंतर्गत विलय की जा चुकी अन्य 3 कंपनियों को न्यू इंडिया एश्योरेंस टेकओवर कर ले।

इसके बाद देश के LIC की तर्ज पर एक और बड़ी बीमा कंपनी मिल जाए। दोनों कंपनियों में अंतर केवल इस बात का होगा कि एक से सरकार को पूंजी मिल सकेगी, वहीं दूसरी से कोई रकम नहीं मिल सकेगी।

84 की उम्र में एक जोड़े ने किया ऐसा स्टंट, VIDEO देख आंखे खुली रह जाएंगी

जरा हटके. 84 साल की उम्र वो पड़ाव होती है, जब लोग गर पर बैठकर आराम करना ही पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये जीवन के आखिरी दिन हैं और ऐसे में अपनों के साथ वक्त ही बिताना चाहिए। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो एक बार इस बुजुर्ग जोड़े का स्टंट वीडियो देख लीजिए, क्योंकि यह वीडियो आपकी सोच नहीं बल्कि आपके दिमाग और मुंह को भी खोलकर ही रख देगा।

दो बुजुर्ग लोग हैं। एक बंदा तो 84 वर्ष का है। Leon 84 वाले हैं। Edson 54 साल के हैं। दोनों ने ऐसे स्टंट करके दिखाए कि America Got Talent वाले भी हिल गए। दो बुजुर्गों का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों वीयू और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

आप भी देखिए VIDEO

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों दोस्त हैं और काफी टाइम से ऐसे ही स्टंट करते हुए रहे हैं। जब दोनों दोस्तों की जोड़ी एक टैलेंट शो के मंच पर पहुंची तो जजों और लोगों ने इसे काफी सराहा।

ऑफिस में रोमांस करने से पहले, इन बातों को रखें खास ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क. आज के भागदौड़ भरे जीवन और प्रतिस्पर्धा की आपाधापी में पेशेवर लोग अक्सर कामकाज में अधिक संलिप्त हो जाते हैं, इसके कारण पेशेवरों के जीवन के हिस्से का प्रेम प्रभावित हो जाता है। ऐसे में अक्सर यह देखने को मिलता है कि एक साथ काम करने वाले लोग प्रेम करने लग जाते हैं।

ऐसे प्रेम प्रसंग टिकाऊ भी होते हैं और कई बार ऐसे प्रसंग की परिणति विवाह के रूप में होती है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि एक ही साथ काम कर रहे लोगों को प्रेम में पड़ने से पहले यह जरूर ध्यान में रखना चाहिए कि इससे हितों का टकराव हो सकता है।

स्टेलर सर्च की संस्थापक एवं चेयरपर्सन शैलजा दत्त ने कहा कि ईमानदारी से कहें तो ऑफिस में रोमांस रोक पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अभी के कॉरपोरेट माहौल में कर्मचारी अपना अधिकांश समय ऑफिस में ही बिताते हैं। ऐसे में यह नैसर्गिक है कि वह अपने कार्यस्थल पर ही किसी सहकर्मी के साथ या अपने कार्य से संबंधित किसी व्यक्ति से प्रेम करने लग जाएं।

स्टेलर में हमने पहले ऐसे कई कर्मचारियों को देखा है जो कंपनी में ही मिले और बाद में उन्होंने विवाह भी किया। हालांकि उन्होंने कहा कि एक ही कंपनी या एक ही विभाग में काम करने वाले लोगों का प्रेम प्रसंग ठीक नहीं होता है क्योंकि इससे हितों का टकराव होता है।

उन्होंने कहा कि हालांकि यदि आप किसी बड़े संस्थान में काम करते हैं और आप अलग विभागों में हैं जहां आपका आपस में संवाद नहीं होता है, यह बेहतर स्थिति होती है। मर्किटियर्स, इवेंट मोजाइक और विज प्लस की संस्थापक और लेखिका ओशिका लंब ने कहा कि आफिस में प्रेम प्रसंग को लेकर कंपनियों और कर्मचारियों को सजग रहना चाहिए।

उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान

cm up yogi
cm up yogi

उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा इलेक्शन में जीत का परचम लहराने के बाद यूपी की 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव (by-elections) के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बीजेपी ने अपने मंत्रियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सीएम योगी और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई।

cm up yogi
cm up yogi

सीएम योगी ने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को आजम खां के गढ़ रामपुर में, तो वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य को कानपुर की गोविंदनगर सीट जीतने की जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। वहीं लखनऊ कैंट की सीट का जिम्मा मंत्री आशुतोष टंडन को दिया है। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को बीएसपी का गढ़ समझे जाने वाले अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट का जिम्मा सौंपा गया है। यहां से बीएसपी के रितेश पाण्डेय एमएलए थे। जो अब सांसद हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि जिन स्थानों पर पार्टी के मौजूदा विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण उप-चुनाव (by-elections) हो रहा है वहां उन विधायकों का भी बतौर सांसद उपयोग किया जाए। इस दौरान रामपुर और जलालपुर में आसपास के सांसद को लगाने की योजना बनी। रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और प्रमोद तिवारी जैसे बड़े नेताओं के प्रभाव वाले क्षेत्र प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी स्वतंत्र देव सिंह को दी है।

सोशल मीडिया पर कहर ढ़ा रही इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस रूपाली सूरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं, क्योंकि जल्द ही वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के साथ एक वेब शो में नजर आ ने वाली हैं। इसी वजह से उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रूपाली सूरी का कहना है कि दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के साथ एक शीर्षकहीन वेब शो में काम करना किसी सपने के सच होने के जैसा है। ‘इनसाइड ऐज’ की इस अभिनेत्री ने इस वेब शो की शूटिंग पूरी कर ली हैं।

रूपाली ने एक बयान में कहा, “मशहूर अभिनेत्री जीनत जी के साथ काम करना किसी सपने के सच होने के जैसा था। वह प्यारी और रमणीय हैं। सेट पर अपने आसपास उनके होने से मजा आता था। मैं खुश हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।यह वेब शो इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

रूपाली निर्देशक भारत दभोलकर के हास्य व्यंग्य में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के किरदार को थोड़े अलग ढंग से निभा चुकी हैं। आने वाले समय में रूपाली एक इंग्लिश फिल्म ‘डैड।।होल्ड माई हैंड’ में भी नजर आने वाली हैं।

मायावती का गंभीर आरोप, चुनाव के बाद अखिलेश यादव ने नहीं…

लखनऊ. बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद पहली बार रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई अखिल भारतीय स्तर की बैठक में कहा कि चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने उन्हें फोन नहीं किया।

सतीश मिश्रा ने उनसे कहा कि वे मुझे फोन कर लें, लेकिन फिर भी उन्होंने फोन नहीं किया। मैंने बड़े होने का फर्ज निभाया और मतगणना के दिन 23 तारीख को उन्हें फोन कर उनकी पत्नी डिंपल यादव और परिवार के अन्य लोगों के हारने पर अफसोस जताया।

उन्होंने कहा कि 3 जून को जब मैंने दिल्ली की मीटिंग में गठबंधन तोड़ने की बात कही तब अखिलेश ने सतीश चंद्र मिश्रा को फोन किया, लेकिन तब भी मुझसे बात नहीं की। उन्होंने कहा कि भितरघात होता रहा और अखिलेश ने भितरघात करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अगर यादवों का पूरा वोट गठबंधन को मिलता तो बदायूं, फिरोजाबाद और कन्नौज जैसी सीटें सपा न हारती।

दानिश और मिश्र को दी जिम्मेदारी: मायावती ने नेता लोकसभा कुंवर दानिश अली और नेता राज्यसभा सतीश चंद्र मिश्र को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेता यूपी विधानसभा की सुरक्षित सीटों पर भाईचार कमेटियां खड़ी करेंगे।

मोबाइल बाहर रखाया गया: मायावती की बैठक में जाने वाले नेताओं और पदाधिकारियों का मोबाइल बाहर ही रखा लिया गया। इसके पहले भी नेताओं के मोबाइल पहले बाहर रखाए जाते रहे हैं, लेकिन पहली बार सभी नेताओं के फोन रखा लिए गए।

मायावती क्या बोलीं खास-खास
– मुझे ताज कारीडोर में फंसाने में भाजपा के साथ मुलायम सिंह यादव की भी भूमिका थी।
– अखिलेश की सरकार में गैर यादव पिछड़ों के साथ इंसाफ नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने वोट नहीं दिया।
– मैंने बड़े होने का फर्ज निभाया और 23 मई को फोन कर अफसोस जताया।
– सपा ने प्रमोशन में रिजर्वेशन का विरोध किया किया था इसलिए दलितों-पिछड़ों ने उसे वोट नहीं दिया।
– बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामआसरे कुशवाहा को सपा के नेता राम गोविंद चौधरी ने हरवाया। उन्होंने यादव वोट ट्रांसफर नहीं करवाया और अखिलेश ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

UP: प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन ने छोटी बहन को मार डाला !

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में पुलिस ने नाबालिग दलित किशोरी की हत्या का खुलासा करते हुए मृतका की बहन व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम ने दावा किया है कि मृतका की बहन और उसके प्रेमी व नामजद आरोपी के बीच अवैध संबंध था। इसकी जानकारी मृतका को उसी रात हो गई थी। अपने इसी कृत्य को छिपाने के लिए बड़ी बहन ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छोटी बहन की हत्या करके शव को घर से दूर गन्ने के खेत के पास शीशम के पेड़ के नीचे फेंक दिया था।

दिल दहलाने वाली यह घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर के मजरे जमपुरवा में शुक्रवार की रात घटित हुई थी। 13 साल की ममता का शव उसके घर से लगभग दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत के पास शीशम के पेड़ के नीचे मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर गांव निवासी विनोद निषाद के खिलाफ हत्या व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी भी पहुंच कर पड़ताल कर अन्य बिंदुओं पर भी जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस ने रविवार को इस घटना का अनावरण कर दिया।

सीओ सदर के मुताबिक मृतका की बड़ी बहन सुषमा का प्रेमी करीब 25 दिन पहले कोलकाता से अपने गांव आया था। आरोपी ने कोलकाता में रहने के दौरान भी छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने जब नामजद आरोपी विनोद निषाद से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना में मृतका की बड़ी बहन के भी शामिल होने की बात स्वीकारी। इसके बाद सुषमा से पूछताछ में सारे तथ्य प्रकाश में आ गए। इस आधार पर पुलिस ने प्रेमी विनोद निषाद व सुषमा को गिरफ्तार कर लिया।

आम और जामुन का सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में है मददगार !

हेल्थ डेस्क. भीषण गर्मी के इस मौसम में फलों के राजा आम और जामुन का भरपूर मजा लें जो न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं बल्कि भरपूर विटामिन और पोषक तत्व उपलब्ध कराकर कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियो की रोकथाम में भी मदद करते हैं। देखते ही मुंह में पानी लाने वाले आम में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मददगार हैं।

इसमें उच्च मात्रा में पैक्टिम पाया जाता है जो खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम करने में सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से ये नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है और बुढ़ापे को हावी होने से रोकने में मदद करता है। आम में क्यूर्सेटिन और एस्ट्रागालिन पाए जाते हैं जो कैंसर की रोकथाम में मददगार हैं।

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों के मुताबिक आम में विटामिन ए और सी उच्च मात्रा में होते हैं। विटामिन सी शरीर में कोलेजन प्रोटीन बनाने में सहायक है जो इस विटामिन की कमी से होने वाले संक्रमण से बचाता है। आम में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो एनीमिया से बचाने में फायदेमंद है।

आम में बीटा कैरोटीन नामक कैरोटीनायड भी पाया जाता है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है। अतिरिक्त बीटा कैरोटीन शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। आम अपच और अतिरिक्त अम्लता जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है। इसे खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है, पेट साफ रहता है और स्मरण शक्ति बढती है।

भोजन का जायका बढ़ाने वाला आम का अचार रक्त पित्त को दूर करने में मदद करता है। आम की गुठली का चूर्ण दस्त , पुरानी पेचिश और बवासीर जैसी बीमारियों के इलाज में लाभदायक है। जामुन पोटैशियम से भरपूर है जो दिल के दौरे , उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

इसमें एंटीआक्सीडेंट विशेष रुप से फ्लेवोनायड्स पाये जाते हैं जो स्मरण शक्ति को ठीक रखने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है इसलिए यह मधुमेह के रोगियों के लिए लाभदायक है। जामुन से भूख बढती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

इसका अम्लीय गुण रक्तदोषों को दूर करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि फलों का रस पीने की बजाय फलों को सीधे खाना बेहतर है। रस पीने से उसमें मौजूद शर्करा तुरंत खून में मिल जाती है जो हानिकारक हो सकती है। फल खाने से रेशों की भरपूर मात्रा मिलती है जबकि रस में यह बहुत कम या नहीं होता है। फल खाने से दांत साफ और मसूढे मजबूत होते हैं।