28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 409

राशिफल: 25 जून 2019, आज इन राशियों के लिए मंगलमय, बनेंगे आय के नए स्रोत

राशिफल: 25 जून 2019, आज इन राशियों के लिए मंगलमय, बनेंगे आय के नए स्रोत

आज का राशिफल

मेष

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

वृष

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

सिंह

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मीन

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

पंचांग: 25 जून 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 25 जून 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- मंगलवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- अमांत

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- उत्तर भाद्रपद

योग:- सौभाग्य

तिथि:- अष्टमी

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:28

सूर्यास्त:- 07:18

राहुकाल:- सुबह 07:12 से 08:56

आयकर विभाग ने जारी किया 64,700 करोड़ रुपये का रिफंड !

बिजनेस डेस्क। Income tax department ने चालू वित्त वर्ष में 64,700 करोड़ रुपये रिफंड जारी किए हैं, जबकि पूरे वर्ष 2018-19 के लिए जारी की गई धनराशि 1।61 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आकलन वर्ष 2018-19 (वित्तीय वर्ष 2017-18) के लिए 6।49 करोड़ से अधिक इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न सबमिट किए गए, जो कि आकलन वर्ष 2017-18 में 18।65 फीसद बढ़कर 5।47 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

सीतारमण ने कहा, ‘सरकार ने छोटे करदाताओं सहित सभी करदाताओं के लिए रिफंड जारी करने के लिए उच्च प्राथमिकता तय की है। स्क्रूटिनी के लिए 0।5 फीसद से कम आयकर रिटर्न चुना जाता है, अधिकांश आईटीआर पर तेजी से कार्रवाई की जाती है और रिफंड जारी किए जाते हैं।’ उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग के साथ आईटीआर को संसाधित करने में लगने वाला समय लगातार कम हो रहा है।

इस वित्तीय वर्ष में 18 जून 2019 तक 64,700 करोड़ रुपये के रिफंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं और वित्त वर्ष 2018-19 में जारी रिफंड की कुल राशि 1।61 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी। सीतारमण ने आगे कहा कि करदाताओं को 26।9 करोड़ मेल और एसएमएस भेजे गए ताकि वह अपना कर सही समय पर अदा कर दें।

वित्त मंत्री ने कहा, जनवरी 2019 में सरकार ने आईटी विभाग की एकीकृत ई-फाइलिंग और सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर 2।0 परियोजना को समयबद्ध तरीके से रिटर्न प्रक्रिया के लिए मंजूरी दी थी।

सस्ता हुआ सोना तो चांदी में आया उछाल, जानें 10 ग्राम गोल्ड के दाम

बिजनेस डेस्क। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की कम लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी में आज सोमवार को सोने के भाव में गिरावट हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 100 रुपये की गिरावट हुई और इसके भाव 34,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।

वहीं चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी गई है। चांदी आज 90 रुपये की तेजी के साथ 39,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह बढ़ोतरी हुई है।

वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़कर 1,404।92 डॉलर प्रति औंस पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव 15।36 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मध्य एशिया में तनाव के चलते इस समय वैश्विक स्तर पर सोने के भाव छह साल के सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99।9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की मंदी के साथ 34,270 रुपये और 99।5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की मंदी के साथ 34,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रहीं। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में नर्मी के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी गई।

उधर चांदी में आज 90 रुपये की तेजी देखी गई। इसके भाव आज 39,090 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में 144 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और इसका भाव आज 38,098 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

निकाह से पहले सऊदी अरब की महिलाओं ने रखी ये शर्त

वर्ल्ड डेस्क। सऊदी अरब ने कानूनी तौर पर भले ही महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति जरूर दे दी है लेकिन इस अधिकार के उपयोग में कभी कोई रोड़ा ना अटकाए यह सुनिश्चित करने के लिए महिलाएं कार रखने और उसके चलाने के अधिकार को अपने निकाह की शर्तों में शामिल करा रही हैं।

दम्मम के रहने वाले सेल्समैन माजद ने हाल ही में अपने निकाह की शर्तों के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि कैसे उनकी मंगेतर ने शर्त रखी है कि वह कभी उसे गाड़ी चलाने से नहीं रोकेंगे।

दरअसल सऊदी अरब में निकाह की शर्तों का इस्तेमाल महिलाएं और पुरूष दोनों, लेकिन खास तौर से महिलाएं अपने कुछ खास अधिकारों को सुरक्षित कराने के लिए करती हैं। पितृसत्तात्मक सऊदी अरब में महिलाओं को सामान्य तौर पर अपने पुरूष अभिभावक (पति, पिता या अन्य) की सभी बातें मानने के लिए मजबूर होना पड़ता है और वह कानून की शरण में भी नहीं जा सकती हैं।

लेकिन, पुरूष यदि निकाहनामे में लिखी किसी शर्त का उल्लंघन करता है तो महिलाएं इस आधार पर उससे तलाक ले सकती हैं। अभी तक महिलाएं निकाहनामे का इस्तेमाल अपने लिए मकान, घरेलू सहायिका रखने, आगे पढ़ाई जारी रखने या शादी के बाद भी नौकरी करते रहने जैसी शर्तें रखने के लिए करती थीं। लेकिन अब ड्राइविंग का अधिकार भी इसमें जुड़ रहा है।

पाकिस्तान: कराची उड़ाने की साजिश रच रहे 3 आतंकी ढेर !

कराची। पाकिस्‍तानी सशस्‍त्र बलों द्वारा शुरू किए गए एक ऑपरेशन में तीन आतंकवादी ढेर हो गए, जबकि दो आतंकी भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है।

पाकिस्‍तान पुलिस का दावा है कि ये आतंकवादी कराची में एक बड़ी आतंकी घटना की साजिश रच रहे थे। लेकिन इसके पूर्व इसकी भनक पाकिस्‍तान खूफिया विभाग को मिल गई।

खूफिया विभाग की सूचना पर सशस्‍त्र बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन में तीन आतंकी मारे गए। हालांकि दो आतंकी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आतंकियों के पास से सुसाइड जैकेट, हैंढ ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया हैं।

मुलायम सिंह यादव की तबियत फिर बिगड़ी, यशोदा अस्पताल में भर्ती

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मुलायम सिंह यादव को सोमवार दोपहर को गाजियाबाद के कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव भी हैं।

अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो उन्हें पेशाब में परेशानी आ रही है। इसकी जांच के लिए कई टेस्ट कराए गए हैं। संभवतः मंगलवार को उनकी सर्जरी की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते शनिवार शाम मुलायम सिंह मेदांता अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह का शुगर लेवल बढ़ गया था। इस वजह से उन्हें ऑब्जर्वेशन रूम में दाखिल किया गया था। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए पीजीआई पहुंचे थे।

जहां उन्हें इमरजेंसी दो में भर्ती कर अल्ट्रासाउंड, खून की जांच, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की गई। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि शनिवार को फिर से तबियत बिगड़ने के बाद वे मेदांता अस्पताल पहुंचे। इससे पहले भी कुछ दिनों के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती रखा गया था। अब उन्हें फिर से परेशानी के चलते गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अल्पेश ठाकुर हो सकते हैं विधानसभा से निष्कासित, कांग्रेस पहुंची हाईकोर्ट

अहमदाबाद. गुजरात उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस की उस याचिका को विचार के लिए स्वीकार कर लिया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर को निष्कासित करने की उसकी मांग पर शीघ्र निर्णय करने का निर्देश देने की मांग की गयी है।

विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक अश्विन कोटवाल की ओर से दायर याचिका विचारार्थ स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति एस आर ब्रह्मभट्ट और ए पी ठाकेर की पीठ ने त्रिवेदी एवं ठाकोर को नोटिस जारी करते हुए मामले की सुनवाई की अगली तारीख 27 जून मुकर्रर की।

इस याचिका में कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि जबतक इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष कोई निर्णय नहीं करते हैं तबतक विधायक के तौर पर ठाकोर को उनके अधिकारों का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाए। याचिका में कहा गया है कि इस साल अप्रैल में कांग्रेस त्रिवेदी को आवेदन सौंपकर ठाकोर को विधायक के तौर पर निष्कासित करने का आग्रह कर चुकी है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने अबतक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं किया है और इसी वजह से पार्टी अदालत की शरण में आयी है ।

कोटवाल की अगुवाई में गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने 25 अप्रैल को त्रिवेदी से संपर्क कर ठाकोर को विधायक के तौर पर निष्कासित किये जाने की मांग की थी और दावा किया था कि वह अब पार्टी के साथ नहीं हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान वह ”पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले ठाकोर ने दस अप्रैल को कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और दावा किया था कि वह और उनका ठाकोर समुदाय अपमानित महसूस करता है और पार्टी ने उन्हें धोखा दिया है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, PM मोदी ने दुख जताया

नई दिल्ली. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का आज निधन हो गया। राजस्थान बीजेपी चीफ मदन लाल सैनी ने 75 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में देर शाम अंतिम सांस ली।

मदनलाल सैनी वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी थे और राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी। वे विधायक भी रह चुके थे। बताया जा रहा है कि मदन लाल सैनी की पिछले काफी दिनों से तबीयत खराब थी। यही वजह है कि उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराय गया था, जहां आज देर शाम उऩका निधन हो गया।

पीएम मोदी ने भी मदनलाल सैनी के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मदन लाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है कि भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

मदन लाल सैनी को 30 जून 2018 को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। सैनी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थक माना जाता था। सैनी पिछड़ा वर्ग (माली) से आते थे। मदन लाल सैनी के नाम को लेकरर राजस्थान से लेकर केंद्र तक काफी मत्थापच्ची हुई थी, मगर वसुंधरा राजे की वजह से इनके नाम पर अंतिम मुहर लगी थी।

अगर आप भी यूज करते हैं Airtel का सिम, तो आपको भी मुफ्त मिलेगी ये सर्विस

नई दिल्ली ।। एयरटेल ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक खास ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि एयरटेल Thanks रिवॉर्ड के अंतर्गत कस्टमर्स Hello Tun’es मुफ्त में ही ऐक्टिवेट कर सकते हैं। Hello Tun’es को मुफ्त ऐक्टिवेट एयरटेल के म्यूजिक ऐप WynkMusic से किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि WynkMusic में 40 मिलियन से भी अधिक हैं और कस्टमर्स इनमें से कोई भी गाना अपने Hello Tune के तौर पर चुन सके हैं।

अच्छी बात ये है कि कंपनी ने Hello Tun’es बदलने की कोई लिमिट भी नहीं रखी है। यानी चाहे कितनी बार भी Hello Tun’es बदल सकते हैं। एयरटेल ने कहा है कि प्रीपेड एवं पोस्टपेड कस्टमर्स अपने नए फेवरेट सॉन्ग को Wynk के जरिए फ्री Hello Tune सेट कर सकते हैं।

इससे पहले तक एयरटेल के ग्राहकों को Hello Tun’es के लिए हर महीने 36 रुपए का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होता था। हालांकि, कंपनी ने इस ऑफर पर एक शर्त भी रखी है। एयरटेल के अनुसार, Free Hello Tun’es केवल उन प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगा जो कम से कम हर महीने 129 रुपये या इससे ऊपर का प्लान इस्तेमाल करते हैं।

Hello Tun’es को मुफ्त ऐक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले Wynk Music ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा जो प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में उपलब्ध है। इस ऐप में आपको Hello Tun’es का आइकॉन दिखेगा, इस पर आपको क्लिक करना है। यहां से आप अपने फेवरेट गाने को Hello Tun’es के तौर पर सेट कर सकते हैं।