मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस रूपाली सूरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं, क्योंकि जल्द ही वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के साथ एक वेब शो में नजर आ ने वाली हैं। इसी वजह से उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रूपाली सूरी का कहना है कि दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के साथ एक शीर्षकहीन वेब शो में काम करना किसी सपने के सच होने के जैसा है। ‘इनसाइड ऐज’ की इस अभिनेत्री ने इस वेब शो की शूटिंग पूरी कर ली हैं।

रूपाली ने एक बयान में कहा, “मशहूर अभिनेत्री जीनत जी के साथ काम करना किसी सपने के सच होने के जैसा था। वह प्यारी और रमणीय हैं। सेट पर अपने आसपास उनके होने से मजा आता था। मैं खुश हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।यह वेब शो इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

रूपाली निर्देशक भारत दभोलकर के हास्य व्यंग्य में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के किरदार को थोड़े अलग ढंग से निभा चुकी हैं। आने वाले समय में रूपाली एक इंग्लिश फिल्म ‘डैड।।होल्ड माई हैंड’ में भी नजर आने वाली हैं।















