28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 411

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से की अपील, गंभीर बीमारी से जूझ रही बच्ची का कराएं इलाज

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से अपील की कि अपनी बेटी का इलाज नहीं करा पा रहे पिता की तत्काल मदद की जाए। एप्लास्टिक अनीमिया से जूझ रही बच्ची के पिता ने इलाज नहीं हो पाने की स्थिति में अपने परिवार के लिये कथित तौर पर इच्छामृत्यु की मांग की है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ललिता के परिवार को इलाज के लिये हरसंभव मदद मिलनी चाहिये। यह बेहद शर्मनाक है कि किसी को इस कारण इच्छामृत्यु की मांग करने की जरूरत पड़ रही है कि वह पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करा सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश सरकार से परिवार की तत्काल मदद करने की अपील करती हूं।

विंडीज दौरे पर बुमराह को मिला आराम, कोहली नहीं करेंगे कप्तानी

उत्तर प्रदेश ।। इस समय विश्वकप का शबाब अपने पूरे जोरों पर है, और विश्वकप का आधे से ज्यादा सफ़र खत्म हो चुका है, और अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है, विश्वकप का फाइनल 14 जुलाई को खेला जाना है।

इस विश्वकप के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहाँ 3 अगस्त विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और वनडे सीरीज खेली जानी है, इन दोनों सीरीज के लिए भारत के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है।

इन दोनों सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है, दौरे की शुरुआत 3 अगस्त से टी20 सीरीज के साथ होगी, जबकि वनडे सीरीज के मैच 8, 11 और 14 अगस्त को खेले जायेंगे।

हालाँकि इसके बाद होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कोहली और बुमराह टीम में वापसी करेंगे, ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी, पहला टेस्ट 22 अगस्त और दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से खेला जायेगा।

BHU में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने की खुदकुशी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मेडिकल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रही थी। वह यूनिवर्सिटी के न्यू डॉक्टर होस्टल में रहती थी और यहीं पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। छात्रा की पहचान मनीषा कुमारी के तौर पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, सुसाइड करने वाली छात्रा आप्‍थैल्‍मोलॉजी (नेत्र विभाग) विभाग में पढ़ाई कर रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। साथ ही शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बिहार की रहने वाली थीं मनीषा

मेडिकल छात्रा मनीषा कुमारी बिहार के जमुई जिला की रहने वाली थीं। पुलिस ने छात्रा द्वारा सुसाइड करने की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि मौके से कई पन्‍नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। स्‍थानीय लंका थाने की पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने खुद को टीबी (क्षय रोग) की मरीज बताया। फरवरी में मेडिकल जांच के दौरान टीबी होने की पुष्टि की गई थी। पुलिस ने इस नोट के आधार बताया कि इस वजह से छात्रा डिप्रेशन में रहती थी। बताया जाता है कि मनीषा शनिवार (22 जून) को क्‍लास भी नहीं गई थी।

राशिफल: 24 जून 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कष्ट दूरे होंगे

राशिफल: 24 जून 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कष्ट दूरे होंगे

आज का राशिफल

मेष

आज के दिन आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। परिवार का सुख अच्छा प्राप्त होगा। आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज का शुभ अंक 05, आज के दिन साँप को दूध पिलाना उत्तम फल देगा और शिव पूजन करें। आज जल यात्रा ना करें।

वृष

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपनी योग्यताओं और बुद्धिमता से प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। आज का शुभ अंक 03, आज मंदिर में दीप दान करें। आज पीले रंग के कपड़े ना पहनें।

मिथुन

नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन-साथी के स्वास्थ्य में परेशानियां पैदा होंगी। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज का शुभ अंक 11, आज के दिन किसी प्रकार की हरे रंग की चीज का दान करें। आज के दिन मांसाहार ना करें।

कर्क

आपके मन में चल रहे भटकाव आपको परेशनियों में डाले रहेगी। स्वभाव में नियंत्रण रखे अन्यथा व्यर्थ में किसी प्रकार का नुकसान आपको हानी पहुंचा सकता है। पिता के साथ भी मतभेद और उनकी सेहत की खराबी के योग बने हुए हैं। आज का शुभ अंक 71, आज घर के द्वार पर आम के पत्तों की तोरण लगाएँ। आज किसी प्रकार की कोई लोहे की चीज ना खरीदें।

सिंह

परिवार और व्यापार में वृद्धि होने के आसार काफी अच्छे रहेंगे। यात्राओं से मिलने वाले लाभ-हानी में परिवर्तन हो सकता है। किसी से मनमुटाव का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। लेकिन फिर भी आपका भाग्य आपको पूर्ण रूप से अपने फल देता रहेगा। आज का शुभ अंक 41, आज किसी मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें, उत्तम फल देगा। आज किसी प्रकार के अतिसेवन से बचें।

कन्या

आज के दिन की गयी योजना आपको सम्पूर्ण रूप से सफलता की ओर ले जाने का काम कराएगी व दूसरों को प्रभवित करने की क्षमता आपके काम को बढ़ाने का काम करेंगी। आपकी नटखट शरारतें और स्वार्थीपन आपको गंभीरता में ड़ाल सकता है। दान करना आपके लिए लाभकरी सिद्ध होगा। आज का शुभ अंक 5, आज के दिन आप किसी भी मंदिर में दूध और मिश्री का दान करें। आज के दिन नीले और लाल रंग के कपड़े ना पहनें।

तुला

आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशा अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। जीवनसाथी के साथ अलगाव व किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। जिसके कारण घर का माहौल काफी हद तक बिगड़ सकता है। काम-काज में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नकारात्मक विचार आपको परेशानियों में डाल सकते हैं। आज का शुभ अंक 32, आज के दिन किसी भी गरीब को कंबल का दान करें। आज भूलकर भी काले रंग के वाहन में यात्रा ना करें।

वृश्चिक

सरकार की तरफ से मिलने वाला सहयोग आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। आपकी अपनी किस्मत आपके हर काम को बनाने का काम करेंगी। आपको आंखो से संबन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा व पिता की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आज का शुभ अंक 11, आज के दिन मीठे का दान करें। आज चमड़े की खरीददारी ना करें।

धनु

आप की अपनी चतुराई और योग्यता के आधार पर आप सफल होंगे। चुस्ती-फुर्ती से आप अपने काम को अंजाम देंगे लेकिन किसी भी दस्तावेज़ पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर ना करें। किसी काम को करने से पहले बड़ो की सलाह लेना आपके लिए लाभकरी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी का सामना आपको करना होगा जिसका प्रभाव आपके धन पर भी पड़ेगा आज का शुभ अंक 26, आज किसी भी प्रकार से नीले रंग के कपड़े ना पहनें। आज किसी प्रकार का कोई हरे रंग का खाद्य पदार्थ दान करें।

मकर

प्रत्येक काम में बाधाएँ आनी संभव हैं। काम के प्रति आलस पन बना रहेगा। माँ व माँ के परिवार की तरफ से अशुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में खराबी बनी रहेगी और गुस्से की मात्र भी आपको मानसिक परेशानियाँ देगी। बड़ो की सलाह लेकर ही काम को अंजाम दें।

कुंभ

परिवार एवं बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आज के दिन नेक और धार्मिक कार्य आपके द्वारा संभव हो सकते हैं। सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में आगे बढ्ने का अच्छा समय है। आज का शुभ अंक 19, आज किसी मंदिर में जाकर गुलाब के फूल चढ़ाएँ। आज किसी प्रकार का कोई नीले रंग का सामान न खरीदें।

मीन

आपके मन में जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा, काल्पनिक वहम पैदा हो सकते हैं। आपको शरीर से संबंधित तकलीफें मिलने के योग बने हुए हैं। अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आपके ससुराल परिवार के सदस्यों से साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको वाहन के प्रति सचेत रहें।

पंचांग: 24 जून 2019, दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल

पंचांग: 24 जून 2019, दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- सोमवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- अमांत

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- पूर्व भाद्रपद

योग:- आयुष्मान्

तिथि:- सप्तमी

दिशाशूल:- पूर्व

सूर्योदय:- 05:28

सूर्यास्त:- 07:18

राहुकाल:- सुबह 07:12-08:56

सपा-बसपा और कांग्रेस परिवारवादी पार्टियां: केशव

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बसपा पर हमला बोला।

रविवार को लखनऊ में आयोजित भाजपा सांसदों के सम्मान समारोह में शामिल होने आएं केशव मौर्य ने बसपा पर तंज कसा। मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेसी परिवारवादी पार्टियां है। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं हैं। हमारे यहां एक बूथ अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पार्टी का प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

केशव मौर्य आगे कहते हैं कि सपा-बसपा और कांग्रेस में तय है, कि जो भी उनके परिवार का सदस्य होगा वहीं भविष्य में उस पार्टी का मुखिया बनेगा। इसीलिए आज सपा-बसपा और कांग्रेस को जनता ने नकारते हुए भाजपा को अपना लिया है। आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया।

कांग्रेस, सपा व बसपा ने पिछड़े वर्ग को कभी सम्मान नहीं दिया बल्कि उनका शोषण किया। जो भी सम्मान देगा पिछड़ा वर्ग उसके लिए अपनी जान भी दे देगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग ने जिस तरह 2014, 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया इसी तरह उपचुनाव में भी भाजपा का साथ देगा।

यादव समाज के नेता नहीं रहे अखिलेश यादव

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे यादव समाज के नेता नहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में यादव समाज के नेता बनकर रह गए हैं। केशव ने कहा कि अखिलेश यादव एक खास क्षेत्र में बिरादरी के नेता रह गए हैं और मायावती भी परिवारवाद में उलझ गयी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं हैं। हमारे यहां बूथ अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पार्टी का प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

शादी के बाद गांव लौटी बहन बुलबुल को मौत के घाट उतारा !

New Delhi. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में झूठी शान के नाम पर 21 वर्षीय नवविवाहिता की उसके नाबालिग भाई ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर रावद गांव में बुलबुल (21) को उसके 17 वर्षीय भाई ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि अपने भाई के हमले में बुरी तरह घायल नवविवाहिता बुलबुल को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बुलबुल ने अपने समुदाय से अलग जाति के कुलदीप से करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इस शादी से बुलबुल के परिजन नाराज थे और वे युवती के इस कदम को अपनी शान के खिलाफ मान रहे थे।

उन्होंने कहा कि बुलबुल और कुलदीप रावद गांव के ही रहने वाले थे। लेकिन नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद गांव से बाहर रहने चला गया था। यह जोड़ा शादी के बाद शनिवार को ही गांव लौटा था।

एसडीओपी ने बताया कि बुलबुल के नाबालिग भाई को नवविवाहित बहन के गांव लौटने की खबर मिली, तो वह कथित रूप से गुस्से में आग-बबूला होकर उसके घर पहुंचा और उसके सिर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी खुद ही बेटमा थाने पहुंच गया। उससे पूछताछ के साथ मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ICC WC 2019: पाकिस्तानी अंपायर से पंगा लेने पर विराट कोहली को मिली ये सजा !

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) में टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। टीम एक के बाद एक मैच जीत रही हैं। शनिवार को एक कड़े और रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर अपनी नाक बचा ली, लेकिन जीत से टीम का उत्साह बढ़ा ही है।

विराट कोहली भी मैदान पर पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। इस जोश के कारण वे अंपायरों से भी बहस करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ फील्डिंग के दौरान जब टीम इंडिया ने रीव्यू गंवाया। कोहली को यह सहन नहीं हुआ और वे अंपायर के पास पहुंच कर बहस करने लगे। उसके बाद विराट को इसी मैच में अति आक्रामक अपील करने का दोषी पाया गया जिस पर ICC ने उन्हें सजा सुनाई है।

ICC ने भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में ICC कोड ऑफ कंडक्ट का लेवल वन तोड़ने का दोषी पाया है। ICC विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कोहली को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की ICC की आचार संहिता की धारा 2।1 के उल्लघंन का दोषी पाया गया जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अत्यधिक अपील से संबंधित है।’’ यह ICC आचार संहिता के लेवल एक का उल्लघंन है जिसमें न्यूनतम सजा अधिकारी की फटकार होती है जबकि अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस से 50 प्रतिशत कटौती, एक या दो डिमैरिट अंक होते हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच में 29वें ओवर में बुमहाह की पहली गेंद पर रहमत शाह के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई। कोहली इस एलबीडब्ल्यू को लेकर ज्यादा ही जोश में दिखे लेकिन वे रीव्यू पहले ही गंवा चुके थे। बाद में रीप्ले में दिखा कि रहमत शाह अंपायर्स कॉल में बच जाते। विराट की यही आक्रामक अपील उन्हें ICC की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी बना बैठी।

SEX का इलाज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, यूट्यूब पर Video हुआ Viral

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों ‘दबंग 3’ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल प्ले कर रही हैं और ट्रेलर देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ का ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर के वीडियो को अबतक 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सोनाक्षी के साथ ‘फुकरे फेम’ वरुण शर्मा और रैपर सिंगर बादशाह फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को सोनाक्षी और टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ 26 जुलाई को रिलीज हो रही हैं।

फिल्म में सोनाक्षी एक पंजाबी कुड़ी का रोल प्ले कर रही हैं जिन्हें अपने मामाजी का दवाखाना चलाने का काम मिलता है। लेकिन ये सोनाक्षी के लिए आसान काम नहीं है क्योंकि ये दवाखाना नॉर्मल इलाज के लिए नहीं है। सोनाक्षी के मामा के सेक्सोलॉजिस्ट थे और अब सोनाक्षी इस काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं लेकिन लोग सेक्स को बुरी चीज मानते हैं और उस पर लड़की से इलाज कराने कोई कैसे आएगा? इसी टॉपिक पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी के करियर को संभाल सकती है।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन सोनाक्षी को अपने अभिनय के लिए काफी तारीफ मिली थीं। वहीं सोनाक्षी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग में भी व्यस्त चल रही हैं। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘दबंग 3’ इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

मायावती की बैठक में भाई और भतीजे को मिली बड़ी जिम्मेदारी !

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने एक अहम बैठक की। इस बैठक में देशभर के प्रदेश अध्यक्षों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया। बैठक के दौरान मायावती ने कई अहम फैसले लिए हैं। बसपा सुप्रीमो ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर (राष्‍ट्रीय संयोजक) की जिम्मेदारी दी है।

बसपा सुप्रीमो की ओर से बुलाई गई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बसपा कार्यकर्ता रामजी गौतम को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता दानिश अली को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाने का फैसला लिया गया। वहीं, गिरीश चंद्र को लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाने का फैसला लिया गया है।

जनता दल सेक्‍युलर से बसपा में शामिल हुए दानिश अली को पार्टी ने अमरोहा से प्रत्‍याशी बनाया था। बैठक के दौरान देशभर में बसपा का विस्तार करने, नई रणनीति बनाने, उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तैयारियों और पार्टी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।

मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में अहम पद देने के बाद, ये साफ कर दिया है कि पार्टी में उनके अपनों की दखल बढ़ने वाली है। इसके साथ ही यूपी में 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की रणनीति के साथ ही कई अहम बातों पर चर्चा की गई और फैसले लिए गए।

बसपा चीफ के ऐलान के बाद आकाश आनंद अब पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। कहा जा रहा है कि पुरानी पद्धति पर काम कर रही बसपा में आकाश के आने के बाद से कई बदलाव आए। लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की बैठक में पहुंचे नेताओं से मीटिंग हॉल में जाने से पहले मोबाइल, पेन, बैग और कार की चाबी जमा करा लिए गए।