28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 378

पंचांग: 10 जुलाई 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 10 जुलाई 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- बुधवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- चित्रा

योग:- शिव

तिथि:- नवमी

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:30

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- दोपहर 12:26-01:09

मुख्यमंत्री आवास में गूंजी गुरुबानी और चला लंगर, CM योगी ने माथा टेका

लखनऊ. श्रीगुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर शब्द-कीर्तन और लंगर आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हुए और माथा टेका। आज उस मुख्यमंत्री आवास पर गुरुबानी की गूंज काफी चर्चा में है, जहां कभी रोजा इफ्तार का आयोजन होता था।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम को संबोधित करते CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब बाबर के अत्याचार से धरती कांप रही थी, तब भी गुरु नानक जी ने उसकी बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

योगी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र का जो समन्वय यहां है वैसा कहीं भी नहीं है। CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी सरकार और समाज मिल कर योजना बनाएं कि गुरू नानक जी से जुड़े स्थलों को कैसे बड़े स्तर पर बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज कोई भी ऐसा भारतीय नहीं है जो गुरु परंपरा का सम्मान नहीं करता है।

CM योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर गुरुबानी भी गूंजी। लंगर छकने के बाद उन्होंने कानपुर से आ रही प्रकाश यात्रा को अयोध्या के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री आवास पर आज दिन में गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब बाबर के अत्याचार से हमारी धरती कांप रही थी, तब सिख गुरु गुरुनानक ने आवाज उठायी थी। उन्होंने कहा कि गुरुनानक जी का काम सिर्फ सिख समुदाय के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए भी था। गुरुनानक देव जी ने मक्का-मदीना में भी जाकर वहां पर लोगों की आंखों को खोलने वाले चमत्कार करके दिखाए। यह उनके जीवन का हिस्सा नहीं था लेकिन उन्होंने इसको बखूबी दिखाया।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों को उनकी आध्यात्मिक ताकत का अनुभव नहीं था, वे स्वयं उनके सम्पर्क में आकर प्रभावित होने से नहीं बचते थे। आज से 550 वर्ष पहले साधन नहीं थे। आज उन तमाम पवित्र स्थलों पर जाने के लिए हम लोग आलस्य करते हैं। याद करिए गुरुनानक देव जी के समय में साधन नहीं थे, उस समय संचार के कुछ भी माध्यम नहीं थे लेकिन उन्होंने कहां-कहां तक की यात्रा की।

नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने खोला मोर्चा, कहा- इरमान खान इस्तीफा दीजिए, घर जाइए

Islamabad. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग की है। सोमवार को मीडिया ने यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)की उपाध्यक्ष ने मंडी बहाउद्दीन में रविवार मध्यरात्रि एक रैली में अपने भाषण में खान को संबोधित करते हुए कहा, “अपना इस्तीफा दीजिए। घर जाइए।”

मरियम ने यह भी कहा कि शनिवार के ‘सबूत’ के बाद उनके पिता शरीफ को जेल में रखना अब एक अपराध होगा, उन्होंेने आरोप लगाया कि नवाज शरीफ को सजा ‘छिपे हुए चेहरों के अत्यधिक दबाव’ में आकर दी गई हालांकि मरियम के इस दावे को रविवार को पीठासीन न्यायाधीश अरशद मलिक ने खारिज कर दिया।

जेल रोड पर हुई रैली में अपने संबोधन में मरियम ने दावा किया कि नवाज रिहा हो जाएंगे, और एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन इस बार पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली होंगे। अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया कि ‘नवाज को रिहा कर दिया जाएगा और वह एक बार और प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन इस बार पहले से ज्यादा शक्तिशाली।

VIDEO: मिशन मंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार ने लिखा- ये है देश की सच्ची कहानी !

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। 15 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म में देश की ऐसी सफलता दिखाई जाएगी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है।

कुछ दिन पहले फिल्म के फर्स्ट पोस्टर को रिलीज किया गया तो और आज फिल्म के 45 सेकेंड के वीडियो को आउट किया है। बता दें कि फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हरि और नित्या मेनन भी हैं। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है।

फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि एक देश, एक सपना, एक इतिहास। देश की सच्ची कहानी। टीजर को अक्षय के अलावा फिल्म की टीम ने भी शेयर किया है।

फिल्म में अक्षय एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय का नाम राकेश धवन है जो इस मिशन के हेड नजर आ रहे हैं। उनके अलावा इस मिशन मंगल की टीम में तारा शिंदे (विद्या बालन), कृतिका अग्रवाल (तापसी पन्नू), एका गांधी (सोनाक्षी सिन्हा), शरमन जोशी (परमेश्वर नायडू), नेहा सिद्दिकी (कृति कुल्हारी) नजर आ रही हैं।

इटली में हनीमून एंज्वॉय कर रही हैं एक्ट्रेस श्वेता बसु, ग्लैमरस Photos वायरल

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ने पिछले साल रोहित मित्तल के साथ शादी रचा कर घर बसा लिया था। शादी के बाद से श्वेता लाइमलाइट से लगभग गायब हैं, लेकिन श्वेता की SOCIAL MEDIA पर सामने आईं फोटोज की वजह से वो एक बार फिर से चर्चा में हैं।

श्वेता पति के साथ इटली में एक महीने की हनीमून ट्रिप पर हैं। इंस्टाग्राम पर श्वेता ने इस हॉलीडे की कई फोटोज शेयर की हैं। बता दें कि श्‍वेता ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट ‘मकड़ी’ फिल्‍म से एंट्री की थी। श्‍वेता का अपनी इस फिल्‍म के लिए 2002 में नेशनल अवार्ड भी मिला था।

श्वेता ने अपने SOCIAL MEDIA अकाउंट पर पति के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि टस्कन विनयार्ड के एक फार्म हाउस में। आने वाले कुछ दिनों के लिए यही घर है। एक्ट्रेस ने चार दिन पहले ये फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एक महीने की इटैलियन ट्रिप आज से शुरू हो गई।

बता दें कि श्वेता बसु प्रसाद करीब 4 साल से रोहित मित्तल को डेट कर रही थीं जिसके बाद दोनों ने सात फेरे लेने का फैसला लिया है। दोनों ने इसी साल जून में सगाई की थी।

कॉम्पैक्ट कैमरा SONY RX0 II इंडिया में लांच, कीमत 57,990 रुपए, जानें खूबियां

टेक डेस्क। SONY ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट कैमरा रेंज के लेटेस्ट एडिशन SONY RX0 II को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे छोटा और हल्का अल्ट्रा प्रीमियम कॉम्पैक्ट कैमरा है। 132 ग्राम वजनी यह कैमरा SONY RX0 का अपग्रेड वर्जन है।

इसका डायमेंशन सिर्फ 59*40।5*35 mm है। इस छोटे से कैमरे की फीचर्स लिस्ट काफी लंबी है जैसे इसकी स्क्रीन को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इसके अलावा यह वॉटरप्रूफ (IPX8), डस्टप्रूफ (IP6X), शॉकप्रूफ और क्रशप्रूफ (200 किलो तक के फोर्स को झेलने की क्षमता) भी है।

15 जुलाई से शुरू होगी बिक्री

SONY RX0 II में 15।3 Megapixel का एक्समोर आरसी सीमोस इमेज सेंसर और एडवांस्ड BIONZ X इमेंज प्रोसेसिंग इंजन से लैस है जो बेहतरीन फोटो शूट करता है।

मार्च में ग्लोबली लॉन्च हुए SONY RX0 II की कीमत 48,000 रुपए थी। SONY RX0 की तरह इसमें भी 4के 30 पिक्सल वीडियो शूट किए जा सकते हैं।

चलते हुए ऑब्जेक्ट का फुटेज लेने के लिए इसमें इन-बॉडी इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलाइजेशन फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 100fps तक की सुपर स्लो मोशन रिकॉर्डिंग, अनकम्प्रेस्ड 4K एचडीएमआई आउटपुट और प्रॉक्सी मूवी रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

SONY RX0 II की कीमत 57,990 रुपए है। इसकी बिक्री 15 जुलाई से शुरू होगी। इसे SONY सेंटर, अल्फा फ्लैगशिप, SONY ऑथोराइज्ड डीलर और बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

बिल गेट्स ने की स्टीव जॉब्स की तारीफ, कहा- APPLE को डूबने से बचा लिया था !

वॉशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने APPLE के फाउंडर स्टीव जॉब्स की तारीफ की है। एक इंटरव्यू में गेट्स ने कहा कि स्टीव जॉब्स ने जादूगर की तरह APPLE को बुरे दौरे के निकालकर दुनिया की प्रमुख कंपनी बना दिया। वे कमाल के व्यक्ति थे। टैलेंट चुनने का उनका तरीका शानदार था।

बिल गेट्स ने कहा कि जॉब्स हमेशा प्रेरित रहते थे और अपने कर्मचारियों को भी प्रेरित करते रहते थे। उनके साथ काम करने वाले कभी थकते नहीं थे। डिजायनिंग को लेकर भी जॉब्स लाजवाब थे। उनके जैसे उदाहरण ज्यादा नहीं हो सकते।

80 के दशक में गेट्स और जॉब्स एक दूसरे के आलोचक और कॉम्पिटीटर माने जाते थे। लेकिन, बाद में रिश्ते अच्छे हो गए। कैंसर की वजह से 2011 में जॉब्स का निधन हो गया था। फिलहाल, टिम कुक APPLE के सीईओ हैं।

सिर्फ 10 मिनट में PAN CARD जारी करने की योजना बना रही है सरकार !

बिजनेस डेस्क। आयकर विभाग E-PAN जारी करने के लिए रियल टाइम पैन-टैन प्रोसेसिंग सेंटर (RTPC) की योजना पर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि आधार बेस्ड केवाईसी के जरिए 10 मिनट से भी कम समय में E-PAN जारी कर दिया जाए। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोक सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

ठाकुर ने बताया कि आयकर विभाग इंटीग्रेटेड डेटा वेयरहाउसिंग और बिजनेस इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म के प्रोजेक्ट इनसाइट पर भी काम कर रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) को निर्देश दिए गए हैं कि 2018-19 के लिए टैक्स असेसमेंट की प्रक्रिया ई-प्रोसिडिंग के जरिए ऑनलाइन की जाए।

सरकार रिटर्न फाइल करने के लिए इंटीग्रेटेड ई-फाइलिंग और सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) 2।0 प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दे चुकी है। इससे करदाताओं को पहले से भरे हुए आईटीआर मिलेंगे। इससे रिटर्न में दी जाने वाली जानकारी की सत्यता बढ़ेग। साथ ही प्रोसेसिंग और रिफंड की प्रक्रिया में भी कम समय लगेगा।

UP: कुख्यात रोहित की गोली से घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत !

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुख्यात बदमाश रोहित को पुलिस अभिरक्षा से भगाने के दौरान बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में घायल मिर्जापुर जनपद में तैनात उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह की दिल्ली AIIMS में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। SSP अभिषेक यादव ने उप निरीक्षक की मृत्यु की पुष्टि की है।

पिछले मंगलवार 2 जुलाई को मिर्जापुर पुलिस मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी सुपारी किलर रोहित को मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश करने आई थी। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस उसे वापस मिर्जापुर ले जा रही थी।

पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जानसठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव सलारपुर के पास एक ढाबे पर दोपहर में खाना खाने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर हमला करके शातिर अपराधी रोहित को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया था।

इस दौरान पेट और कमर में गोलियां लगने से उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह गंभीर घायल हो गए थे ,जिन्हें पहले मेरठ और बाद में दिल्ली रेफर किया गया था। उप निरीक्षक मऊ जनपद के मूल निवासी हैं, जो वर्तमान में मिर्जापुर पुलिस लाइन में तैनात थे। उधर सात दिन बाद भी पुलिस फरार हुए कुख्यात बदमाश रोहित का सुराग नहीं लगा सकी है।

योगी के मंत्री का राहुल पर तंज- स्मृति ईरानी को अमेठी ने चुन लिया अपना वारिस

अमेठी। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 जुलाई को अमेठी पहुंच रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को यूपी सरकार के मंत्री और अमेठी के प्रभारी मोहसिन रजा ने राहुल गांधी पर तंज कसा।

योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि राहुल गांधी की यह पश्चाताप यात्रा है। अमेठी के लोगों ने अपना नया वारिस स्मृति ईरानी के रूप में चुन लिया है। अमेठी के प्रभारी मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष भी नहीं है और अभी कार्यकर्ता के तौर पर आ रहे हैं। रजा ने कहा कि अमेठी के लोगों ने गांधी परिवार के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी की तरह वायनाड में भी कुछ दिन बाद जनता राहुल को खोजेगी।

दरअसल, अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ हार की समीक्षा करेंगे। साथ ही वह अमेठी की जनता को यह सन्देश देने की कोशिश करेंगे कि हार के बावजूद अमेठी से उनका रिश्ता टूटा नहीं है।

राहुल-प्रियंका नहीं आए अमेठी

लोकसभा चुनाव में अमेठी की सीट हारने के बाद से राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी नहीं आए। जिसके बाद अटकलें लगने लगी थी कि राहुल वायनाड की सीट से ही अपने रिश्तों को मजबूत करेंगे। लेकिन कांग्रेस के इस दुर्ग को राहुल गांधी ने न छोड़ने का फैसला लेते हुए यहां अपनी सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

स्मृति ईरानी अमेठी में हैं एक्टिव

2014 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद भी स्मृति ईरानी ने अमेठी से नाता जोड़े रखा। उन्होंने खुद को दीदी बताकर अमेठी के लोगों में अपने लिए जगह बनाई और 2019 में कांग्रेस के अभेद्य माने जाने वाले किले को फतेह किया। चुनाव प्रचार के दौरान भी स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर अमेठी की अनदेखी का आरोप लगाती रही। उनका कहना था कि राहुल सिर्फ नामांकन और चुनाव जीतने के बाद ही अमेठी आते हैं।