28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 377

चेहरे के बालों से परेशान हैं तो एक बार जरुर अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

जीवनशैली। महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा ही कॉन्शियस रहती हैं। खासतौर पर उन्‍हें चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्‍बे या फिर बाल बिलकुल भी पसंद नहीं हाते हैं। खासतौर पर चेहरे के बालों के लिए महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। वैसे बाजार में फेशियल हेयर रिमूवर्स आते हैं। इनके इस्‍तेमाल से बालों को कुछ समय के लिए हटाया जा सकता है। मगर, यह मेहंगे भी होते हैं और कभी-कभी यह त्‍वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं।

आप चाहें तो घर पर ही आसान तरीके से चेहरे के बालों को नैचुरल हेयर रिमूवर से हटा सकती हैं। इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। आइए हम आपको ऐसे ही 3 हेयर रिमूवर्स की रेसिपी बनाना सिखाते हैं।

पपीता और हल्‍दी

पपीता त्‍वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पपीते में पपाइन होता है। यह रोम छिद्रों को एक्‍सपैंड करता है। इससे बाल अपने आप ही जड़ने लगते हैं। त्‍वचा के लिए पपीते के कई फायदे हैं, इनमें से एक यह भी है कि यह डेड स्किन सेल्‍स को रिमूव करता है।

आइए जानते हैं कैसे बनता है हेयर रिमूवर?

सामग्री

2 चम्‍मच कच्‍चे पपीते का पेस्‍ट
½ चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
विधि

सबसे पहले कच्‍चे पपीते को छीलें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके पेस्‍ट तैयार कर लें। आप यह मिक्‍सर ग्रांइडर का इस्‍तेमाल करके कर सकती हैं। इसके बाद आपको इस पेस्‍ट में हल्‍दी मिलानी है। त्‍वचा के लिए हल्‍दी के लाभ अनेक हैं। इस मिश्रण को तैयार करके आपको चेहरे पर जहां बाल हैं वहां लगाना है। 15 से 20 मिनट तक इस लेप को वहां हल्‍के हाथों से रगड़ना है। इसके बाद उस स्‍थान को पानी से साफ कर लें। अगर आप इस लेप को हफ्ते में 2 बार भी इस्‍तेमाल कर लेती हैं तो इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

दलिया और केला

दलिया, सेहत के लिए दलिया के फायदे अनेक हैं। यह खाने में स्‍वादिष्‍ट भी होती है और सेहतमंद भी। मगर, खाने के साथ-साथ आप इसे चेहरे के बालों को हटाने के लिए इस्‍तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, दलिया में एवेंथ्रामैमाइड होता है। यह एक तरह का एंटीऑक्‍सीडेंट होता है। आप इसका इस्‍तेमाल चेहरे के बालों को हटाने के साथ-साथ स्‍क्रब के तौर पर भी यूज कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि दलिया से आप घर पर फेशियल हेयर रिमूवर कैसे बना सकती हैं ?

सामग्री

2 चम्‍म्‍च दलिया
1 केला
विधि

सबसे पहले आपको केले को मसलना है। इसमें दलिया दालनी है। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक चेहरे के जिस स्‍थान पर बाल हैं वहां रगड़े। इसके बाद आप चेहरे को साफ पानी से धोल लें। इस लेप का इस्‍तेमाल हफ्ते में एक बार करें। इससे चेहरे के बाल तो कम होंगे ही साथ ही चेहरे पर अनोखी चमक लाने के लिए भी यह बहुत अच्‍छा विकल्‍प है।

चीनी, नींबू और शहद

चेहरे पर अनचाहे बालों को हटाने के कई तरीकों में से एक सबसे प्रभावशाली तरीका चीनी, नींबू और शहद का मिश्रण भी होता है। अगर आप सोच रही हैं कि चेहरे पर वैक्सिंग कैसे की जा सकती है? तो यह विकल्‍प आपके लिए बेस्‍ट है।

सामग्री

2 चम्‍मच चीनी
2 चम्‍मच नींबू का रस
1 चम्‍मच शहद
1 चम्‍मच मक्‍के का आटा
पानी
वैक्सिंग स्ट्रिप

विधि

सबसे पहले तो आपको नींबू का रस, चीनी और शहद को आपस में मिलाना होगा। इसके बाद आपको इस मिश्रण को गरम करना होगा। यह जब वैक्‍स की तरह हो जाए तब आपको इसमें थोड़ा पानी मिला होगा। उसके बाद इसे ठंडा करें। इसके बाद आपके चेहरे पर जहां-जहां बाल हैं वहां-वहां आपको मक्‍के का आटा लगा कर इस पेस्‍ट को लगाना हैं और वैक्सिंग स्ट्रिप से बाल हटाने हैं। आप हफ्ते में ऐसा 3 बार कर सकती हैं। फायदा मिलेगा।

कर्नाटक संकट: मुंबई में ठहरे कांग्रेस-JDS के 10 बागी MLAs से नहीं मिल सके शिवकुमार

नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद चार दिन पहले मुंबई आए एक दर्जन विधायक अब भी यहीं डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार और जेडीएस के विधायक शिवलिंग गौड़ा मुंबई बागी विधायको से मिलने पहुंचे लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस और जेडीएस के 10 बागी विधायक जिस होटल में ठहरे हैं वहां महाराष्ट्र राज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा नियंत्रण पुलिस को तैनात किया गया है।

कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुंबई पुलिस या किसी अन्य बल को तैनात किया जाए लेकिन उन्हें अपना काम करने दें। हम अपने दोस्तों से मिलने आए हैं। हम राजनीति में एक साथ आए और हम राजनीति में एक साथ मरेंगे। वे हमारी पार्टी के आदमी हैं। हम उनसे मिलने आए हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने मंगलवार को बड़ा
बयान दिया। उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला को खत लिखकर बताया कि कोई बागी विधायक उनसे नहीं मिला है। 13 में 8 विधायकों के इस्तीफे कानून के मुताबिक नहीं हैं। मैंने इन विधायकों को पेश होने का समय दिया है। स्पीकर के इस कदम से कर्नाटक का संकट गहरा गया है। स्पीकर ने कहा, किसी भी बागी विधायकों ने मुझसे मुलाकात नहीं की। मैंने राज्यपाल को भरोसा दिलाया है कि मैं संविधान और कानून के तहत काम करूंगा। विधायकों को मिलने का वक्त दे दिया गया है। राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से मेरा कोई संबंध नहीं है।

कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग ने दिया इस्तीफा

राज्य की गठबंधन सरकार को मंगलवार को एक और झटका लगा। कांग्रेस के निलंबित विधायक आर रोशन बेग ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। बेग ने विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार के कार्यालय से बाहर निकलते हुए कहा, वह दिल्ली या मुंबई नहीं जाएंगे। अभी तक 14 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं जिनमें से कांग्रेस के 11 विधायक और जेडीएस के तीन विधायक हैं।

बैठक से कांग्रेस के 21 विधायक गायब

कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में 21 विधायकों के शामिल न होने से अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता एमटीबी नागराज तबीयत खराब होने के कारण विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। उनके अलावा कांग्रेस के 78 में से 20 विधायक बैठक में नहीं पहुंचे।

ब्लैक बिकिनी में नजर आई एक्ट्रेस, तो पति बोले- अब घर वापस आ जाओ !

मनोरंजन डेस्क. टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों टीवी शो विष में नजर आ रही हैं। काफी लंबे समय बाद एक्टिंग में वापसी करने वाली देबिना ने अपनी बॉडी पर भी काफी वर्कआउट किया है। सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करने वाली देबिना को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। इसी बीच देबिना अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इतना ही नहीं इस फोटो पर उनके पति और एक्टर गुरमीत चौधरी का कमेंट भी खूब वायरल हो रहा है।

देबिना अपनी फोटो में ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं और उनका लुक ग्रे शेड लिए हुए है। वहीं इस फोटो पर कमेंट करते हुए गुरमीत लिखते हैं कि घर वापस आ जाओ।

अपने शो के बार में बात करते हुए देबिना ने कहा कि बात जब कहानी की आती है तो कलाकारों को फ्लेक्सिबल या लोचदार होने की आवश्यकता है। मैं पहले नर्वस थी, लेकिन मैं जानती थी कि कहानी की पटकथा इसकी मांग करती है। उन्होंने आगे कहा कि विषकन्या’ में मेरा किरदार कुछ ऐसा है जिसे किसी की परवाह नहीं है और मेरे अभिनय में यह दिखना चाहिए। मेरे ख्याल से वक्त बदल रहा है और कहानी कहने के माध्यम की परवाह किए बिना दर्शक चीजों को अधिक स्वीकार करने लगे हैं। मेरे प्रशंसकों ने हमेशा मुझे अपना समर्थन दिया है।

हाथों में रिवॉल्वर और जाम लेकर डांस करते दिखे विधायक जी, Video हुआ वायरल

राजनीति डेस्क। विवादित बयानबाजी को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर एक बार फिर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। बीजेपी से अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित होने के बाद कुंवर प्रणव सिंह का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें विधायक की रंगदारी साफ देखी जा सकती है।

हाथ में एक-दो नहीं पूरी तीन रिवॉल्वर और एक असॉल्ट राइफल के साथ विधायक जी गाने की धुन के साथ हथियारों को लहरा रहे हैं। वीडियो में बीजेपी से निलंबित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक-एक करके अपने हथियारों के दिखा रहे हैं। इसके साथ ही वह हाथों में जाम भी लिए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में विधायक के साथ कई और लोग भी मौजूद हैं, जो ठुमके लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपशब्द भी कह रहे हैं।

CTET 2019: यहां सीटीईटी में 4 साल में 10 हजार से 2 लाख हुए अभ्यर्थी

करियर डेस्क. सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) में हर साल अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। CBSE द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा में पिछले तीन सालों में अभ्यर्थियों की संख्या काफी बढ़ी है। बिहार की बात करें तो 2016 में सूबे से 10 हजार अभ्यर्थी CTET में शामिल हुए। 2019 जुलाई में दो लाख अभ्यर्थी CTET के लिए पंजीकृत हुए। इस तरह हर साल CTET देने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। CBSE द्वारा हर साल दो बार CTET लिया जाता है।

CBSE की मानें तो 2016 से 2017 के बीच 10 हजार अभ्यर्थी बिहार से CTET देने वाले बढ़े थे। 2017 में 20 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। CBSE क्षेत्रीय कार्यालय की माने तो 2018 में 40 हजार अभ्यर्थी CTET दिये थे लेकिन यह संख्या 2019 में लाख पर चल गयी। पिछले दिन हुए CTET की परीक्षा में दो लाख छात्र पंजीकृत हुए थे। इसमें लगभग 15 हजार अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए।

साल में दो बार होती है CTET

CBSE द्वारा हर साल दो बार जून और नवंबर में CTET लिया जाता है। हर छह महीने पर अभ्यर्थी को CTET देने का मौका मिलता है। वहीं टीईटी और एसटीईटी नौ साल में तीन बार लिया गया है। इसमें एक बार एसटीईटी और दो बार टीईटी लिया गया है।

CTET के अलावा कोई विकल्प नहीं

टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ के प्रवक्ता अश्विनी पांडेय ने बताया कि बीएड करने के बाद CTET के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इससे CTET देने वाले अभ्यर्थी हर साल बढ़ रहे हैं।

राजीव रंजन (सिटी कोआर्डिनेटर, CBSE) ने कहा- पिछले तीन सालों में CTET में काफी संख्या में अभ्यर्थी बढ़ रहे हैं। 2019 में देश भर से 14 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें बिहार से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

स्टाइलिश दिखना चाहती हैं एक बार इस्तेमाल करें Evil Eye Jewellery, आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगी

फैशन डेस्क। महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए अपने कपड़ों, मेकअप यहां तक कि हेयर स्टाइल पर भी पूरा ध्यान देती हैं, लेकिन एसेसरीज की तरफ उनका ध्यान ही नहीं जाता। जब आपकी एसेसरीज आपके स्टाइल में चार-चांद लगा सकती है।

आजकल एक अलग तरह की ज्वेलरी ट्रेंड में हैं और यह है Evil Eye Jewellery। आमतौर पर Evil Eye का इस्तेमाल बुरी नजर से बचने के लिए किया जाता है। लेकिन अब इसे एक एसेसरीज के रूप में भी देखा जाने लगा है और यही कारण है कि ईयरिंग्स से लेकर नेकपीस तक Evil Eye Jewellery का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।

अगर आप भी कुछ यूनिक पहनना चाहती हैं तो इस Evil Eye Jewellery को एक बार ट्राई करके देखिए। यकीनन आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं इस Evil Eye ज्वेलरी ट्रेंड के बारे में

नेकपीस

Evil Eye से आप एक खूबसूरत सा पेंडेंट बनाकर पहन सकती हैं। आजकल मार्केट में Evil Eye डिजाइन के छोटे-छोटे पेंडेंट मिलते हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप इसे डेली यूज में आसानी से पहन सकती हैं। साथ ही इसे इंडियन और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ पहना जा सकता है।

ईयररिंग्स

Evil Eye को अगर आप अपने स्टेटमेंट ईयररिंग्स में बदल दें तो कैसा रहेगा? आजकल इस तरह के लॉन्ग ईयररिंग्स काफी पसंद किए जा रहे हैं, जो देखने में बेहद अच्छे लगते हैं। वैसे तो इस तरह के स्टेटमेंट ईयररिंग्स आपको मार्केट में भी मिल जांगे लेकिन अगर आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

ब्रेसलेट

वो जमाने लद गए, जब महिलाएं हैवी-हैवी और ढेर सारी चूड़ियां व मोटे-मोटे कड़े पहनना पसंद करती थी। आजकल तो एक बेहद लाइट व पतला ब्रेसलेट हाथों की शोभा बढ़ाता है। इस तरह के ब्रेसलेट केजुअल से लेकर ऑफिस तक आसानी से पहने जा सकते हैं। अगर आप ब्रेसलेट में कुछ डिफरेंट पहनना चाहती हैं तो Evil Eye ब्रेसलेट का चयन कर सकती हैं।

पायल

सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन Evil Eye डिजाइन को अब पायल में भी इस्तेमाल किया जा रहा है और यह पायल देखने में इतनी अच्छी लगती है कि कहीं उसे ही किसी की नजर न लग जाए। अगर आपको मार्केट में Evil Eye डिजाइन की पायल नहीं मिलती हैं तो आप अमेजन से इसे आसानी से खरीद सकती हैं।

IND vs NZ: आज खेला जाएगा अधूरा मैच, जानें कब-कहां-कैसे देखें

स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार (9 जुलाई) को ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेला जाने वाला आईसीसी विश्व कप (ICC World cup 2019) का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश ने कारण पूरा नहीं हो सका। अब मैच बुधवार (10 जुलाई) को पूरा होगा और वहीं से शुरू होगा, जहां रुका था।

मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था। बारिश काफी देर तक जारी रही। बीच-बीच में यह रूकी लेकिन फिर शुरू हो गई। अंपायरों ने फैसला किया कि ऐसी स्थितियां नहीं हैं कि आज (मंगलवार) को मैच पूरा हो पाए इसलिए बुधवार को बाकी बचा मैच खेला जाएगा। मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था। बता दें कि मैच जब रुका तब रोस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर नाबाद थे। यही दोनों आज कीवी टीम की पारी को आगे बढ़ाएंगे। न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

कब और कहां खेला जाना है मैच?

ये विश्व कप के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला है जो 9 जुलाई को शुरू हुआ था, लेकिन बारिश की वजह से आज (10 जुलाई) रिजर्व डे पर खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है।

किस समय शुरू होगा मैच?

10 जुलाई, मंगलवार, सुबह 10.30 बजे (लोकल टाइम), सुबह 09.30 बजे (जीएमटी), दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकते हैं?

भारत में लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स1, स्टार स्पोर्ट्स 1एचडी, स्टार स्पोर्ट्स1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगू, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 1 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 1 एचडी इन चैनलों पर होगा।

इंग्लैंड में कहा देख सकते हैं लाइव टेलिकास्ट?

वहीं, इंग्लैंड में स्काय स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव टेलिकास्ट देखा जा सकेगा।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार पर और इंग्लैंड में Sky Go पर आप देख सकेंगे।

बता दें कि आईसीसी विश्व कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का प्रावधान है। इस नियम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिने अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से पहले दिन खत्म हुआ था। 1999 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में ऐसा हो चुका है। मैच पूरा होने के लिए रिजर्व डे वाले दिन भारत का 20 ओवरों तक बल्लेबाजी करना जरूरी है। अगर रिजर्व डे वाले दिन में भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो भारत फाइनल में जाएगा, क्योंकि वह अंकतालिका में न्यूजीलैंड से आगे थे। भारत ने लीग दौर का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था जबकि न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर रही थी।

शिवसेना ने सामना में लिखा- गांधी परिवार की कृपा से अय्याश हो गए थे कांग्रेसी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा गया हैं। शिवसेना ने लिखा है, ‘कांग्रेस वालों का शरीर हाथी का भले हो लेकिन उनका मन चूहे का है और पैर चींटी के हैं। राहुल गांधी ने एक साहसिक कदम उठाया। इसका सम्मान करने की बजाय कांग्रेसी उनके पैरों में गिरकर गिड़गिड़ा रहे हैं।

शिवसेना ने लिखा कि मोदी या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ जोरदार लड़ाई तो छोड़िए थोड़ा-बहुत लड़ने का प्रयास कांग्रेस पार्टी की ओर से होता नहीं दिखा। इसका एक कारण कांग्रेसियों की पंगु मानसिकता है इसलिए लोगों ने कांग्रेस को पैरों तले रौंदा। कांग्रेस वाले गांधी परिवार की कृपा से अय्याश हो ही गए थे। लेकिन वे मुफ्तखोर भी हैं। देश की राजनीतिक परिस्थिति का उन्हें खयाल नहीं है।

सामना में आगे लिखा है, ‘कर्नाटक में भाजपा ने उनकी पार्टी को खोखला कर दिया है। वहां की जेडीएस-कांग्रेस आघाड़ी सरकार गिरने के कगार पर है। लेकिन उस पार्टी का एक भी वफादार अपनी पार्टी की प्रतिष्ठा को संवारने के लिए दौड़-भाग करता नहीं दिखता। सभी लोग छाती पीटते हुए राहुल गांधी के दरवाजे पर खड़े हैं।’

लेख में आगे लिखा है, ‘चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। उसमें पार्टी की क्या भूमिका होगी? चुनाव कैसे से लड़ा जाएगा? क्या करना होगा? इस पर कोई चर्चा नहीं। लेकिन ‘राहुल गांधी, इस्तीफा वापस लो!’ इसके लिए हाय-तौबा मची है। राहुल गांधी ने इस्तीफा देकर कांग्रेस वालों का असली चेहरा सामने ला दिया है। कांग्रेस की गिरती साख के लिए नेहरू-गांधी परिवार जिम्मेदार नहीं बल्कि जिन्होंने सालों-साल कांग्रेस का नमक खाया है, ऐसे लोग जिम्मेदार हैं। जिस कांग्रेस को एक महीने के बाद भी अध्यक्ष चुनना नहीं आता, उस कांग्रेस का अब कार्यालय पर ताला लगाकर हमेशा के लिए घर बैठ जाना ही ठीक है।’

अमेठी में मिली हार के बाद पहली बार आज वहां जाएंगे राहुल गांधी !

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ चुके राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट अमेठी में मिली हार के बाद पहली बार बुधवार को वहां जाएंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी एक दिन की यात्रा पर अमेठी जाएंगे। उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ अमेठी के दौरे पर हो सकती हैं।

एक पार्टी नेता ने कहा कि राहुल अमेठी के गौरीगंज (जिला मुख्यालय) में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और हाल के लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान के कारणों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह आम लोगों से भी बातचीत करेंगे।

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से 55 हजार वोटों के अंतर से हार गए थे। हालांकि केरल की वायनाड सीटी सीट उन्होंने भारी अंतर से जीती।

कांग्रेस विधान पार्षद दीपक सिंह ने कहा, “राहुल ने अमेठी के के साथ हमेशा अपने परिवार जैसा व्यवहार किया और वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल के दौरे का मकसद लोकसभा चुनाव में करारी हार से निराशा में डूबे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है।

पार्टी सूत्र ने बताया कि राहुल अमेठी प्रभारी के रूप में के।एल। शर्मा को फिर नियुक्त कर सकते हैं। प्रियंका गांधी पिछले महीने रायबरेली के मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए अपनी मां व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पहुंची थीं। वह कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित न कर पाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसी थीं। उन्होंने महसूस किया था कि बहुत-से कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं से मिलना-जुलना कम कर दिया था, जिस कारण पार्टी की यह दशा हुई।

राशिफल: 10 जुलाई 2019, इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, मिलेगा रुका हुआ धन

राशिफल: 10 जुलाई 2019, इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, मिलेगा रुका हुआ धन

आज का राशिफल

मेष

आप आज लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात आज सफल भी होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।