31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 342

Pakistan: मोस्टवांटेड आतंकी Hafiz Saeed दोषी करार !

वर्ल्ड डेस्क. Pakistan से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि मोस्‍टवांटेड आतंकी Hafiz Saeed को Pakistan की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। गुंजरावाला कोर्ट ने Hafiz Saeed को टेरर फंडिंग मामले में आतंकवाद रोधी कानून के तहत दोषी करार दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हाफिज का केस अब Pakistan के गुजरात में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि 17 जुलाई को Hafiz Saeed को गुंजरावाल से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद Hafiz Saeed को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। इसके बाद 24 जुलाई को कोर्ट ने Hafiz Saeed के रिमांड की अवधि को 14 दिन तक बढ़ा दिया था।

Pakistan के CTD ने 24 जुलाई को इस मामले में हाफिज का चालान फाइल किया था। इसके साथ ही सीटीडी ने 7 अगस्त तक चार्जशीट फाइल करने का निर्देश दिया था। 17 जुलाई को Hafiz Saeed को Pakistan में पंजाब के CTD ने लाहौर से गुंजरावाला जाता वक्त गिरफ्तार था।

Pakistan ने यह कदम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए उस पर पड़े अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बाद उठाया। आतंकी वित्त पोषण पर नजर रखने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने धनशोधन और आतंकी वित्तपोषण के मामले में Pakistan को ‘ग्रे’ सूची में डाला हुआ है और उसे इसमें सुधार के लिए अक्टूबर तक की डेडलाइन दी है।

pics: राखी सावंत का खुलासा, मेरे पति करते हैं डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम !

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड कंट्रोवर्सी क्वीन Rakhi Sawant अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं, वह लगातार ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन अब तक अपने पति की तस्वीर उन्होंने नहीं दिखाई है। लेकिन अब राखी ने बताया है कि उनके NRI पति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करते हैं।

इस बात के सामने आने के बाद एक बार फिर से Rakhi Sawant सुर्खियों में हैं। शादी की तस्वीरों को पहले ब्राइडल शूट कहना फिर शूट की बात से मुकरकर शादी की बात स्वीकाना और अब अपने पति के काम को लेकर एक नई बात कहकर राखी लगातार अपने फैंस को सरप्राइज कर रही हैं।

Rakhi Sawant ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की और भारी भरकम चूडिय़ों के साथ वेडिंग गाउन पहने और माथे पर सिंदूर लगाया। इसने तुरंत सभी का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने इस तथ्य का अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि, राखी ने आखिरकार गाँठ बाँध ली है।

इसके तुरंत बाद, उन्होंने कैज़ुअल और सेक्सी पोशाक पहने हुए फ़ोटो साझा करना शुरू कर दिया, लेकिन चूडा और सिंदूर अभी भी इसका एक हिस्सा थे। शुरुआत में, राखी ने इस तथ्य से इनकार किया था कि उसने शादी कर ली है।राखी ने पुष्टि की कि उसने यूके के एक लड़के से शादी की है जिसका नाम हितेश है।

उन्नाव कांड: कोर्ट में CBI का बड़ा बयान, कुलदीप सेंगर पर पीड़िता के रेप का आरोप सही !

उन्नाव. उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में बुधवार को भी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में CBI ने अपने बयान में कहा कि ने उन्नान सामूहिक दुष्कर्म मामले में हमने जांच में पाया कि पीड़िता के आरोप बिल्कुल सही हैं। कोर्ट में CBI ने जांच के आधार पर कहा कि 4 जून, 2017 को उसके साथ विधायक कुलदीप सेंगर ने शशि सिंह के साथ साजिश कर पीड़िता का सामूहिक दुष्कर्म किया था।

CBI ने यह भी बताया कि आरोपित शशि सिंह पीड़िता को नौकरी दिलाने के बाद यूपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास लेकर गया था। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान CBI ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में कहा कि उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में हमने जांच में पाया कि पीड़िता के आरोप बिल्कुल सही हैं। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। कोर्ट में CBI ने यह भी कहा कि आरोप तय करने के लिए काफी सबूत हैं। पीड़िता और उसकी मां ने सीआरपीसी 161 और 164 में पूरा बयान दिया। दुष्कर्म के मामले में कोई चश्मदीद नहीं चाहिए।

शशि सिंह के साथ मिलकर रची थी साजिश

CBI ने कोर्ट में बयान दिया है कि कुलदीप सिंह सेंगर ने शशि सेंगर के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची थी और फिर पूरी योजना के साथ 4 जून, 2017 को पीड़िता के साथ रात 8 बजे दुष्कर्म हुआ था। तब पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी। अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की बात सबसे पहले पीड़िता ने अपनी चाची को बताई थी।

यह है पूरा मामला

16 अप्रैल, 2018 को CBI कोर्ट लखनऊ में पीड़िता ने बयान दिया है कि नौकरी के बहाने मेरी भाभी शशि सिंह पीछे के दरवाजे से विधायक के घर ले गई। उस दिन विधायक के घर पर कोई नहीं था। शशि सिंह विधायक के आंगन में खड़ी थी, उसने मुझसे कुछ नहीं पूछा और मैंने कुछ नहीं बताया। फिर यह बात पीड़िता ने अपनी चांची को बताई।

यूपी पुलिस की भूमिका उठे सवाल

CBI जांच में यह भी पता चला है कि अपने साथ दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था, लेकिन 12 जनवरी 2018 तक कुछ नहीं हुआ। इसके बाद 12 जनवरी 2018 को पीड़िता की मां उन्नाव कोर्ट गई ।इसके बाद 3 अप्रैल को 2018 को पीड़िता के पिता दिल्ली से उन्नाव कोर्ट सुनवाई के लिए गए।

हैरानी की बात है कि इतना सब होने के बावजूद पुलिस ने जांच रिपोर्ट लगाई कि पीड़िता के आरोप सही नहीं हैं। इसके बाद हद तो तब हो गई जब उसी दिन पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीटा गया और फिर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार करवा दिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोप है कि पिटाई के चलते 9 अप्रैल को जेल में उनकी मौत हो गई।

दुष्कर्म पीड़िता को डराया गया

CBI की मानें तो दुष्कर्म पीड़िता को आरोपितों की ओर से बुरी तरह डराया गया। वहीं, पुलिस भी कोई कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुई।

उधर, AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

अंतिम यात्रा पर सुषमा स्वराज: राज्यपाल आनंदीबेन व CM योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया !

लखनऊ. पूर्व विदेश मंत्री एवं BJP की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद ही उत्तर प्रदेश में शोक की लहर फैल गई। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की खुशी के बीच आई इस दुखद सूचना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज एक संवेदनशील नेता थीं, जिन्होंने लंबे समय तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

CM योगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थीं। वह उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं। वह अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।

सीएम योगी ने कहा कि भारत सरकार की मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेश में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अंतिम यात्रा पर सुषमा स्वराज, अखिलेश, मायावती ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Lucknow. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का मंगलवार रात में निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी दिनों से सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) बीमार चल रही थीं। सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) मोदी सरकार (Modi Government) के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं।

उन्होंने अपने कार्यकाल से सबको प्रभावित किया था। आपको बता दें कि 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने खराब स्वास्थ्य के चलते नहीं लड़ा था। 1970 में वो सक्रिय राजनीति में आई और पहली बार 1977 में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं थीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सरकार की ओर से जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थीं। वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं। वे अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।

भारत सरकार की मंत्री के रूप में श्रीमती स्वराज की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेशों में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। सीएम योगी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व.श्रीमती सुषमा स्वराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आपको बता दें कि बुधवार को सीएम योगी सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री रहीं श्रीमती सुषमा स्वराज के अचानक निधन की खबर अति-दुःखद है। वे काफी कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक ही नहीं बल्कि एक अति-मिलनसार महिला थीं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा कि ”दुखद! श्रीमती सुषमा स्वराज जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को शक्ति दे। कुशल नेतृत्व एवं उत्कर्ष कार्यकुशलता के लिए सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी।शत् शत् नमन। विनम्र श्रद्धांजलि!

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लिखा कि ”वरिष्ठ BJP नेता व पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी का असमय निधन दु:खद और पीड़ादायक है। उन्हें एक जनप्रिय नेता, प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। हमारी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है उनकी आत्मा को शांति दें।

LIVE: अंतिम यात्रा पर सुषमा स्वराज, गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि !

New Delhi. पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्‍ठ BJP नेता सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनके असामयिक निधन से बीजेपी के कार्यकर्ता दुखी हैं। वह राजनीति में चमकती हुई सितारे के रूप में उभर कर आईं। उनके जाने से राजनीति जगत में उपजी रिक्‍तता लंबे समय तक नहीं भर पाएगी।

सुषमा स्वराज ने दिल्ली की सीएम, विपक्ष की नेता, केंद्रीय मंत्री के रूप में कुशलतापूर्वक काम किया। अब उनके जाने के बाद बीजेपी नेतृत्‍वगण और करोड़ों कार्यकर्ता बेहद दुखी मन से अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं।

सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी उस वक्‍त बहुत भावुक हो गए जब पूर्व विदेश मंत्री की बेटी और पति स्‍वराज कौशल से मिले। स्‍वराज कौशल के साथ बातचीत करते वक्‍त वह बेहद भावुक हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके कार्यकाल की तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है, एक बेहतरीन प्रशासक, सुषमा जी ने जितने भी मंत्रालय संभाले सभी में बेहतरीन काम किया और पैमाने तय किए। कई राष्ट्रों के साथ भारत के बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में उन्होंने शानदार काम किया। एक मंत्री के तौर पर हमने उनकी भावुक छवि और मददगार छवि भी देखी। उन्होंने विश्व के किसी भी कोने में मुश्किल में फंसे भारतीय लोगों की मदद की।

एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, भारतीय राजनीति का शानदार अध्याय समाप्त हो गया। भारत एक बेहतरीन नेता के जाने पर दुखी होगा जिन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों की जिंदगी को बेहतर बनाने की दिशा में बिताया। सुषमा जी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का कारण हैं।

Sushma swaraj को अपनी बहन मानते थे शिवराज, कहा- ‘दीदी हम सबको छोड़कर चली गईं’

New Delhi. बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री Sushma swaraj के निधन की खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर छाई है। देश-दुनिया के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

बुधवार की सुबह से ही लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी Sushma swaraj के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व विदेश मंत्री Sushma swaraj को बहन मानते थे और उन्हें दीदी कहकर बुलाते थे।

दोनों के बीच भाई-बहन के इस रिश्ते की मिठास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले उन्होंने भोपाल से चुनाव लड़ने की संभावनाएं टटोली थीं और उन्हें उम्मीद थी कि वह भोपाल से करीब 2 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज कराएंगी, लेकिन बाद में शिवराज सिंह चौहान के कहने पर उन्होंने विदिशा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारी मतों के अंतर से जीत भी दर्ज कराई।

वहीं जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनके निधन की खबर मिली तो उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘हमारी सुषमा दीदी हम सभी को छोड़कर चली गईं। अस्वस्थ होने के बावजूद भी वे विदिशा सहित प्रदेश की जनता की सेवा करती रहीं। मुझे उनसे हमेशा ही जनसेवा की प्रेरणा मिली। दीदी आप जहां कहीं भी हों, आपका आशीर्वाद सदैव मिलता रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।
ॐ शांति।’

LIVE: अनंत यात्रा सुषमा स्वराज, BJP मुख्यालय पहुंचा पार्थिव शरीर

New Delhi. पूर्व विदेश मंत्री Sushma swaraj के निधन से पूरा देश गमगीन है। सुषमा का पार्थिव शरीर BJP मुख्यालय पहुंच गया है। तीन बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। राज्यसभा में भी Sushma swaraj के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुषमा के निधन पर शोक पत्र पढ़ा और बाद में दो मिनट का मौन रखा गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने Sushma swaraj को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी साथ रहीं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, दिग्विजय सिंह भी Sushma swaraj को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। सुषमा के निधन के शोक में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया है।

BJP कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी ने आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा, “हमारी वरिष्ठ नेत्री Sushma swaraj जी के आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य शोकाकुल और स्तब्ध है। आज BJP के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। सुषमा जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज 12 बजे भाजपा मुख्यालय पर लाया जाएगा।”

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी Sushma swaraj के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा कि सुषमा का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है, साथ ही व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए एक बड़ी क्षति है।

पूर्व विदेश मंत्री Sushma swaraj का मंगलवार रात AIIMS में निधन हो गया। वह 67 साल की थीं। सुषमा को दिल का दौरा पड़ने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही देर बार उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने अंतिम ट्वीट में कश्मीर पर सरकार के कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वह इस दिन का पूरे जीवनभर इंतजार कर रही थीं। सुषमा ने पिछला लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर नेताओं का तांता लगा हुआ है।

पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन का ये है पूरा कार्यक्रम

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि रात करीब 12 बजे Sushma swaraj के पार्थिव शरीर को AIIMS से उनके निजी आवास धवन द्वीप ब्लीडिंग पर ले जाया गया। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे तक पार्थिव शरीर यहीं रखा जाएगा। सुषमा के चाहने वाले यहां आकर उनका अंतिम दर्शन कर सकते हैं। धवनदीप बिल्डिंग जंतर-मंतर रोड पर स्थित है।

धवार दिन में करीब 12 बजे Sushma swaraj के पार्थिव शरीर को BJP मुख्यालय ले जाया जाएगा। यहां सुषमा को चाहने वाले बिना किसी रोक-टोक के अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

दिन में तीन बजे के बाद पार्थिव शरीर को लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाव गृह ले जाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। नड्डा ने बताया कि यहां भी आम लोगों को सुषमा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन का मौका मिलेगा।

पूरे राजकीय सम्मान के साथ Sushma swaraj का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुषमा स्वराज का राजनीतिक सफर

सियासत की ‘सुषमा’
-25 साल की उम्र में मंत्री
-7 बार सांसद
-पहली महिला विदेश मंत्री
-दिल्ली की पहली महिला सीएम

‘अटल युग’ से ‘मोदी राज’ तक
वाजपेयी सरकार में मंत्री
मोदी सरकार में मंत्री
1996: सूचना-प्रसारण मंत्री
2014: विदेश मंत्री

राजनीति में पहली बार सुषमा

1977 : पहली बार विधायक
1990 : पहली बार सांसद
1996 : पहली बार केंद्रीय मंत्री
1998 : पहली बार मुख्यमंत्री

Periods में दर्द होने के बावजूद महिलाएं नहीं लेती हैं ऑफिस से छुट्टियां, ये है वजह

हेल्थ डेस्क। महिलाओं को हमेशा Periods में दर्द सहती हैं और लगातार अपना काम पूरा करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं को ये समस्या ज्यादा हो जाती हैं। देखा जाये तो उनके लिए बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता हैं। वहीं इस समस्या पर किए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि Periods के दर्द की वजह से उन्हें साल में औसतन 9 प्रोडक्टिव दिन गंवाने पड़ते हैं।

महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के समय तकलीफ की समस्या तो होती ही है। लेकिन कुछ महिलाएं को ये समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि उनके लिए बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता है।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध में यह बात सामने आई है। जहां इस शोध में 32748 महिलाओं को शामिल किया गया था और उनसे मासिक चक्र से जुड़े सवाल पूछे गए। इन सवालों में ये सारे सवाल कि Periods कितने दिन चलते हैं, गंभीर लक्षण क्या है, क्या इसकी वजह से उन्होंने ऑफिस से छुट्टी ली हैं।

दरअसल सभी महिलाओं ने माना कि अपनी खराब स्थिति की वजह से भी उन्होंने कभी ऑफिस से छुट्टी नहीं ली। इन 26438 महिलाओं ने कहा कि तबियत खराब होने के बाद भी वे ऑफिस जाती हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि Periods की तकलीफ में भी ऑफिस गई महिलाओं के काम की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। शोधकर्ताओँ के अनुसार काम के संबंध में ये गिरावट औसतन 33 प्रतिशत दर्ज की गई जो कि औसतन 9 दिन की कमी बराबर है।

Periods में तकलीफ की वजह से केवल तीन प्रतिशत महिलाएं ऑफिस से छुट्टी लेती हैं। जिसमें से ज्यादातर 21 साल या उससे कम उम्र की लड़कियां थी। शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि 4514 महिलाएं मासिक धर्म की तकलीफों की वजह से छुट्टियां लेती हैं। उन्होंने माना कि इस समय काम करने से अच्छा है कि वो अवकाश लें लें।

18 सितंबर को लॉन्च होगा Samsung का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन !

टेक डेस्क। Samsung अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy fold 18-20 सितंबर के बीच लांच कर सकता है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस स्मार्टफोन को सबसे पहले 26 अप्रैल को लांच किया जाना था, लेकिन कई हैंडसेटों में डिस्प्ले की खराबी सामने आने के बाद कंपनी ने इसे लांच करने की तारीख टाल दी।

रिपोर्ट के अनुसार इस डिवाइस को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में लांच किया जाएगा, उसके बाद अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के बाजारों में उतारा जाएगा। कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इसे भारतीय बाजार में कब उतारा जाएगा। इस डिवाइस में 7।3 इंच का प्राइमरी फ्लैक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है और इसका सेकेंडरी स्क्रीन 4।6 इंच का है।

स्मार्टफोन में होगी 512 GB की स्टोरेज

कंपनी ने यह भी कहा कि वह सितंबर से चुनिंदा बाजारों में ग्राहकों को Galaxy fold उपलब्ध कराने के लिए अंतिम उत्पाद परीक्षण कर रही है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन 7एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ बनाया गया है। इसमें 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोन में कुल 4 कैमरे

इसमें 16-12-12 MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसी के साथ इसमें सेल्फी कैमरा 10 MP का दिया गया है। Samsung Galaxy fold पर कनेक्टिविटी विकल्पों में वाईफाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।