फैशन डेस्क. हर लड़की खुबसूरत दिखाना चाहती हैं। वहीं देखा जाए तो लड़कियां महंगे से महंगे ब्यूटी चीज़े आदि का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कभी-कभी इन सबका इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए घटक सिद्ध हो सकता हैं।
बात खूबसूरती की हो या खाने का जायका बढ़ाने की, दोनों ही जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के साथ आपकी सेहत को भी बनाए रखता है कश्मीरी केसर । केसर की खेती करने के लिए सबसे अच्छा समय अगस्त-सितंबर के दौरान होता है। जिसके बाद अक्टूबर से दिसंबर तक केसर के फूल निकल आते हैं।
वहीं भारत में केसर लाखों रुपये में बिकता है। बावजूद इसके कई बार मोटी रकम चुकाने के बाद भी लोग असली केसर पहचानने में धोखा खा जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 टिप्स, जिनकी मदद से आप चुटकियों में कर सकेंगे असली केसर की पहचान।
पानी में रंग
शुद्ध केसर का रंग पानी में धीरे-धीरे दिखाई देता है जबकि मिलावटी केसर पानी में डालने के तुरंत बाद ही अपना लाल रंग छोड़ देता है।
स्वाद
केसर का गंध भले ही मीठी लगती हो, लेकिन स्वाद में ये कड़वा होता है। असली केसर की पहचान करने के लिेए थोड़ा सा केसर अपनी जीभ पर रखकर देखें। अगर 15-20 मिनट के बाद आपको सिर में गर्मी महसूस होने लगे, तो केसर असली है। मिलावटी केसर का स्वाद मीठा होता है और इसे चखने के बाद यह आपके जीभ पर लाल रंग छोड़ती है।
बेकिंग पाउडर में मिलाकर पहचानें
पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर केसर के असली और नकली होने की पहचान की जा सकती है। इसके लिए आप एक कप पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और अच्छे से मिला लें। अब ध्यान दें कि अगर इस दौरान केसर संतरी रंग छोड़ता है तो वह नकली है क्योंकि पानी में असली केसर डालने पर गहरा पीला रंग देता है। नकली केसर पानी में लाल रंग देता है।
गर्म जगह पर रखकर देखें
केसर के धागे हमेशा सूखे होते हैं, पकड़ने से टूट जाते हैं और गर्म जगह पर केसर रखने से यह खराब हो जाता है जबकि नकली केसर वैसा का वैसा ही रहता है।
गर्म पानी
केसर हल्के गर्म पानी में पूरी तरह से घुल जाता है। यदि रेशे को पानी में बहुत देर तक रखने पर भी उसके रेशे पानी में ना घुले तो केसर को नकली समझना चाहिए।
हेल्थ डेस्क। Pregnancy के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखन चाहिए। जिससे उनका बच्चा स्वस्थ रहे। बतादें कि Pregnancy के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। जिसका सीधा असर उनके खान-पान से लेकर मूड पर पड़ता है।
अक्सर महिलाओं को इस समय आचार जैसा कुछ खट्टा खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है। पर क्या आप जानती हैं कि गर्भवती महिलाओं को इस समय आचार खाना भी चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं अचार का सेवन करने से मां और पैदा होने वाले शिशु को किसी तरह का नुकसान पहुंच सकता है।
प्रेग्नेंट महिला का मन जब किसी खास चीज को खाने का करता है तो उसे अंग्रेजी में क्रेविंग कहते हैं। इस समय उन्हें सबसे ज्यादा खट्टा या चटपटा खाने का मन करता है। Pregnancy के दौरान यदि किसी महिला का मन अचार जैसी किसी खट्टी चीज को खाने का करता है तो उसे कुछ सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।
Pregnancy के दौरान अचार खाने के फायदे-
प्रतिरक्षा प्रणाली-
गर्भवती महिलाओं को अचार का सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिेए की वो इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। कच्चे आम, आंवला, गाजर के बने अचार में विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो प्रेग्नेंट महिला की इम्युनिटी को मजबूत करने में उसकी मदद करते हैं।
पाचन क्रिया-
अचार में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो गर्भवती स्त्रियों की आंत में पहुंचकर गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे उन्हें पाचन क्रिया से जुडी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
शरीर की जरुरत पूरी करता है-
गर्भ में पल रहे शिशु के अच्छे विकास के साथ गर्भवती महिला की सेहत के लिए शरीर में पोटैशियम, सोडियम जैसे खनिज तत्वों का बैलेंस रहना बहुत जरुरी होता है। अचार का सेवन करने से बॉडी में खनिज तत्वों का बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है।
अचार खाने के नुकसान-
ब्लड प्रैशर-
अचार में सोडियम की मात्रा अधिक होने पर गर्भवती महिला को ब्लड प्रैशर की समस्या हो सकती है। जो मां के साथ गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।
डिहाइड्रेशन-
अचार में सोडियम की मात्रा अधिक होने की वजह से गर्भवती महिला को डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी का असर गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के साथ गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ सकता है।
एसिडिटी-
अचार का अधिक सेवन करने पर गर्भवती महिला को एसिडिटी, सीने में जलन जैसी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं।
सूजन-
शरीर में पानी की कमी की वजह से गर्भवती स्त्री को बॉडी में सूजन की समस्या भी हो सकती है। दरअसल अचार का अधिक सेवन करने पर बॉडी में सोडियम की मात्रा अधिक होने लगती है जिससे गर्भवती महिला को शरीर में सूजन महसूस होने लगती है।
रखें इन बातों का ध्यान रखे-
-प्रेग्नेंट महिलाओं को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अचार का सेवन करने के साथ पानी का सेवन भी भरपूर मात्रा में करना चाहिए।
–बाजार के अचार की जगह गर्भवती महिलाओं को घर में बने ताजे अचार का सेवन करना चाहिए।
-जिन प्रेग्नेंट महिलाओं को गैस की समस्या अधिक रहती है उन्हें अचार का सेवन से परहेज रखना चाहिए।
-अचार खाने के कारण यदि आपको किसी तरह की एलर्जी या गले से सम्बंधित समस्या हो जाती है तो भी अचार के सेवन से परहेज करना चाहिए।
धर्म डेस्क। राखी का तौहार आ रहा हैं। वहीं स दिन बहने अपने भाइयों को राखी बंधाती हैं। वहीं इस दिन अधिकत लोग राशि के अनुसार भी राखी बंधाती हैं। क्योंकी राशि का इन्सान की जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण रहती हैं। लेकिन इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन हर बहन भाई के कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना करती हैं।
मेष
यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।
वृष
इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा। इससे उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।
मिथुन
इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में आप चाहे तो अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे सुख,समृद्धि और दीर्घायु होते हैं।
कर्क
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी। इस रंग से आपके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।
सिंह
इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी खरीदें। उनके लिए सही होगा।
कन्या
इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है।
तुला
इस राशि के लोग के लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इस राशि के स्वामी शुक्र है।
वृश्चिक
वहीं इस राशि के भाई को अपने बहन से गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए। उनके कुंडली के सभी दो। दूर हो जाते हैं।
धनु
इस राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति है। ऐसे लोगों को सुनहरे पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
मकर
इस राशि के स्वामी शनिदेव है। इन्हें न्याय का देवता कहा गया है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा।
कुंभ
इस राशि के स्वामी भी शनि माने जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर गहरे हरे रंग का रूद्राक्ष का माला पहनना चाहिए। बहनों को अपने भाई के लिए राखी खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
मीन
दरअसल इस राशि के लोगों को सुनहरा हरा रंग का राखी खरीदना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए पीले रंग की राखी शुभ मानी जाती है।
राशिफल: 08 अगस्त 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अकूत धन लाभ के योग
आज का राशिफल
मेष
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।
वृषभ
जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें। अन्यथा नुकसान होगा।
मिथुन
आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता हो सकती है।
कर्क
यदि आप अपने लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे आप के कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे किसी को अपनी राय न दें।
सिंह
व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी। आज आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान रहें। अकारण किसी विवाद में फंस सकते है। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते है। यात्रा सुखद रहेगी।
कन्या
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है। प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या हो सकती है। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। हर चीज पर टिप्पणी करने से भी बचें। कन्या राशि के प्रेमी सावधान रहें। आपका प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकता है। विवाहित लोगों में भी किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।
तुला
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। नौकरी बदलने का मन बना चुके है। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते है। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते है। यात्रा सुखद रहेगी।अपने अधिनस्तों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।
वृश्चिक
नौकरी बदलने का मन बना चुके है। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, साथ ही आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है।
धनु
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें।
मकर
नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते है। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। इष्टबल मजबूत करें कार्यक्षेत्र में भी आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। स्वभाव में सख्ती रहेगी। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े रहेंगे। दिन सुस्ती भरा भी हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर वालों से संयम में रहें। व्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी।
कुंभ
अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।कोई नया काम शुरू न करें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है। संतान के काम और व्यवहार से कष्ट होगा।
मीन
जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन-देन संभव है। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। तनाव भी रहेगा।दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ डेस्क। घर में मकड़ियों का बसेरा किसी को भी पसंद नहीं होता है। यहां तक कि मकड़ियों की कुछ प्रजातियां काफी जहरीली होती हैं। घर में मकड़ियों का जाल होना आम बात है। आमतौर पर हम केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है।
इन केमिकल्स के लगातार इस्तेमाल की वजह से त्वचा में जलन और श्वसन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आप नैचुरल होममेड तरीकों से मकड़ियों को खत्म करें। चलिए जानते हैं मकड़ियों को खत्म करने के घरेलू तरीके।
बेकिंग सोडा
घर के जिन हिस्सों में मकड़ियां ज्यादा पाई जाती हैं वहां पर बेकिंग सोडा छिडक दें। इससे घर में कीड़े-मकौड़े नहीं होंगे।
हल्दी
2 से 3 चम्मच हल्दी में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को घर के कोनों में लगाएं। इससे मकड़ियां जल्दी आपके घर से दूर हो जाएंगी।
लहसुन का पानी
पानी लें और उसमें 2 से 3 लहसुन डालें। इसे एक स्प्रे की बोतल में भर दें और घर की दरारों, दीवारों, दरवाजों के फ्रेम, खिडकियों में डालें। सुहागा घर के दरवाजों और कोनों में सुहागा छिड़क दें। इससे मकड़ियां जल्दी मर जाती हें।
सफेद सिरका
सफेद सिरके में पानी मिलाकर इस्तेमाल करें। अपने घर की दीवारों, कोनों और दरारों में इस पानी को छिड़कें।
सिंघाडा
सिंघाडा खिड़की और घर के कोनों में कुछ सिंघाड़े रख दें। आप इसे लंबे समय तक रख सकते हैं क्योंकि से खराब नहीं होते हैं। मकड़ियों को मारने का ये सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है।
यूकेलिप्टस तेल
मकड़ियों को मारने का ये प्राकृतिक तरीका है। अपने घर के कोनों में यूकेलिप्टस तेल लगाएं और दराजों एवं शेल्फ में यूकेलिप्टस की पत्तियां रखें।
पुदीने की चाय
पुदीने की चाय की खुशबू और स्वाद से ही मकड़ियां भाग जाती हैं। पुदीने की चाय में कपड़ा भिगोकर कोनों पर लगाएं।
खट्टे फलों के छिलके
मकड़ियों को खट्टे फलों से नफरत होती है इसलिए खट्टे फलों के छिलके उस जगह पर रखें जहां अमूमन मकड़ियां रहती हैं। घर से मकड़ियों को दूर रखने का ये भी सबसे अच्छा तरीका है।
टमाटर की पत्तियां
टमाटर की पत्तियों को पीसकर उन्हें पानी में मिलाएं और इसे मकड़ियों वाली जगह पर छिड़कें। इस लिक्विड को फ्रिज में रखें और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें।
तंबाकू
मकड़ियों को तंबाकू की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। घर के कोनों और दरारों में तंबाकू के छोटे-छोटे टुकड़े रख दें।
नींबू का रस
एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस और पानी डालें। इस लिक्विड को दरवाजों, फ्रेम, खिड़कियों के कोनों और घर के कोनों में छिड़कें।
पुदीना तेल
पुदीने का तेल और पानी मकड़ियों को मारने में असरकारी है। जिन जगहों पर मकड़ियां छिपी रहती हैं वहां पर पुदीने के तेल को छिड़कें।
दालचीनी रोज
दालचीनी पाउडर उन जगहों पर छिड़कें जहां मकडियां ज्यादा रहती हैं। इसकी तेज खुशबू से मकड़ियां आपके घर के आसपास भी नहीं दिखेंगी।
नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियां और तेल भी कीड़ों को मारने में असरकारी होता है। नीम की पत्तियों से ना सिर्फ मकड़ियां दूर भागेंगी बल्कि आपके घर में भी खुशबू रहेगी।
वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कई स्थानों पर मंगलवार को भारत अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत सरकार के निर्णय की प्रशंसा करने वाले और बलूचिस्तान को लेकर चेतावनी देने वाले रहस्यम बैनर लगे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने हटा दिए।
पुलिस ने मंगलवार शाम ब्लू एरिया से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, और आगे की कार्रवाई के लिए उसे कोहसर पुलिस थाने में गिरफ्तार कर लिया है। इस्लामाबाद प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि एफ-6 सेक्टर में सड़कों के किनारे इस तरह के दर्जन भर से अधिक बैनर देखे गए।
काफी समय तक इस तरफ किसी की नजर नहीं गई, लेकिन बाद में जब कुछ राहगीरों ने इसे देखा तो पुलिस को सूचित किया। तब पुलिस ने इन बैनरों को हटा दिया। इस्लामाबाद के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने भी इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं कि प्रेस क्लब के सामने, सेक्टर एफ-6 और आबपारा चौक पर ये बैनर पांच घंटे तक कैसे लगे रह गए।
अधिकारियों ने कहा कि बैनर पर अखंड भारत का नक्शा बना था, जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के वर्तमान राज्यों को भारत का हिस्सा दिखाया गया था। बैनर पर ‘अखंड भारत रियल टेरर’ नामक किसी अज्ञात संगठन की तरफ से संदेश लिखा था, “महा-भारत अ स्टेप फॉरवर्ड” यानी महा-भारत की दिशा में एक कदम आगे।
टेक डेस्क। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo आज भारतीय बाजार में Vivo S1 को शाम 5 बजे Launch कर दी है। कंपनी सारा अली खान को इसका ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
इससे पहले इस फोन को चीन और थाइलैंड में पहले ही Launch किया जा चुका है। इंटरनेशनल मार्केट की कीमत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 18000-20000 के बीच होगा।
इस स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 16MP+8MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल है।
यह फोन Funtouch OS 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो एंड्रॉयड 9।0 पाई पर आधारित है। साथ ही इसमें ओक्टा-कोर मीडिया टेक हेलियो P65 SoC प्रोसेसर लगा हुआ है।
इसकी रैम 4GB और इंटर्नल मेमोरी 128GB है। बैटरी 4500mAh की है। इंटरनेशनल मॉडल का डिस्प्ले 6।38 इंच (AMOLED) और वाटर ड्रॉप नॉच के साथ सेल्फी कैमरा है। उम्मीद की जा रही है यहां भी यही स्पेसिफिकेशन्स होंगे।
New Delhi। पूर्व विदेश मंत्री Sushma Swaraj का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में हुआ। उनकी बेटी बांसुरी सुषमा ने अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। पीएम मोदी, अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत भी वहां पर मौजूद हैं। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए BJP मुख्यालय में रखा गया।
राज्यसभा में भी Sushma Swaraj के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुषमा के निधन पर शोक पत्र पढ़ा और बाद में दो मिनट का मौन रखा गया।
BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने Sushma Swaraj को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी साथ रहीं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, दिग्विजय सिंह भी Sushma Swaraj को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। सुषमा के निधन के शोक में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया है।
BJP कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी ने आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा, “हमारी वरिष्ठ नेत्री Sushma Swaraj जी के आकस्मिक निधन से BJP परिवार का प्रत्येक सदस्य शोकाकुल और स्तब्ध है। आज BJP के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। सुषमा जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज 12 बजे BJP मुख्यालय पर लाया जाएगा।
BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी Sushma Swaraj के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा कि सुषमा का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है, साथ ही व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए एक बड़ी क्षति है।
पूर्व विदेश मंत्री Sushma Swaraj का मंगलवार रात एम्स में निधन हो गया। वह 67 साल की थीं। सुषमा को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही देर बार उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने अंतिम ट्वीट में कश्मीर पर सरकार के कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वह इस दिन का पूरे जीवनभर इंतजार कर रही थीं। सुषमा ने पिछला लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर नेताओं का तांता लगा हुआ है।
बिजनेस डेस्क। रिजर्व बैंक के रेट कट के ऐलान के साथ ही State Bank of India ने Interest Rate कट का ऐलान किया है। SBI ने MCLR आधारित सभी अवधि के लोन पर Interest Rate में 15 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। नई ब्याज दर 10 अगस्त से लागू होगी।
SBI द्वारा इंटरेस्ट कट का ऐलान करने के बाद एक साल के लिए MCLR आधारित लोन पर इंटरेस्ट घटकर 8।25 फीसदी हो गया है। पहले यह 8।40 फीसदी था। बता दें, 1 जुलाई से SBI ने होम लोन को सीधा रेपो रेट से जोड़ दिया है। मतलब, रेपो रेट कम होते ही होम लोन पर Interest Rate घट जाएगा। स्टेट बैंक ने मार्च में घोषणा की थी कि 1 मई से बचत खाता जमा और अल्पावधि कर्ज की दरों को रिजर्व बैंक की रेपो दर से जोड़ा जाएगा।
इससे पहले जुलाई में SBI ने MCLR में 5 प्वाइंट्स की कटौती की थी। इस कटौती के बाद होम लोन, कार लोन और दूसरे तरह के सभी लोन सस्ते हो गए। बैंक ने सभी टेनर्स के लोन के लिए ब्याज दर में कटौती की है। इस कटौती के बाद एक साल के लिए लोन पर ब्याज दर 8।45 प्रतिशत प्रतिवर्ष से घटकर 8।40 प्रतिशत प्रतिवर्ष हो गई थी।
बता दें, रिजर्व बैंक ने आज रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। रेपो रेट 5।75 फीसदी से घटाकर 5।40 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5।50 फीसदी से घटाकर 5।15 फीसदी कर दिया है।