31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 343

AIWA ने भारतीय बाजार में रखा कदम, LED TV किया लॉन्च !

टेक डेस्क। जापानी ब्रांड AIWA ने भारत मे कदम वापस रख लिया है और आज कंपनी ने HD टीवी जैसे कि फुल HD, OLED और 4K टीवी से पर्दा हटाया है। कंपनी के इन टीवी की शुरुआत 7999 रुपये से होगी और 2 लाख रुपये तक जाएगी।

कंपनी का मानना है कि प्राइसिंग और क्वालिटी के मामले में LG, Samsung, MI, Toshiba, HCL जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी। 15 अगस्त से यह टीवी अमेजन पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलेंगे।

यह टीवी 70 फीसदी मेड इन इंडिया है। कंपनी के डायरेक्टर मनमीत चौधरी ने जी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि धीरे-धीरे लोकलाइजेशन और भी ज्यादा बढ़ाए जाएंगे। अगले तीन सालों में कंपनी का लक्ष्य 10-15 फीसदी मार्केट शेयर पर है

उन्नाव दुष्कर्म कांड: अभी भी 3 बंदूकें लेकर घूम रहा है आरोपी MLA कुलदीप सेंगर !

लखनऊ. उन्नाव रेप कांड में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह के असलहों का लाइसेंस 15 महीने बाद निरस्त नहीं हुआ है। बता दें हाईकोर्ट ने सेंगर के असलहों के लाइसेंस को लेकर CBI को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। CBI ने अपनी रिपोर्ट में लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की थी। आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है।

विधायक के पास मौजूद समय में तीन असलहे हैं। एक सिंगल बैरल बंदूक, रायफल और रिवाल्वर विधायक के पास हैं। मामले में उन्नाव के डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस का निरस्तीकरण एक न्यायिक कार्रवाई है न कि प्रशासनिक। उन्होंने बताया कि जो प्रशासनिक कार्रवाई होती है उसमें बिना पक्षों को सुने भी कार्रवाई हो सकती है।

डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायिक कार्रवाई में एक प्रक्रिया निहित है। इसमें पक्षों को सुनकर समुचित निर्णय लिया जाता है।

डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर के प्रकरण में रिपोर्ट आई थी और मई के महीने में कुलदीप सिंह सेंगर के वकील द्वारा न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया था। वहीं जून और जुलाई में वकीलों की हड़ताल रही है, जिसकी वजह से न्यायिक कार्य बाधित रहा है।

डीएम ने बताया कि असलहे के निरस्तीकरण के मामले में उसमें पहले से आज की डेट लगी हुई है। उस पर न्यायालय में सुनवाई करके समुचित निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा।

भाई का लाइसेंस हो चुका है निरस्त

वहीं डीएम ने बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।

साड़ी पहनकर इन लड़कियों ने लगाए ठुमके तो इंटरनेट पर वायरल हुआ Video

मनोरंजन डेस्क. कुछ युवाओं ने अपना करियर सिंगिंग में या फिर डांसिंग में बनाने के लिए इस इंटरनेट को अपना हथियार बनाया है। ये अपने डांस का वीडियो बनाते हैं और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर देते हैं, जिनका डांस लोगों को पसंद है, वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

आज ऐसा ही एक वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन लड़कियों ने मिलकर जबरदस्त डांस किया है।

पसंद किया जा रहा है वीडियो

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ के ‘ऐथै आ’ गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।

इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है, जिसमें तीन लड़कियों ने साड़ी पहन कर बिलकुल कैटरीना के स्टेप को फॉलो करते हुए बेहतरीन डांस किया है और लोगों को इनका भी काफी पसंद आ रहा है।
Aleesha Malik नाम के यूट्यूब चैनेल द्वारा 14 जुलाई को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 98,117 बार देखा जा चुका है।

सामने आईं सलमान खान के इस हिरोइन की बोल्ड तस्वीरें, see photos

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, स्नेहा ने साल 2005 में फिल्म ‘लकी’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह काफी वक्त तक बड़े पर्दे से गायब हो गईं थीं।

गौरतलब है कि स्नेहा के चेहरे की तुलना ऐश्वर्या के चेहरे से भी की गई थी। स्नेहा इस बार अपनी वायरल पिक्स की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

गौरतलब है कि, स्नेहा बॉलीवुड से अब दूर जा चुकी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनका करियर खत्म हो गया है। बता दें, स्नेहा साउथ की फिल्मों में एक्टिव हैं। 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘बेजुवां इश्क’ में स्नेहा को आखिरी बार देखा गया था।

स्नेहा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं।

स्नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। स्नेहा सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के तौर पर देखी जाती हैं। कथिततौर पर उनकी इसी खूबी के चलते सलमान उन्हें फिल्मों में लाए थे।

21 साल तक उस जुर्म की सजा काटता रहा जो अपराध किया ही नहीं !

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने 21 साल तक उस हत्या के मामले में सजा काटी जो उसने की ही नहीं थी। इतना ही नहीं इसी मामले में 17 साल पहले एक शख्स अपना जुर्म कबूल कर चुका था। 21 साल बाद शख्स को रिहा किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएस फिलाडेल्फिया ने बताया कि जॉन मिलर को 1998 में पार्किंग लॉट अटेंडेंट एंथनी मिलन की गोली लगने से मौत के मामले में दूसरी डिग्री की हत्या का दोषी पाया गया था।

उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मिलर के खिलाफ गवाही देने वाले एक ही आदमी ने 17 साल पहले उसने कबूल कर लिया कि वह वास्तव में हत्या उसने की थी, न कि मिलर ने। 44 साल के मिलर बुधवार को रिहा होने के बाद खुश नजर आए।

डिनर करने के लिए उत्साहित

मिलर ने कहा- ‘जैसे ही मैंने दरवाज़े से बाहर कदम रखा मैं बस देखा गया था – बस ऊपर देखता गया और आभारी था कि भगवान ने मेरे लिए क्या किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मिलर के लिए यह आसान रास्ता नहीं था। मिलर ने अपनी रिहाई के लिए 10 से अधिक अपीलें दायर कीं, जिन्हें अस्वीकार कर दिया गया था। लेकिन फिर साल 2009 में, उन्होंने पेंसिल्वेनिया इनोसेंस प्रोजेक्ट के साथ संपर्क किया।

उनके वकील टॉम गैलाघेर ने बताया, ‘कभी-कभी सिस्टम के लोग वास्तव में वैध दावे पर चुप रह जाते हैं और हमने बहुत मेहनत की है। पेपर हैमिल्टन और पेंसिल्वेनिया इनोसेंस प्रोजेक्ट एक साथ काम कर रहे हैं, बस जॉन मिलर को सुनने का मौका दिया जा रहा है।

जेल से रिहा होने के बाद मिलर ने कहा, वह डिनर करने के लिए उत्साहित है। मिलर ने कहा- ‘मुझे अच्छा लग रहा है यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं।

भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कुलभूषण जाधव को बिना शर्त दें कांसुलर एक्सेस !

वर्ल्ड डेस्क। भारत ने पाकिस्तान के उन शर्तों को ठुकरा दिया है जिसके तहत कुलभूषण जाधव को कांसुलर एक्सेस दी जानी थी। पाकिस्तान ने कल कूलभूषण जाधव को कांसुलर एक्सेस देने की बात कही थी। लेकिन इसके लिए उसने तीन शर्तें रख दी थी। अब भारत ने उन शर्तों को मानने से साफ-साफ इनकार कर दिया है।

क्या हैं पाकिस्तान की शर्तें

1। पाकिस्तान का कहना है कि जिस कमरे में जाधव और भारतीय अधिकारियों की मुलाकात होगी वहां एक पाकिस्तान अधिकारी भी मौजूद रहेगा।

2। जिस कमरे में मुलाकात होगी वहां सीसीटीवी लगे होंगे। पाक ने कहा है कि कमरे में हो रही बातचीत को भी रिकॉर्ड किया जाएगा।

3। पाकिस्तान की ये भी शर्त है कि भारत की ओर से सिर्फ एक ही अधिकारी को मुलाकात की इजाज़त मिलेगी।

पाकिस्तान की इन शर्तों के बाद ये साफ है कि भारतीय अधिकारियों और जाधव के बीच होने वाली मुलाकात के दौरान कि वे आपस में क्या बातचीत करते हैं वो सब पाकिस्तान के आला-अधिकारी सुनेंगे। पाकिस्तान का कहना है कि उसके कदम वैश्विक मानक और भारतीय कानूनों के अनुसार सही हैं।

यह है मामला

पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव को 3 मार्च, 2016 को ईरान से कथित तौर पर घुसने के बाद बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था। हालांकि, भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था, जहां नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह व्यापार कर रहे थे।

रन मैन रोहित शर्मा आज तोड़ सकते हैं ग्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड !

Sports Desk। भारत के तूफानी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा वेस्‍टइंडीज के दौरे पर T-20 सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने की कगार पर हैं। वे ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं।

रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले पहले T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में अगर चार छक्के लगाते हैं तो वह इस प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित के नाम 94 T-20 मैचों में 102 छक्के है जबकि वेस्टइंडीज के दिग्गज गेल ने महज 58 मुकाबलों में 105 छक्के लगाये हैं।

इस सूची में गेल के बाद दूसरे स्थान पर न्यूलीलैंड के मार्टिन गुप्टिल है जिन्होंने 76 मैचों में 103 छक्के लगाए है। रोहित के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा क्योंकि गेल तीन मैचों की इस T-20 श्रृंखला का हिस्सा नहीं है। वह हालांकि एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे।

रोहित T-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 32।37 की औसत से 2331 रन बनाए है जिसमें चार शतक और 16 अर्धशतक शामिल है। रोहित इस श्रृंखला में विश्व कप की लय को बरकरार रखना चाहेंगे जिन्होंने क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में रिकॉर्ड पांच शतकीय पारियां खेली थी। उन्‍होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा था जिन्‍होंने एक वर्ल्‍ड कप में चार शतक लगाए थे।

साक्षी मिश्रा के विधायक पिता से सुलह चाहते हैं अजितेश के पापा, जानें वजह

बरेली। साक्षी-अजितेश की शादी को लेकर मचे बवाल के बाद अब अजितेश के पिता हरीश नायक अपने समधी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल से सुलह चाहते हैं।

हरीश नायक का कहना है कि इस विवाद की वजह से विधायक ही नहीं बीजेपी की भी ईमेज को ठेस पहुंची है। लिहाजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी खुद मध्यस्थता करें ताकि दोनों बच्चे खुशी-खुशी बरेली में रह सकें।

अजितेश के पिता हरीश नायक ने कहा कि अब हम लोग थक चुके है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे (साक्षी-अजितेश) बरेली लौटकर खुली हवा में सांस लेना चाहते हैं। लेकिन उनको डर है साक्षी के पिता से क्योंकि वो बीजेपी के बाहुबली विधायक हैं।

हरीश नायक ने कहा कि इस मामले में वो खुद सीएम योगी से मिलना चाहते हैं। जिससे उनकी पहल से दोनों परिवार आराम और चैन से रह सकें।

सीएम योगी से करेंगे मुलाकात

हरीश नायक ने कहा कि व्यक्ति से बड़ी पार्टी होती हैं। बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है, अगर बीजेपी नेतृत्व के बड़े नेता इस मामले में पहल करे, तो समाज में अच्छा मैसेज जाएग। अजितेश के पिता ने कहा कि बच्चों को एक सामान्य जिंदगी जीने का एक मौका जरूर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सीएम योगी से वक्त लेने का प्रयास करूंगा जिससे उनसे मुलाकात कर अपनी बात रख सकूं।

साक्षी-अजितेश सुरक्षित स्थान पर रहें

पिछले दिनों अजितेश के दादा-दादी बरेली स्थित अपने घर लौट आए हैं। लेकिन वे बाहर नहीं निकल रहे। इन लोगों ने खुद को घर में एक तरह से कैद कर लिया है। कहा जा रहा है कि अजितेश के भाई, भाभी और पिता भी जल्द बरेली वापस आएंगे। वहीं कोर्ट के आदेश के बाद साक्षी मिश्रा और अजितेश फिलहाल किसी सुरक्षित स्थान पर हैं लेकिन वो कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

जानें पूरा मामला

बरेली से बीजेपी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा बीते 3 जुलाई को अपने घर से अचानक चली गईं थी। इसके बाद उन्होंने अजितेश से लव मैरिज कर ली थी। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था।

इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान का खतरा बताया था। ये दोनों वीडियो वायरल हो गए थे और मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।

J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश का आतंकी जीनत नाइकू ढेर !

New Delhi। जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस ऑपरेशन में सेना ने आतंकी ज़ीनत उल इस्लाम नाइकू को मार गिराया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध स्थान को घेरने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई। आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। बीती रात शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही आतंकियां के खिलाफ चल रहा ये ऑपरेशन जारी है।

कौन है ज़ीनत नाइकू?

ज़ीनत नाइकू शोपियां में जैश ए मोहम्मद का सबसे बड़ा आतंकी था। वो जैश एफटीएस में स्थानीय कमांडर की भूमिका में था। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल था, जिसमें पुलिस की हत्या और गोलीबारी और पीएस शॉपियन और गैग्रेन कैंप पर गोलाबारी करना शामिल था।

वो पीएस शोपियां की 29।08।2018 की एफआईआर संख्या 281/2018 में प्रमुख आतंकी था। जीनत और उसके सहयोगियों के इस आतंकी हमले में चार पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी। अगले कुछ घंटों में इस ऑपरेशन के पूरा होने की संभावना है।

राशिफल: 03 अगस्त 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, खत्म होगा नौकरी का इंतजार

राशिफल: 03 अगस्त 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, खत्म होगा नौकरी का इंतजार

आज का राशिफल

अधिकतर आज के लोग अपने दिन की शुरुआत राशियों को देखकर करते हैं। वहीं उसी हिसाब से लोग दिनभर में क्या करना हैं किस रंग के कपड़े पहने ये सब राशियों के हिसाब से लोग निश्चित करते हैं। आइये जानते हैं आखिर राशियों के हिसाब से कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष

सेहत पर असर पड़ सकता हैं। धन की स्थिति बेहतर रहेगी, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभ रंग पीला और भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।

वृषभ

वहीं रोजगार में परिवर्तन के योग हैं, जीवनसाथी से विवाद से बचें, धन के खर्चों पर ध्यान दें। शुभ रंग सफेद और भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

मिथुन

देखा जाये तो आपको धन का लाभ हो सकता है, पुराने मित्र से मुलाकात होगी, करियर में सुधार के योग हैं। शुभ रंग आसमानी और भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।

कर्क

विवाह के मामले सुलझेंगे, प्रेम के मामलों में सफलता मिलेगी, करियर में सुधार होगा। शुभ रंग सिल्वर और भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा।

सिंह

वाणी पर नियंत्रण रखें, स्थान परिवर्तन हो सकता है, शाम तक धन लाभ के योग हैं। शुभ रंग धानी और भाग्य प्रतिशत 85 रहेगा।

कन्या

पुराना डूबा हुआ धन मिलेगा, काफी व्यस्तता रहेगी, वाहन चलाने में सावधानी रखें। शुभ रंग गुलाबी और भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

तुला

मान-सम्मान, यश की प्राप्ति होगी, पूजा पाठ अध्यात्म में मन लगेगा, धन लाभ के योग हैं। शुभ रंग नीला और भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, रुके हुए काम पूरे होंगे, धन का खर्च बढ़ा रहेगा। शुभ रंग क्रीम और भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा।

धनु

सेहत पर ध्यान दें, करियर की समस्याएं हल होंगी, यात्रा के योग बन रहे हैं।शुभ रंग लाल और भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।

मकर

संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे, सेहत का ध्यान रखें, चोट से बचें। शुभ रंग हरा और भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।

कुंभ

काम का दबाव बढ़ेगा, धन या संपत्ति का लाभ होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग सफेद और भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।

मीन

संतान की उन्नति होगी, दौड़-भाग बढ़ी रहेगी, धन लाभ के योग हैं। शुभ रंग सुनहरा और भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा ।