31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 330

यूपी में दरोगा और सिपाही ने की आत्महत्या, पुलिस प्रशासन में हड़कंप !

Lucknow. स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन की रात में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही के आत्महत्या की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बागपत में तैनात दारोगा ने गाजियाबाद में और बिजनौर में तैनात सिपाही ने आत्महत्या कर ली है।

गाजियाबाद कविनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर में दरोगा मधुप सिंह ने अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मधुप सिंह बागपत के बलेनी थाना में एसएसआई के पद पर तैनात थे। दारोगा ने पिस्टल से गोली मार ली है।

दारोगा के आत्महत्या करने की सूचना पर गाजियाबाद के एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। दारोगा मधुप सिंह 26 अगस्त 2017 से बागपत में तैनात थे। फिलहाल 24-01-2019 से बालैनी थाना एसएसआइ के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले खेकड़ा थाना रहे। वह गुरुवार शाम थाने से गाजियाबाद गए थे।

बिजनौर में कलक्ट्रेट में ड्यूटी पर तैनात सिपाही अंकुर राणा ने अपनी सरकारी रायफल से गोली मारी ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह बागपत जिले के निरपुडा का निवासी था। सिपाही ने गोली मुँह में मारी। जिसके कारण वह सिर से होकर निकल गई। सिपाही वह काफी तनाव में बताया जा रहा था।

सिपाही के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां पर प्रारंभिक जांच में सामने आया कि का पत्नी से मनमुटाव चल रहा था फरवरी में उसकी शादी हुई थी। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। अब परिजनों के आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगी।

सपा सांसद आजम खां के हमसफर रिसॉर्ट पर चला बुल्डोजर !

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं सांसद आजम खां पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। सांसद आजम खां के हमसफर रिसोर्ट की दीवार पर शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। यह जौहर यूनिवर्सिटी रोड पर बना है। आजम खां ने सिंचाईं विभाग के नाला की करीब 1000 गज जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा था।

सिंचाई विभाग का आरोप है कि रिसोर्ट में नाले की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इस कारण बढ़कुशिया नाला बंद हो गया है। सिंचाई विभाग ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश तिवारी के न्यायालय में वाद दायर किया था। 3 सप्ताह पहले उपजिलाधिकारी ने आदेश जारी किए थे कि अतिक्रमण को हटा दिया जाए, लेकिन इसके बाद भी ने अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश तिवारी, एसडीओ सिंचाई सिकंदर खान पूरी टीम के साथ पांच बुलडोजर और भारी पुलिस फोर्स के साथ हमसफर रिसोर्ट पहुंचे।

सुबह सिंचाई विभाग की टीम पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचीं और रिसोर्ट के दीवार को तोड़ दिया। मौके पर कार्रवाई चल रही है। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। आजम खां के आलीशान हमसफर रिसॉर्ट पर आज बुलडोजर चलेगा। जिला प्रशासन इसके लिए मुस्तैद है। पुलिस को भी इस कार्रवाई की सूचना दी गई है। उप जिलाधिकारी ने तीन सप्ताह पहले उनके हमसफर रिसोर्ट के एक हिस्से को तोडऩे के आदेश दिए थे। यह दीवार सिंचाई विभाग की एक हजार वर्ग गज भूमि पर बनी थी।

इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई और नाले की जमीन पर बनी दीवार को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान जौहर यूनिवर्सिटी रोड की ओर आने वाला मार्ग भी दो घंटे बंद रहा। सिंचाई विभाग का कहना है कि 1000 वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। एसडीएम ने बताया कि 300 मीटर की दीवार अभी तोड़ी गई है। जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण था। उसको हटवा दिया गया है।

आजम खां पर आरोप है कि अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में रिसॉर्ट के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के नाले की एक हजार गज जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। सिंचाई विभाग इस मामले में कई बार आजम खां को नोटिस भी जारी कर चुका है। उधर से कोई जवाब न मिलने पर आज कार्रवाई की जा रही है।

रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां पर रामपुर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। आजम खां को पहले रामपुर भू-माफिया घोषित किया गया। इसके बाद जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वारा को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया।

अटल जी के वो बोल जिनको सुनकर तिलमिला गया था पाकिस्तान !

New Delhi। आज ही के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के तेजतर्रार दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी सदैव के लिए चिरनिद्रा में विलीन हो गये थे। बीते साल 16 अगस्त को ही दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि है।

इस मौके पर हम आज आपको उनकी कुछ ऐसी पंक्तियाँ या कवितायेँ बताने जा रहें हैं जिनको सुनकर पाकिस्तान तिलमिला गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

वह दिग्गज कवि और लोकप्रिय राजनेता थे। उनके पास एक कवि हृदय भी था। पत्रकारिता से राजनीति में आए अटल बिहारी वाजपेयी ने कई मशहूर कविताएं लिखीं। जिनमें पाकिस्तान को लेकर लिखी उनकी एक कविता आज भी भुलाये नहीं भूलती है। उसमें अटलजी ने ना सिर्फ पाकिस्तान को धोया है बल्कि सारी दुनिया के सामने पाकिस्तान के असली चेहरे को बेनकाब भी किया है।

इस कविता के जरिए उन्होंने पाकिस्तान की नापाक हरकतों और उसे समर्थन देने वाले देशों को जमकर कोसा। वाजपेयी की यह कविता सोशल मीडिया पर भी खूब पढ़ी और शेयर की जाती है। ये है उनकी कविता जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को जमकर कोसा है।

एक नहीं दो नहीं करो बीसों समझौते, पर स्वतंत्रता भारत का मस्तक नहीं झुकेगा।

अगणित बलिदानों से अर्जित यह स्वतंत्रता, अश्रु स्वेद शोणित से सिंचित यह स्वतन्त्रता।
त्याग तेज तपबल से रक्षित यह स्वतंत्रता, दु:खी मनुजता के हित अर्पित यह स्वतन्त्रता।

इसे मिटाने की साजिश करने वालों से कह दो, चिंगारी का खेल बुरा होता है।
औरों के घर आग लगाने का जो सपना, वो अपने ही घर में सदा खरा होता है।

अपने ही हाथों तुम अपनी कब्र ना खोदो, अपने पैरों आप कुल्हाड़ी नहीं चलाओ।
ओ नादान पड़ोसी अपनी आंखे खोलो, आजादी अनमोल ना इसका मोल लगाओ।

पर तुम क्या जानो आजादी क्या होती है? तुम्हें मुफ्त में मिली न कीमत गई चुकाई।
अंग्रेजों के बल पर दो टुकड़े पाए हैं, मां को खंडित करते तुमको लाज ना आई ?

अमेरिकी शस्त्रों से अपनी आजादी को दुनिया में कायम रख लोगे, यह मत समझो।
दस बीस अरब डॉलर लेकर आने वाली बरबादी से तुम बच लोगे यह मत समझो।

धमकी, जिहाद के नारों से, हथियारों से कश्मीर कभी हथिया लोगे यह मत समझो।
हमलों से, अत्याचारों से, संहारों से भारत का शीष झुका लोगे यह मत समझो।

जब तक गंगा मे धार, सिंधु मे ज्वार, अग्नि में जलन, सूर्य में तपन शेष,
स्वातंत्र्य समर की वेदी पर अर्पित होंगे अगणित जीवन यौवन अशेष।

अमेरिका क्या संसार भले ही हो विरुद्ध, काश्मीर पर भारत का सर नही झुकेगा
एक नहीं दो नहीं करो बीसों समझौते, पर स्वतंत्र भारत का निश्चय नहीं रुकेगा।

सुधर रहे J&K के हालात, आज से खुलेंगे सरकारी ऑफिस और स्कूल !

New Delhi। जम्मू कश्मीर में अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यहाँ सेना ने सरकारी ऑफिस और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। फ़िलहाल अब जब हालात सामान्य होते नजर आ रहें हैं तो सेना ने प्रतिबंधों में कमी की है। आज से यहाँ के सरकारी स्कूल और सचिवालयों सहित सरकारी कार्यलयों में कामकाज शुरू हो जायेगा। राजभवन के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी है।

जम्मू-कश्मीर सरकार का सचिवालय और अन्य कार्यालयों में शुक्रवार से कामकाज शुरू हो जाएगा। वहीं, आमजन पर लगे प्रतिबंधों में कितनी ढील मिलेगी, यह नमाज के बाद की स्थिति पर निर्भर करेगी। राजभवन के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में गुरुवार शाम सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद सरकारी सचिवालय एवं अन्य कार्यालयों में सामान्य कामकाज बहाल किए जाने का निर्देश दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार जुम्मे की नमाज के दौरान हालात पर नजर रखेगी और इसी के आधार पर आम लोगों के लिए भी प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार किया जाएगा।

राज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा के समापन की भी समीक्षा की, जो अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव की पवित्र गदा (छारी) की पूजा के बाद गुरुवार को औपचारिक रूप से बंद कर दी गई थी। बुधवार को एक हेलिकॉप्टर द्वारा गदा को पवित्र गुफा में ले जाया गया और पूजा के बाद वापस श्रीनगर लाया गया।

बताया गया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी और यहां तक कि 30 दिनों की छोटी अवधि में, 3।30 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए थे। अधिकारियों के अनुसारख्य यह पिछले तीन वर्षों में आंकड़ों से अधिक था।

अटल बिहारी बाजपेई की पहली पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कई कैबिनेट सहयोगी उनकी पहली पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

इसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए सदैव अटल स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सबको साथ लेकर चलने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और देश के सबसे बड़े नेताओं में से एक, वाजपेयी ने 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

अटल जी को उनकी बेटी नमिता कौर भट्टाचार्य और उनकी पोती निहारिका ने भी सदैव अटल स्थल पर दी श्रद्धांजलि। भारत रत्न से सम्मानित, राजनीति में बहुत कम लोगों में से एक, वाजपेयी ने 1957 में दूसरे आम चुनाव में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से लोकसभा में प्रवेश किया और 47 वर्षों तक सांसद रहे।

वह 11 बार लोकसभा के लिए चुने गए और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। 1924 में क्रिसमस के दिन एक शिक्षक के परिवार में पूर्व प्रधानमंत्री ने जन्म लिया और एक दिन प्रधानमंत्री तक बनें।

अटल जी के व्यक्तित्व की सबसे खास बात थी कि वो सभी को साथ लेकर चलते थे और अपने भाषण में शब्दों के चयन को लेकर उन्हें सबसे सम्मान मिलता था। अटल जी के भाषण में ऐसी बात थी कि विपक्ष भी उनके भाषण को बहुत ही ध्यान से सुनता था।

अनानास के छिलको के हैं अनेक फायदे, जानकर आज के बाद नहीं फेकेंगे !

हेल्थ डेस्क। आनानास का फल तो आपने खाया ही होगा और खाकर इसके छिलके को फेंक भी दिया होगा। लेकिन आज के बाद आप इसे नहीं फेकेंगे क्योंकि हम आपको इसमे छिपे सभी गुणों को बताने जा रहे हैं। इसके छिलके में भी भरपूर मात्रा में पौष्टिकता मिलती है। इसे हाई कैलोरी फूड माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसके छिलके कैसे काम आ सकते हैं।

अनानास के छिलकों के फायदे

वैसे तो अनानास के छिलके इस रसीले फल के गूदे के तुलना में बहुत सख्त होता है और स्वाद में भी थोड़ा कड़वा होता है। लेकिन ये फाइबर के अच्छे स्रोतों में एक है जो डाइजेस्टिव सिस्टेम को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता हैं। ब्रोमालाइन नाम का एन्जाइम इसके छिलके में होता है जो रक्त का थक्का बनने में भी सहायता करता है।

अनानास के छिलके में फल के तरह ही एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण होता है जो किसी तरह के चोट या घाव को जल्दी ठीक करता है। साथ ही इसका विटामिन सी शरीर के इम्युनिटी पावर को भी बढ़ाता है।

इसमें मौजूद ब्रोमालाइन नाम का जो एन्जाइम होता है वह दिल को स्वस्थ रखने के साथ म्यूकस को निकालकर अस्थमा में आराम पहुंचाने में मदद करता है। ये मैग्निशियम का भी स्रोत है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखता है।

इसके छिलकों को थोड़े मात्रा में आप फलों के साथ खा सकते है। या आप इसके छिलकों को पतला करके काट लें और चबाकर खायें। आप इस फल के जूस के साथ भी खा सकते हैं।

आपकी सेहत को खतरे में डाल रहा है RO का पानी, जानें कैसे

Health Desk। हम अक्सर अपनी सेहत के लिए पानी को जिम्मेदार मानते हैं और कोशिश करते हैं कि अच्छा-साफ पानी पिएं। इसी वजह से हम अपने-अपने घरों में वॉटर प्‍योरीफायर लगवाते हैं ताकि साफ और शुद्ध पानी मिले।

ऐसा मानते भी हैं कि RO वॉटर सेहत क लिए लाभदायक होता है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। लगातार आरओ का पानी पीने वाले लोगों में बोन हेल्‍थ संबंधी समस्‍याएं आने लगी हैं।

खासतौर से महिलाओं में यह समस्‍या ज्‍यादा देखने में आ रही है। आप शायद ही जानते होंगे कि आरओ आपके लिए पानी साफ करता है बल्कि उसमें से जरूरी मिनरल्‍स को भी समाप्‍त कर देता है। इन्हीं मिनरल्स की कमी से ही हमारे स्वास्थ को गंभीर बिमारियों से परेशान रहना पड़ता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

समझें गुड और बैड मिनरल्‍स

पानी में प्राकृतिक रूप से कुछ मिनरल्‍स मिले होते हैं। इन्‍हें दो श्रेणियों में रखा जाता है, गुड मिनरल्‍स और बैड मिनरल्‍स। पानी में मौजूद गुड मिनरल्‍स में केल्सियम, मेग्‍नीशियम और पोटाशियम शामिल हैं। जबकि बेड मिनरल्‍स में लेड, आर्सेनिक, बेरियम, एल्‍यूमीनियम आदि शामिल होते हैं। आरओ पानी को प्‍योरीफाइ करने की प्रक्रिया में इन दोनों ही तरह के मिनरल्‍स को नष्‍ट कर देता है। इससे पानी साफ तो हो जाता है, लेकिन उसकी उपयोगिता नष्‍ट हो जाती है।

खराब हो रही है बोन हेल्‍थ

लंबे वक्त से आरओ का पानी पीने वाले लोगों को दिल की बीमारी, कमजोरी, सिरदर्द , पेट खराब होना और थकान जैसे रोग हो रहे हैं। आरओ पानी को फिल्टर करते वक्त पानी से कैल्शियम और मैग्नीशियम को लगभग 90 प्रतिशत तक खत्म कर देता है। यह दोनों ही हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी हैं। जो महिलाएं लगातार आरओ का पानी पी रही हैं, उन्‍हें तीस की उम्र के साथ ही हड्डियों संबंधी रोगों का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं है इको फ्रेंडली

पानी को साफ करने की प्रक्रिया में आरओ बहुत सारा पानी बर्बाद कर देता है। यह हमारी ही नहीं, बल्कि पर्यावरण की सेहत के लिए भी अच्‍छा नहीं है। ऐसे समय में जहां पानी की किल्‍लत लगातार बढ़ती जा रही है, तब इतने पानी का बर्बाद हो जाना आगामी संकट के लिए जिम्‍मेदार हो सकता है।

राशिफल: 16 अगस्त 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

राशिफल: 16 अगस्त 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

आज आपका मन अशान्त रहने वाला है। इसी के साथ माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वहीं आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित होने वाला है।

वृषभ

आज आपको मानसिक शान्ति बनी रहेगी और पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आज आपकी नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के आसार है।

मिथुन

आज आप किसी से भी बातचीत में सन्तुलित रहें और वाणी में कठोरता का प्रभाव रखे। आज आपकी धन की स्थिति में सुधार हो सकता है।

कर्क

आज आपके आत्मविश्वास में कमी आने वाली है और आप अपनी भावनाओं को वश में रखें। आज आपके अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह

आज आपकी वाणी में सौम्यता रहने वाली है, लेकिन आपका मन अशान्त हो सकता है। आज आपकी माता को स्वास्थ्‍य विकार होने वाले हैं।

कन्या

आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव होंगे लेकिन फिर भी बातचीत में संयत रहें। आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती हैं।

तुला

आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है और किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

आज आपके सन्तान-सुख में वृद्धि होने वाली है और परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज आपको परिश्रम की अधिकता रहेगी और कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है।

धनु

आज आपके परिवार की समस्या बढ़ने वाली है अपने आपको संभालकर रखे। आज आप पर भोले बाबा की कृपा बरसने वाली है।

मकर

आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं और लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

कुंभ

आज आपके मन में नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ने वाला है और आप अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन

आज आपके मन में बिगड़े भाव रहेंगे और आपके परिवार के साथ यात्रा के कार्यक्रम बन जाएंगे।

PM मोदी का बड़ा ऐलान- अब देश में होगा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ !

नई दिल्ली। 73वें Independence Day के मौके पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के मुताबिक अब देश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS (Chief of Defence Staff) होगा। यानी तीनों सेना की नेतृत्व की कमान किसी एक ऑफिसर के हाथों में होगी।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी (CDS) थलसेना (Army), नौसेना (Indian Navy) और वायु सेना (Indian Air Force) के साथ मिलकर काम करेगा।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा है कि इस नई व्यवस्था से देश की ताकत और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे सेना के तीनों अंगों को काम करने में भी आसानी होगी।

क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ?

बता दें कि साल 2019 में करगिल की लड़ाई के बाद एक हाई लेवल कमेटी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त करने की सिफारिश की थी। CDS सीधे रक्षामंत्री को रिपोर्ट करेगा। फिलहाल भारत में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी है। इसमें थल, जल और वायु तीनों के प्रमुख होते हैं।

इनमें से जो भी सीनियर होता है वो एक चेयरमैन के तौर पर काम करते हैं। साल 2012 में नरेश चंद्र टास्ट फोर्स ने भी स्थायी चेयरमैन की सिफारिश की थी। अब पीएम मोदी ने इन सिफारिशों को मानते हुए CDS की नियुक्त करने का ऐलान कर दिया है।

पीएम ने कहा, ”हमारे सुरक्षाकर्मी हमारी ताकत हैं। इनकी ताकत और बढ़ाने के लिए आज मैं लाल किले से एक बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं। अब देश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होगा। ये हमारी सेना की ताकत को और बढ़ाएगा।

PM Modi big announcement now Chief of Defense Staff will be in the country

Raksha Bandhan 2019: इस बार भद्रा से मुक्त होगा रक्षाबंधन, पूरे दिन शुभ योग

धर्म डेस्क। भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा की काली छाया नहीं रहेगी। दोपहर डेढ़ बजे से 3 बजे तक डेढ़ घंटे के राहु काल को छोड़ दें तो 15 अगस्त को पूरे दिन बहने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। गुरुवार को वेस्‍ट यूपी में रक्षाबंधन का पर्व भी प्रेम पूर्वक मनाया गया।

सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पिछले कई वर्षो से रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव रह रहा था इस बार शुभ योग है कि भद्रा का असर नहीं है। राहु काल में राखी नहीं बांधना चाहिए। कुछ अत्यंत शुभ मुहूर्त निम्न प्रकार हैं।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि राखी बंधवाते समय पूर्व और उत्तर की ओर मुख करके बैठना चाहिए। बहन को अपनी अनामिका (सबसे छोटी) उंगली से भाई के मस्तक पर रोली अक्षत का टीका करना चाहिए। अक्षत में साबुत चावल लेना चाहिए। यह सौभाग्य का सूचक होता है।

रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त

सुबह 6 बजे से 7।30 तक शुभ चौघड़िया
दोपहर 12 बजे से 1।29 तक लाभामृत योग
दोपहर 12।12 से 12।24 सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त
शाम 4।30 से शाम 6 बजे तक सौभाग्य योग