31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 331

Independence Day पर CM योगी बोले- आज कश्मीरी भाई-बहन की जिंदगी में नया सवेरा !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने आज देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश व देश के निवासियों को बधाई दी है। CM योगी आदित्यनाथ ने कश्मीरी भाई-बहनों को विशेष बधाई देते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस एक नया सवेरा लेकर आया है, उन्हें अनुच्छेद 370 की बेडिय़ों से मुक्ति मिली है। CM योगी आदित्यनाथ ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

CM योगी आदित्यनाथ ने Tweet कर प्रदेशवासियों को 73वें स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की बधाई दी। अपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा कि यह दिन कश्मीर के लिए नया सवेरा लेकर आया है। उन्हें अनुच्छेद 370 की बेडिय़ों से मुक्ति मिली है। इस बार स्वतंत्रता दिवस देश के लिए विशिष्ट है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर राज्य को अभी हाल ही में अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली है। अब यह राज्य विकास की नई गाथा लिखने जा रहा है।

इसके अलावा लद्दाख के हर नागरिक को भी अब नया सवेरा देखने को मिल रहा है। भारत की एकता और अखण्डता की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह अभूतपूर्व, ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय अभिनन्दनीय है। CM ने लिखा कि कश्मीरी भाई बहनों के विकास के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त हुआ है और कश्मीर और लद्दाख अब विकास की एक नई गाथा लिखने जा रहे हैं। साहसिक निर्णय लेकर भारत की एकता और अखंडता के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी तथा केन्द्रीय गृह मंत्री जी का अभिनन्दन।

उन्होंने Tweet करते हुए लिखा कि आइये,संकल्प लें एक नए भारत, नए उत्तर प्रदेश के निर्माण का, जिसमें समाज के हर वर्ग, जाति, पंथ एवं सम्प्रदाय के लोगों को अपनी सम्पूर्ण क्षमता के विकास का अवसर मिले। कश्मीरी भाई-बहनों के लिए यह स्वतंत्रता दिवस एक नया सवेरा लेकर आया है, उन्हें अनुच्छेद 370 की बेडिय़ों से मुक्ति मिली है। भारत की एकता और अखंडता के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखा गया।

CM योगी आदित्यनाथ ने Tweet कर लिखा कि मां भारती को परतंत्रता की बेडिय़ों से मुक्त कराने के लिए त्याग और समर्पण की नई गाथा लिखने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मेरा शत-शत् नमन। आज उन्हें स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। 73वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। उन्होने जनता से शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देश की सुख-समृद्धि के लिए पूरी क्षमता से प्रयास करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

CM योगी आदित्यनाथ अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उत्तर प्रदेश की धरती से ही सन् 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी। आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात देशभक्तों एवं सेनानियों से हम सभी को देशभक्ति के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास’ की अवधारणा को वास्तविक अर्थों में साकार कर रही है। राज्य सरकार अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ चला है। आज देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

रक्षाबंधन पर बहनों को सम्मान देने का काम

CM योगी आदित्यनाथ बोले, आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने रक्षाबंधन पर कई बहनों को सम्मान देने का काम किया है। जो पीड़ित थे तीन तलाक से। तीन तलाक से मुक्ति नारी की गरिमा और नारी को शक्ति प्रदान करता है। इसके अलावा CM ने आज रक्षाबंधन पर्व की भी शुभकामनाएं उन्होंने कहा देश की सभी बहनों बेटियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुरक्षित एवं मुफ्त यातायात का तोहफा। 15 अगस्त को परिवहन निगम की बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि 70 वर्षो से धारा 370 को लेकर जो आशंका आम लोगो मे थी पहली बार इसका परिमार्जन हुआ। शेष भारत की तरह एक भारत, श्रेष्ठ भारत बना है। प्रकाश उत्सव के कार्यक्रम के अवसर पर गुरु नानक देव से जुड़े हुए पवित्र स्थलों के सुंदरीकरण और उनके संदेश को आमजन तक पहुंचाने की वृहत कार्य योजना को आगे बढ़ाया गया है। देश की स्वाधीनता या उसके आंदोलन की बात करते हैं तब हम सबके दिमाग में 1857 का चित्र सामने आ जाता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। 1857 की क्रांति हमारे उत्तर प्रदेश से शुरू हुई।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, ठाकुर रोशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां सभी महान क्रांतिकारियों को स्मरण करता हूँ। जिन्होंने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए भारत के स्वाधीनता पर अपना सर्वस्व निछावर किया। देश के सबसे बड़े प्रदेश की अपनी भूमिका होनी चाहिए इस उभरते हुए भारत में। उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमिक्स में स्थापित हो उसमें हम सब का संकल्प होना चाहिए। प्रयागराज कुंभ में अद्भुत आयोजन करने का सौभाग्य उत्तर प्रदेश सरकार को मिला। संदेश था कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन न हो, जिसे सफलता से पूरा किया है। 15वां प्रवासी भारतीय योजना भी उत्तर प्रदेश में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश में चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। निर्वाचन आयोग के सामने कहीं भी री पोल की नौबत नहीं आई।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने CM योगी आदित्यनाथ को बांधी राखी

लखनऊ. भाई-बहन के स्नेह पर्व रक्षाबंधन पर आज राजभवन लखनऊ में आयोजन विशेष रहा। आज यहां पर रक्षाबंधन पर्व बेहद धूमधाम से मनाया गया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 10:45 बजे राजभवन पहुंचे और करीब आधा घंटा तक रहे। इस दौरान यहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी।

राज्यपाल के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के साथ ही 73वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि वर्षों की तपस्या और संघर्ष के बाद देश को आजादी नसीब हुई। आजादी दिलाने में यूपी के लोगों ने अपना बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री रक्षाबंधन पर कहा कि भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है।

पूर्व CM मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यालय में तिरंगा फहराया

लखनऊ. 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान सपा नेता एवं कई समर्थक मौजूद रहे।

 

19 साल बाद इस 15 अगस्त और रक्षाबंधन पर होगा दोहरी खुशी का मौका !

लाइफस्टाइल डेस्क। इस बार का रक्षा बंधन और भी ज्यादा स्पेशल होगा क्योंकि ये 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के दिन पढ़ रहा है। ऐसा मौका कई साल बाद रहा है। ये दिन लेकर आ रहा है सिलेब्रेशन का दोहरा मौका जहां हम देश प्रेम और भाई-बहन के प्रति प्रेम से सराबोर होंगे।

आपको बता दें कि इस बार का रक्षा बंधन भद्रा के साये से मुक्त होने के कारण बहनें भाईयों को शाम तक राखी बांध सकेंगी। साथ ही इस त्यौहार से पहले गुरु का मार्गी होना इस पर्व की शुभता को और बढ़ा रहा है। श्रावणी पूर्णिमा पर सात 7 साल बाद पंचांग के पांच अंगों की श्रेष्ठ स्थिति बनना भी अपने आप में काफी शुभ रहेगा।

श्रवण नक्षत्र में दिन की शुरुआत होगी, जो 8।30 तक रहेगा। इसके बाद घनिष्ठा नक्षत्र है। सुबह 11 बजे तक सौभाग्य योग और इसके बाद शोभन योग में रक्षाबंधन मनेगा।

साल 2000 में रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाया गया था। यानि की 19 साल बाद यह त्यौहार एक बार फिर से 15 अगस्त यानि की स्वतंत्रता वाले दिन मनाया जाने वाला है। इस बार रक्षाबंधन पर लगभग 13 घंटे तक शुभ मुर्हूत रहेगा। जबकि दोपहर 1:43 से 4:20 तक राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त है।

गुरुवार राखी वाले दिन को पूर्णिमा तिथि व श्रवण नक्षत्र के मिलने से सिद्धि योग भी बन रहा है। इस दिन पूर्णिमा तिथि शाम 4।20 बजे तक रहेगी। इस दिन हयग्रीव जयंती भी है, साथ ही रात में 9।40 से पंचक की शुरुआत हो रही है। पूर्णिमा तिथि पर उत्तरार्ध के भाग में पंचक के नक्षत्र का रात्रि अनुक्रम इस त्योहार की शुभता को कई गुना बढ़ा देता है।

भद्रा का साया नहीं होने के कारण इस बार राखी बांधने के लिए काफी लंबा मुहूर्त रहेगा। बहनें अपने भाईयों को 15 अगस्त की सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजकर 01 मिनट तक राखी बांध सकेंगी। शुभ मुहूर्त दोपहर में साढ़े तीन घंटे रहेगा। चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र का संयोग बहुत ख़ास रहेगा। रक्षा बंधन पर सुबह श्रवण नक्षत्र की साक्षी रहेगी। इस दिन भगवान श्रवण के पूजन का विशेष महत्व है।

इस रक्षाबंधन अपने चेहरे को बनाएं इंस्टेंट ग्लो, सिर्फ अपनाने होंगे ये टिप्स

फैशन डेस्क। रक्षाबंधन आने ही वाला है और ऐसे में लड़कियों के ऊपर बड़ा प्रेशर होता है सुंदर दिखने का। हर लड़की किसी न किसी कोशिश में लगी रहती है कि वे अपनी खूबसूरती को निखार सकें। टाइम की कमी होने के चलते कई बार हम ऐसा नहीं कर पाते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे पाएं इंस्टेंट ग्लो।

टीबैग से पाएं इंस्टैंट निखार

चाय बनाने के बाद टीबैग को फेंकने के बजाय इसे फ्रीजर में रख दें। अब जब भी आप धूप से घर लौटें या चेहरे को साफ करना हो, तो इस टीबैग को पानी में भिगाकर चेहरे पर रगड़ते हुए सफाई करें। आंखों की थकान को दूर करने के लिए प्रयोग किए टी बैग को ठंडा कर आंखों पर रखें। आंखों के नीचे कालापन दूर करने और चेहरे की स्क्रबिंग के लिए टी बैग का इस्तेमाल दुनिया भर में होता है।

ठंडे दूध से टोन करें चेहरा

फ्रीज में रखे मलाईयुक्त दूध को एक कटोरी में थोड़ा सा लें और कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे की अच्छी तरह सफाई करें। इससे चेहरे के पोर्स में मौजूद गंदगी निकल जाती है और त्वचा कोमल व फ्रेश बनती है। दूध के द्वारा आप घर पर ही चेहरे की टोनिंग और क्लीन्जिंग कर सकती हैं। लगातार प्रयोग से चेहरे पर निखार भी आता है।

गुलाबजल स्प्रे करें

अपने बैग में हमेशा स्प्रे गुलाबजल और फेस टिशू पेपर रखें। जब भी आपको लगे कि आपके चेहरे को फ्रेशनेस की जरूरत है तो चेहरे पर गुलाबजल स्प्रे करें और फेस टिशू से चेहरा साफ करें। 2 मिनट में आपका चेहरा खिल जाएगा। गुलाब जल बेहद कोमल और रिफ्रेशिंग होता है। इसमें एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो चेहरे पर दाने नहीं होने देते हैं और प्यारी सी खुश्बू किसी को भी रिफ्रेश कर सकती है।

बर्फ करे त्वचा को रिफ्रेश

बर्फ रगड़ने से चेहरे के पोर्स में मौजूद धूल-मिट्टी निकल जाती है और धूप के कारण झुलसी स्किन फिर से रिफ्रेश हो जाती है। फ्रीजर से बर्फ निकालें, उसका ठंडा पानी लें और उससे अपने चेहरे को अच्‍छे से छींटे मार कर धो लें। बर्फ हमारे ब्‍लड सर्कुलेशन को थोड़ा तेज कर देता है, जिसकी वजह से चेहरे पर चमक लौट आती है।

रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई को ये मैसेज भेजकर बताए दिल की बात !

डेस्क। रक्षाबंधन के दिन सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनके प्रति अपने स्नेह को उजागर करती हैं। बदले में भाई भी अपनी बहनों के लिए अनमोल तोहफे लाते हैं और मस्ती मजाक में ये त्यौहार कब निकल जाता है पता ही नहीं चलता।

आपको बता दें, कि इस बार रक्षाबंधन 15 अगस्त को पढ़ रहा है यानि इस दिन सिर्फ एक वजह नहीं है सिलेब्रेशन की। स्वत्रंता दिवस और रक्षाबंधन एक ही दिन पढ़ने से खुशी की लहर की दोगुनी हो जाएगी।

खास बात यह है कि इस बार रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए काफी लंबा मुहूर्त है।इस बार राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर एक मिनट तक का रहेगा। यह मुहूर्त लगभग 12 घंटे तक रहने वाला है।

आज के दौर में अपने करियर को संवारने के लिए हम एक दूसरे से काफी दीर होते जा रहे हैं। शुक्र है बढ़ती टेक्नोलोजी का कि हम फिर भी एकदूसरे से कनेक्टेड रहते हैं। ऐसे में अपने भाई-बहनों को भले ही मिल नहीं सकते लिकन एक अच्छा सा मैसेज भेजकर उन्हें अपने दिल की बात कह सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ सुंदर और भावुक लेटेस्ट सोशल मीडिया मैसेज।

1-बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है

तुम खुश रहो हमेशा यही सौगात मांगी है

रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

2-राखी का त्योहार आया

खुशियों की बहार लाया

आज ये दुआ करते हैं हम

भैय्या खुश रहो तुम हरदम

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

3-कभी बहनें हमसे लड़ती हैं, कभी हमसे झगड़ती हैं

लेकिन बहनें हीं, हमारे सबसे करीब होती हैं

इसलिए तो बिना कहे, बहनें हमारी सारी बातें समझती हैं।

4-बहन कभी नहीं मांगती है, सोने-चांदी के हार

उसे तो सिर्फ चाहिए, भाई का प्यार-दुलार।

–देखो राखी का त्योहार आया…

अपने साथ प्यार की सौगात लाया

5-आपके लिए मेरा यह दिल…

यही दुआ करता है की…

कामयाबी आपके कदम चूमें…

और आप हमेशा जिंदगी में कामयाब हों…

शुभ राखी…

6-लड़ना झगड़ना हैं इस रिश्ते की शान

रूठ कर मनवाना ही तो हैं इस रिश्ते का मान

भाई बहनों में बसती हैं एक दूजे की जान

करता हैं भाई, पूरे बहनों के अरमान

पंजाबी सिंगर हार्ड कौर के खिलाफ वाराणसी में दर्ज हुई FIR, ये है आरोप

वाराणसी. पंजाबी गायिका हार्ड कौर के विवा‍दित सोशल मीडिया पोस्‍ट को लेकर अब देश भर में माहौल बनता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को हार्ड कौर के खिलाफ वाराणसी में एक अधिवक्‍ता ने कैंट थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि हार्ड कौर ने सोशल मीडिया में वाराणसी के सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही देश के अन्‍य सम्‍मानित लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है। हालांकि पूर्व में ही सोशल मीडिया पर उनके शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है।

थाना प्रभारी को संबोधित पत्र में अधिवक्‍ता शशांक शेखर त्रिपाठी जो इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन के सचिव भी और दौलतपुर, पांडेयपुर के निवासी हैं। बताया कि मोबाइल पर फेसबुक चेक करने के दौरान पता चला कि हार्ड कौर नामक पंजाबी गायिका अपने फेसबुक पेज पर लगातार भारत विरोधी पोस्ट डाल कर कश्मीर व पंजाब में सरकार के खिलाफ जनभावनाओं को भड़काने का काम कर रही हैं। वहीं भारत सरकार के खिलाफ युद्ध भड़काने का षड्यंत्र भी रच रही हैं। कई गलत व फर्जी वीडियो हार्ड कौर द्वारा अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करके भारत के खिलाफ युद्ध भड़काने का प्रयास हार्ड कौर द्वारा किया जा रहा है।

पत्र में जिक्र है कि भारत के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भारत की सेना के बारे में भी अभद्र, मानहानिकारक व देशद्रोहात्मक बयान दे कर कश्मीर व पंजाब की जनता को लगतार भड़काया जा रहा है। वहीं धार्मिक प्रतीक का भी अत्यंत भड़काऊ तरीके से चित्रण किया जा रहा है। उसके इस कृत्य से भारत की एकता और अखंडता पर खतरा उतपन्न हो गया है। हार्ड कौर द्वारा लगातार इस तरह के पोस्ट करके भारत की गरिमा व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। हार्ड कौर का यह कृत्य मानहानिकारक, राष्ट्रद्रोह प्रकृति का और धार्मिक सद्भावना बिगाड़ कर दंगा करवाने की साजिश है।

नीरज शेखर ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र, SP एमएलसी रहे साथ

लखनऊ. समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद नीरज शेखर बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान नीरज शेखर के साथ सपा के विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह और सीपी चंद्र भी मौजूद रहे। नीरज शेखर के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

दोपहर से ही नामांकन के लिए विधान भवन स्थित BJP के विधान मंडल दल के कार्यालय में लोग एकत्रित होने लगे थे। नामांकन के वक्त उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। पूर्व सपा एमएलसी सीपी चंद्र और रवि शंकर सिंह भी राज्यसभा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन में मौजूद रहे।

नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में नीरज शेखर ने कहा कि चुनाव में जीत हार लगी रहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी में सम्मान न मिलने की वजह से इस्तीफा देना पड़ा। BJP ने सम्मान दिया है, इसलिए यहां आया। राष्ट्रवाद और समाजवाद दोनों गरीबों के लिए काम करता है। समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने मुझसे कभी बात ही नहीं की। देश में एक ही पार्टी BJP है जो राष्ट्र के लिए काम कर रही है।

नीरज शेखर का चुना जाना तय

BJP के बहुमत को देखते हुए नीरज शेखर का उच्च सदन के लिए चुना जाना तय है। चुनावी गणित के हिसाब से प्रचंड बहुमत की BJP सरकार के सामने विपक्षी सदस्यों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में संभावना है कि इस सीट के लिए नीरज शेखर के अलावा कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं आएगा।

सामने आईं LG के 5G स्मार्टफोन की पहली तस्वीर, इसमें होगी डबल स्क्रीन

टेक डेस्क. LG Electronics ने सोमवार को अपने दूसरे 5G फोन की झलक पेश करते हुए एक वीडियो जारी की है, जिसमें अलग किए जा सकने वाले दो स्क्रीन्स हैं, जिसे अगले महीने लांच किया जाएगा।

LG ने इस स्मार्टफोन को थिनक्यू वी 50 को लांच करने के चार महीने बाद 6 सितंबर को बर्लिन में आईएफए में लांच करने की योजना बनाई है। IFA 2019 यूरोप का सबसे बड़ा टेक शो है।

रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने 15 सेकेंड का वीडियो जारी किया है, जिसका शीर्षक ‘ड्युअल द बेटर’ है। इसमें दो स्क्रीन का स्मार्टफोन दिखाया गया है।

कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता ने कहा है कि नए फोन में ‘फ्री स्टॉप हिंग’ टेक्नॉलजी का प्रयोग किया है, जो सेकेंड स्क्रीन को किसी भी स्थिति में रखने या लैपटॉप की तरह मोड़ने में सक्षम बनाता है।

संभावना है कि नए 5G फोन का नाम V60 होगा, जिसे सैमसंग के गैलेक्सी नोट से तगड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी। सैमसंग का Galaxy Note 10 अगस्त में लांच हुआ और Galaxy Fold सितंबर में लांच किया जाएगा।

GST Council की 37वीं बैठक 20 सितंबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बिजनेस डेस्क। GST Council की 37वीं बैठक 20 सितंबर को गोवा में होगी। इस बैठक में प्राइवेट हेल्थकेयर सेक्टर को ITC बेनिफिट देने पर विचार संभव होगा।

पिछली बैठक में वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर GST की दर को 12% से घटाकर 5% करने का ऐलान किया था। इस फैसले बाद आप 10 लाख रुपये की कार पर आपको करीब 70 हजार रुपये का फायदा मिल रहा है।

दरअसल केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रमोट कर रही है। इसी के मद्देनजर टैक्स कम करने का फैसला लिया गया था।

यह फैसला 1 अगस्त से लागू है। बता दें, इलेक्ट्रिक कार के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर पर भी जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है।