31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 329

Arun Jaitley की हालत गंभीर, हाल जानने AIIMS पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद !

New Delhi. पूर्व वित्त मंत्री Arun Jaitley की हालत नाजुक बनी हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को AIIMS (AIIMS) जाकर उनका हाल जाना। राष्ट्रपति के अस्पताल पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी इस दौरान वहां मौजूद थे।

Arun Jaitley नौ अगस्त से AIIMS के आईसीयू में भर्ती हैं। सूत्रों के अनुसार 66 वर्षीय जेटली की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

Arun Jaitley को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को AIIMS में भर्ती किया गया था। हालांकि इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले इस साल मई में जेटली को इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया था। वहीं पिछले शनिवार को उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू ने AIIMS जाकर जेटली का हाल-चाल जाना था, जिसके बाद उनके ऑफिस ने बयान जारी कर बताया था कि जेटली पर इलाज का असर हो रहा है।

बता दें कि जेटली पेशे से एक वकील हैं और वह भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने वित्त और रक्षा दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था और अकसर वह सरकार के प्रमुख संकटमोचक साबित होते रहे हैं।

छात्रा के साथ चचेरी भाई ने किया कुछ ऐसा कि लगानी पड़ गई फांसी !

कानपुर। चचेरे भाई की छेड़खानी से परेशान 14 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार देर रात फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। छात्रा के पिता के मुताबिक उनके कोई औलाद न होने के कारण उन्होंने उसे गोद लिया था। वह कक्षा 9 में पढ़ती थी। उनकी पत्नी गुरुवार को भाई को राखी बांधने सुबह बेटे के साथ मायके गई थी।

उन्हीं को लेने वह शाम को ससुराल गए थे। बेटी घर में अकेली थी। फोन पर उनके भाई ने सूचना दी की बेटी ने कमरे में फंखे के कुंडे से फांसी लगा ली है। आनन फानन उसे फांसी से उतारा गया तब उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद वह पत्नी और बेटे के साथ घर पहुंचे।

बताया जा रहा है दम तोडऩे से पहले छात्रा ने परिजनों को बताया कि चचेरा भाई उससे छेड़छाड़ करता था। गुरुवार को भी बाथरूम में बंद कर दिया था। आरोपित की मां ने दरवाजा खुलवाकर बेटे को डांटा भी था। छेड़छाड़ से आहत होकर छात्रा ने देर रात फांसी लगा ली। फिलहाल अभी परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।

CM योगी बोले- जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाना अटलजी को सच्ची श्रद्धांजलि !

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्य तिथि पर आज देश उनको नमन कर रहा है। लोकभवन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। उत्तर प्रदेश सरकार उनकी जयंती पर 25 दिसंबर को लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची ऊँची प्रतिमा का लोकार्पण करेगी।

श्रद्धांजलि सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छह दशक तक मूल्यों की राजनीति की और सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देशहित में कठोर फैसले लेने वाले अटल जी संवेदनशील कवि भी थे।

सीएम ने कहा कि संघर्षमय जीवन, परिवर्तनशील परिस्थितियों, राष्ट्रव्यापी आन्दोलन, जेल-जीवन आदि अनेक आयामों के प्रभाव और अनुभूतियों ने उनकी कविताओ में हमेशा अभिव्यक्ति पाई। ओजस्वी वक्ता होने के कारण विरोधी भी उनकी बात गम्भीरता से सुनते थे। अटल जी ने जीवनपर्यन्त राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना। अटल जी के व्यक्तित्व का आकर्षण ऐसा था कि उनके चिरविरोधी, जिनका उनसे वैचारिक मतभेद था, वे भी उनका हृदय से सम्मान करते थे।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू कर उसे मूर्त रूप दिया। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, सर्वशिक्षा अभियान आदि की आधारशिला रखी। इनके साथ ही मेट्रो रेल के संचालन में उनके कार्यकाल में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए। अटल जी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। उन्होंने देश में आधारभूत ढांचे के विकास और भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बहुआयामी कार्य किए। उनका मानना था कि देश के विकास का केन्द्र बिन्दु ग्रामीण भारत ही हो सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी ने डॉ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पं। दीनदयाल उपाध्याय जी से राजनीति के संस्कार ग्रहण किए तथा उन्हीं के बल पर सुशासन की आधारशिला रखी। हमारे लिये यह गौरव का विषय है कि उत्तर प्रदेश, श्रद्धेय अटल जी की कर्मभूमि रहा है। भारतीय संसद की गौरवशाली परम्पराओं को समृद्ध करने के लिए अटल जी को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी और प्रेरक था।

CM योगी आदित्यनाथ अटल जी ने संसद में कहा था कि मेरे लिए दल से बढ़ कर देश है, हम रहें न रहें, देश रहना चाहिए। अटल उस व्यक्तित्व का नाम है, जिसने कभी अपने सिद्धान्तों और आदर्शों से समझौता नहीं किया। जब सदन में विश्वासमत के लिए मतदान होना था तब अटल जी ने शूद्रक के नाटक ‘मृच्छकटिकम’ का भगवान राम को संदर्भित एक श्लोक पढ़ा था। ‘न भीतो मरणादस्मि केवलं दूषितो यश:’ अर्थात मैं मृत्यु से नहीं डरता, अगर डरता हूं तो बदनामी से डरता हूं। आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर यहां आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुझे अत्यन्त गौरव की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि देता हूं।

विधायक Anant Singh के घर पर छापेमारी, AK-47 बरामद !

Patna। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh पर पुलिस का शिकंजा सख्त होता जा रहा है। शुक्रवार को उनके नदावां स्थित घर पर पुलिस छापेमारी में AK-47 बरामद की गई है।

Rural SP Kantesh Mishra ने इस बात की पुष्टि की है। छापेमारी के दौरान AK-47 रायफल के साथ मैगजीन और गोलियां बरामद की है। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्र विधायक के घर पर कैंप कर रहे हैं। बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया है। एसटीएफ और एटीएस की टीम भी पहुंच गई है।

इस बीच पुलिस ने विधायक का घर तोड़े जाने से स्पष्ट इनकार किया है। विधायक का घर पूरी तरह सही सलामत स्थिति में है। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध वस्तुओं के जमावड़े की सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई है। विधायक के घर के केयरटेकर द्वारा ही घर का ताला खोला गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि विधायक के घर से और दूसरे ठिकानों से हथियारों का मूवमेंट किया जाना है। कुछ दिनों पहले भी हथियारों का मूवमेंट किया गया था। प्रतिबंधित हथियारों के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा की कार्रवाई के दौरान एके 47 और मैगजीन बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि एके 47 को कार्बन से कवर किया गया था। बता दें कि कार्बन से कवर करने के कारण किसी मशीनी उपकरणों द्वारा जांच में यह वस्तुएं पकड़ में नहीं आती हैं। मेटल डिटेक्टर या एक्सरे जांच से बचाने के लिए कार्बन कवर किया गया था। कार्बन से कवर करने का उद्देश्य था कि जांच से हथियार को बचाया जाए।

फिलहाल पुलिस ने घर घेर कर रखा है। पुलिस को शक है कि अभी और भी घर के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तु मौजूद है। बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। बाढ़ पुलिस को सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया। जिला पुलिस मुख्यालय की सूचना के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय भी हरकत में आया।

डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर Israel ने 2 महिला सांसदों की एंट्री पर लगाई रोक !

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की नसीहत पर अमल करते हुए Israel ने America की दो महिला सांसदों के देश में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। Israel ने यह फैसला महिला सांसदों की उस यात्रा से पहले लिया है, जिसमें ये दोनों फिलिस्तीन के नेतृत्व वाले आंदोलन का समर्थन करने के लिए जाने वाली हैं।

इस मामले पर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ट्वीट कर कहा था कि इन्हें एंट्री देना बड़ी कमजोरी होगा। दोनों महिलाएं डेमोक्रेट पार्टी की सांसद हैं, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

Israel के इस कदम के बाद कई नेताओं ने महिला सांसदों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मिशिगन की सांसद राशिदा तलैब और मिन्नेसोटा की इलहान उमर को बैन करना अप्रत्याशित कदम है।

Israel के गृह मंत्री अरेयेह डेरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य सीनियर अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद ये कदम उठाया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि दोनों महिला सांसद Israel के खिलाफ बॉयकॉट ऐक्टिविटीज को बढ़ावा देने का काम कर रही थीं, जिसे देखते हुए उनपर इस तरह का बैन लगाया गया है

क्वॉड-कैमरा सेटअप के साथ OPPO Reno 2 इस दिन भारत में होगा लांच !

टेक डेस्क। OPPO ने भारतीय बाजार में OPPO Reno 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है और कंपनी ने इस इवेंट के लिए इंवाइट भेजना भी शुरू कर दिया है। भारत में यह फोन 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।


कंपनी द्वारा जारी किए गए पोस्टर में फोन की इमेज के साथ क्वॉड कैमरा और 20x जूम लिखा हुआ है जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस फोन के मुख्य फीचर्स में क्वॉड कैमरा सेटअप और 20x जूम शामिल होंगे। खास बात यह है कि कंपनी अपने घरेलू बाजार चीन की बजाय इस स्मार्टफोन को सबसे पहले भारत में लॉन्च करेगी।

OPPO Reno 2 के फीचर्स

कंपनी ने अभी तक इसके अन्य फीचर्स या स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही इसकी कीमत का खुलासा किया है। लेकिन सामने आई लीक खबरों के मुताबिक OPPO Reno 2 सीरीज में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर उपयोग हो सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सीरीज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज प्रोसेसर से लैस हो सकती है।

OPPO Reno 2 में 2,400×1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6।43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी स्नैपर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर है। वहीं इसमें VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,065 एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी।

बच्चन परिवार ऐसे मनाया ‘रक्षाबंधन’, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क. रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है और 15 अगस्त के दिन इस त्योहार को पूरे देश भर में मनाया गया।

इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता बच्चन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रक्षा बंधन की कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। अब बच्चन परिवार की ये सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। तो आइए, आपको दिखाते हैं ऐश्वर्या, श्वेता और आराध्या सहित पूरे बच्चन परिवार ने किस तरह मनाया रक्षा बंधन।।

इस मौके पर पूरे बच्चन परिवार की साथ की तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ फोटोज में आराध्या श्वेता बच्चन के बेटे अगस्तय नंदा को टीका लगाती और राखी बांधती नजर आ रही हैं।

इस दौरान आराध्या ने क्रीम कलर का लहंगा के साथ लाल रंग का दुपट्टा लिया हुआ है। ऐश्वर्या द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या, श्वेता बच्चन, नव्या, अगस्तय, आराध्या और उनके एक कजिन नजर आ रहे हैं।

BOX OFFICE पर ‘मिशन मंगल’ की धमाकेदार एंट्री, पहले ही दिन कमा लिए इतने करोड़

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ‘मिशन मंगल’ ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया है।

इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की है। जगन शक्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, नित्या मेनन, संजय कपूर और जीशान अयूब भी अहम भूमिकाओं में हैं। इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी देश की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

पहले दिन ही 29।16 करोड़ की कमाई

स्वतंत्रता दिवस के दिन अक्षय कुमार की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिला है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार ‘मिशन मंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 29।16 करोड़ की कमाई की है, जिसे एक बंपर शुरुआत कहा जा सकता है।

फिल्म में अक्षय कुमार इसरो के साइंटिस्ट और मिशन डायरेक्टर ‘राकेश धवन’, विद्या बालन इसरो की ही साइंटिस्ट और प्रॉजेक्ट डायरेक्टर ‘तारा शिंदे’, सोनाक्षी सिन्हा ‘ऐका गांधी’, तापसी पन्नू ‘कृतिका अग्रवाल’, नित्या मेनन ‘वर्षा पिल्ले’, शरमन जोशी ‘परमेश्वर नायडू’ और अनंत अय्यर ‘एचजी दत्तात्रेय’ की भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट पर आधारित है, जब 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) की कई महिला साइंटिस्टों ने मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था।

सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है Cognizant, जानें क्या है वजह

बिजनेस डेस्क। अमेरिका की IT कंपनी Cognizant लागत में कटौती के लिए अपने यहां से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी ने मई में भी कॉस्ट कटिंग को देखते हुए मध्य स्तर के कई अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

कंपनी अपने खर्च में कटौती के लिए कई और विकल्प के बारे में भी सोच रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के नए सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज Cognizant को लाभ की स्थिति में लाने के लिए पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं जिसका उद्देश्य विकास को आगे बढ़ाने और लागत में कमी लाना है। कंपनी ऐसे कर्मचारियों को बाहर कर सकती है जिनके पास आठ साल से ज्यादा का अनुभव है।

Cognizant वेरियबल पे कंपोनेंट को बढाने पर विचार कर रही थी, जिससे कंपनी को पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत अपनी लागत कम करने में मदद मिलेगी।

Cognizant के एक कर्मचारी ने भी कहा कि कंपनी नौकरी में कटौती की संख्या का आकलन कर रही थी और तिमाही आधार पर कंपनी फायदे के बारे में भी सोच रही थी। कंपनी ने पहले ही गैर-जरूरी यात्रा बंद कर दी है और अपने खर्च को सीमित करने के लिए अन्य कदम भी उठाए हैं। इसके अलावा, Cognizant ने नए कर्मचारियों को ऑफर लेटर देने और ज्वाइनिंग डेट अलॉट करने के बीच समय बढ़ा दिया है।

इस वर्ष की शुरुआत में Cognizant ने अपनी राजस्व वृद्धि के अनुमान में कटौती की थी और कहा था कि पिछले दो तिमाहियों में इसके प्रमुख विकास ने राजस्व वृद्धि को पार कर लिया था।

सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, जानें क्या है आज का भाव

बिजनेस डेस्क। आज शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई। All India Sarafa Association के अनुसार आज गोल्ड 475 रुपये बढ़कर 38,420 रुपये प्रति दस ग्राम, जबकि चांदी की कीमत में 378 रुपये की तेजी रही और यह 44,688 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।

घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,513 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17।26 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

गुरुवार को ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सराफा बाजार बंद रहा। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 99।9 फीसद और 99।5 फीसद वाला सोना 475 रुपये बढ़कर क्रमश: 38,420 रुपये और 38,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गिन्नी सोने की कीमत 28,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर रही।

उधर चांदी की बात करें तो, चांदी तैयार 378 रुपये बढ़कर 44,688 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 594 रुपये बढ़कर 43,824 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी के सिक्कों की मांग अच्छी रही और खरीद के लिए इसकी लिवाली कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 90,000 रुपये और 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा रही