29 C
Mumbai
Monday, September 7, 2026
Home Blog Page 30

UP: माफ़िया विजय मिश्रा पर योगी सरकार का हंटर, 113 करोड़ की संपत्ति अटैच

ब्यूरो | navpravah.com

भदोही (उप्र) | यूपी की योगी सरकार संगठित अपराध पर लगाम लगाने हेतु लगातार माफियाओं पर हंटर चला रही है। प्रशासन ने भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की पत्नी, बेटा व बेटी एवं दामाद के नाम दर्ज यूपी के प्रयागराज व नई दिल्ली में मौजूद करीब 01 अरब, 13 करोड़ 05 लाख कीमत की 03 प्रॉपर्टी को ज़ब्त किया है।

ये कार्रवाई धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट भदोही द्वारा बीते 15 मार्च को पारित आदेश के क्रम में की गई है। इसके पूर्व भी माफिया विजय मिश्रा व उसके करीबियों की कई बार में करीब 85 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

नई दिल्ली व प्रयागराज के वीआईपी इलाके में थीं आधुनिक सुविधाओं से लैश इमारतें-

एसपी भदोही डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन ने जानकारी देते हुए बताया कि मु0अ0सं0-109/2022 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम थाना गोपीगंज जनपद भदोही से सम्बंधित चिन्हित सफेदपोश माफिया/गैंग लीडर अभियुक्त विजय कुमार मिश्र द्वारा अपने व गैंग के सदस्यों के प्रभाव से आपराधिक कृत्यों द्वारा अर्जित धन से अपने परिजनों के नाम खरीदी गई संपत्तियों को कुर्क किया गया है।

विजय मिश्र की पत्नी रामलली मिश्रा व पुत्री सीमा मिश्रा व दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम से नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित कोपिया बिल्डिंग के आधुनिक सुविधाओं व साज-सज्जा से युक्त द्वितीय तल जिसकी अनुमानित कीमत 70 करोड़ रुपए तथा विजय मिश्रा के सगे पुत्र गैंगस्टर विष्णु के नाम क्रय नई दिल्ली के आनंद लोक के प्रथम तल आधुनिक सुविधाओं से लैश भवन जिसकी अनुमानित कीमत 08 करोड़ रुपए को मुनादी कराकर नोटिस चस्पा करते हुए राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया है।

वहीं अपने दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम यूपी के प्रयागराज स्थित बाघम्बरी गृह संस्थान योजना भवन संख्या-48 में आधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 35 करोड़ 05 लाख कीमत की तीन मंजिला भवन को बनाकर साकेत हॉस्पिटल के नाम से संचालित कराया जा रहा था, ताकि अपने अवैध धन को वैध रूप दिया जा सके। उक्त संपत्ति को भी भदोही के प्रशासन द्वारा सीज किया गया है। उक्त तीनों सम्पत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 01 अरब 13 करोड़ 05 लाख रुपये है।

दर्ज हैं 83 मुकदमें, रेप मामले में हाल में हुई थी सजा, उसकी व करीबियों की 02 अरब की संपत्ति हो चुकी है जब्त-

अवगत हो कि विजय मिश्रा की सपा की शासन काल मे तूती बोलती थी। करीब 20-25 वर्ष उसका यूपी के भदोही जनपद पर एक छत्र राज्य चला। उस दौर में आसपास के जिलों में भी उसका काफी प्रभाव कायम रहा था। भदोही के डीघ ब्लॉक से पहले प्रमुख फिर ज्ञानपुर सीट से सपा व निषाद पार्टी से चार बार लगातार विधायक रहा। एक बार भदोही से जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुना गया था। साथ ही उसकी पत्नी रामलली मिश्रा भी जिला पंचायत अध्यक्ष व मिर्जापुर-सोनभद्र से पूर्व में एमएलसी रह चुकी हैं। लेकिन योगी सरकार आने के बाद से विजय मिश्रा के सितारे गर्दिश में हैं। अब उसका नाम लेने से भी करीबी घबराते हैं।

चिन्हित माफिया के तौर पर गैंग लीडर विजय मिश्रा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वह पिछले 03 साल से आगरा की केंद्रीय जेल में बंद है। हाल ही में वाराणसी की सिंगर से रेप व आर्म्स एक्ट के अलग-अलग मामले में सजा भी सुनाई गई थी। उसका इकलौता बेटा विष्णु मिश्रा भी कई गम्भीर मामलों में जेल में निरुद्ध है। विजय मिश्रा पर हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गम्भीर अपराधों के कुल 83 अभियोग पंजीकृत हैं। धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन ने जहां अब 01 अरब 13 करोड़ 05 लाख कीमत की सम्पत्ति जब्त की है, वहीं इससे पूर्व भी विजय मिश्रा व उसके करीबियों की करीब 85 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।

MI Vs SRH: लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, पंड्या के सिर फूटा हार का ठीकरा

संवाददाता। navpravah.com

नई दिल्ली| आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई लगातार दो मैचों में मिली शिकस्त के बाद नौवें पायदान पर पहुंच गई है। 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकट गंवाकर 277 रन का टोटल बनाया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में उन्होंने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया।2013 में बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में पांच विकेच गंवाकर 263 रन बनाए थे। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए, जो कि इस लीग में एक पारी में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बेंगलुरु के नाम है। उन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ कुल 21 छक्के लगाए थे।

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर

314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्झोऊ, 2023

278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019

277/3 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

275/6 – पंजाब बनाम आंध्र प्रदेश, रांची, 2023

आईपीएल में SRH के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

116* – हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्कराम बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

93* – एमसी हेनरिक्स और युवराज सिंह बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2017

80 – कैमरून व्हाइट और तिसारा परेरा बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2013

79 – केन विलियमसन और यूसुफ पठान बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2018

77 – अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई, 2020

टी20 में एक टीम पारी में सर्वाधिक 45 से अधिक साझेदारियां

4 – केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, आईपीएल 2008

4 – डीसी बनाम आरआर, दिल्ली, आईपीएल 2015

4 – पीबीकेएस बनाम एमआई, आईपीएल 2017

4 – एमआई केप टाउन बनाम कैपिटल्स, सेंचुरियन, एसए20 2024

4 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, आईपीएल 2024

अंत में क्या रहा परिणाम

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की, मगर टीम लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंद पर सर्वाधिक 64 रन बनाए जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल हैं, वहीं टिम डेविड ने 22 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाए। हैदराबाद के लिए उनादकट और कप्तान पैट कमिंस ने भी शानदार गेंदबाजी की।

भारत की ‘लताड़’ बेअसर, केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस पर अमेरिका की टिप्पणी

संवाददाता | navpravah.com

नई दिल्ली | भारत की कड़ी आपत्ति के बाद भी अमेरिका ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामले को लेकर टिप्पणी की है। पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को और अब अमेरिका ने कांग्रेस पार्टी के फ्रीज बैंक अकाउंट को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि अमेरिका हर मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा, ‘वह किसी निजी राजनयिक बातचीत के बारे में बात नहीं कर रहे हैं लेकिन निश्चित रूप से वह निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने एजेंसी से बातचीत में कहा कि किसी को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

पहले केजरीवाल को लेकर भी दिया था बयान

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले भी केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली में अमेरिकी मिशन की कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था और टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया था।

भारत की कानूनी प्रक्रियाओं पर आरोप लगाना गलत-

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणाम के लिए प्रतिबद्ध है। उस पर आरोप लगाना अनुचित है।”

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति ‘घोटाले’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

जम्मू कश्मीर से हट सकता है AFSPA, जानें क्या है यह कानून और क्या है लागू होने का कारण?

संवाददाता| navpravah.com

नई दिल्ली| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बल अधिनियम को हटाने पर विचार करेगी। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार वहां से सैनिकों को वापस बुलाने और कानून व्यवस्था को अकेले जम्मू-कश्मीर पुलिस पर छोड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता था लेकिन अब वे विभिन्न ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं।

विभिन्न संगठनों व लोगों ने की है अफस्पा हटाने की मांग

गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न संगठनों व लोगों ने अफस्पा हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, कश्मीर में लोकतंत्र को स्थापित करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वादा है और इसे पूरा किया जाएगा। यह लोकतंत्र केवल तीन परिवारों तक सीमित नहीं रहेगा, यह लोगों का लोकतंत्र होगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर में सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

क्या है अफस्पा?

अफस्पा के तहत अशांत क्षेत्रों में काम कर रहे सशस्त्र बलों के जवानों को अधिकार देता है कि यदि सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए उन्हें जरूरत पड़े तो वे तालाशी, गिरफ्तारी और गोली चला सकतें हैं। सशस्त्र बलों के संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए इस अधिनियम के अंतर्गत किसी क्षेत्र या जिले को अशांत घोषित किया जाता है।

जेके मीडिया ग्रुप को दिए गए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि भाजपा और पूरी सांसद का मानना है कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने आगे कहा, “मुस्लिम भाई भी भारतीय हैं और पीओके में रहने वाले हिंदू भाई भी भारतीय हैं और पाकिस्तान ने जो जमीन अवैध रूप से कब्जा कर ली है वह भी भारत की है। इसे वापस पाना हर भारतीय, हर कश्मीरी का लक्ष्य है। आज पाकिस्तान भूख और गरीबी की मार से घिरा हुआ है और वहां के लोग भी कश्मीर को स्वर्ग के रूप में देखते हैं। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि अगर कोई कश्मीर को बचा सकता है, तो वह प्रधान मंत्री मोदी हैं।”

…तो कांग्रेस जॉइन कर लेंगे वरुण गाँधी ?

संवाददाता | navpravah.com

नई दिल्ली | यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी का टिकट कट गया है। बीजेपी ने इसी रविवार को जारी किए अपने पांचवें लिस्ट में पीलीभीत से वरुण का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को दे दिया है। हालांकि उनकी माँ मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर टिकट दिया गया है। टिकट ना मिलने के बाद से वरुण गांधी के बीजेपी छोड़ने की अटकलें हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने वरुण गांधी के कांग्रेस जॉइन करने के अटकलों पर बल दिया है।

पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट से लोकसभा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए वरुण गांधी को कांग्रेस पार्टी के साथ आने का ऑफर दिया है। अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वरुण गांधी को इस वजह से टिकट नहीं दिया है क्योंकि वह गांधी परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। अगर वे कांग्रेस में आते हैं तो हमें बहुत खुशी होगी। वरुण गांधी एक कद्दावर और काफी काबिल नेता हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि अब वरुण गांधी कांग्रेस में आ जाएं।

वरुण का अगला कदम क्या ?

पीलीभीत से टिकट कटने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी का अगला कदम क्या होगा ? क्या वह कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो वरुण अब पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने करीबियों से कहा है कि उनके साथ छल हुआ है और अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पाँचवी सूची, वरुण गाँधी का कटा पत्ता

संवाददाता | navpravah.com

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया गया है। वरूण गांधी का टिकट कट गया है। मेनका गांधी का नाम लिस्ट में है, सुल्तानपुर से वो दावेदारी करेंगी।

इस लिस्ट में यूपी की बाकी बची सीटों पर और बिहार की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। इसमें गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह को टिकट ना देकर अतुल गर्ग को मौका दिया गया है।

सुल्तानपुर से वर्तमान सांसद मेनका गांधी को ही फिर से टिकट दिया गया है। मेरठ लोकसभा सीट से चर्चित धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया गया है। वर्तमान में यहां से राजेंद्र अग्रवाल सांसद हैं। अलीगढ़ लोकसभा सीट से सतीश गौतम को टिकट दिया गया है।

इससे पहले बीजेपी ने 22 मार्च को जारी चौथी लिस्ट में तमिलनाडु और पुडुचेरी के 15 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। बीजेपी ने सबसे पहले 8 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी

…तो अब जेल से चलेगी दिल्ली सरकार !

संवाददाता | navpravah.com

नई दिल्ली | दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ‘जेल से चलेगी सरकार’ मोड शुरू हो चुका है। अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में रहते हुए अपना पहला आदेश जारी किया है, जो जल मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को ऑर्डर का नोटिस भेजा गया है।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि गिरफ्तारी के बावजूद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हालांकि कोई भी कानून उस पर रोक नहीं लगाता, जेल नियम इसे बहुत कठिन बना देंगे। दिल्ली की तिहाड़ जेल के एक पूर्व लॉ ऑफिसर सुनील गुप्‍ता का कहना है कि एक कैदी से हफ्ते में सिर्फ दो मुलाकातें हो सकती हैं।

सुनील गुप्‍ता ने बताया, “प्रशासक के पास किसी भी इमारत को जेल घोषित करने का अधिकार है. कई बार अदालत परिसरों को अस्थायी जेलों के रूप में नामित किया गया जा चुका है। अगर ऐसा होता है, तो केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने में मदद मिल सकती है। लेकिन उपराज्‍यपाल और आप सरकार के बीच टकराव के इतिहास को देखते हुए, एलजी ऑफिस से ऐसा आदेश असंभव लगता है।

वहीं बीजेपी का कहना है कि अब केजरीवाल मुख्यमंत्री रहने के योग्य नहीं हैं। वो जेल से सरकार नहीं चला सकते।

कांग्रेस की चौथी सूची जारी, जानिए पीएम के खिलाफ कौन है उम्मीदवार

संवाददाता। navpravah.com

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की चौथी सूची में 46 प्रत्याशियों को टिकट दिए गए हैं। कांग्रेस की सूची के अनुसार- पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय चुनाव मैदान में उतरेंगे. मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद को, अमरोहा लोकसभा सीट से दानिश अली को और उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से वीरेंद्र रावत को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने गुरुवार (21 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 56 उम्मीदवारों के नाम हैं। 57 सीटों की इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है।

तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 138 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। लिस्ट में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र के नांदेड से वसंत राव चव्हाण के नाम का ऐलान किया गया है।

वरुण गांधी की उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस, गठबंधन को लेकर बोले अखिलेश

ब्यूरो। navpravah.com

नई दिल्ली। पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। अभी वरुण गांधी यहां से भाजपा सांसद हैं। बीते कुछ सालों से वह अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर दिखे थे। चर्चा है कि भाजपा इस बार टिकट काट सकती है। इसी बीच सपा के पीलीभीत उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार ने वरुण गांधी के लिए अपनी सीट छोड़ने तक की बात कह दी है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इसी वजह से अखिलेश यादव वरुण को टिकट दे सकते हैं।

एक निजी टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने वरुण गांधी को लेकर कहा, ”अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। मुझे कोई जानकारी नहीं है। वरुण के लिए दरवाजे नहीं, लेकिन सॉफ्ट कॉर्नर रहेगा। कोई अच्छा प्रत्याशी मिल जाएगा। बीजेपी वाले हमारे प्रत्याशी पर डाका डाल रहे हैं। यदि कोई उनका प्रत्याशी अच्छा आ रहा होगा, तो हम लोग विचार करेंगे। इस बार हमारा नारा अबकी बार बीजेपी हार, अबकी बार 400 हार है।”

उन्होंने आगे साक्षात्कार में गठबंधन पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष का जल्द ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम आएगा और सपा का भी विजन डॉक्यूमेंट आएगा। इसमें बताया जाएगा किसानों को क्या राहत दी जाएगी। क्या किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सकता? हमारे विजन डॉक्युमेंट में होगा कि उत्तर प्रदेश समेत देश के किसानों का कर्ज माफ हो, यह हमारे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में शामिल होगा। क्या मायावती के लिए अब भी दरवाजे खुले हुए हैं? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब चुनाव की तारीख आ गई है। अब क्या बहस करें गठबंधन पर। होली का त्योहार नहीं होता तो नॉमिनेशन हो गए होते। अब बहुत देर हो गई है।

संवाददाता| navpravah.com

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में गुरुवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में डर का माहौल था और अब सूत्रों की माने तो ED पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी पूछताछ कर सकती हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में आप विधायक और रियल एस्टेट एजेंट कुलवंत सिंह के आवास और कार्यालय पर छापा मारा था और पंजाब के तीन अधिकारियों से भी पूछताछ की थी और अब पंजाब सरकार के मुखिया से भी पूछताछ और जांच करने के लिए समान जारी कर सकती हैं।

शुक्रवार को पंजाब भाजपा के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मांग की कि ईडी चुनाव आयोग के साथ मिलकर आप सरकार की उत्पाद शुल्क नीति की जांच करे। पिछले दिनों

पंजाब के जिन तीन अधिकारियों से ईडी ने राज्य की उत्पाद शुल्क नीति पर पूछताछ की थी, वे तत्कालीन वित्त आयुक्त (आबकारी) केएपी सिन्हा, और वरुण रूजम और नरेश दुबे, क्रमशः उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग के आयुक्त और संयुक्त आयुक्त थे। ये तीनों अधिकारी 2022 में राज्य की आबकारी नीति तैयार करने में शामिल थे।

पिछले साल, सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17ए के तहत दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी भी मांगी थी। हालांकि, सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया था। अब इसपर सुनील जाकड ने दवाब बनाना शुरू कर दिया हैं।

अकाली दल की नेत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी आप पर हमला करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि दिल्ली शराब घोटाले में स्वघोषित कट्टर इमानदार अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद, उन सभी को गिरफ्तार करने का समय आ गया है, जिन्होंने उसी घोटाले को अंजाम देकर पंजाब का खजाना लूटा था।