29 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 274

दिवाली से पहले PF खाताधारकों के खाते में मोदी सरकार भेज रही पैसा, अभी चेक करें एकाउंट

बिजनेस डेस्क. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के छह करोड़ से अधिक सदस्यों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि EPFO जल्द अपने 6 करोड़ सदस्यों के खातों में ब्याज को क्रेडिट करेगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इसे अधिसूचित कर दिया है। अब जल्द ही यह पैसा दिवाली से पहले ईPF खाताधारकों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने पहले कहा था कि वित्त मंत्री 8.65 फीसदी ब्याज दर के लिए सहमत थी। इससे पहले ये खबरें आ रही थी कि वित्त मंत्रालय ब्याज दर कम करने के लिए कह रहा है। हालांकि, अब 8.65 फीसदी की दर से ईPF अंशधारकों को ब्याज मिलेगा। गंगवार ने कहा कि अब जल्द ही ये ब्याज खाताधारकों को मिलेगा।

भविष्य निधि (PF) खाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा जमा करने के लिए श्रम मंत्रालय की अधिसूचना की जरूरत होती है। भविष्य निधि निकासी दावों के तहत EPFO 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान कर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2017-18 के लिए ईPF जमा पर 8.55 प्रतिशत की ब्याज दर से ब्याज दिया गया था।

ऐसे चेक कर सकते हैं PF का बैलेंस

1 EPFO की वेबसाइट पर लॉग इन करें। epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें
2 ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे।
3 यहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।
4 सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।
5 यहां ई-पासबुक पर अपना ईPF बैलेंस मिल जाएगा।

– अपना उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) खोलें और EPFO पर क्लिक करें।

– आपको एक अन्य पेज पर इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस (employee-centric services) पर क्लिक करना होगा।

– यहां व्यू पासबुक पर क्लिक करें। अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भरें। ओटीपी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद आप अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं।

– पैन-आधार कार्ड से नियमों में हो गया है अहम बदलाव, अब यहां भी देना होगा Aadhar Card

तिहाड़ जेल में बंद चिंदबरम से मिलने पहुंचे सोनिया-मनमोहन, आज दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई

New Delhi. INX Media भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व वित्त पी. चिंदबरम की जमानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। आज सुबह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कार्ति चिदंबरम उनसे मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे। इससे पहले 19 सितंबर को विशेष अदालत ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत दूसरी बार 14 दिन के लिए बढ़ाई थी। वे 3 अक्टूबर तक तिहाड़ में रहेंगे।

पिता से मिलने के बाद कार्ति चिदबंरम ने कहा, मेरे पिता और मेरा परिवार इस समर्थन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस राजनीतिक लड़ाई में यह हमारे लिए बड़ी ताकत है।

पिछली सुनवाई में CBI ने पहले चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध किया था। जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया था कि अब तक हुई जांच में पता चला है कि वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध रकम की मांग की थी। फेमा के तहत की गई अनियमितताओं को दबाने के लिए इस रकम की मांग की गई थी। INX Media केस में आरोपी पीटर और इंद्राणी मुखर्जी ने इस रकम का भुगतान किया था। चिदंबरम और उनके बेटे कीर्ति को ये रकम भारत और विदेश में चुकाई गई थी।

चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए रिश्वत लेकर INX Media को 2007 में 305 करोड़ रु. लेने के लिए विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से मंजूरी दिलाई थी। ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। चिदंबरम इस मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

विशेष अदालत ने चिदंबरम को 5 सितंबर को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने पर CBI ने उन्हें 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें हिरासत में लेकर 14 दिन तक पूछताछ की थी।

जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी Swami Chinmayananda की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

लखऩऊ। लॉ छात्रा से यौन शोषण के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री Swami Chinmayananda की तबीयत फिर बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें सोमवार को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMC) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चिन्मयानंद की हालत बेहद गंभीर है, जिसके बाद उन्हें जेल से लखनऊ केजीएमसी रेफर किया गया है।

दरअसल, चिन्मयानंद को क्रोनिक डायरिया है। गिरफ्तारी से पहले भी चिन्मयानंद की तबीयत खराब हो गई थी। बाद में उन्हें शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिन्मयानंद (73) का उनके मुमुक्षु आश्रम में डॉक्टरों की एक टीम इलाज कर रही थी, जहां वे 13 सितंबर से नजरबंद हैं। चिन्मयानंद को बीते बुधवार को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि अटल सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रहे Swami Chinmayananda शाहजहांपुर जिला कारागार में बंद हैं। ने लॉ कॉलेज की छात्रा द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के आधार पर चिन्मयानंद लंबे इंतजार के बाद अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। एसआईटी ने स्वामी को शुक्रवार को उनके ही मजबूत किले यानि मुमुक्ष आश्रम से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया था।

Swami Chinmayananda से रंगदारी मामला: गिरफ्तारी से बचने को अग्रिम जमानत के प्रयास में लॉ छात्रा !

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री Swami Chinmayananda पर यौन शोषण के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा अब गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में हैं। Swami Chinmayananda से रंगदारी मांगने के मामले में नामजद यह छात्रा अग्रिम जमानत लेने के प्रयास में प्रयागराज पहुंची हैं। उधर चिन्मयानंद पर यौन शोषण के मामले की जांच कर रही SIT आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी।

Swami Chinmayananda से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पीडि़त छात्रा अपने पिता और भाई के साथ प्रयागराज पहुंची है। छात्रा यहां पर अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल करेगी। यहां पर अग्रिम जमानत न मिलने की स्थिति में इस छात्रा की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

छात्रा शनिवार देर रात ही गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयागराज रवाना हो गई थी। जस्टिस मनोज मिश्र और जस्टिस मंजूरानी चौहान की डिवीजन बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। कोर्ट में पीडि़ता और उसके परिवार वाले भी अपना पक्ष रख सकते हैं। अपनी सुरक्षा और अग्रिम जमानत को लेकर अदालत से अपील कर सकते हैं। एलएलएम की एक छात्रा ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री Swami Chinmayananda पर रेप और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीडि़त छात्रा ने जान का खतरा भी बताया है। इसके साथ ही गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की है।

छात्रा, उसके पिता व भाई के साथ हाईकोर्ट की महिला वकील शुभांगी सिंह और अंशुल भी थे। पांचों लोग एक कार से सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके बारे में SIT को अवगत कराने के साथ ही एंट्री रजिस्टर में भी इसका जिक्र किया है।

लॉ की छात्रा से Swami Chinmayananda के दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को अब तक हुई जांच और कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। इस मामले का स्वत: संज्ञान लेने वाली सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की SIT को 23 सितंबर तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

SIT ने शुक्रवार को चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुबह स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम ने चिन्मयानंद को उसके आश्रम से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट कराकर SIT ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रंगदारी मामले में छात्रा के दोस्त संजय, विक्रम और सचिन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में SIT ने छात्रा को भी दोषी पाया है।

एटा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 की मौत, दर्जनों लोग घायल

एटा. आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री का संचालन लोगों के लिए बेहद घातक हो रहा है। एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। आतिशबाजी में हुए भीषण विस्फोट से दहल उठा। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों में से सात को यहां से रेफर कर दिया गया।

जिस मकान में विस्फोट हुआ वह पूरी तरह जमींदोज हो गया तथा आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। हवा में लहरातीं लाशें घटनास्थल से 50 मीटर दूर तक जा गिरी। 15 मिनट तक रह-रहकर धमाके होते रहे। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

मिरहची कस्बे की रहने वाली मुन्नी देवी के मकान में दीपावली के लिए तैयार की गई आतिशबाजी का जखीरा रखा हुआ था। शनिवार को दोपहर 11.45 बजे भीषण विस्फोट हुआ और मकान जमींदोज हो गया। इसी मकान में रखे हुए आतिशबाजी के बोरों में रह-रहकर धमाके होने लगे। दूर तक इन धमाकों की आवाज सुनी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि धमाकों के साथ ही मकान के अंदर और बाहर मौजूद लोगों के शव हवा में उछलकर दूर जा गिरे। किसी का पैर कटा पड़ा था तो किसी का हाथ और धड़। इस हादसे में पटाखा लाइसेंस धारक 50 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी लालाराम तथा 8 वर्षीय अंजली व उसकी बड़ी बहन 12 वर्षीय राधा पुत्री छोटेलाल, चंद्रपाल की 16 वर्षीय पुत्री शीतल तथा अनीस की 6 वर्षीय बेटी खुशी, अशोक की 14 वर्षीय बेटी रजनी की मौत हो गई।

मृतकों में से एक का शव क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया, इनमें से सात की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई रेफर किया गया हैं। पुलिस द्वारा मकान का मलबा हटवाया गया, जिसमें से हादसे में मारे गए लोगों के अंग मिले। कई घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलता रहा। इधर हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में मंडलायुक्त अजयदीप सिंह और डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी ने छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि छह लोग गंभीर बताए हैं।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

DM सुखलाल भारती ने कहा आतिशबाजी विस्फोट की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी, एसडीएम सदर नंदलाल मामले की जांच करेंगे। जांच में यह भी शामिल किया जाएगा कि आखिर घनी आबादी में पटाखे कैसे बनाए जा रहे थे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

जब कैटरीना कैफ ने गुलशन ग्रोवर को दिया किसिंग सीन, PHOTO VIRAL

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड के ‘बैडमैन’ यानी Gulshan Grover आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के इस शानदार अभिनेता के बारे में तो आप कई बातें जानते ही होंगे लेकिन आज हम आपको जो किस्सा बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Gulshan Grover ने साल 2003 में आई फिल्म ‘बूम’ (Boom) में पहली बार अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ काम किया था। ये किस्सा इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है। कटरीना के साथ गुलशन को एक किसिंग सीन देना था, इस सीन के लिए वो इतने नर्वस थे कि कई टेक के बाद भी ये क्लियर नहीं हो पा रहा था।

साल 2003 में आई Gulshan Grover, कटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘बूम’ बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन इसमें कटरीना के बोल्ड सीन की काफी चर्चा हुई थी। बोल्ड सीन के अलावा Gulshan Grover के साथ कटरीना के किसिंग सीन को कोई कैसे भूल सकता है। ये सीन गुलशन के लिए कतई आसान नहीं था। इस बात का खुलासा खुद Gulshan Grover ने एक इंटरव्यू में किया था।

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘बूम’ में कटरीना के साथ किसिंग सीन उनके करियर का सबसे मुश्किल सीन था। इसके लिए उन्होंने कमरे में प्रैक्टिस भी की थी। इसी दौरान वहां अमिताभ बच्चन पहुंच गए थे। Gulshan Grover को प्रैक्टिस करते देख बिग बी वहां से चले गए। गुलशन ने बताया कि अमिताभ बच्चन के जाने के बाद स्ट्रेस और बढ़ गया था।

नर्वस थे Gulshan Grover

गुलशन ने बताया, ‘मैं फ़िल्म में सीन परफेक्ट चाहता था, जिसके लिए मैंने और कटरीना ने कई बार इसकी प्रैक्टिस की। हालांकि सीन परफेक्ट रहे थे। मुझे याद है जब ये सीन इंटरनेट पर रिलीज़ हुए थे, उस वक़्त इन्हें 30 से 40 मिलियन व्यू मिले थे। वहीं आज भी फिल्म ‘बूम’ कटरीना और Gulshan Grover के बोल्ड सीन्स को लेकर याद की जाती है।

Pakistan: 12 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न करने वाला मौलवी गिरफ्तार !

वर्ल्ड डेस्क. Pakistan के पंजाब प्रांत में मदरसे के एक छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मौलवी (Maulvi) को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक 12 साल के बच्चे के पिता की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की चिकित्सीय जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद मौलवी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक राय मजहर इकबाल ने कहा, “मामले की उचित जांच के लिए डीएनए परीक्षण और अन्य कानूनी औपचारिकताओं सहित हर संभव कदम उठाए जाएंगे।”

खबर में कहा गया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मौलवी ने किसी और बच्चे का भी उत्पीड़न तो नहीं किया है। इस बीच पाकिस्तान के एक एनजीओ की रिपोर्ट में सामने आई है कि देश में इस साल के शुरुआती छह महीनों में 1,300 से अधिक बच्चों ने किसी न किसी तरह का यौन उत्पीड़न झेला है।

बढ़ रहा है यौन हिंसा

इस रिपोर्ट में जनवरी से जून के बीच बच्चों के खिलाफ हुई यौन हिंसा की घटनाओं पर गौर किया गया और निष्कर्ष निकाला गया कि इस अवधि के दौरान चौंकाने वाले 1,304 मामले सामने आए हैं।

हमें शिवसेना को डिप्टी सीएम का पद देने में कोई दिक्कत नहीं: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर अभी बात चल रही है। एक से दो दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

फडणवीस ने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें शिवसेना को उपमुख्यमंत्री का पद देने में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का पद वे किसी और को नहीं देने वाले।

शरद पवार के युग का अंत हुआ

सीएम फडणवीस ने कहा कि एनसीपी चीफ शरद पवार की राजनीति का युग खत्म हो चुका है। उन्होंने पार्टियां तोड़ीं और मरोड़ीं। कालचक्र का खेल देखिए, अब उनके साथ वैसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी ने एक विश्वास खड़ा किया। सीएम ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को नकार दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि 288 सीटों में से भाजपा 162 और शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनाव जीतना अहम है। इसलिए लोगों को लगता है कि जिस तरह से राहुल गांधी पार्टी चलाते हैं या कांग्रेस की जो हालत है, ऐसे में अगले 20-25 साल तक इन पार्टियों का कोई चांस नहीं है। ऐसे में अगर राजनीति करनी है तो भाजपा और मोदी के साथ करनी चाहिए।

पुलवामा जैसी घटना ही महाराष्ट्र में लोगों का मूड बदल सकती है: शरद पवार

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोगों में भाजपा नेतृत्व को लेकर बहुत असंतोष है। केवल पुलवामा जैसी घटना ही लोगों का मूड बदल सकती है। पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद प्रेस वार्ता में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव 2019 के पहले लोगों में नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति गुस्सा था। मगर पुलवामा हमले ने पूरी स्थिति को बदलकर रख दिया। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले मैं प्रदेश सरकार के खिलाफ बीते कुछ महीनों से लोगों में गुस्सा देख रहा हूं।

धर्मनिरपेक्ष ताकतों को साथ लाने की कोशिश

पवार के मुताबिक हम धर्मनिरपेक्ष ताकतों को (चुनाव के लिए) साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस और राकांपा एक साथ आए हैं। हम बहुजन विकास आघाड़ी, समाजवादी पार्टी और अन्य छोटे दलों को अपने साथ लेने की कोशिश कर रहे हैं। राकांपा, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ हाथ मिलाने को तैयार थी, लेकिन कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं हुई।

पवार ने कहा, कुछ नेताओं का कहना है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा या शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। लेकिन 52 साल के अपने राजनीतिक करियर में मैं लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहा। फिर भी बारामती (पवार का पूर्व निर्वाचन क्षेत्र) के विकास में बाधा नहीं आई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का अस्तित्व जाना। मैंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन इस तरह का (एजेंसियों का) दुरुपयोग पहले नहीं देखा गया।

पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक हुई थी

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर फिदायीन हमला किया गया था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद सरकार ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने का कदम उठाया था। ऐसा माना गया कि इससे मोदी सरकार की लोकप्रियता में इजाफा हुआ।

पैसों की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को अब लगा करोड़ों का चूना

वर्ल्ड डेस्क. Pakistan के आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं हैं, वहां पेट्रोल 100 रुपये प्रतिलीटर के पार पहुंच गया है और दूध 140 रुपये प्रतिलीटर। वहीं, रोटी के बढ़े हुए दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार को हस्‍तक्षेप करना पड़ा। ऐसे में Pakistan इंटरनेशनल एयरलाइंस(पीआइए) की 46 फ्लाइट अगर खाली ही रवाना कर दी गई हों, तो इसे पागलपन ही कहा जाएगा।

Pakistan की मीडिया के मुताबिक, पीआइए ने 46 फ्लाइट खाली ही रवाना कर दीं। Pakistan के खजाने को इससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। अब मामले की जांच कराई जा रही है।

हज जाने वाली 36 फ्लाइट भी खाली

ऑडिट रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इस्लामी मुल्क की 36 ऐसी फ्लाइट खाली गईं, जिनमें हज यात्रियों को जाना था। इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि पीआइए को को पवित्र मक्का-मदीना जाने के लिए भी हज यात्री ही नहीं मिले। लेकिन इसके बावजूद विमान को खाली ही रवाना कर दिया गया। बता दें कि Pakistan की सरकार एयरलाइंस में हो रही इस धांधली पर जियो न्यूज ने रिपोर्ट प्रसारित की है। इसमें ऑडिट रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। हालांकि, ये यह मामले सिर्फ एक साल (2016 से 2017) के हैं। इसके बाद के मामलों की जांच जारी है।

18 करोड़ रुपए का घाटा

Pakistan इंटरनेशनल एयरलाइंस का संचालन सरकारी खजाने से होता है। ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 46 इंटरनेशनल फ्लाइट ऐसी थीं, जिनमें सिर्फ क्रू मेंबर ही थे, कोई यात्री इनमें नहीं था। खाली उड़ानों की वजह से पीआइए को 18 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। बता दें कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर गए थे। देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, वे निजी विमान की जगह कतर एयरवेज की फ्लाइट से आम लोगों के साथ बैठकर गए थे।