27 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 273

इंडिया में जन्मे इस न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने रचाई शादी, देखें Wedding Album

Sports Desk। भारत के पंजाब प्रांत के लुधियाना में जन्मे न्यूजीलैंड टीम के स्पिनर Ish Sodhi शादी के बंधन में बंध गए हैं। Ish Sodhi ने पंजाबी रीति-रिवाज से अपनी शादी रचाई है।

Ish Sodhi ने ऑकलैंड के तकनिनी के सुप्रीम सिख सोसाइटी गुरुद्वारा में एक निजी समारोह में अपनी मंगेतर Angelina Van Roosemalen से शादी की है।

न्यूजीलैंड मीडिया के मुताबिक, Ish Sodhi और एंजेलिना की शादी में करीब 100 करीबी लोगों ने शिरकत की। इसमें दोनों परिवारों के लोग, कुछ रिश्तेदार और कुछ अतिथि शामिल थे।

बता दें कि Ish Sodhi का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है, जिनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ है। चार साल की उम्र में Ish Sodhi अपने माता-पिता के साथ न्यूजीलैंड चले गए।

Aamir Khan की बेटी Ira Khan की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर VIRAL

मनोरंजन डेस्क। Bollywood परफेक्टनिस्ट एक्टर Aamir Khan की बेटी Ira Khan फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। हालांकि Ira Khan ने एक्टिंग की जगह डायरेक्शन को चुना है। इरा इन दिनों एक सीरियल का डायरेक्शन कर रही हैं। इसके अलावा वो मॉडलिंग भी करती हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।


Ira Khan ने एक फोटोशूट करवाया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में इरा काफी ज्यादा बोल्ड नजर आ रही है। इस फोटो में इरा बॉलीवुड की हीरोइनों को भी मात दे रही हैं।

फोटो में इरा डार्क मेकअप के साथ रेड ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। Ira Khan ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सैटरडे नाइट वाइब’। इरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। वो फिल्म मेकिंग में अपना करियर बना रही हैं। इससे पहले इरा ने अपने नाटक की निर्माता सारिका के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।

Ira Khan ने इस पोस्ट में लिखा- ‘मैं नहीं चाहती कि ये बारिश कभी खत्म हो। हम जब भी रिहर्सल करते हैं तो बारिश होने लगती है लेकिन मेरी निर्माता मुझे कभी भी रेन वॉक नहीं करने देती हैं। इस बार मैंने उन्हें अपने साथ आने के लिए राजी कर लिया है।’ इस तरह इरा ने अपने निर्माता की भी बात नहीं मानीं और अपने साथ मस्ती करने के लिए मना ही लिया।

VIDEO: रोते हुए बोलीं Rakhi Sawant- आप जो बोलोगे मैं करूंगी….पर हमें इग्नोर मत करो यार !

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड की ड्रामेबाज आइटम गर्ल व अभिनेत्री Rakhi Sawant का ड्रामा इन दिनों रुकने का नाम नहीं ले रहा। Rakhi Sawant ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रोने-धोने का वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने पति पर अनदेखी करने का आरोप लगा रही हैं।

रोते हुए वीडियो में Rakhi Sawant कह रहीं हैं, “आप जो बोलोगे मैं करूंगी, जो बोलोगे सुनूंगी, लेकिन हमें इग्नोर मत करो यार, मत करो। मैं नहीं सकती हूं। आपको मेरे ऊपर जरा सा भी तरस नहीं आता है ना? मैं बहुत प्यार करती हूं आपको।”

यही नहीं इसके बाद Rakhi Sawant ने एक दूसरा वीडियो शेयर किया। इसमें वो एक ऑडियो पर लिप्सिंग कर रही हैं। इसमें कहा जा रहा है, “एक औरत दुनिया का बड़ा से बड़ा दुख झेल सकती है। लेकिन पता है कब? जब उसका पति उसके साथ है।”

इतना ही नहीं Rakhi Sawant ने इसी सीरीज में शेयर किए गए वीडियो में बेहद मशहूर गाने ‘जिंदगी इंतिहान लेती है’ पर अभिनय करते दिखाई दे रही हैं।

इसके बाद फिर से उन्होंने मशहूर गाने ‘हम दोनों दो प्रेमी’ की अंतरा ‘ऐसा ना हो कभी छोड़ दे तू मेरा साथ।’ पर अभिनय करती नजर आ रही हैं।

इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया। इसमें वो काफी अस्त-व्यस्त दिख रही हैं। इसमें भी वो एक डायलॉग पर अभिनय करते नजर आ रही हैं। यह डायलॉग ”किसने कहा मेरी जिंदगी में तकलीफें नहीं हैं। बस मैंने अपनी हालत पर हंसना सीख ली है।’

नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने की बॉस की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई. नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने चाकू मारकर अपने पूर्व बॉस की हत्या कर दी। सैलरी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी युवक को एक महीने पहले ही कोचिंग संस्थान के मालिक ने नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस ने आरोपी युवक गणेश को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में ‘मयंक ट्यूटोरियल्स’ नाम से कोचिंग है। रविवार को पूर्व कर्मचारी गणेश पंत नगर स्थित कोचिंग की ब्रांच पहुंचा। वहां पर कोचिंग मालिक मयंक से गणेश की बहस हो गई। मामला इस कदर बढ़ा कि गणेश ने मंयक पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें मयंक बुरी तरह से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के समय कोचिंग के छात्र भी मौजूद थे।

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर एस.भालेराव ने बताया कि आरोपी ने जब मयंक पर हमला किया तो कोचिंग की एक छात्रा ने गणेश को रोकने का प्रयास किया। इसमें वह घायल हो गई। उसका एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि गणेश को एक महीने की सैलरी नहीं दी थी, जिससे कोचिंग मालिक से नाराज चल रहा था। मयंक ट्यूटोरियल्स मुंबई की नामचीन कोचिंग संस्था है और इसका हेड ऑफिस घाटकोपर इलाके में है।

प्रकाश आंबेडकर ने ओवैसी की पार्टी से नाता तोड़ा, बताई कांग्रेस से गठबंधन न हो पाने की वजह

Mumbai. वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने सोमवार को खुलासा किया कि आखिर क्यों उनकी पार्टी का कांग्रेस संग गठबंधन नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से कांग्रेस को 144 सीटें ऑफर की गई थी लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसलिए उन्होंने कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है।

प्रकाश आंबेडकर ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी की खासियत है वे हिन्दुस्तानियों से बात नहीं करते जबकि दुनिया से बात करते हैं। बैंक डूब रहे हैं, कारखाने बंद हो रहे हैं, अर्थव्यवस्था खराब हो रहे है, लेकिन इन्हे राम मंदिर और 370 दिख रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान मिलकर मैदान में उतरने प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ‘वंचित बहुजन अगाड़ी’ और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ के बीच गठबंधन टूट गया है।

इसपर प्रकाश आंबेडकर ने एआईएमआईएम को गठबंधन तोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जबकि एआईएमआईएम के महाराष्ट्र अध्यक्ष और आघाडी के समर्थन से औरंगाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने वाले इम्तियाज जलील ने कहा है कि गठबंधन आंबेडकर के व्यवहार के वजह से टूटा। इसके लिए पूर्णतः आंबेडकर ही जिम्मेदार हैं।

जेपी नड्डा ने गणपति मंदिर में की पूजा-अर्चना, पदाधिकारियों संग बनाई चुनावी रणनीति

Mumbai. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुणे में भारतीय जनता पार्टी सोमवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने जा रही है। इसी कड़ी में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा पुणे आये हैं। देर शाम उनकी एक सभा पुणे में आयोजित होनी है, इससे पहले वे प्रसिद्द दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंचे और बप्पा से आगामी चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिया।

मंदिर में जेपी नड्डा ने बप्पा का अभिषेक किया। इस दौरान जिले के सभी बड़े भाजपा पदाधिकारी, नगरसेवक यहां उपस्थित थे। सभी ने साथ मिलकर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया’ के नारे लगाए।

पदाधिकारियों संग की बैठक

इस दौरान स्वर्ण मंदिर यूथ बोर्ड, दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट द्वारा जेपी नड्डा का स्वागत और सम्मान भी किया गया। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने पश्चिमी महाराष्ट्र के लोकप्रतिनिधियों व प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में आगामी चुनावों की दृष्टि से जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की भूमिका तथा कार्यकर्ताओं के लक्ष्य संबंधित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

4 कैमरा के साथ Lenovo K10 Plus लांच, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क. स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Lenovo ने सोमवार को नया स्मार्टफोन Lenovo K10 Plus को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये तय की है।

बिक्री के लिए यह स्मार्टफोन आगामी 30 सितंबर 2019 से उपलब्ध होगा। कस्टमर्स इसे Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान खरीद सकते हैं।

Lenovo K10 Plus दो रंगों-ब्लैक और स्प्राइट में उपलब्ध होगा। इस फोन के साथ आपको 10 वॉट चार्जर, यूएसबी केबल, सिम पिन और गाइड बुक मिलेगा।

Lenovo K10 Plus के फीचर्स

– ऑपरेटिंग सिस्टम – Android 9।0
– प्रोसेसर – ऑक्टाकोर प्रोसेसर, क्वालकॉम एसडीएम632, 1।8GHz, Adreno 506
– इसमें 4जीबी रैम है और इंटरनल मेमोरी 64 जीबी है।
– डिस्प्ले – 6।22 इंच HD+ , 2।5D Glass, 87% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो
– इसमें 4050 एमएएच की नॉन-रिमूवल बैटरी लगी है
– 10 वॉट की रैपिड चार्जिंग सिस्टम है जो मोबाइल को जल्दी चार्ज कर देगा
– रीयर कैमरा सेटअप 13MP+5MP+8MP से लैस है
– सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल (MP) है
– इसमें फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद है।

कंपनी का मानना है कि यह स्मार्टफोन यंग कस्टमर्स को खासतौर पर पसंद आएगा। इसका आई कैचिंग ग्रेडिएंट डिजायन बेहद आकर्षक है। इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड है। इसमें बैटरी बैकअप काफी बेहतर है जो पूरा दिन आराम से फोन का साथ देगी।

Air Strike के बाद बालाकोट में फिर एक्टिव हुए आतंकी कैंप: आर्मी चीफ

New Delhi. चेन्नई में Army Chief Bipin Rawat ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और पाकिस्तान से उनके संचालकों के बीच संचार टूट गया है, लेकिन लोगों के बीच लोगों के बीच संचार नहीं टूटा है।


Army Chief Bipin Rawat ने कहा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों के संदर्भ में कहा कि बालाकोट हाल ही में फिर सक्रिय हो गया। आपको दें कि भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट 26 फरवरी को एयरस्ट्राइक कर आतंकी शिविरों को तबाह किया था।

Army Chief ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को हमारे क्षेत्र में घुसाने के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है। हम संघर्ष विराम उल्लंघन से निपटना जानते हैं। हमारे सैनिकों को पता है कि खुद को कैसी स्थिति में रखना और कार्रवाई करनी है। हम सतर्क हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकतम घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया जाए।

मीडिया से बात करते हुए Army Chief जनरल Bipin Rawat ने कहा पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है। इससे पता चलता है कि बालाकोट प्रभावित हुआ था। वह क्षतिग्रस्त और नष्ट हुआ था। इसलिए लोग वहां से चले गए थे और अब वह फिर से सक्रिय हो गया है।

उन्होंने कहा कि करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में है। Army Chief ने कहा भारतीय वायुसेना ने कुछ कदम उठाए हैं और अब वहां उन्हें लोगों का समर्थन हासिल है।

2021 की जनगणना में मोबाइल ऐप का करेंगे इस्तेमाल, डिजिटल डेटा तैयार होगा: अमित शाह

नई दिल्ली. 2021 में होने वाली जनगणना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ी बात कही है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनसंख्या जनगणना एक उबाऊ अभ्यास नहीं है। यह एक अभ्यास है जो लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में मदद करता है। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) सरकार को देश में कई मुद्दों को हल करने में मदद करेगा।

अमित शाह ने कहा कि 2021 में जो जनगणना होगी इसमें हम मोबाइल ऐप का भी प्रयोग करेंगे। जनगणना का डिजिटल डेटा होने से अनेक प्रकार के विश्लेषण के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के सामाजिक प्रवाह, देश के अंतिम व्यक्ति के विकास और देश के भविष्य के काम के आयोजन के लिए जनगणना आधार है। देश के सामाजिक प्रवाह, देश के अंतिम व्यक्ति के विकास और देश के भविष्य के काम के आयोजन के लिए जनगणना आधार है।

गृह मंत्री ने कहा कि सन् 1865 में सबसे पहले जनगणना की गई तब से लेकर आज 16वीं जनगणना होने जा रही है। कई बदलाव और नई पद्धति के बाद आज जनगणना डिजिटल होने जा रही है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारे सोचने की क्षमता में बदलाव होने लगा। देश को समस्याओं से मुक्त किया जाए, ऐसी प्लानिंग की शुरुआत 2014 के बाद हुई। इससे जनगणना रजिस्टर के सही उपयोग की शुरुआत हुई।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजना भी जनगणना से ही जन्म लेती है। कम लिंगानुपात वाले राज्यों में जन जागृति फैलाना, गर्भपात के कानून को कठोर बनाना, जैसे कई प्रयास किये जाते हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजना भी जनगणना से ही जन्म लेती है। कम लिंगानुपात वाले राज्यों में जन जागृति फैलाना, गर्भपात के कानून को कठोर बनाना, जैसे कई प्रयास किये जाते हैं।

आसाराम को HC से तगड़ा झटका, रेप की सजा खत्म किए जाने की मांग खारिज

नई दिल्ली. स्वयंभू आसाराम बापू को जोधपुर उच्च न्यायालय ने सोमवार को तगड़ा झटका दिया है। आसाराम की उस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उसने नाबालिग से रेप के लिए मिली सजा को खत्म करने की मांग की थी।