जॉब डेस्क. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कहा है कि नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 5623 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अक्तूबर में आवेदन मांगे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यह भी बताया है कि पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम अगले माह अक्टूबर में घोषित होगा। इस तरह नई भर्ती का नोटिफिकेशन, 49568 सिपाही भर्ती का रिजल्ट व अगले चरण की प्रक्रिया तीनों चीजें अगले माह अक्टूबर से शुरू होंगे।
बोर्ड ने बताया कि नागरिक पुलिस में सिपाही के 31360 पदों और पीएसी में सिपाही के 18208 पदों समेत कुल 49568 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें 19,38,643 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 व 28 जनवरी 2019 को कराई गई थी। इसका परीक्षा परिणाम घोषित कर अगले चरण की प्रक्रिया अक्तूबर 2019 में शुरू कर दी जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जो इसमें भी सफल होंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
– इस भर्ती की खास बात यह है कि यह सीधी भर्ती है और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
– पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक फाइनल रिजल्ट जून 2019 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
– फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर निकाली जाएगी।
– इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
Job desk. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न तरह के पांच पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां पद से संबधित विभाग में की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तीन अक्टूबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट इंजीनियर (मेकेनिकल), पद : 03 (अनारक्षित :01)
योग्यता : मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो। साथ ही क्वालिटी एश्योरेंस/क्वालिटी कंट्रोल प्रोडक्शन/मैन्युफेक्चरिंग और इंजीनियरिंग इक्यूपमेंट टेस्टिंग में दो साल कार्यानुभव हो।
आयुसीमा : 30 वर्ष।
असिस्टेंट डायेरक्टर (सेफ्टी- मेकेनिकल), पद : 01
योग्यता : मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो। इंडस्ट्रियल सेफ्टी में दो साल कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : 38 वर्ष।
असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, पद : 01
योग्यता : लेबर वेलफेयर/ सोशल वर्क/ पर्सनेल मैनेजमेंट / इंडस्ट्रियल रिलेशंस में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। या
– लॉ की डिग्री प्राप्त की हो।
आयुसीमा : 38 वर्ष।
चयन प्रक्रिया
– शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि इंटरव्यू से पहले रिक्रूटमेंट टेस्ट का आयोजन भी किया जा सकता है।
– इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इसमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 अंक, ओबीसी को 45 अंक, एससी/ एसटी/ दिव्यांगों को 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
आवेदन शुल्क
– 25 रुपये। शुल्क का भुगतान कैश द्वारा एसबीआई की किसी भी शाखा या एसबीआई नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
– इसके अलावा क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ वीजा कार्ड से भी शुल्क अदा कर सकते हैं।
– एससी, एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है।
यहां देखें नोटिफिकेशन
– वेबसाइट (www.upsc.gov.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दिए गए ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन में जाएं।
– अब इसके अंतर्गत दिए गए ‘एडवर्टाइजमेंट’ लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां ‘एडवर्टाइजमेंट नंबर : 11 – 2019 ’ लिंक पर क्लिक करें।
– ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और पद से संबंधित योग्यता जांच लें।
आवेदन प्रक्रिया
– वेबसाइट (https://upsconline.nic.in) पर लॉगइन करें। यहां ‘ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ओआरए) फॉर वेरियस रिक्रूटमेंट पोस्ट्स’ लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर पद से संबंधित लिंक दिखाई देंगे। इनके आगे दिए अप्लाई नाऊ लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर दिशा-निर्देश पढ़कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
– अगले पेज पर डिक्लेरेशन पर टिक मार्क करें और प्रोसीड का बटन दबाएं। फिर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें। इस तरह रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। अब इसमें मांगी गई जानकारियां दर्ज करें और ‘सेव एंड कंटिन्यू’ टैब पर क्लिक करें।
– ऐसा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और फोन या ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। दोनों की मदद से लॉगइन करें। इस तरह आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।
– साथ ही अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें। ये दोनों फाइल अधिकतम 40 केबी और जेपीजी फॉर्मेट में होनी चाहिए। इसके अलावा मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करें। फिर पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को जांचकर अंत में सब्मिट कर दें।
– इसके बाद ऑटोजेनरेटेड फॉर्म कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें। इंटरव्यू के दिन आवेदन का प्रिंटआउट और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति सहित सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी अवश्य लेकर जाएं।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 03 अक्टूबर 2019 (रात 11:59 बजे तक)
फोन : 011-23385271/ 23381125
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री Narendra modi ट्विटर पर 2200 से ज्यादा लोगों को फॉलो करते हैं और अब इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम शामिल हो गया है। दरअसल, पीएम मोदी अब भोजपुरी स्टार निरहुआ को भी ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है।
निरहुआ ने खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर पोस्ट डाली और उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। पूजनीय प्रधानमंत्री जी का दिल से आभार…आपका आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया।
आम्रपाली ने हाल ही में निरहुआ के साथ एक फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। उन्होंने दोनों की फोटो शेयर कर लिखा, किसी दिन बनूंगी मैं राजा की रानी। आम्रपाली की इस फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी की मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों ने टिक टॉक के जरिए एक फनी वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
मनोरंजन डेस्क. KBC 11 के सेट पर संजीवनी बूटी से जुड़े एक सवाल का जवाब न पता होने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha ने अब जवाब दिया है।
उन्होंने ट्विटर के जरिए से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है। मालूम हो कि KBC के सेट पर सवाल पूछा गया था कि रामायण में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। इसका जवाब जानने के लिए Sonakshi Sinha को लाइफलाइन लेनी पड़ गई थी।
काफी देर तक ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद Sonakshi ने ट्वीट किया कि डियर जागे हुए ट्रोल्स मुझे पायथागोरस थ्योरम और क्या क्या याद नहीं है। अगर आपके पास कोई काम नहीं और इतना समय है तो प्लीस इन सब पर भी मीम्स बनाओ। मुझे मीम्स पसंद हैं।
बता दें कि रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न दे पाने वालीं Sonakshi Sinha के घर का नाम रामायण है। वहीं, एक्ट्रेस के दोनों भाईयों के नाम भी लव और कुश हैं।
ट्विटर पर ट्रेंड हुईं Sonakshi
KBC 11 में पूछे गए सवाल के बाद Sonakshi Sinha ट्विटर पर काफी ट्रेंड हुईं। यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। यूजर्स Sonakshi Sinha को लेकर तरह तरह के ट्वीट्स कर रहे हैं।
नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी सुनील अरोड़ा ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
हरियाणा में 90 सीटों के लिए तथा महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए चुनाव कराये जायेंगे। चुनाव के लिए अधिसूचना 24 सितम्बर को जारी होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी।
दोनों राज्यों में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है और 7 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 21 अक्टूबर को तथा 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवम्बर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवम्बर को समाप्त हो रहा है।
चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग नहीं करने तथा पयार्वरण अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। हरियाणा में एक करोड़ 82 लाख तथा महाराष्ट्र में आठ करोड़ 94 लाख मतदाता हैं। सभी चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराये जायेंगे।
अरोड़ा ने कहा कि शंतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए दोनों राज्यों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया जायेगा तथा चुनाव खर्च पर नजर रखने और अन्य मामलों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों को तैनात किया जायेगा। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख रुपए निर्धारित की है।
चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता पर कड़ी नजर रखी जायेगी और इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। दोनों राज्यों में विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी पहले ही शुरु कर दी थी। इन दोनों राज्यों में कुछ राजनीतिक दल आपसी तालमेल से चुनाव लड़ेंगे
लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, हरियाणा में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ साथ अलग अलग राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इसमें अरुणाचल, बिहार, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात और असम जैसे राज्य शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है, उनमें अंबेडकरनगर की जलालपुर, प्रतापगढ़, रामपुर, लखनऊ कैंट, सहारनपुर की गंगोह, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा (SC), अलीगढ़ की इगलास (SC), बाराबंकी की जैदपुर (SC), कानपुर की गोविंदनगर और मऊ की घोसी सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार यहां 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 24 अक्टूबर को नतीजे का ऐलान किया जाएगा।
चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सीईसी सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव संबंधित अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर है। सीईसी अरोड़ा ने बताया कि आज से ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
बता दें यूपी में हमीरपुर सीट पर चुनाव का ऐलान पहले ही हो चुका है। अब 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें रामपुर, सहारनपुर की गंगोह, फिरोजाबाद की टूंडला, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, हमीरपुर और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट शामिल है। इन 12 विधानसभा सीटों में से रामपुर की सीट सपा और जलालपुर की सीट बसपा के पास थी और बाकी सीटों पर बीजेपी का कब्जा था।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी की नेता शशि त्यागी ने शनिवार को BJP विधायक के आवास प्रांगण में आत्मदाह का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शशि त्यागी को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह BJP नेता शशि त्यागी ने BJP विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आवास प्रांगण में आत्मदाह का प्रयास किया। जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीएसची ले जाया गया।
BJP नेता व ने देवबंद के BJP विधायक कुंवर बृजेश सिंह पर परिवार के लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार शाम शशि त्यागी ने शनिवार सुबह 10 बजे विधायक आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
उनकी इस चेतावनी को पुलिस व प्रशासन ने हल्के में लिया और वह आत्मदाह करने पहुंच गईं। शशि त्यागी ने जैसे ही अपने ऊपर मिटटी का तेल डाला तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बीच बचाव के लिए आए BJP नगर अध्यक्ष गजराज राणा की भी हालत भी बिगड़ गई। वह दिल के मरीज बताए जाते हैं।
इस दोनों को CHC ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त शशि त्यागी ने आत्मदाह का प्रयास किया उस समय विधायक अपने आवास पर नहीं थे। एक दिन पूर्व BJP विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने शशि त्यागी के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उधर, इस मामले में BJP क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का कहना है कि शशि त्यागी ने पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास करते हुए शनिवार को अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। उनके सभी आरोपों की कराई जाएगी जांच। मुख्यमंत्री को दी जा रही है पूरे प्रकरण की जानकारी।
शाहजहांपुर। लॉ छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पहली रात सो नहीं सके। सामान्य बंदी की तरह रखे गए मालिश कराने के शौकीन चिन्मयानंद की रात यहां करवटें बदलते कटीं। काफी देर तक गुमसुम बैठने के बाद वह लेटे रहे।
जेल सूत्रों के अनुसार स्वामी चिन्मयानंद जेल की पहली रात उसे ठीक से नींद नहीं आई। जेल में काफी देर तक गुमसुम बैठने के बाद चहलकदमी करते रहे। यहां उनकी पहली रात मुश्किलों भरी कटी। चिन्मयानंद को देर रात तक नींद नहीं आई और वो करवटें बदलते रहा।
जेल प्रशासन के मुताबिक रात करीब 10 बजे चिन्मयानंद सो गए। रात करीब साढ़े तीन बजे उनकी आंख खुली। इसके बाद स्नान करने के बाद उन्होंने ध्यान किया। बाद में दलिया का नाश्ता किया। प्रशासन के मुताबिक चिन्मयानंद की हालत सामान्य है।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। स्वामी चिन्मयानंद को जिला कारागार में सामान्य कैदियों की तरह बैरक में रखा गया है। शाहजहांपुर जिला जेल में चिमन्यानंद को सामान्य बंदियों की तरह रखा गया है। इसी जेल में उनके तीन विपक्षी भी बंद हैं। इस कारण जेल प्रशासन ने चिन्मयानंद की बैरक के बारे में कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया है।
जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में बंद होने की वजह से यह नहीं बता सकते कि उनको कहा रखा गया है। वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
जेल के डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं। शाम को चिन्मयानंद ने सामान्य भोजन ग्रहण किया। सामान्य बंदियों के बीच सुरक्षा की दृष्टि से अलग बैरक में रखा गया है।
हेल्थ डेस्क. क्या आप भी सुबह का नाश्ता नहीं करते और रात का खाना भी देर से खाते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी जान को खतरा हो सकता है। क्योंकि हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि खाना खाने के गलत तरीके को जारी रखने का नतीजा बहुत खराब हो सकता है, दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी दी है।
प्रिवेन्टिव कार्डियोलॉजी के यूरोपीय जर्नल ‘द फाइंडिग्स’ में छपे शोध पत्र में बताया गया है कि इस प्रकार के अस्वास्थ्यकारी जीवनशैली वाले लोगों में समय से पहले मौत होने की संभावना चार से पांच गुणा बढ़ जाती है तथा दूसरा दिल का दौरा पड़ने की भी संभावना बढ़ जाती है।
शोध के सह-लेखक ब्राजील के साउ-पाउलो सरकारी विश्वविद्यालय के मार्कोस मिनीकुची का कहना है, “हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि खाना खाने के गलत तरीके को जारी रखने का नतीजा बहुत खराब हो सकता है, खासतौर से दिल के दौरे के बाद।”
उन्होंने बताया कि यह शोध दिल के दौरे के शिकार 113 मरीजों पर किया गया, जिनकी औसत उम्र 60 साल थी। इनमें 73 फीसदी पुरुष थे। इसमें पाया गया कि सुबह का नाश्ता नहीं करनेवाले मरीज 58 फीसदी थे, जबकि रात का भोजन देर से करने वाले मरीज 51 फीसदी थे, और 48 फीसदी मरीजों में दोनों तरह की आदतें पाई गई।
उनकी टीम की सलाह है कि खाने की आदत को सुधारने के लिए रात के भोजन और सोने के समय में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिेए।
टीम ने कहा, “एक अच्छे नाश्ते में ज्यादातर दुग्ध उत्पादों (फैट फ्री या लो फैट दूध, दही और पनीर), कार्बोहाइड्रेट (गेंहू की रोटी, सेंके हुए ब्रेड, अनाजों) और फलों को शामिल करना चाहिए।
राशिफल: 21 सितंबर 2019, आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के योग, देखें राशि
आज का राशिफल
मेष
सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।
वृष
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मिथुन
बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें।
कर्क
कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।
सिंह
कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
कन्या
अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।
तुला
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।
वृश्चिक
कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।
धनु
यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
मकर
वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। अचानक धन हानि के योग है।
कुंभ
धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।
मीन
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।