27 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 272

नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्तियों को मिलेंगे पट्टे, करना होगा ये काम

सागर।। मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन (पट्टाधृति अधिकारों का प्रदान किया जाना) अधिनियम 1984 के अंतर्गत आवासीय भूमि के पट्टे शहरी क्षेत्र में भूमिहीन व्यक्तियों को पट्टा दिए जाने के संबंध में निर्देश दिये गये है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने जिले से संबंधित नगरीय निकायों द्वारा शासकीय भूमि पर काबिज तथा भूमिहीन हितग्राहियों की सूची तैयार की गई है, इन सभी हितग्राहियों की सूची का पुनः परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को पट्टा दिए जाने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक शासकीय भूमि पर काबिज तथा भूमिहीन हितग्राहियों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन एवं पुनः परीक्षण किये जाने के लिए दल का गठन 15 सितंबर तक किया जायेगा। 30 सितंबर तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। 15 अक्टूबर तक दावे आपत्तियों का निराकरण एवं प्रभारी मंत्री से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाषन 30 अक्टूबर तक किया जायेगा।

सूची प्राधिकृत अधिकारी तथा कलेक्टर के हस्ताक्षर से आयुक्त, नगरीय प्रषासन एवं विकास को 05 नवंबर तक भेजा जायेगा। पट्टा वितरण 05 नवंबर से 20 दिसंबर तक किया जायेगा। पट्टा वितरण की कार्यवाही पूर्ण कर वितरित किए गए पट्टों की जानकारी आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को 30 दिसंबर तक प्रस्तुत किया जायेगा।

इस संबंध में उन्होंने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को समय-सीमा मेें पट्टे दिए जाने हेतु हितग्राहियों का अंतिम चयन कर जिले के प्रभारी मंत्री से अनुमोदन प्राप्त कर पट्टे वितरण की कार्यवाही समय-सीमा में प्रत्येक नगरीय निकायों में तिथि निर्धारित की जाकर षिविर के माध्यम से पट्टा वितरण कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

अटल सरकार में गृह राज्‍यमंत्री रहे चिन्मयानंद बीजेपी के सदस्य नहीं- प्रवक्ता

लखनऊ . शाहजहांपुर में कानून की छात्रा के साथ दुष्कृत्य के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद से बीजेपी ने दूरी बना ली है। यूपी भाजपा के प्रवक्‍ता हरिश्‍चंद्र श्रीवास्‍तव का कहना है कि चिन्‍मयानंद बीजेपी के सदस्‍य नहीं हैं।

हालांकि उन्‍होंने यह नहीं बताया कि कब चिन्‍मयानंद की बीजेपी से सदस्‍यता खत्‍म की गई। उधर, रंगदारी मांगने के आरोपों में जेल में बंद पीड़‍ित छात्रा के लिए उसका मोबाइल मुसीबत का सबब बन गया है। भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा कि चूंकि अब पार्टी के सभी दस्‍तावेज ऑनलाइन हो गए हैं, इसलिए वह यह नहीं बता सकते हैं कि चिन्‍मयानंद कब से भाजपा के सदस्‍य नहीं हैं।

पवार पर मुंबई बीजेपी का तंज, बहुत कुछ लाइफ में पहली बार ही होता

गौरतलब है कि चिन्‍मयानंद 13वीं लोकसभा के दौरान जौनपुर से सांसद चुने गये थे और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह राज्‍यमंत्री बने थे। वह वर्ष-1991 में बदायूं और 1998 में मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। इस बीच छात्रा की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है।

सीएम केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा प्रकरण

उन्‍होंने कहा कि बीजेपी नेता के खिलाफ साहस दिखाते हुए आवाज उठाने वाली बेटी को ही जेल भेजकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। आज देश की हर बेटी, बहन और मां भाजपा के इस शर्मनाक कृत्य से दुखी हैं। ‘बेटी बचाओ’ भी आख़िरकार एक जुमला ही साबित हुआ। इस पूरे विवाद के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद 10 अक्‍टूबर को हरिद्वार में एक बैठक करने जा रहा है।

31 दिसंबर को रिटायर हो रहे रावत, नए सेनाध्यक्ष की रेस में सबसे आगे…

माना जा रहा है कि इस बैठक में चिन्‍मयानंद की बर्खास्‍तगी को लेकर कोई फैसला किया जा सकता है। परिषद ने कहा है कि उसके सदस्‍यों को योगी आदित्‍यनाथ को अपना उदाहरण मानना चाहिए न कि चिन्‍मयानंद को। मालूम हो कि चिन्‍मयानंद न्‍यायिक हिरासत में चल रहे हैं और तबीयत खराब होने के बाद उन्‍हें लखनऊ के एसजीपीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेजी गई छात्रा के लिए उसका मोबाइल फोन गले की फांस बन गया है। आरोपी छात्रा ने अभी तक एसआईटी को अपना फोन नहीं दिया है। चिन्‍मयानंद से 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में छात्रा का मोबाइल एक बड़ा सबूत माना जा रहा है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कहा है कि छात्रा ने पूछताछ में स्‍वीकार किया है कि उसने अपने एक साथी संजय सिंह को चिन्‍मयानंद को रंगदारी मांगने के लिए वॉट्सऐप पर मेसेज भेजने के लिए कहा था।

शराब पिलाने के बाद की अमेरिकी युवती से छेड़छाड़, आरोपी फरार

जयपुर।। पिंक सिटी जयपुर में एक विदेशी युवती को शराब पिलाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। अमेरिकी नागरिक युवती ने राहुल नाम के एक ऑटो चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सिंधी कैंप थाने में दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार राहुल हसनपुरा का रहने वाला है। विदेशी युवती की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद से पुलिस आरोपी ऑटो चालक राहुल को ढूंढ़ने के प्रयास में लगी है।

वहीं मामले में उस युवती के आग्रह के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल भी करवा लिया है। इस मामले में एसीपी संध्या यादव ने बताया कि, मेडिकल रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए रिपोर्ट भी सिर्फ छेड़छाड़ की दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ि‍त अमेरिकी युवती ने जयपुर घूमने के लिए एक ऑटो रिजर्व किया था। दिन में ऑटो में घुमाने के बाद ऑटो चालक राहुल ने उस महिला को साथ खाना खिलाया और राहुल ने ही कांति नगर इलाके में उसके लिए होटल भी बुक कराया था। जिसके बाद शाम को उसने उस महिला के साथ शराब पी।

महिला का आरोप है कि उसके बाद वह उसके साथ रेप करके भाग गया। यह पूरी घटना मंगलवार की बताई जा रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष चालके का कहना है कि राहुल युवती को शराब पिलाने के बाद मसाज के बहाने जबरदस्ती कर रहा था। युवती को लगा कि उसके साथ नशे में बलात्कार किया गया है, तो वह अपना मेडिकल टेस्ट कराने के लिए संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे पुलिस के पास जाने की सलाह दी तो वह थाने पहुंची।

पवार पर मुंबई बीजेपी का तंज, बहुत कुछ लाइफ में पहली बार ही होता

मुंबई।। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है,राजीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर हमले तेज हो गये है। भाजपा ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर कार्टून के जरिये तंज कसा है। शरद पवार पर महाराष्ट्र स्टेट को आपरेटिव बैंक घोटाले में ED के शिकंजे पर महाराष्ट्र भाजपा ने पवार पर यह सियासी हमला सोशल-मीडिया के जरिये किया गया है। बीजेपी ने कार्टून के द्वारा पवार को फिल्म स्टार संजय दत्त की फिल्म के डायलॉग की याद दिलाई है। जिसमें कहा गया है, बहुत कुछ लाइफ में पहली बार ही होता है।

बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर शरद पवार को लेकर कार्टून वायरल हो रहा है। पिछले दिनों बीजेपी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और शरद पवार का नाम उछाला था। पाकिस्तान प्रेम पर तंज करते हुए बीजेपी ने शरद पवार को पाकिस्तान में दाउद इब्राहिम जैसे समर्थकों की मदद से पाकिस्तान में चुनाव लडने और पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने की सलाह दी थी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी द्वारा केस दर्ज किए जाने पर कहा है कि मैं जांच में सहयोग करूंगा और 27 सितंबर को ED दफ्तर जाऊंगा।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार ने कहा, मेरे पास जानकारी आयी कि केंद्र सरकार के प्रवर्तन निदेशालय विभाग ने मेरा नाम डाला है। ईडी ने मेरे खिलाफ गुनाह दाखिल किया है। इस संदर्भ में जांच एजेंसी को मैं सहयोग करूंगा। क्या मामला है समझना चाहिए। मैं समय लूंगा कि एक महीना चुनाव प्रचार में बिजी रहूंगा। 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे मैं ईडी के आफिस जाऊंगा।

शरद पवार ने कहा, जो भी जानकारी चाहिए मैं उन्हें दूंगा। मैं संविधान में विश्वास रखने वाला व्यक्ति हूं। इससे पहले शरद पवार ने कहा था, केस दाखिल हो चुका है, मुझे जेल जाने में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे खुशी होगी क्योंकि मुझे अभी तक यह अवसर प्राप्त नहीं हुआ है। अगर किसी ने मुझे जेल भेजने का प्लान किया है तो मैं इसका स्वागत करता हूं।

31 दिसंबर को रिटायर हो रहे रावत, नए सेनाध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं…

नई दिल्ली।। भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं, इस कारण उनके उत्तराधिकारी नये सेनाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अभी से प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक नये सेनाध्यक्ष की रेस में लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी का नाम सबसे आगे है। नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति में रक्षा मंत्रालय का दखल बेहद कम होता है।

वहीं नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ही लेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इकलौते मंत्री हैं जो नियुक्ति कमेटी में शामिल हैं।रावत ने 31 दिसंबर, 2016 को सेना प्रमुख का पदभार संभाला था। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में जन्म रावत राजपूत वंश से हैं, इनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत, वे भी सेना से लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हैं।

रावत ने 11वीं गोरखा राइफल की पांचवी बटालियन से 1978 में अपने करियर की शुरुआत की थी। रावत ने देहरादून में कैंबरीन हॉल स्कूल, शिमला में सेंट एडवर्ड स्कूल और भारतीय सैन्य अकादमी , देहरादून से शिक्षा ली, जहां उन्हें ‘सोर्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। जनवरी 1979 में सेना में मिजोरम में प्रथम नियुक्ति पाई। उन्होंने कांगो में संयुक्त राष्ट्र की पीसकीपिंग फोर्स की भी अगुवाई की।

सीएम केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा प्रकरण

नई दिल्ली।। नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजनशिप यानी NRC को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्म हो गई है। NRC पर झूठी अफवाहें फैलाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है।

बीजेपी नेता नीलकांत बख्शी और आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्धारित निदशानिर्देशों पर अफवाह फैला रहे हैं और झूठ प्रसारित कर रहे हैं। साथ ही कहा कि वह यूपी , बिहार, ओडिशा, राजस्थान के नागरिकों की घुसपैठियों के साथ तुलना कर रहे हैं।

FIR में कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उनके साथी NRC के बारे में मीडिया में जानबूझकर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे न केवल NRC के बारे में जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है, बल्कि साथ ही शहर में कानून की व्यवस्था की भी समस्या खड़ी होने की संभावना है।

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में NRC लागू होने को लेकर सवाल पर कहा था कि यदि ऐसा होता है तब दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा। इस पर मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल के ज्ञान पर सवाल उठाया था।

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें क्या रहा आज का भाव

बिजनेस डेस्क। आज सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। HDFC Securities के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने में 130 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के साथ अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,690 रुपये हो गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक स्तर पर भाव में तेजी के कारण भारत में भी यह तेजी देखने को मिली है। गौरतलब है कि शनिवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 38,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी देखी गई हैं। चांदी में सोमवार को भारी तेजी आई है। HDFC Securities के अनुसार सर्राफा बाजार में चांदी में 900 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से अब एक किलो चांदी की कीमत 47,990 रुपये हो गई है। सिक्युरिटीज ने बताया कि पिछले सत्र में चांदी 47,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली किये जाने के कारण चांदी की कीमत में यह तेजी देखने को मिली है।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना सोमवार को बढ़त के साथ 1,518 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी भी बढ़त के साथ 17।87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में उछाल आने के कारण ही घरेलू बाजार में भी सोने में सोमवार को उछाल देखने को मिला है।

उधर भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 9 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इस तरह एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य 71।03 पर बना हुआ था। रुपये में यह गिरावट क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण देखी जा रही है।

Motorola का सबसे सस्ता Smartphone Moto E6s सेल के लिए उपलब्ध !

टेक डेस्क Moto E6s​ को पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया गया था और आज से भारत में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस Smartphone को सबसे पहले बर्लिन में आयो​जित हुए IFA 2019 इवेंट में पेश किया गया था।

कंपनी की E सीरीज के तहत लॉन्च किए गए इस Smartphone में कई खास फीचर्स की सुविधा ​दी गई है। कंपनी के सबसे सस्ते फोन में यूजर्स को ड्यूल रियर कैमरा सेटअप समेत कई और फीचर्स की सुविधा दी गई है। आज सेल के दौरान इस फोन पर ऑफर्स की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

Moto E6s को कंपनी ने भारत में 4GB रैम + 64GB के साथ सिंगल वेरिएंट लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत Rs 7,999 है। यह फोन आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। डिवाइस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो आप इसे नो कोस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं।

इसके अलावा इस पर Rs 2,000 का स्पेशल डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं तो आप फोन पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं HDFC Bank डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा Moto E6s के साथ Rs 2,200 का Jio कैशबैक भी सेल ऑफर में उपलब्ध होगा।

Moto E6s के फीचर्स

Moto E6s में 6।1 इंच का एचडी+ Max Vision आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720 x 1560 है। यह फोन octa-core MediaTek Helio P22 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 4GB रैम + 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Android 9।0 Pie पर आधारित इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप​ दिया गया है। जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। साथ ही एलईडी फ्लैश की भी सुविधा उपलब्ध है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

UN Climate Change Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे भाषण, आतंकवाद मसले पर भी होगी बैठक

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्‍यूयॉर्क में सोमवार को UN Climate Change Summit में भाषण देंगे। इसके बाद यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर भी यूएन में उनका संबोधन होगा। यही नहीं, आतंकवाद के मसले पर वह कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक भी करेंगे।

PM नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में शुरुआती वक्ताओं में शामिल हैं। यह इस मायने में महत्वपूर्ण है कि केवल उन्हीं राष्ट्र प्रमुखों, सरकार और मंत्रियों को ही सम्मेलन में बोलने का मौका मिलता है जिन्हें जलवायु कार्रवाई को लेकर कोई ‘सकारात्मक घटनाक्रम’ की घोषणा करनी होती है।

सम्मेलन में मोदी से पहले के वक्ता हैं गुतारेस, न्यू जीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न और मार्शल आयलैंड की राष्ट्रपति हिल्डा हेने। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल मोदी के बाद बोलेंगी।

Pakistan: हिंदू लड़की की हत्या मामले की न्यायिक जांच से मुकरे जज !

वर्ल्ड डेस्क। Pakistan की एक स्थानीय अदालत के जज ने संदिग्ध हालात में मृत पाई गई हिंदू छात्रा नमृता चांदनी मामले की न्यायिक जांच से इन्कार कर दिया है। इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बाद गृह विभाग ने इसकी न्यायिक जांच का आदेश दिया था।

Pakistan के सिंध प्रांत के घोटकी जिले की रहने वाली नमृता लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में स्नातक की छात्रा थीं। उनका शव गत 16 सितंबर को हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था।

लरकाना की जिला और सत्र अदालत के जज गृह विभाग के आदेश के बावजूद नमृता मामले की न्यायिक जांच कराने के खिलाफ दिखे। पुलिस ने इस बारे में गृह सचिव अब्दुल कबीर काजी को सूचित कर दिया है। गृह सचिव इस समय विदेश दौरे पर हैं।

हिरासत में 32 संदिग्ध

पुलिस इस मामले में अब तक 32 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। पकड़े गए लोगों में नमृता के दो सहपाठी मेहरान अब्रो और अली शान मेमन भी हैं। पुलिस इन दोनों का मोबाइल कॉल डाटा खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में मेहरान ने दावा किया था कि नमृता उससे प्यार करती थी, लेकिन उसने शादी से इन्कार कर दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठी अंगुली

पिछले हफ्ते आई नमृता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कराची स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ अंगुली उठा चुके हैं। वह यह कह चुके हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भले ही आत्महत्या जाहिर होती है, लेकिन गले पर पड़े निशान गला घोंटने की ओर इशारा करते हैं।