27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 266

4 कैमरे के साथ Redmi Note 8 स्मार्टफोन लांच, जानें खासियतें

टेक डेस्क। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारतीय बाजार में 4 कैमरा सेटअप वाले Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन्स को Launch कर दिया है। Redmi Note 8 का बेस वेरिएंट 6 GB रैम और 64 GB रोम के साथ आया है। इसके दूसरे वेरिएंट में 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज है। दोनों वेरिएंट क्रमश: 9,999 रुपये और 12,999 रुपये में मिलेंगे।

Redmi Note 8 Pro तीन वेरिएंट में मिलेगा, 6GB Plus 64GB, 6GB Plus 128GB और 8GB Plus 128 GB। इसकी कीमत क्रमश: 14,999, 15,999 और 17,999 रुपये होगी। दोनों ही फोन बिक्री के लिए 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से एमआई डॉट कॉम, अमेजन डॉट इन और एमआई होम स्टोर्स पर उपलब्ध रहेंगे।

Xiaomi इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने कहा कि साल 2014 में रेडमी नोट Launch होने के बाद से रेडमी नोट सीरीज एक सच्चा डिसरपटर रहा है। हम गेमिंग के लिए बेंचमार्क सेट करने वाले Redmi Note 8 प्रो के Launch को लेकर एक्साइटेड हैं। इसमें दुनिया का पहला 64 MP कैमरा सेंसर और हेलियो जी90टी चिपसेट है।

बिल का विरोध कर रहे विपक्षी नेता पर हथौड़ों से हमला, PHOTO वायरल

वर्ल्ड डेस्क। Hong Kong के सबसे बड़े लोकतंत्र समर्थक समूहों में से एक नेता Jimmy Sham पर हथौड़ों से प्रहार किया गया है। हमले की फोटो Social Media पर वायरल होने के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फोटो में उनको घायल अवस्‍था में दिखाया गया है। उनके सिर पर भी हथौड़े से प्रहार किया गया है।

हथौड़ा चलाने वाले एक समूह ने किया हमला

इस हमले को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है। यह हमला हथौड़ा चलाने वाले एक समूह ने किया था। घायल अवस्‍था में जिमी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने Hong Kong में लोकतंत्र के समर्थन में एक बिल पास किया है। उसमें मानवाधिकार पर चिंता व्‍यक्‍त की गई है। अमेरिका के इस कदम से चीन भी बौखला हुआ है।

करवाचौथ पर Anil Kapoor ने वाइफ से कही ऐसी बात, Video हो गया वायरल

मनोरंजन डेस्क। Karwa Chauth के मौके पर हर सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं। हर सुहागन स्त्री के लिए करवाचौथ का व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। प्यार और आस्था के इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियां पूरा दिन उपवास रखकर भगवान से अपने पति की लंबी उम्र और गृहस्थ जीवन में सुख की कामना करती हैं।

आज करवा चौथ होनी की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इसे लेकर काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। करवा चौथ के अवसर पर बॉलीवुड सितारे भी अपनी वाइफ को Social Media पर प्यार भरा मैसेज शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर Anil Kapoor ने भी बेहद खास अंदाज में अपनी पत्नी सुनीता के लिए एक वीडियो जारी करते हुए करवा चौथ की बधाई दी है।

Anil Kapoor ने अपने Social Media पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो 100 मीटर की दौड़ लगा रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए Anil Kapoor ने लिखा- तुम्हारे प्यार, प्रार्थना और उपवास के कारण मैं आज इतनी तेजी से भाग सकता हूं और हर दिन हेल्थी हूं। हैप्पी करवा चौथ सुनीता कपूर।

Anil Kapoor के इस पोस्ट के देखने के बाद वरुण धवन, बिपाशा बासु और फरहान अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वर्क फ्रंट की बात करे तो Anil Kapoor मलंग और तख़्त जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सौरव गांगुली ने बताया इंडिया-पाकिस्तान के बीच कौन करा सकता है मैच ?

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI की कमान संभालने जा रहे पूर्व कप्तान Sourav Ganguly ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कौन करा सकता है। Sourav Ganguly ने बताया है कि ये काम दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को करना है। इसी के बाद एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट मैच हो पाएगा।

Sourav Ganguly ने इस बड़े बयान में कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अनुमति से ही भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज हो सकती है। भारत बनाम पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को बहाल कराने के सवाल पर यहां गांगुली ने कहा, “आपको ये सवाल मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए।

Team India के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly ने कहा, “हां जरूर हमें इसकी अनुमति लेनी होगी, क्योंकि विदेशी दौरे सरकार के जरिए होते हैं। इसलिम हम इस सवाल का जवाब नहीं दे सकते।” गौरतलब है कि आखिरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज साल 2012 में हुई थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की थी।

क्रिस गेल की जगह पाकिस्तानी आलराउंडर को टीम में मिली जगह !

स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका की T20 लीग में वेस्टइंडीज के Chris Gayle की जगह अब पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक जोजी स्टार्स टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

साउथ अफ्रीका की मजांसी सुपर लीग की फ्रेंचाइजी टीम जोजी स्टार्स ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि गेल की जगह टीम में मलिक को शामिल किया जाएगा।

मजांसी सुपर लीग चैंपियंस की फ्रेंचाइजी टीम जोजी स्टार्स की टीम ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक को नए सीजन के लिए साइन किया है। शोएब वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर Chris Gayle की जगह टीम में आएंगे। गेल इस लीग में अपना छठा मैच खेलने के बाद टीम का साथ छोड़ने वाले हैं।

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक के आने से टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पक्ष में मजबूती आएगी। मलिक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर ऑफ स्पिनर की थी और फिर उन्होंने बतौर बल्लेबाजी भी टीम में अपना योगदान देना शुरू किया। मलिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

Karva Chauth 2019: नुसरत जहां समेत ये 5 एक्ट्रेस मना रही पहला करवाचौथ

मनोरंजन डेस्क। देशभर में Karva Chauth आज धूम-धाम से मनाई जा रही है। महिलाएं अपने सुहाग के लिए भूखें प्यासे व्रत रख रही है। करवा चौथ के त्यौहार की धूम जहां सारे देश में होती है वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे नहीं रहती। जिन एक्ट्रेस की शादी 2018-19 में हुई है उनका यह पहला करवा चौथ होगा।

1- Nusrat Jahan

बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद Nusrat Jahan शादी के बंधन में बंध चुकी है। उन्होंने कोलकाता के बिजनेस मैन निखिल जैन से शादी की है। Nusrat Jahan की ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद थे। दोनों की शादी 19 जून को टर्की के बोरडम में हुई।

2- Priyanka Chopra

Priyanka Chopra और निक ने जोधपुर के उमेद भवन में 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। बता दें कि प्रियंका के लाल रंग के लहंगे को 110 कारीगरों ने 3720 घंटों में मिलकर बनाया था।

3- Deepika Padukone

Ranveer Singh और Deepika Padukone की शादी भी पिछले साल 14 नवंबर 2018 को हुई थी। वर्कफ्रंट की करें तो दीपिका और रणवीर एक बार फिर जल्दी ही बड़े पर्दे पर फिल्म 83 में साथ नजर आएंगे।

4- Pooja Batra

बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों जैसे कि ‘हसीना मान जाएगी’, ‘नायक’ और ‘विरासत’ में अपने किरदारों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री Pooja Batra ने अभिनेता Nawab Shah से शादी कर ली हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे के संग शादी की थी।

5- Neeti Mohan

सिंगर Neeti Mohan ने Nihar Pandya के संग सात फेरे लिए हैं। नीति मोहन एक प्लेबैक सिंगर हैं जबकि निहार पांड्या एक एक्टर हैं, जो फिल्म मणिकर्णिका में भी नजर आ चुके हैं।

ये सुपरमॉडल है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, see photos

मनोरंजन डेस्क. सुपरमॉडल Bella Hadid दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘गोल्डेन रेशियो ऑफ ब्यूटी फी स्टैंडर्स’ के अनुसार धरती की सबसे खूबसूरत महिला का निर्धारण करने वाले वैज्ञानिकों ने विक्टोरिया के सीक्रेट मॉडल के चेहरे का चयन किया है, जो इस पैमाने पर करीब-करीब सटीक बैठता है।

‘गोल्डेन रेशियो ऑफ ब्यूटी फी स्टैंडर्स’ क्लासिक ग्रीक गणना के अनुरूप खूबसूरती को परिभाषित करता है। इसमें चेहरे के अनुपात का माप मानकों द्वारा किया जाता है। इस पैमाने को ग्रीक विद्वानों ने सुंदरता को वैज्ञानिक सूत्र के अनुरूप परिभाषित करने की कोशिश करते वक्त लागू किया था।

‘गोल्डेन रेशियो’ पैमाने के अनुसार, 23 वर्षीय Bella Hadid का चेहरा माप से 94.35 प्रतिशत तक मिलता है। वहीं इसी पैमाने के अनुसार, पॉप दिवा बियॉन्से को दूसरे स्थान पर रखा गया है। उनका चेहरा 92।44 प्रतिशत पैमाने के अनुरूप है।

महाराष्ट्र चुनाव: सास राकांपा के टिकट पर लड़ रहीं चुनाव, BJP मेयर बहु मांग रहीं वोट

मुंबई. महाराष्ट्र की उल्हासनगर सीट से राकांपा ने ज्योति कलानी को टिकट दिया है। ज्योति की बहू पंचम कलानी नगर निगम (यूएमसी) में भाजपा की मेयर हैं। भाजपा ने यहां से कुमार ऐलानी को मैदान में उतारा है। ज्योति यहां से मौजूदा विधायक हैं। उनके पति और पूर्व विधायक पप्पू कालानी हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वे इसी सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं।

खास बात यह है कि बहु भाजपा की मेयर हैं। फिर भी वे सास को चुनाव जीताने के लिए पूरी ताकत से जुटी हैं। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने मेयर को नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया है।

ज्योति अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं। वह कहती हैं, ‘उनके बेटे ओमी और बहू पंचम उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक परिवार के रूप में क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

मेयर पंचम कालनी ने बताया, ‘भाजपा ने हमें टिकट देने का वादा किया था। 20 सिंतबर को बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे मौजूदा विधायक (ज्योति कालनी) को टिकट नहीं दे सकते। इसलिए वे मुझे (पंचम कालनी) को दे देंगे। क्योंकि मैं पहले से ही भाजपा पार्षद और महापौर हूं। लेकिन बाद में भाजपा ने टिकट नहीं दिया।

हरियाणा चुनाव: मनोहर लाल के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव, कहा- खट्टर का व्यतिगत कोई स्वार्थ नहीं

New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाबा रामदेव खुलकर सीएम मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में आ गए हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा में खट्टर के मुकाबले बाकि सब में तो खटपट है। उनका व्यक्तिगत तौर पर कोई स्वार्थ नहीं है।

बाबा रामदेव ने कहा 7 पीढ़ियों का सामान इकट्ठा नहीं करना है। पोते-पोतियों की शादी नहीं करनी है। वे तो 1 झोले वाले आदमी हैं, वे कभी बेईमान नहीं हो सकते।

बाबा रामदेव ने कहा कि विपक्ष की बड़ी दुर्घटना ये हुई है कि दुर्भाग्य से विपक्ष में सबल नेतृत्व खत्म हो गया है। वहां राजनीतिक स्थिरता बहुत बड़ा प्रश्न, चुनौती और संकट बन गया है। लोग ऐसे में सोच समझकर वोट करें। रामदेव ने कहा कि मनोहर लाल के घोर विरोधी भी नहीं कह सकते कि वे भ्रष्टाचारी हैं। वे नेक आदमी हैं, अपने आप बेईमानी नहीं करेंगे, कोई करेगा तो उसकी भी घूस भर देंगे।

रामदेव ने कहा कि 1-1 वोट की कीमत है। जो भी उपलब्ध उम्मीदवार है, उनमें से आपको लगता है ये देश के लिए अच्छा है, उसे वोट करें। घर से वोट देने के लिए बाहर जरुर निकले। रामदेव ने धारा 370 हटाए जाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की।

UP: वेतन की मांग कर रहे कर्मचारियों पर फैक्ट्री मालिक ने करवाई फायरिंग !

आगरा. ताजनगरी आगरा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर फैक्ट्री मालिक द्वारा फायरिंग करवा दी गई। गार्डों की फायरिंग से एक कर्मचारी घायल हो गया। जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण है।

बताया जा रहा है वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद हो गया। गार्ड के फायरिंग करने से एक कर्मचारी घायल हो गया। उसे हाथ में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला रुनकता के गोकुलंम में चल रही आरसीसी इको फ्रेंडली के नाम से लोहे का सामान बनाने की फैक्ट्री है। इसमें मथुरा के थाना फरह निवासी मेघ श्याम समेत कई लोग काम करते हैं। मेघ श्याम का आरोप है फैक्ट्री मालिक ने दो महीने से वेतन नही दिया है।

बुधवार रात को फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा वेतन की मांग को लेकर हंगामा किया जा रहा था। इसे लेकर फैक्ट्री के गार्ड मनोज कुमार दीक्षित से कर्मचारियों का विवाद हो गया। जिसके बाद गार्ड ने फायरिंग कर दी, गोली लगने से कर्मचारी मेघ श्याम घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।