27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 267

वीर सावरकर न होते तो 1857 की क्रांति इतिहास न बनती: गृहमंत्री अमित शाह

वाराणसी. गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आगवानी की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज व विद्यासागर राय भी मौजूद रहे। अगवानी के बाद हेलीकॉप्टर से सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह बीएचयू के लिए रवाना हो गए।

गृहमंत्री अमित शाह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गुप्‍तवंशैक वीर’ स्‍कंदगुप्‍त विक्रमादित्‍य पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह को तलवार भेंट की गई तो पूरा सभागार हर-हर महादेव के नारे से गूंज उठा।

गुप्‍तवंशैक वीर’ स्‍कंदगुप्‍त विक्रमादित्‍य पर आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वीर सावरकर न होते तो 1857 की क्रांति भी इतिहास न बनती, उसे भी हम अंग्रेजों की दृष्टि से देखते। वीर सावरकर ने ही 1857 को पहला स्वतंत्रता संग्राम का नाम दिया।

गृहमंत्री अमित शाह ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि पं. मदन मोहन मालवीय जी ने जब काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की तब उनकी सोच जो भी रही हो, लेकिन स्थापना के उसके इतने वर्षों बाद भी ये विश्वविद्यालय हिन्दू संस्कृति को अक्षुण रखने के लिए अडिग खड़ा है और हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है। सम्राट स्कन्दगुप्त ने भारतीय संस्कृति, भारतीय भाषा, भारतीय कला, भारतीय साहित्य, भारतीय शासन प्रणाली, नगर रचना प्रणाली को हमेशा से बचाने को प्रयास किया है। भारत का अभी का स्वरूप और आने वाले स्वरूप के लिए हम सबके मन में जो शांति है, उसके पीछे का कारण ये विश्वविद्यालय ही है। सैकड़ों साल की गुलामी के बाद किसी भी गौरव को पुनः प्रस्थापित करने के लिए कोई व्यक्ति विशेष कुछ नहीं कर सकता, एक विद्यापीठ ही ये कर सकता है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, विशिष्‍ट वक्‍ता भारत अध्‍ययन केंद्र के शताब्‍दी पीठ आचार्य प्रो. कमलेश दत्‍त त्रिपाठी समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

करवाचौथ पर महिलाएं ये टिप्स अपनाकर जीतें अपना चांद का दिल !

जीवनशैली डेस्क. विवाह मात्र रस्म नहीं, यह दो लोगों के परस्पर मन को जोड़ने वाला तार है इसलिए यदि दांपत्य जीवन की लय-ताल में तालमेल हो तो सरगम सुमधुर बन जाती है। वहीं अगर मन मिलने को राजी न हों तो कर्कशता जिंदगी भर का साथ हो जाती है।

दांपत्य जीवन से जुड़ी परंपराएं व त्योहार आपसी प्रेम तथा सामंजस्य को बल देते हैं। तो यह त्योहार केवल प्रतीक क्यों बनें? क्यों न हम इनकी गहराई को दांपत्य जीवन की नींव बना लें और गृहस्थी के आंगन में हमेशा चौथ के चांद को चमकता देखें।

करवा चौथ व्रत: पौराणिक-प्रामाणिक पूजन विधि

सगाई, सिंदूर, मंगलसूत्र, संबंधियों की उपस्थिति में सात फेरों व सात वचनों द्वारा सात जन्म तक पति-पत्नी बने रहने की शपथ लेने वाले वर-वधू का दांपत्य जीवन रूपी संगीत कुछ ही दिनों में क्यों बेसुरा हो जाता है?

क्यों कुछ जोड़े शादी के सभी बंधन व कसमें तोड़कर तलाक लेने पर उतारू हो जाते हैं? यदि ऐसे टूटते रिश्तों का विश्लेषण किया जाए तो एक बात सामने आती है। वैचारिक मतभेद एवं एक-दूसरे की भावनाओं का आदर न करना यहां यह सबसे बड़ी कमी होती है।

जरूरी है कि पति-पत्नी आपस में समझ को विकसित करें। आखिर ये आप दोनों के जीवन का प्रश्न है। किसी एक त्योहार पर ही एक-दूसरे के प्रति आस्था का प्रदर्शन करने के बजाय हर दिन उस त्योहार सा मानकर अपने रिश्ते को सार्थकता प्रदान करें।

राशिफल: 17 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, व्यापार में होगा लाभ, देखें राशि

राशिफल: 17 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, व्यापार में होगा लाभ, देखें राशि

आज का राशिफल

मेष

कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। यात्रा सफल होगी।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

विराट कोहली ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स ने रवि शास्त्री को कर दिया Troll

स्पोर्ट्रस डेस्क. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 2019 विश्व कप में भले ही टीम इंडिया का सफर निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ था, लेकिन उसके बाद से विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत ने वेस्टइंडीज दौरे, जो मैच खेले, उसमें जीत दर्ज की। उसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्वंटी20 सीरीज 1-1 से बराबर कराई और फिर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। विराट कोहली ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘Don’t worry be happy’ (चिंता ना करें और खुश रहें।)

इस कैप्शन को लेकर कुछ फैन्स ने रवि शास्त्री को ट्रोल किया है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष सौरव गांगुली बनने जा रहे हैं और हेड कोच रवि शास्त्री और उनके बीच रिश्ते कुछ ज्यादा अच्छे नहीं हैं। ऐसे में कुछ लोगों का मानना ऐसा भी है कि गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद शास्त्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विराट कोहली के ट्वीट को इससे जोड़कर ही कुछ फैन्स देख रहे हैं और कमेंट में लिखा गया है कि विराट का ये मेसेज रवि शास्त्री के लिए ही लिखा गया है।

Google के ये 2 स्मार्टफोन इंडिया में में नहीं होंगे Launch, जानें कारण

टेक डेस्क. Google ने लंबे इंतजार के बाद मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Pixel 4 और Pixel 4 XL को न्यूयॉर्क में Launch कर दिया है।

खास बात है कि जहां अभी तक Pixel सीरीज में एक ही कैमरे देखने को मिलता था, वहीं नई सीरीज को ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ Launch किया गया है।

फिलहाल कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को यूएस मार्केट में Launch किया है और वहां 24 अक्टूबर से यह सेल के लिए उपलब्ध होंगे। लेकिन इसके साथ ही ये भी जानकारी दी है कि ये सीरीज भरत में Launch नहीं की जाएगी।

Pixel 4 और Pixel 4 XL के Launch के साथ ही कंपनी ने यह जानकारी भी शेयर की है ​कि ‘ये दोनों स्मार्टफोन फिलहाल भारतीय बाजार में Launch नहीं किए जाएंगे। कंपनी के स्पोकपर्सन का कहना है​ कि दुनिया भर में अपने प्रोडक्ट्स को कई अलग-अलग फैक्टर्स के बेस पर सेल करती है

Vivo Z1x स्मार्टफोन इंडिया में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क. Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में Vivo Z1x का 8GB रैम वेरिएंट भारत में Launch कर दिया है। बता दें कि Z सीरीज के तहत Launch होने वाला Vivo Z1x कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है। जो कि अब तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

अभी तक भारतीय बाजार में यह 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था। अब यूजर्स इसका 8GB रैम वेरिएंट भी खरीद सकेंगे। जिसकी कीमत 21,990 रुपये है।

Vivo Z1x का 8GB रैम वेरिएंट देश में fusion blue कलर में उपलब्ध होगा। जिसके साथ कई फेस्टिव ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की खरीदारी के लिए अगर यूजर्स HDFC Bank और ICICI Bank के कार्ड का उपयोग करते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त होगा।

इसके अलावा स्मार्टफोन पर 10 प्रतिशत तक का HDB कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन ये ऑफर केवल 31 ​अक्टूबर तक ही वैध है। भारत में Vivo Z1x के 6GB+64GB की कीमत Rs 16,990 और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 18,990 है।

Vivo Z1x के फीचर्स

Vivo Z1x में 1080 x 2340 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.38 इंच का सुपर एमोलेड फुल एचडी4 डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Halo notch और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर काम करता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

शिवसेना के समर्थन में उतरे संजय दत्त, आदित्य ठाकरे को जिताने की अपील की

Mumbai. बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने विधानसभा चुनावों में आदित्य ठाकरे और शिवसेना का समर्थन करने की बात कही है। एक वीडियो संदेश जारी कर दत्त ने आदित्य ठाकरे को राजानीति का उभरता हुआ सितारा कहा है।

संजय दत्त ने शिवसेना के दिंवगत नेता बाला साहब ठाकरे को भी याद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके बुरे दौर में बाला साहब ठाकरे ने उनका साथ दिया। बता दें कि संजय दत्त के पिता और पूर्व सांसद सुनील दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। इससे पहले संजय दत्त समाजवादी पार्टी के साथ भी जुड़ चुके हैं।

संजय दत्त ने कहा आदित्य ठाकरे मेरे लिए मेरे छोटा भाई जैसे हैं, वे बाला साहब ठाकरे जी के परिवार से हैं, जिन्होंने मेरा इतना सपोर्ट किया, मेरी फैमिली को इतना सपोर्ट किया, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता। वह मेरे पिता समान थे।
उद्धव भाई भी मेरे लिए वैसे ही हैं, आदित्य के लिए मैं दिल से चाहता हूं कि वह जीतें, क्योंकि हमें डायनेमिक यंग लीडर्स की जरूरत है।

महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका, मुंबई उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने दिया इस्तीफा !

Mumbai. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुंबई उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

बताया जा रहा है चित्रसेन सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। चित्रसेन ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ को इस्तीफा भेज दिया। वह पिछले 30 साल से मुंबई कांग्रेस में रहे।

इस्तीफे के बाद चित्रसेन सिंह ने कांग्रेस पर उत्तर भारतीयों को टिकट न दिए जाने के आरोप लगाए। इसके अलावा अनुच्छेद- 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के विरोध को पार्टी की सबसे बड़ी गलती बताया। इससे पहले मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम भी इसी तरह का आरोप पार्टी के खिलाफ लगा चुके हैं।

इस्तीफा देने के बाद चित्रसेन सिंह ने कहा पार्टी नेतृत्वविहीन हो गई है। इसका कोई माई-बाप ही नहीं रहा, किससे फरियाद करें। विधानसभा चुनाव में उत्तर भारतीयों को उम्मीदवारी मिलनी चाहिए थी, लेकिन पार्टी ने नहीं दी।

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को पूरा देश समर्थन कर रहा है और कांग्रेस है कि विरोध कर रही है, जो बहुत बड़ी गलती है। पार्टी की इस विचारधारा से मैं व्यथित हूं, इसलिए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

अकोला में PM मोदी बोले- बाबा साहब का अपमान करने वाले अब सावरकर को दे रहे गालियां !

Mumbai. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के अकोला पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रवाद को हमने राष्ट्र निर्माण के मूल में रखा, ये सावरकर के संस्कार हैं। बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने और उनको दशकों तक भारत रत्न से वंचित रखने वाले अब सावरकर को गालियां दे रहे हैं। इसके बाद मोदी जलाना और पनवेल में भी जनसभाएं करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए 19 तारीख की शाम प्रचार थमेगा, नतीजे 24 को आएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”पिछले 5 साल में आपने देखा होगा कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार में हमारा एक ही मकसद था- महाराष्ट्र का विकास। आज आपके सामने पहले से ज्यादा मजबूत सरकार बनाने के लिए, मजबूत इरादों वाली सरकार बनाने के लिए, आपके साथ मजबूती से खड़ी रहने वाली सरकार बनाने के लिए, आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। जिन लोगों ने अंबेडकर का अपमान किया और उनको दशकों तक भारत रत्न से वंचित रखा। आज वे लोग वीर सावरकर को गालियां देकर उनका अपमान कर रहे हैं।”

पीएम ने कहा, ”आज विरोधियों की राजनीतिक चालें चौपट होती जा रही हैं। अनुच्छेद 370 राष्ट्र के चरणों में न्यौछावर हो गया। शिवाजी की धरती पर आजकल ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव में जम्मू-कश्मीर के 370 का क्या लेना-देना। मैं उन कहना चाहता हूं कि कान खोल करके सुन लो, कश्मीर भी और वहां के लोग भी मां भारती की संतान हैं। महाराष्ट्र का कोई भी जिला ऐसा नहीं होगा, जहां से गए वीर सपूतों ने जम्मू-कश्मीर के लिए त्याग और बलिदान नहीं दिया होगा। यहां से जाने वाला हर जवान कहता है कि मैं शिवाजी महाराज की धरती से आया हूं। विरोधियों को शर्म आनी चाहिए। जनता आपके बयानों का चुन-चुनकर हिसाब लेगी।

मोदी ने कहा कि एक समय कुछ लोगों ने महाराष्ट्र को खून के रंग से रंग दिया था। आज रोज नए खुलासे हो रहे हैं कि खून की नदियां बहाने वालों के साथ नेताओं के कैसे रिश्ते थे। नेताओं को मालूम था कि उनके कारनामे कभी न कभी बाहर आएंगे और देश की जनता को जवाब देना पड़ेगा। इसीलिए बौखलाहट में पिछले कुछ महीनों से जांच एजेंसियों को बदनाम करना शुरू कर दिया। अफसरों पर भी कई तरह के आरोप लगाए गए, लेकिन अब वक्त बदल चुका है।

दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कप्तान हैं Virat Kohli, ये है सबूत

स्पोर्ट्स डेस्क। India Team के कप्तान Virat Kohli ने पुणे में दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए शानदार 254 नाबाद बनाए।

कप्तान Virat Kohli की इस खास पारी की दम पर भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रनों से मात दी। इसके साथ ही विराट ने नंबर एक की कुर्सी पर मजबूती से कदम बढ़ाए।

वे अभी टॉप पॉजिशन पर विराजमान स्टीव स्मिथ से मात्र एक रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं। इस मैच में Virat Kohli ने एक और रिकॉर्ड बनाया। वे अब एमएस धौनी के बाद भारत के लिए 50 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे कप्तान बने।

विराट जब से Team India के कप्तान बने हैं, तब से उनकी कप्तानी में भारत नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी की बात करें तो वे उसमें कई नए आयाम जोड़ते नजर आ रहे हैं। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी कप्तानी के 50वें टेस्ट में एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि Virat Kohli का 50 टेस्ट के बाद एक कप्तान के रूप में टीम के कुल रनों में योगदान सबसे ज्यादा है।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज फतह करने के बाद Virat Kohli ने कहा था कि वे कभी रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते हैं। वे बस अपना काम करते हैं। उनका मन हमेशा टीम को जीत दिलाने और साथी खिलाड़ियों की मदद करने पर होता है।