28.8 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 213

एक्ट्रेस नुसरत जहां का ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर छाया, फोटोज वायरल

मनोरंजन डेस्क. टीएमसी सांसद एवं बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां बेहद सुर्खियों में रहती है। नुसरत जहां अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। एक्ट्रेस नुसरत जहां ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। नुसरत ने इस दौरान ब्लैक हॉट टॉप के साथ ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक पैंट पहनी है। नुसरत इस आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। एक फोटो में नुसरत ने अपना क्लोज लुक भी शेयर किया है जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही हैं।
नुसरत ने क्रिसमस पर गरीब और सेक्स वर्कर्स को कंबल बांटे थे। नुसरत ने खुद अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो पति निखिल जैन के साथ गरीबों को और सेक्स वर्कर्स को कंबल बांट रही थीं। नुसरत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘हर त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है । सभी को अपने प्यार से बांधे रखें । गरीबों से लेकर सेक्स वर्कर्स तक के लिए, हर कोई इस खुशी का पात्र है इसलिए इसे हर जगह फैलाएं।’

61 साल की इस जानी-मानी सिंगर को हुआ 25 साल के डांसर से प्यार

मनोरंजन डेस्क. अमेरिका की जानी-मानी सिंगर मैडोना के लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है सिंगर मैडोना आज कल एक 25 साल के डांसर को डेट कर रही हैं। आपको बता दें, इस समय सिंगर मैडोना की उम्र 61 साल है।

सिंगर मैडोना भी अपने इस प्यार को कबूल कर चुकी हैं। बताया जा रहा है इस लडके का नाम Ahlamalik Williams है और वो पेशे से डांसर हैं। विलियम्स के पिता ने बताया कि मैडोना पहले ही कह चुकी हैं वह विलियम्स से प्यार करती हैं।

विलियम्स के पिता ने बताया कि जब मैडोना ने विलियम्स को डेट करना शुरू किया था तब वो उनसे मिले थे। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि विलियम्स और मैडोना का रिलेशन काफी सीरियस है।

उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि मैडोना ने लास वेगास केसीजर्स पैलेस में एक शोके बाद उन्हें और उनकी पत्नी को डिनर पर बुलाया था। उन्होंने बताया कि मैडोना और उनके बेटे साल 2015 में मिले थे और वो दोनों के रिलेशन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती।

साल 2019 के अंतिम दिन सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, ये रहा आज का भाव

बिजनेस डेस्क. सर्राफा बाजार में साल 2019 के अंतिम दिन मंगलवार को सोना और चांदी के भावों में जबरदस्त उछाल आया है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 256 रुपये की तेजी के साथ 39,985 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

इससे पहले कल सोना 39,729 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। चांदी के दाम में भी मंगलवार को भारी वृद्धि दर्ज की गई। चांदी राष्ट्रीय राजधानी में 494 मंहगी होकर 48,313 प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी कल 47,819 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। बताया जा रहा है वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 256 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक वैश्विक बाजारों में सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है दूसरी ओर घरेलू बाजार में इस बेशकीमती धातु की मांग बढ़ी है। इसके चलते सोने में यह भाव तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने की कीमत भाव तेजी के साथ 1,524.30 डॉलर प्रति औंस पर रही जबकि एक औंस चांदी की कीमत 18.10 डॉलर रही।

इंडिया में बिजनेस करना होगा बेहद आसान, सरकार इन उपायों पर कर रही विचार

नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार भारत में बिजनेस करने की प्रक्रिया को और आसान बना रही है। मोदी सरकार निवेश निकासी सेल बनाने पर विचार कर रही है जिससे निवेश को बढ़ाने के लिए सभी प्रकार की राज्य और केंद्रीय मंजूरी के लिए निर्धारित समयसीमा दी जा सके।

एक अधिकारी ने बताया कि देश के कारोबारी माहौल को और आसान बनाने के लिए सभी प्रकार की मंजूरी के वास्ते एक सिंगल एप्लीकेशन फॉर्म विकसित करने पर भी विचार हो रहा है। केंद्रीय विभागों और राज्यों की सुविधा के के लिए सरकार टू सिंगल पॉइंट पर भी विचार कर रही है, जिनमें एक केंद्रीय विभाग और दूसरा राज्य से होगा। इसमें लाइसेंस और दस्तावेजों की सूची, विस्तृत प्रक्रिया, प्रत्येक अनुमोदन/डीम्ड अनुमोदन के लिए समयसीमा और सभी विभागों से आईटी सिस्टम सपोर्ट मिलेगा।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) इस प्रस्ताव पर काम कर रहा है, जिसे चार चरणों में लागू किया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार, निवेशक अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकता है।

मौजूदा समय में निवेशक को केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कंपनी निगमन, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, आयात निर्यात कोड, पर्यावरण मंजूरी और भूजल निष्कर्षण के लिए एनओसी जैसे कई अनुमोदन प्राप्त करने होते हैं। निवेशकों को सिंगल एप्लिकेशन, सेल्फ सर्टिफिकेशन, डॉक्युमेंट सबमिशन एक ही जगह, टाइम बाउंड/डीम्ड अप्रूवल, रियल टाइम स्टेटस अपडेट की जरूरत होती है।

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा, कोहरे ने ले ली 6 लोगों की जान, 5 गंभीर रुप से घायल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक सड़का हादसे की खबर सामने आई है। जहां घने कोहरे की वजह से एक अर्टिगा कार नहर में गिर गई। जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इस कार में 11 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है, संभल से दिल्ली जा रही अर्टिगा कार दनकौर थाना क्षेत्र के खरेली नहर में जा गिरी। इस कार में 11 लोग सवार थे। जिसमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रुप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्टिगा कार को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक घने कोहरे की वजह से ड्राइवर को अंदाजा नहीं लगा कि वह सड़क से उतर रहा है। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में सवार होकर यह परिवार दिल्ली में होने वाले एक गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी आगे चल रही कार नहर में जा गिरी।

सड़क हादसे में मरने वालों में महेश पुत्र महेन्द्र उम्र 35 वर्ष, किशनलाल पुत्र छोटे उम्र 50 वर्ष, नीरेश पुत्र रामदास उम्र 17 वर्ष, राम खिलाडी पुत्र रामफल उम्र 75 वर्ष, मल्लू पुत्र झासन उम्र 12 वर्ष, नेत्रपाल पुत्र गजराम उम्र 40 वर्ष।

UP: आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 5 बच्चे शामिल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां सॉर्ट सर्किट से लोनी इलाके में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मरने वाले सभी 6 लोग एक ही परिवार के थे। जिसमें 5 बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट के कारण फ्रिज में करंट आ गया था। फ्रिज में करंट उतरने से ही सभी की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाला यह हादसा लोनी बॉर्डर के बेहटा हाजीपुर मौलाना आजाद कॉलोनी में हुआ है। मरने वालों की पहचान परवीन (40), फातमा (12), रतिया (8), अब्‍दुल अजीम (8) और अब्‍दुल अहद (5) के तौर पर की गई है। 10 साल की एक और बच्‍ची के जान गंवाने की सूचना है।

इससे पहले ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। संभल से दिल्ली जा रही अर्टिगा कार दनकौर थाना क्षेत्र के खरेली नहर में जा गिरी। इस कार में 11 लोग सवार थे। जिसमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रुप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 43 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। मरने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार के रहने वाले थे। ये सभी यहां बैग बनाने वाली फक्ट्री में काम करते थे। शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी और चिंगारी नीचे रखे केमिकल के बॉक्स पर जा गिरा था। केमिकल पर गिरने के कारण चिंगारी काफी तैजी से फैल गई। जिसने देखते ही देखते विकराल आग का रूप ले लिया। आग और धुआं भरने से फैक्ट्री में कैद होकर रह गए 43 लोगों की मौत हो गई।

सिर्फ 2,899 रुपए में मिल रहा है Realme का ये 14 हजार वाला Smartphone, जानें ऑफर

टेक डेस्क। नए साल पर Smartphone खरीदने वालों के लिए एक सुनहरा मौका है। पिछले दिनों ही लांच किया गया Realme 5 Pro Smartphone को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एडवांस फीचर्स वाले इस Smartphone को यूथ सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें, Realme 5 Pro का स्टॉक लिमिटेड है। इस Smartphone को फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के बेसिस पर सेल किया जा रहा है।

अगर आपने भी ऑनलाइन सेल से इसे खरीदने की कोशिश की होगी और खरीद भी लिया होगा। लेकिन अगर नहीं मिला तो निराश होने की जरूरत नहीं। अब यही हैंडसेट आपको Rs 2899 की कीमत में मिल रहा है, वो भी पूरी गारंटी के साथ। अगर Realme 5 Pro खरीदने वाले लकी बायर नहीं बन पाते, तो भी आपको नुकसान नहीं होगा।

Realme 5 Pro को Rs 2,899 की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस Smartphone के बेस वेरिएंट की वास्तविक कीमत Rs 13,999 है। आपको बता दें कि www।freekamal।co।in पर इस Smartphone के रिफ्रबिश्ड मॉडल को Rs 2,899 की कीमत में खरीदा जा सकता है। ये ऑफर हालांकि, सीमित यूजर्स के लिए ही है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के तौर पर ये Smartphone कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। ये ऑफर स्टॉक समाप्त होने तक ही अवेल किया जा सकता है।

दरअसल, ये Realme 5 Pro का Refurbished मॉडल है, जो किन्हीं कारणों से वेंडर के पास वापस पहुंचे हैं। अब इन्हें पूरी तरह से सुधारकर और हर फीचर को चेक कर कम दामों में बेचा जा रहा है। लिमिटेड स्टॉक होने के कारण इसकी मांग भी काफी है। बता दें Realme 5 Pro के लिए आपके पास मॉडल या कलर च्वाइस नहीं है। आप लकी हुए, तो ही आपको मिलेगा।

Realme 5 Pro के फीचर्स की बात करें तो ये 6।3 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर डिजाइन दिया गया है। सिक्युरिटी के लिए इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन 4GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाए जा सकते हैं।

फोन के कैमरे की बात करें तो ये 48 MP के प्राइमरी सेंसर के अलावा 8 MP के वाइड एंगल सेंसर और 2,2 MP के प्रोट्रेट और डेप्थ सेंसर से लैस है। फोन में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

भारतीय टीम को World Cup जिताने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली की जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA ने एक बड़ा फैसला लिया है। साल 2018 में भारतीय टीम को अंडर-19 World Cup जिताने वाले खिलाड़ी मनजोत कालरा पर 2 साल के लिए बैन लगा दिया है। वहीं KKR के 2 खिलाड़ियों पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय टीम को Under-19 World Cup खिताब दिलाने वाले मनजोत कालरा को उम्र की धोखाधड़ी के चलते दो साल के लिए एज ग्रुट टूर्नामेंट्स से बाहर कर दिया है। Under-19 World Cup 2018 के फाइनल में शतक जड़कर भारतीय टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले और मैन ऑफ द मैच हासिल करने वाले मनजोत कालरा को DDCA ने उम्र धोखाधड़ी का दोषी पाया है। इसी कारण से डीडीसीए के लोकपाल ने उन्हें दो साल के क्रिकेट से बैन कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के लोकपाल ने दो और खिलाड़ियों पर खतरा होने की बात कही है। इनमें केकेआर के बल्लेबाज शिवम मावी और नीतीश राणा हैं। हालांकि, इन दो खिलाड़ियों की उम्र धोखाधड़ी का मामला DDCA ने BCCI को भेज दिया है। बता दें कि इसी साल जून में दिल्ली पुलिस की एक विशेष जांच यूनिट ने मनजोत कालरा के माता-पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Reliance Jio ने दी बड़ी खुशखबरी, सिर्फ 199 रुपए में 1TB डाटा समेत ये सारे बेनिफिट्स

टेक डेस्क। टेलिकॉम की दुनिया में क्रांति लाने वाली Reliance Jio ने अपने कई नए प्लान पेश कर रहा है। Reliance Jio ने JioFiber प्लान को रिवाइज किया है। Reliance Jio ने अपने 199 रुपये के JioFiber प्लान को रिवाइज कर दिया है।

जब कंपनी ने JioFiber Launch किया था तब उन्हें प्रीव्यू प्लान उपलब्ध कराया गया था जिसके तहत सर्विसेज फ्री दी जा रही थीं। लेकिन अब सभी प्रीव्यू प्लान यूजर्स को पेड प्लान्स में माइग्रेट किया जा रहा है।

इसके साथ ही Reliance Jio ने कंपनी कुछ किफायती प्लान भी उपलब्ध करा रही है जिसकी कीमत 199 रुपये और 351 रुपये है। जहां 199 रुपये का प्लान एक टॉप-अप वाउचर है। वहीं, 351 रुपये का प्लान STVs के साथ ही कम्बाइन किया जा सकता है। कुछ दिन पहले तक 199 रुपये के प्लान में 100 GB तक डाटा उपलब्ध कराया जा रहा था लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को रिवाइज कर दिया है। अब इस प्लान में कंपनी 1TB डाटा उपलब्ध करा रही है।

199 रुपये के प्लान की डिटेल्स

कंपनी ने इस प्लान को रिवाइस कर पहले से काफी ज्यादा डाटा बेनिफिट उपलब्ध कराया है। इस प्लान में अब यूजर्स को 1TB यानी 1000 GB डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 7 दिन की होगी। इस प्लान को यूजर्स अपने मौजूदा प्लान्स के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक टॉप-अप प्लान है। अगर आप 699 रुपये का प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको दिया गया 150 GB डाटा खत्म हो जाता है तो आप 199 रुपये का प्लान रिचार्ज करा सकते हैं। इसके बाद आप 7 दिन तक 1TB डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

नौसैनिकों के स्मार्टफोन और फेसबुक इस्तेमाल करने पर लगा बैन, ये है वजह

New Delhi। भारतीय नौसेना ने एक कठोर फैसला लिया है। भारतीय नौसेना ने नौसैनिकों के Facebook इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। बताया जा रहा है भारतीय नौसेना का यह कदम दुश्मन की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं लीक होने के डर से उठाया गया है। गौरतलब है कि Social Media पर दुश्मन की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं लीक करते 7 नौसेनिकों को गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय नौसेना ने Facebook के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 27 December को जारी किया गया था। नौसेना की ओर से प्रतिबंध लगाने का यह आदेश 20 December को विशाखापट्टनम से 8 व्यक्तियों और सात नौसेना कर्मियों और मुंबई से हवाला ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद आया है।

Facebook के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, नौसैनिक क्षेत्रों के भीतर सभी ठिकानों और यहाँ तक कि जहाज़ों के आगे भी Smartphone के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।मैसेजिंग ऐप और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी इस प्रतिबंध को लगाया गया है। Facebook पर प्रतिबंध को अन्य सभी Facebook के स्वामित्व वाली साइटों पर प्रतिबंध के रूप में देखा जा रहा है। बता दें, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम Facebook के स्वामित्व वाली कंपनियां हैं।

प्रतिबंध के इस कदम को हाल के मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, जहां दुश्मन ने इन साइटों और Social Media नेटवर्क का उपयोग करते हुए नौसैनिकों को निशाना बनाया था और कई जानकारी को मिटाने की कोशिश की थी। भारतीय नौसेना में कुल 67252 नौसैनिक हैं। प्रतिबंध से सबसे बड़ी चिंता, असैनिक कर्मचारियों और नौसैनिक डॉकयार्ड में काम करने वालों की होगी क्योंकि वे नौसेना के नियमों के तहत नहीं आते हैं।