28.8 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 212

यूपी में 22 IAS और 28 PCS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार पर नए साल के पहले ही दिन 22 IAS अफसर और 28 PCS अफसरों का ट्रांसफर किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रमोशन पाए जिलाधिकारी अब मंडलायुक्त बनाये गए हैं, जबकि अभी भी कई जिलों में नई नियुक्ति की संभावना बनी हुई है। गौरी शंकर प्रियदर्शी को अलीगढ़ का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि IAS गौरव दयाल को चित्रकूट का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं IAS मोनिका गर्ग को प्रतीक्षारत किया गया है। इसके साथ ही 28 वरिष्ठ PCS अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार गौरी शंकर प्रियदर्शी कमिश्नर अलीगढ़ और गौरव दयाल कमिश्नर चित्रकूट बनाया गया है। मोनिका गर्ग को प्रतीक्षारत किया गया है, जबकि पंकज कुमार प्रमुख स्टाफ अफसर मुख्य सचिव, आमोद कुमार प्रमुख सचिव नियोजन, बीना मीना से खनन विभाग हटा कर महिला कल्याण का चार्ज दिया गया है। स्टाम्प रजिस्ट्रेशन भी बीना के पास रहेगा। इसके साथ ही रौशन जैकब सचिव खनन बनीं हैं। वह निदेशक खनन भी रहेंगी। प्रमुख सचिव नमामि गंगे लघु सिंचाई अनुराग श्रीवास्तव के पास रहेगा, अनीता सिंह प्रमुख सचिव पंचायतीराज, दिनेश चंद्र सचिव सार्वजनिक उद्यम, गोविंद राजू निदेशक उद्योग कानपुर, शशि भूषण सुशील दुग्ध आयुक्त, सतेंद्र कुमार सिंह सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन और प्रांजल यादव का तबादला निरस्त किया गया है। वह राष्ट्रीय एकीकरण में विशेष सचिव बने रहेंगे।

इन IAS अफसरों के हुए तबादले

नाम : वर्तमान पद : स्थानांतरण

पंकज कुमार : सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग : स्टाफ अफसर, मुख्य सचिव
आमोद कुमार : सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद : प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग
मोनिका एस गर्ग : प्रमुख सचिव, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग : प्रतीक्षारत
वीना कुमार मीना : प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं पंजीयन तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग : प्रमुख सचिव, महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग।
रोशन जैकब : विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग : सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग व निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म।
अनुराग श्रीवास्तव : प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग : प्रमुख सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग एवं लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग।
अनीता सिंह : प्रमुख सचिव, लघु सिंचाई विभाग : प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग।
दिनेश चंद्र : सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग : सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग
गौरव दयाल : प्रभारी, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, प्रबंध निदेशक, राज्य वस्त्र निगम लि. : आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल, बांदा।
गोविंद राजू : विशेष सचिव एवं स्टाफ आफिसर, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन : प्रभारी, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, प्रबंध निदेशक, राज्य वस्त्र निगम लि., स्टेट स्पिनिंग कंलि, स्टेट यार्न कंलि, सहकारी कताई मिल्स संघ लि, उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम तथा आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, कानपुर।
शशि भूषण लाल सुशील : सचिव, मानव अधिकार आयोग, लखनऊ : दुग्ध आयुक्त, लखनऊ
सत्येंद्र कुमार सिंह : सचिव, पशुधन विभाग, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा : सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग।
प्रांजल यादव : स्थानांरणाधीन परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्रविकास प्राधिकारी : परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी।
आराधना शुक्ला : प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग : विशेष कार्याधिकारी, नोएडा प्रभार हटाया गया शेष यथावत।
अमित मोहन प्रसाद : प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग तथा कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा : विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा का प्रभार हटाकर शेष यथावत।
सैमुअल पाल एन : नगर आयुक्त, नगर निगम बरेली : परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास अधिकारी लखनऊ।
अभिशेष आनंद : मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या : नगर आयुक्त नगर निगम बरेली।
ए. दिनेश कुमार : वीसी गोरखपुर प्राधिकरण : विशेष सचिव नाममि गंगे तथा ग्रमीण जलापूर्ति विभाग।
अनुज सिंह : मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर : वीसी गोरखपुर विकास प्राधिकरण।
हर्षिता माथुर : मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर : मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर।
आशीष कुमार : मुख्य विकास अधिकारी गोंडा : अपर आयुक्त आगरा मंडल।
गौरी शंकर प्रियदर्शी : सचिव राजस्व विभाग व राहत आयुक्त लखनऊ और अपर शासक चकबंदी मुख्यालय : आयुक्त अलीगढ़ मंडल।

इन PCS अफसरों के हुए तबादले

अविनाश सिंह : विशेष सचिव गृह विभाग : सीडीओ मिर्जापुर।
राम निवास शर्मा : अपर जिलाधिकारी बदायूं : विशेष सचिव गृह विभाग।
रितु पुनिया : नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत : अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं।
ब्रजनाथ यादव : अपर श्रमायुक्त कानपुर : अपर आयुक्त मुरादाबाद।
राम सहाय यादव : मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया : विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
अमृत लाल बिंद : अपर नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर : मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया।
हरिकेश चौरसिया : मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर : विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग।
अवनीश सक्सेना : अपर जिलाधिकारी लखनऊ : संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी।
वैभव मिश्रा : अपर जिलाधिकारी लखनऊ (पूर्वी) : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लखनऊ।
खेमपाल सिंह : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एटा : अपर जिलाधिकारी (पूर्वी) लखनऊ।
विवेक कुमार मिश्रा : नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एटा।
अजय कुमार सिंह : अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी : अपर आयुक्त वाराणसी मंडल।
श्यामलता आनंद : उप जिलाधिकारी बरेली : अपर नगर आयुक्त नगर निगम बरेली।
सतीश कुमार दुबे : अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी गौतनबुद्धनगर : मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ।
शोभरन सिंह : विशेष सचिव पंचायतीराज विभाग : अपर निदेशक बेसिक शिक्षा।
धर्मेंद्र सिंह : अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल : संयुक्त निदेशक बाल विकास पुष्टाहार।
अनिल यादव : विशेष सचिव नियोजन विभाग : अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद।
राकेश कुमार : नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उन्नाव, अतिरिक्त कार्यभार उपसंचालक चंकबंदी उन्नाव।
रिंकी जायसवाल : उप सचिव उत्तर प्रदेश अधिनस्त सेवा चयन आयोग लखनऊ : उपनिदेशक मंडी परिषद लखनऊ।
प्रियंका सिंह : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सीतापुर : उप सचिव उत्तर प्रदेश अधिनस्त सेवा चयन आयोग लखनऊ।
रत्न प्रिया : नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद : अपर नगर आयुक्त प्रयागराज।
सुनील कुमार चौधरी : संबद्ध कार्यालय मंडलायुक्त लखनऊ : विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग।
आलोक कुमार : मुख्य विकास अधिकारी मऊ : अपर प्रबंध निदेशक मेडिकल सप्लाई।
शेरी : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर : उप आवास आयुक्त मेरठ।
प्रदीप कुमार सिंह : नगर मजिस्ट्रट बांदा : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर।
महेंद्र कुमार मिश्रा : संयुक्त निदेशक युवा कल्याण निदेशालय लखनऊ : उपायुक्त राजस्व परिषद लखनऊ।
गौरव वर्मा : मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर : विशेष सचिव वन विभाग।
धीरेंद्र प्रताप सिंह : मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ : अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल।

मात्र 299 रुपए में Realme 5s और Redmi Note 7 Pro खरीदने का बेहतरीन मौका

टेक डेस्क. E-Commerce website Flipkart ने नए साल की पहली तारीख से ही ऑनलाइन सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 2 दिन तक चलने वाली इस सेल में खास तौर पर Realme और Redmi के पिछले साल Launch हुए लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Realme 5s

रियर कैमरे वाले बजट स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI समेत Rs 9,700 तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को पिछले ही दिनों 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ Launch किया गया था। फोन में दमदार 5,000mah की बैटरी दी गई है।

फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 MP का दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8 MP का वाइड एंगल सेंसर, 2 MP का डेप्थ सेंसर और 2 MP का ही मैक्रो सेंसर दिया गया है। ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 है।

Redmi Note 7 Pro

पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाले बजट स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro पर भी Rs 9,700 तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 है और इस पर भी आपको नो-कॉस्ट EMI ऑफर दिया जाएगा।

Redmi Note 7 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। फोन के बैक में 48 MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 13 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4,000mah की दमदार बैटरी दी गई है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है।

जॉब: नए साल पर खुला नौकरी का पिटारा, 7 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

करियर डेस्क. प्राइवेट नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। एक Survey में खुलासा हुआ है कि नए साल पर निजी क्षेत्र की कंपनियों में 7 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और इसके साथ ही वेतन में भी 8 फीसद वृद्धि का अनुमान है।

बताया जा रहा है नौकरी के वेबसाइट्स में संकेत दिया गया है कि अधिकांश नियोक्ता भर्ती योजनाओं को लेकर आशावादी हैं। रोजगार संबंधी सलाह देने वाली फर्म के सीईओ राजेश कुमार ने कहा, नए कैलेंडर वर्ष 2020 में करीब सात लाख नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। स्टार्टअप कंपनियां रोजगार सृजन में सबसे आगे बढ़कर योगदान देंगी। स्टार्ट अप कंपनियों के हर क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरियां सृजित हो ने का अनुमान है।

इस Survey में 42 प्रमुख शहरों के 12 उद्योग क्षेत्रों की 4,278 कंपनियों को शामिल किया गया। रोजगार सृजन वाले शीर्ष स्थानों में बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली – एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे शामिल हैं। ये कुल 5,14,900 नौकरियां सृजित करेंगी। बाकी रोजगार दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में सृजित होंगे।

Survey में कहा गया है कि साल 2020 में सबसे ज्यादा रोजगार खुदरा एवं ईकॉमर्स क्षेत्र (1,12,000) में सृजित होने की उम्मीद है। इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटी आधारित सेवाओं में (1,05,500), स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र में (98,300), एफएमसीजी (87,500), विनिर्माण (68,900) और बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा क्षेत्र में (59,700) रोजगार पैदा होने का अनुमान है।

रुस: गैस स्टेशन पर धमाकेदार विस्फोट, काफी ऊपर तक उठीं आग की लपटें

वर्ल्ड डेस्क. शक्तिशाली देशों में शामिल रुस से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक गैस स्टेशन पर शक्तिशाली विस्फोट से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी लपटें काफी ऊपर तक उठी देखी गईं। आसपास के मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो Social Media पर काफी वायरल हो रहा है। यह विस्फोट रुस के चेल्याबिंस्क क्षेत्र के सतका शहर में एक गैस स्टेशन पर हुआ।

वायरल वीडियो के मुताबिक, विस्फोट काफी जबरदस्त लग रहा है, इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है मगर किसी के मृत्यु की सूचना नहीं है। चश्मदीदों का कहना है कि विस्फोट से काफी समय पहले स्टेशन पर गैस की तंज गंध महसूस की गई थी मगर उस ओर ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण कुछ देर बाद इतना जोरदार धमाका हुआ।

Social Media पर जब इस विस्फोट का वीडियो शेयर किया गया तो देखने वाले लोगों ने काफी चिंता जताई। उनका कहना था कि इतने बड़े धमाके की चपेट में यदि कोई आ जाता तो उसके चिथड़े उड़ जाते। उसका किसी भी तरह से बचना मुश्किल था। शुक्र है कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। इलाके में विस्फोट की आवाज सुनने के बाद सड़क पर चल रहे लोगों ने भी इसका वीडियो बनाया, वो वीडियो भी Social Media पर शेयर किया गया। ये वीडियो कार में चलते हुए बनाया गया है।

रुस की स्थानीय मीडिया ने भी विस्फोट की इस खबर को कैरी किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि गैस स्टेशन पर हुआ ये विस्फोट बहुत ही जबरदस्त था मगर इसकी चपेट में आने से लोग बच गए। आसपास जो लोग मौजूद थे वो विस्फोट की आवाज सुनने के बाद ही मौके से भाग गए।

अमेरिका दूतावास पर हमला, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस का इस्तेमाल

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिका के हवाई हमले से नाराज प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए अमेरिकी सेना ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है बुधवार को बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर इकट्ठा हुए ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों को निकालने के लिए अमेरिकी सेना ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। ये लोग लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन कर रहे है।

आपको बता दें कि ईरानी मिलिशियन के दर्जनों और उनके समर्थकों ने बगदाद में दूतावास के गेट पर डेरा डाल दिया है। जहां वे सभी पूरी रात रूके थे। ये सभी परिसर में घुस गए, प्रदर्शनकारियों ने दूतावास के गेट और खिड़कियों को तोड़ दिया।

अमेरिकी दूतावास की रक्षा करने के लिए मरीन ने आंसू गैस चलाई। दरअसल, इन प्रदर्शनकारियों ने दूतावास को स्वागत गेट पर आग लगा दी थी। दरअसल, ये प्रदर्शनकारी अमेरिकी हवाई हमले से नाराज हैं, जिसने सप्ताहांत में ईरान समर्थित मिलिशिया को निशाना बनाया, जिसमें 25 लड़ाके मारे गए। रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मंगलवार को कहा था कि 82वीं एयरबोर्न डिवीजन की त्वरित प्रतिक्रिया इकाई के करीब 750 सैनिकों को अगले कुछ दिनों में भेजने की तैयारी है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह तैनाती अमेरिकी कर्मियों और प्रतिष्ठानों पर बढ़ते खतरों (जैसा कि आज बगदाद में हुआ) के बाद उचित और एहतियाती कदम हैं। मंगलवार को हुए हमले के बाद दूतावास की सुरक्षा कड़ी करने के लिए अमेरिका ने नौसैनिकों के एक त्वरित प्रतिक्रिया दल को वहां पहले ही रवाना कर दिया था। ट्रंप ने बताया ईरान में हालात से बेहतर ढंग से निपटा गया। वहीं, ईरान के साथ युद्ध की आशंका के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि ईरान के लिए ये अच्छा विचार होगा… मैं शांति चाहता हूं… मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा।

Jasprit Bumrah बनें ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज, साल 2019 को लेकर कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान में बड़े बड़े दिग्गजों को पवेलियन पहुंचाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah सुर्खियों में हैं। तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah अपनी चोट से उबरने के बाद 5 जनवरी से क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजों के विकेट की गुल्लियां उड़ाते नजर आएंगे। श्रीलंका के खिलाफ वे पहले टी20 मैच का हिस्सा हो सकते हैं।

साल 2019 के आखिरी दिन Jasprit Bumrah के द्वारा किया गया ट्वीट बेहद सुर्खियों में हैं। तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने बताया उनके लिए ये साल काफी मायनों में यादगार रहा है और वे अगले साल बहुत कुछ हासिल करने वाले हैं।

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 को Jasprit Bumrah ने Tweet किया है, “2019 मैदान के अंदर और मैदान के बाहर उपलब्धियां, सीखने, कड़ी मेहनत करने और यादों को बनाने का साल रहा है। और साल के आखिरी दिन में 2020 के बारे में सोच रहा है कि जो भी मुझे मिलेगा में उसे हासिल करूंगा।” Jasprit Bumrah ने इस Tweet के साथ 6 तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया है, जिसमें वे अलग-अलग अंदाज में नज़र आ रहे हैं।

दरअसल, Jasprit Bumrah ने जो कोलाज शेयर किया है उन तस्वीरों की भी उपलब्धि रही है। Jasprit Bumrah की पहली तस्वीर वर्ल्ड कप 2019 की है, जिसमें उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं, उसके दाएं हाथ पर आइपीएल की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर है, जिसके उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने चौथी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। वहीं, उसके नीचे की तस्वीर वेस्टइंडीज के दौरे पर खेले गए टेस्ट मैच की जिसमें उन्होंने हैट्रिक ली थी।

Jasprit Bumrah के लिए ये साल बतौर क्रिकेट शानदार रहा। Jasprit Bumrah इस साल टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। वहीं, आइपीएल और वर्ल्ड कप में भी Jasprit Bumrah ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, वेस्टइंडीज दौरे के बाद उनको लोअर बैक में माइनर स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिसके कारण वे Team India से बाहर हो गए थे। अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी हुई है।

अनिल कुंबले ने दी ऐसी सलाह, कप्तान कोहली के आ सकती है बेहद काम

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने इंडियन टीम को एक बड़ी सलाह दी है। अनिल कुंबले की ये सलाह कप्तान विराट कोहली के लिए T20 World Cup में बेहद काम आ सकती है। पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 World Cup के लिए भारतीय टीम को विकेट लेने वाले विकल्प पर ध्यान देना चाहिए, जहां ऑलराउंडर की जगह तेज गेंदबाज को तरजीह मिले।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत होगी। ऐसे में मेरे मुताबिक कुलदीप यादव और युजवेंद्रा सिंह चहल जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए। आप सवाल उठा सकते हो कि जब ओस की वजह से गेंद गीली हो जाती है तब टीम में कलाई के दो स्पिनरों का होना क्या सही है? हालांकि, ऐसा है नहीं।

तेज गेंदबाजों को टीम में रखना होगा

भारत की ओर से टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले धाकड़ खिलाड़ी अनिल कुंबले ने आगे कहा कि यह काफी जरूरी है कि आप विकेट लेने वाले विकल्प की तलाश करें। टीम ऑलराउंडर ढूंढ रही है, लेकिन आपको ऐसे तेज गेंदबाजों को रखना होगा जो विकेट ले सकें। मुझे लगता है कि यह काफी मुश्किल परिस्थिति है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में किसी भी गेंदबाजी के लिए गेंदबाजी करना आसान नहीं होता।

कई ऑलराउंडर्स को मिली है जगह

गौरतलब है कि भारतीय टीम और चयनकर्ता काफी समय से टी20 क्रिकेट में कुछ ऐसे ऑलराउंडर्स को जगह दे रहे हैं जो आगे चलकर Team India को मैच जिता सके। भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, विजय शंकर और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया है जो कि ऑलराउंडर हैं। हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ियों ने मैनेजमेंट को निराश ही किया है।

BJP सांसद बोलीं- प्रियंका हैं फर्जी गांधी, कभी भगवा को नहीं समझ सकतीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्र वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है। अब BJP सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। निरंजन ज्योति ने कहा कि ‘फर्जी गांधी’ कभी भी भगवा को नहीं समझ सकतीं। निरंजन ज्योति ने उन्हें सलाह भी दी कि उन्हें अपना नाम ‘फिरोज प्रियंका’ कर लेना चाहिए।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा प्रियंका गांधी भगवा को नहीं समझ सकती क्योंकि वे फर्जी गांधी हैं। उन्हें अपने नाम से गांधी शब्द हटा लेना चाहिए और फिरोज प्रियंका लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका को योगी सरकार से दिक्कत है, क्योंकि मुख्यमंत्री अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। प्रियंका गांधी को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या वे दंगाइयों के पीछे खड़ी हैं। प्रियंका गांधी को भगवा के बारे में और अध्ययन करने की जरूरत है। भगवा रंग ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है।

फतेहपुर से सांसद ने पूछा कि जिन्होंने निर्दोषों को पीटा और पुलिस पर पत्थरबाजी की क्या उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए। ऐसा लगता है कि प्रियंका ने ही उपद्रवियों को भड़काया और उन्हें सड़कों पर उतरने को कहा।

गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भगवा वाले बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने पलटवार किया है। सीएम कार्यालय की ओर ट्वीट में कहा गया कि सब कुछ त्याग कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। अब संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत में राजनीति पाने वाले और भारत देश को भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने भगवा धारण किया है। यह भगवा उनका नहीं है। भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है। कृष्ण, राम और शिव के देश में हिंसा और बदले की जगह नहीं है। महाभारत में भी कृष्ण ने रण क्षेत्र में बदला लेने की बात नहीं की। बदले की भावना इस देश की परंपरा नहीं रही है। यह देश प्रेम, करुणा और अहिंसा की बात करता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बात मुख्यमंत्री को समझनी चाहिए।

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, हमने गरीबों के लिए योजनाएं बनाई, विपक्ष ने वोटबैंक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार को बुलाया गया है। जिसमें SC/ST आरक्षण को 10 और साल बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर लिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया।

विधानसभा के विशेष सत्र में दिए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम गरीबों, वंचितों व पिछड़ों के लिए योजनाएं बना रहे हैं और विपक्ष वोट बैंक बनाने में जुटा है। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान हंगामे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यही विपक्ष का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि बसपा गरीबों, पिछड़ों और दलितों की हितैषी नहीं है। सपा व कांग्रेस ने कभी गरीबों व दलितों की ओर ध्यान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने सदन में अपने भाषण में कहा, उनकी सरकार आरक्षण बढ़ाये जाने का समर्थन करती है। संविधान में 126वां संशोधन के तहत विधायिका में 25 जनवरी 2020 तक ही आरक्षण का समय था। हमारी सरकार किसी जाति मजहब के लिए नहीं है। भारत के विकास के लिए यह प्रावधान है, जिससे सब एक साथ आगे बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि करोड़ों की संख्या में आवास और शौचालय दिया गया। विधुत कनेक्शन दिया गया। रसोई गैस कनेक्शन दिया गया। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। बीमा योजना का लाभ दिया गया। हमारी सरकार में वोट बैंक नही बनाया जाता।

योगी ने सबक शब्द से सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस दलितों के सबसे बड़े विरोधी हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति दी ही नहीं गई। लोकसभा में भी सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ है। यहां भी पूरे सदन से अपील करता हूं कि वे इसे सर्वसम्मति से पारित करें। हम लोगों ने 2 अक्टूबर को विशेष सत्र बुलाया था। 26 नवम्बर को विशेष सत्र बुलाया था और आज साल के आखिरी दिन भी विशेष सत्र बुलाकर हमने रिकार्ड बनाया है।