28.5 C
Mumbai
Monday, August 10, 2026
Home Blog Page 214

पहली बार आदित्य ठाकरे ने मंत्री पद की शपथ, जानें इनका सियासी सफर

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की कैबिनेट विस्तार को आज अंजाम दिया गया है। जहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहली बार मुख्यमंत्री बनें तो वहीं आज उनके बेटे आदित्य ठाकरे पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। आदित्य ठाकरे मुम्बई के वर्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं। उद्धव ठाकरे सरकार के कैबिनेट विस्तार में आदित्य ठाकरे को भी जगह मिली है। उन्होंने अपने पिता के कैबिनेट में मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

आदित्य ठाकरे का जन्म 13 नवंबर 1990 को मुम्बई में हुआ। आदित्या अपने माता-पिता के सबसे बड़े बेटे हैं। उन्होंने मुम्बई स्थित बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की पाढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने केसी लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली।

2007 में उनकी कविता की किताब ‘मॉय थाउट्स इन व्हाइट एंड ब्लैक’ प्रकाशित हुई। इसी साल उनकी पहली एलबम उम्मीद रिलीज हुई थी। 2010 में उन्होंने शिवेसेना के युवा सेना का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वह 2017 में मुम्बई जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 2018 में वह शिवसेना के नेता बने। इसी वर्ष यानी 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्ली सीट से विधायक चुने गए।

उद्धव ठाकरे का कैबिनेट विस्तार, डिप्टी सीएम बनें अजित पवार, तो आदित्य ठाकरे बनाए गए मंत्री !

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की कैबिनेट विस्तार को आज अंजाम दिया गया है। जिसमें सबसे चर्चित चेहरा एनसीपी नेता अजित पवार और शिवसेना से विधायक आदित्य ठाकरे रहे। जहां एनसीपी नेता अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया तो वहीं वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहली बार मुख्यमंत्री बनें तो वहीं आज उनके बेटे आदित्य ठाकरे पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। आदित्य ठाकरे मुम्बई के वर्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं। उद्धव ठाकरे सरकार के कैबिनेट विस्तार में आदित्य ठाकरे को भी जगह मिली है। उन्होंने अपने पिता के कैबिनेट में मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, लातूर से विधायक अमित देशमुख, वर्षा गायकवाड़ ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

अनिल देशमुख, राजेन्द्र शिंगणे, पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक, हसन मश्रीफ, वरिष्ठ नेता राजेश टोपे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। मालेगांव बाहरी से विधायक शिवसेना के वरिष्ठ नेता दादा भुसे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

मुंब्रा कलवा से एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। शिवसेना के विधायक संदीपन भुमरे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सतारा से एनसीपी विधायक बालासाहेब पाटिल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके अलावा यशोमति ठाकुर भी कैबिनेट मंत्री बनाई गई हैं। कांग्रेस की ओर से वे विदर्भ से विधायक हैं।

शिवसेना नेता अनिल परब को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। वे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। अनिल परब शिवसेना के प्रवक्ता हैं। 2014 में शिवसेना का दामन थामने वाले उदय सामंत को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे शिवसेना में शामिल होने से पहले एनसीपी की ओर से विधायक रह चुके हैं।

अमेरिका के एक चर्च में 2 लोगों की हत्या, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया शूटर

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बंदूकधारी ने 2 लोगों को गोलियों से भून दिया। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बंदूकधारी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना रविवार की सुबह चर्च में प्रार्थना के दौरान हुई। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो फुटेज खुब वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है बंदूकधारी ने फोर्ट वर्थ के उपनगर वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट इन व्हाइट सेटलमेंट में एक बंदूक निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्‍था में दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान घायलों ने दम तोड़ दिया। हालांकि बाद में पुलिस के हाथों उसकी मौत हो गई।

इस वीडियो फूटेज में बंदूकधारी को खड़ा हुआ दिखाया गया है। वह अपने आस-पास के लोगों से बात कर रहा है। इसके बाद बंदूकधारी ने अपनी पिस्‍टल निकाली और बात करने वाले पर गोली चलाई। इसके पहले उसने एक सुरक्षा गार्ड का अभिनय किया। चर्च की सुरक्षा में तैनात टीम ने जल्दी से जवाबी कार्रवाई की और शूटर को खत्‍म कर दिया।

सुरक्षा बल के स्वयंसेवकों में से दो ने अपने हथियार फेंक दिए और हत्यारे को तुरंत बाहर निकाल लिया, जिससे कई लोगों की जान बच गई। दरअसल, चर्च में सुरक्षा दल की सदस्‍यता के स्‍वयंसेवकों से बना है, जिन्‍हें चर्च में आग्‍नेयास्‍श्‍त्र ले जाने के लिए लाइसेंस प्राप्‍त है।

आतंकियों को पकड़ने में डोनाल्ड ट्रंप ने की मदद, तो पुतिन ने फोन लगाकर बोला…

वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के 2 सबसे बड़े शक्तिशाली देश अमेरिका और रुस एक बार फिर आमने-सामने है। लेकिन इस बार दुश्मनी नहीं दोस्ती की वजह से सुर्खियों में हैं। रविवार को रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रिया बोला है। बताया जा रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति पुतिन को फोन करके आतंकी हमले की साजिश के बारे में जानकारी दी थी।

रुसी गृहमंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप की इस मदद के लिए पुतिन ने उन्हें फोन कर धन्‍यवाद दिया। हालांकि, क्रेमलिन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में दोनों नेताओं की बातचीत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। मालूम हो कि अमेरिकी खुफिया विभाग की ओर से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर रूसी फेडरल एजेंसी ने साजिश रचने वाले दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने साझा हित के मसलों पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर दिया। हालांकि, व्‍हाइट हाउस का इस बारे में अभी कोई बयान नहीं आया है।

इस दौरान टेलीफोन पर हुई बातचीत में ट्रंप और पुतिन ने आतंक के खिलाफ साथ बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्धता भी जताई है। रिपोर्टों की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं है जब पुतिन ने खुफिया जानकारी साझा करने के लिए ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है।

दिसंबर 2017 में भी ट्रंप ने पुतिन को सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकी हमले की साजिश के बारे में जानकारी दी थी। उस समय भी रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार जताया था। इससे इतर पहले भी दोनों नेता सीरिया, परमाणु समझौता, उत्तर कोरिया और व्यापार के मसले पर बात कर चुके हैं।

‘मर्दानी 2’ को लेकर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने कहा- बेहद जोखिम भरी थी फिल्म

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी 2 को लेकर अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने एक बड़ी बात कही है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी का मानना है कि उनकी हालिया रिलीज मर्दानी 2 एक ऐसी फिल्म है, जिसे बनाने का काम बेहद जोखिम भरा था और इसकी वजह इसकी विषय सामग्री थी जो समाज का एक गंभीर मुद्दा है।

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा, आप इस पर एक नजर डालेंगे तो समझ पाएंगे कि मर्दानी 2 एक ऐसी फिल्म है, जिसे बनाना जोखिम भरा था। यह एक डार्क फिल्म है। इसमें गंभीर सामाजिक मुद्दे की बात कही गई है। इसमें कोई नाच-गाना नहीं है। वाकई में फिल्म में कोई गीत नहीं है! इसमें तथाकथित वाणिज्यिक फिल्मों के कोई तत्व नहीं हैं, लेकिन यह एक हिट फिल्म है, जो चर्चा का एक विषय बनने में कामयाब रही।

वहीं मर्दानी 2 की बॉक्स ऑफिस पर भले ही ज्यादा कमाई करने में कामयाब न हुई हो लेकिन फिल्म में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को उजागर किया गया है। मर्दानी 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस में 40।20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें देश में किशोरों द्वारा महिलाओं के खिलाफ अंजाम दिए जाने वाले घृणित कृत्यों को उजागर किया गया है।

लड़कियां और महिलाएं होती हैं लंबे नेल्स की शौकीन, तो एक बार जरुर अपनाएं ये टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क. लंबे नेल्स रखने का शौक सभी लड़कियों को रहता है, लंबे नाखुन को आप तरह-तरह के नेल आर्ट बनाकर सजा सकती है। कुछ लड़कियों को शिकायत होती है कि उनकें नाखून नहीं बढ़ते है। अगर बढ़ते भी हैं तो काफी कमजोर होते है और टूट जाते है। ऐसा कैल्शियम की कमी होने या फिर किसी अन्य कारण के वजह के होता है। कुछ लोगों के अन्दर बुरी आदत होती हैं नाखून चबाने कि जिससे कई तरह की बैक्टीरिया मुँह के जरिये पेट में जाकर आपको बिमार कर सकता है। और नाखून चबाने से उसके ग्रोथ में भी फर्क पड़ता है।

नारियल तेल

एक कटोरे में नारियल तेल डाले और अच्छी तरह नाखूनों का मालिश करें जिससे आपके नाखून मॉइस्चराइज होगें, टुटेगें नहीं और ग्रोथ भी तेजी से होगा।

संतरे का जूस

10 मिनट तक संतरे का जूस नाखूनो पर लगायें फिर गुनगुने पानी धो लें । लागातार ऐसे करने पर नेंल्स जल्दी बढ़ने लगेंगे।

नीबुं का रस

हल्के गुनगुने पानी में नीबुं रस मिलाकर लगाएं फिर ठंडे पानी धो लें इसके अलावा इसके छिलके को नाखुन पर रगड़ने से पर्याप्त मात्रा में जूस मिलते हैं।

इन सब के अलावा लहसुन कि कलियों को काटकर नाखून पर मलनें से कम टुटेंगे यह लागातार रात में करने से नाखूनों में ग्रोथ होती है। ऑलिव ऑयल भी नाखूनों के लिए हेल्फफूल होते है, इसमे विटामिन E होते है, जो नाखूनो को पोषक तत्व मिलते है।

पिंक बिकिनी में Sara Ali Khan ने मचाया तहलका, फोटोज वायरल

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड में अपने एक अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस Sara Ali Khan बेहद सुर्खियों में हैं। दोस्तों संग छुट्टियां एंज्वॉय कर रहीं Sara Ali Khan की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें, Sara Ali Khan अपनी खास दोस्त के साथ केरल में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं।

एक्ट्रेस Sara Ali Khan इन दिनों अपनी खास दोस्त के साथ छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं। इस वैकेशन के दौरान Sara Ali Khan बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस वैकेशन के बीच Sara Ali Khan की बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sara Ali Khan ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी इस वैकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में Sara Ali Khan अपनी दोस्त के साथ बिकिनी में नजर आ रही हैं। Sara Ali Khanने पिंक कलर की बिकिनी में पूल में बोल्ड पोज भी दिया है। Sara Ali Khanकी ये फोटोज उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

वहीं पूल में इंजॉय करने के साथ-साथ Sara Ali Khanने केरल में साउथ इंडियन खाना इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने केरल की खूबसूरत सीनरी के साथ भी फोटोज खिंचवाई हैं। वहीं Sara Ali Khanकी ये तस्वीरें देखकर मालूम होता है कि उन्होंने अपनी इस वैकेशन को जमकर इंजॉय किया है।

इमरान खान के मंत्री भेजते थे इस खूबसूरत हसीना को न्यूड तस्वीरें, Video वायरल

वर्ल्ड डेस्क। अक्सर अपने बयानों और कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार शेख रशीद बुरी तरह फंसे हैं। रेल मंत्री शेख रशीद की TikTok स्टार के साथ बातचीत की वीडियो वायरल हुई है। हालांकि TikTok स्टार हरिम शाह ने ये वीडियो डिलीट कर दिया है। लेकिन देखते ही देखते ट्विटर पर ये टॉप ट्रेंड में पहुंच गया।

बताया जा रहा है पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार हरिम शाह ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया। यहां वो रेलमंत्री शेख रशीद के साथ बातचीत करती नजर आ रही थी। बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि रशीद उन्हें न्यूड तस्वीरें भेजते थे।

वीडियो में एकदम साफ देखा जा सकता है कि रशीद के साथ उनकी वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही है। हरिम शाह कहती है कि उसने कभी भी मंत्री के राज नहीं खोले फिर वो क्यों उनसे बातचीत नहीं करते। जवाब में रशीद कहते हैं, ‘तुम्हारी जो मर्जी वो करो’। इसके बाद हरिम ने कहा- क्या आप उन न्यूड तस्वीरों को भूल गए हैं जो आप मुझे भेजते थे।

हालांकि हरिम शाह ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। बाद में उसने कहा कि उनका किसी को नीचा दिखाने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन तब तक ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

उद्धव ठाकरे सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, NCP-कांग्रेस से ये नेता बन सकते हैं मंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र की Uddhav Thackeray सरकार के सोमवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विभाग के बंटवारे को लेकर शिवसेना (Shiv Sena) और एनसीपी (NCP) के बीच फिर से मतभेद सामने आ रहे हैं। सरकार बनने के लगभग एक माह बाद यह मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनसीपी की नजर गृह और नगर विकास विभागों पर है, लेकिन शिवसेना इसे अपने पास रखना चाहती है। हालांकि महा विकास अघाड़ी के नेता किसी भी प्रकार के विवाद से इनकार कर रहे हैं और उनका कहना है कि सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है।

सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले गठबंधन की पार्टियों में क्या सब कुछ ठीक है? क्या शिवसेना-एनसीपी के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अब भी विवाद है? ऐसे तमाम सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनसीपी अपने लिए शिवसेना से गृह और नगर विकास मंत्रालय चाहती है, लेकिन शिवसेना इसके लिए तैयार नहीं है।

शिवसेना की कोशिश है कि वह इन दोनों विभागों को अपने पास रखे क्योंकि 2022 में बीएमसी का चुनाव होना है, जिसमें इन दोनों विभागों की ज्यादा अहमियत रहेगी। शपथ ग्रहण की तैयारियां भले ही जोर-शोर से चल रहीं हों, लेकिन विभागों के बंटवारे को लेकर मतभेद अभी भी बरकरार हैं। इसे सुलझाने के लिए पार्टी नेताओं के बीच लगातार बातचीत चल रही है। इस विषय पर एनसीपी नेता नवाब मलिक का कहना है कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है, लेकिन उनकी इस बात में विश्वास कम दिखाई दे रहा है।

मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब डिजिटल ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा MDR शुल्क

नई दिल्ली। नए साल पर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। डिजिटल पेमेंट यानि कि Rupay Card, UPI ट्रांजैक्शन करने वालों को अब एमडीआर शुल्क नहीं देना होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक के बाद चुनिंदा पेमेंट मोड पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क को खत्म करने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री ने कहा है कि नोटिफाइड पेमेंट पर कोई एमडीआर शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में आपके दिमाग में यह बात आ रही होगी कि आखिर एमडीआर शुल्क होता क्या है और इसका भुगतान किसे करना होता है।

दरअसल, जब किसी दुकान पर कोई व्यक्ति अपना कार्ड स्वैप करता है तो जो शुल्क दुकानदार को अपने सर्विस प्रोवाइडर को देना होता है, उसे ही एमडीआर शुल्क कहते हैं। यह शुल्क ऑनलाइन लेनदेन एवं क्यूआर आधारित ट्रांजैक्शन पर लागू होता है।