घर से भागकर रचाई थी शादी, अब बंद कमरे में हुई प्रेमी युगल की जबरदस्त पिटाई

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक प्रेमी युगल के पिटाई का नया मामला सामने आया है। यहां घर से भागकर शादी करके गांव आए प्रेमी युगल की लड़की के घरवालों द्वारा पिटाई करने का आरोप है। आरोप है कि प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल प्रेमी युगल को ले आई और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना को लेकर गांव के दोनों पक्षों में तनाव है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों घर लौट आए और गांव पहुंच गए। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन लड़के घर पहुंच गए और उन्हें एक कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि दोनों की जमकर पिटाई की गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल प्रेमी युगल को ले आई और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना को लेकर गांव के दोनों पक्षों में तनाव है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामवासी एक युवती के प्रेम संबंध गांव के ही शिवमंगल पुत्र कश्मीर सिंह के साथ हो गए। दोनों के संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई तो विरोध शुरू हो गया। बताया गया है कि लड़की के घरवालों ने लड़की को मौसी के घर फर्रुखाबाद के गांव भदकी भेद दिया। जहां से लड़की बुधवार की शाम चली आई।

आरोप है कि शिवमंगल उसे भदकी से ले आया और मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद वह लड़की को अपने घर ले आया। यह जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो वह लड़के के घर पहुंच गए। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़की और युवक को कमरे में बंद कर जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गए। बताया यह भी गया है कि इस दौरान लड़का और लड़की पक्ष में मारपीट भी हुई।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डा। अंकुर शाक्य ने बताया कि दोनों घायल थे, उन्हें उपचार दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने परिजनों से तहरीर भी मांगी लेकिन कोई भी पक्ष घटना की तहरीर लेकर थाने नहीं आया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज होगा और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.