30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 204

भारत बंद के समर्थन में उतरी शिवसेना-कांग्रेस, तो ममता बनर्जी ने किया विरोध

नई दिल्ली। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आज बुधवार को 10 मजदूर संगठनों की तरफ से भारत बंद का एलान किया गया है। वहीं 10 मजदूर संगठनों की ओर से बुलाये गये भारत बंद के समर्थन को लेकर विपक्षी दलों में मतभेद दिखाई दे रहा है। जहां कांग्रेस और शिवसेना भारत बंद का समर्थन किया तो वहीं भाजपा की धुर विरोधी ममता बनर्जी ने इसे CPIM की गुंडागर्दी करार देते हुए विरोध किया है।

राहुल गांधी का मोदी पर निशाना

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी-शाह सरकार की जनविरोधी, श्रमिक विरोधी नीतियों ने भयावह बेरोजगारी पैदा की है और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कमजोर किया जा रहा है, ताकि इन्हें मोदी के पूंजीपति मित्रों को बेचने को सही ठहराया जा सके। गांधी ने कहा कि आज 25 करोड़ कामगारों ने इसके विरोध में भारत बंद बुलाया है। मैं उन्हें सलाम करता हूं।

शिवसेना ने किया समर्थन

भारत पेट्रोलियम में विनिवेश के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ मुंबई में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शिवसेना ने ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को समर्थन दिया है। इसके साथ ही शिवसेना ने केंद्र सरकार पर उसकी नीतियों और फैसलों को लेकर निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने किया विरोध

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सीपीआई(एम) की कोई विचारधारा नहीं है। रेलवे पटरियों पर बम लगाना ‘गुंडागर्दी’ है। आंदोलन के नाम पर यात्रियों की पिटाई की जा रही है और पथराव किया जा रहा है। यह ‘दादागिरी’ है, आंदोलन नहीं। मैं इसकी निंदा करती हूं। गौरतलब है कि मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 मजदूर संगठनों ने बुधवार को भारत बंद के रूप में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इनका दावा है भारत बंद में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे।

मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम को तगड़ा झटका, यह तूफानी गेंदबाज टीम से हुआ बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क. T-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को भारत से मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है श्रीलंकाई टीम के ऑलराउंडर इसुरु उड़ाना भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी T-20 मैच से चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। आपको बता दे, T-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को भारत ने 7 विकेट से हरा दिया।

श्रीलंकाई टीम के हेड कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि इसुरु उड़ाना तीसरे T-20 इंटरनेशनल मैच में भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इसुरु उड़ाना को बैक इंजरी हुई है, जिसके कारण वे अगले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उड़ाना का ये समस्या इंदौर में भारतीय पारी की शुरुआत से पहले वार्मअप सेशन के दौरान हुई थी।

मिकी आर्थर ने दूसरे मैच के समाप्त होने के बाद कहा है, “मैं डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन मैंने उसको ड्रेसिंग रूम देखा है, उसे बहुत दर्ज हैI बीमारी क्या है, मुझे वास्तव में नहीं पता। मैं आशा करता हूं कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले ठीक हो जाए। मुझे लगता है कि उसे कुछ धक्का सा लगा है, उसे पीठ में कुछ मिला है, मैं वास्तव में उसके लिए शुभकामनाएं देता हूं कि वो जल्दी ठीक हो।

सोना-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें क्या रहा आज का भाव

बिजनेस डेस्क. अमेरिका और ईरान के तनाव की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आने के कारण बुधवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर ट्रेंड रहा था, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। सोने की कीमत में बुधवार को भारी तेजी देखी गई है। सोने में बुधवार को 485 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से अब सोने का भाव 41,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में 41,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी बुधवार को भारी तेजी दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 855 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 49,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी मंगलवार को 48,675 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पश्चिमी एशिया में बढ़े तनाव के कारण एक डॉलर के मुकाबले 20 पैसे कमजोर होकर 72।02 पर ट्रेंड कर रहा था। इरान द्वारा इराक स्थित अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट हमले करने के बाद से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है और इस कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी गई है। क्रूड ऑयल में तेजी का असर रुपये में गिरावट के रूप में दिख रहा है और रुपये में गिरावट से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों में ही बुधवार को बढ़त देखने को मिली है। सोना बढ़त के साथ 1,584 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी बढ़त के साथ 18।43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी।

10 जनवरी को लांच होगा PUBG Mobile का नया वर्जन, जानें इसकी खासियतें

टेक डेस्क. PUBG Mobile अब इस साल भी अपना नया वर्जन अपडेट करने जा रही है। कंपनी ने सीजन 11 की Launch डेट का खुलासा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि नया सीजन 10 जनवरी को Launch किया जाएगा। इस सीजन में प्लेयर्स को गेमिंग का शानदार अनुभव देने के लिए कई फीचर्स की सुविधा मिल सकती है।

PUBG Mobile ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के जरिए Season 11 के Launch की जानकारी देते हुए बताया है कि नया सीजन 10 जनवरी को Launch होगा। इसके साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 9 जनवरी को PUBG Mobile 0.16.5 अपडेट को भी रोलआउट कर सकती है। हालांकि अपडेट रोलआउट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

अभी तक Season 11 Royale Pass को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं और उनके मुताबिक नया सीजन ‘ऑपरेशन टूमोरो’ पर आधारित होगा। इसमें Domination mode का एक नया इवोमोर्ड मोड भी​ दिया जा सकता है। बता दें कि Domination mode में प्लेयर्स को गेम जीतने के लिए मैप में एक एरिया सेव करना होगा और इसे होल्ड करना होगा। यह मोड कॉल ऑफ ड्यूटी में भी देखा जा चुका है।

बता दें ​कि कंपनी ने साल 2019 के अंत में PUBG Mobile के लिए 0.16.0 अपडेट रोलआउट किया था। इस अपडेट में डेथ रेस मोड यानी RageGear समेत नए स्नो मोड फीचर्स की सुविधा दी गई है। अपडेट का साइज 0.67 जीबी है और इसे एंड्रॉइड व iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं अब माना जा रहा है कि नए सीजन में ड्रोन फीचर को शामिल किया जा सकता है।

ये 3 टिप्स अपनाकर Reliance Jio के यूजर्स चेक कर सकते हैं अपना बैलेंस

टेक डेस्क। Reliance Jio ने टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखने के साथ ही अपना एक दबदबा बना लिया है। इसका अंदाजा कंपने लगातार बढ़ रहे यूजर्स की संख्या से लगाया जा सकता है। TRAI की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में Reliance Jio सब्सक्राइबर्स की संख्या 364 मिलियन हो गई है।

Reliance Jio ने भी अपने यूजर्स को बांधे रखने के लिए आए दिन नए प्लान व सर्विसेज बाजार में उतार रही है। कंपनी के कई प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की भी सुविधा प्राप्त होती है।

ऐसे में आपको अकाउंट बैलेंस चैक करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन पिछले दिनों कंपनी ने घोषणा की थी कि Jio नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 6 पैसा प्रति मिनट चार्ज देना होगा। ऐसे में आपका बैलेंस कितना बैलेंस कट रहा है ​और कितना बाकी है, यह चैक करना बेहद जरूरी है। हम Reliance Jio को बैलेंस चैक करने के कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं।

MyJio App

Reliance Jio अपने फोन में MyJio App जरूर रखते हैं अगर आपके फोन में ये ऐप नहीं है तो इसे जरूर डाउनलोड कर लें। इस ऐप की मदद से आप अपने प्लान की वैलिडिटी, बैलेंस और डाटा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपको ऐप में दिए गए मॉय प्लान ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जहां आपको अपने प्लान की पूरी डिटेल मिल जाएगी। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि नॉन-जियो कॉलिंग के लिए आपके पास कितने मिनट्स बाकी हैं।

SMS

आप चाहें तो SMS के जरिए भी अपना Jio अकाउंट चैक कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आपको BAL लिखकर 199 पर मैसेज करना होगा। इसके बाद एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें आपके अकाउंट बैलेंस की जानकारी मौजूद होगी। अगर आप अपने प्लान की पूरी डिटेल पता करना चाहते हैं तो आपको 199 पर MY PLAN लिखकर मैसेज भेजना होगा।

Jio.com

Jio यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए Jio।com पर जाकर आपको मोबाइल लॉगइन पर जाकर अपना मोबाइल नंबर लिखना है और फिर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा। इसके बाद अपना अकाउंट बैलेंस समेत सारी डिटेल यहां देख सकते हैं।

हम अकेले चुनाव जीतने में सक्षम, बिहार की जनता चाहती है BJP का CM: संजय पासवान

पटना. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। इसी बीच बीजेपी के एमएलसी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि बिहार के लोग अब एक भाजपा नेता को बिहार के सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, भाजपा राज्य में सबसे मजबूत और सक्रिय पार्टी है। बीजेपी नेता के इस बयान के बाद बिहार की राजनीती में बयानबाजी होना तय है।

हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने यह भी कहा कि अंततः हम पीएम मोदी और अपने नेता सुशील मोदी जी के फैसले का पालन करेंगे। लेकिन अब हम बिहार में अकेले चुनाव जीतने में सक्षम हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृहमंत्री अमित शाह ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में दोहराया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे और उन्हीं के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर किसी को कहीं कोई संशय नहीं होना चाहिए।

इस बॉलीवुड सेलेब को डेट कर रही है टीवी की मशहूर 4G Girl

मनोरंजन डेस्क। टेलीविजन का सबसे चर्चित चेहरा और एयरटेल के विज्ञापनों में दिखने वाली ये एक्ट्रेस काफी फेमस हैं और हर कोई इन्हें AIRTEL GIRL के नाम से जानता है। छोटे बाल और हंसता हुआ चेहरा, टीवी स्क्रीन पर काफी दिखता रहता है। लेकिन, अब खबरें आ रही हैं कि ये 4G GIRL एक बॉलीवुड सेलेब को डेट कर रही हैं।

आपको उस बॉलीवुड सेलेब का नाम बताने से पहले आपको ‘4G GIRL’ की रियल लाइफ के बारे में कुछ बताते हैं। इस ‘4G GIRL’ का नाम है साशी छेत्री, जो 2015 में एयरटेल के साथ जुड़ी थीं और उन्होंने AIRTEL 4G के लिए प्रचार किया था। अधिकतर लोग भले ही उन्हें नाम से नहीं जानते हैं, लेकिन उन्हें चेहरे से जानते हैं। साशा छेत्री देहरादून की रहने वाली हैं और देहरादून से ही उन्होंने पढ़ाई की है।

उसके बाद वो मुंबई चली गईं, जहां उन्होंने एडवरटाइजिंग का कोर्स किया और उसके बाद मुबंई में काम करना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्हें एयरटेल के एड में काम मिला और वो इससे काफी फेमस हुईं। साशो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और करीब 14 हजार लोग उनके फॉलोअर्स भी हैं। अब खबरें हैं कि वो बॉलीवुड से जुड़े एक शख्स को डेट कर रही हैं।

साशा म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर सचिन गुप्ता के रिलेशनशिप की बात हो रही हैं। सचिन ने मेरे डैड की मारुति और टेबल नंबर 21 में अपना म्यूजिक दिया था। हालांकि, अभी तक दोनों ने यह बात स्वीकार नहीं की है, लेकिन इंटरनेट पर दोनों की अक्सर फोटो आती रहती हैं।

 

बेटी न्यासा को नहीं पसंद है काजोल की ये आदत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा ने भले ही फिल्मों में कदम नहीं रखा हो लेकिन सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।

एक्ट्रेस काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को लेकर कई अहम खुलासे किये हैं। काजोल ने अपने बारे में वो एक बात भी बताई जिसे न्यासा बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। काजोल बेटी न्यासा को अपना सबसे बड़ा फैशन क्रिटिक मानती हैं।

काजोल ने बताया कि उनकी बेटी को उनका फैशन सेंस बिलकुल नहीं पसंद ,ऐसा बहुत कम होता है जब उन्हें बेटी न्यासा से उनके ड्रेस को लेकर कॉम्प्लिमेंट मिलता है। काजोल कहती है कि जब उन्हें बेटी कॉम्प्लिमेंट देती है तो वो ये मान लेती हैं कि मैं जरूर बहुत अच्छी लग रही हूं। काजोल बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहती है कि सिर्फ फैशन के मामले में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के मामलो में भी न्यासा ही उन्हें टिप्स देती हैं।

बेटी देती हैं फैशन टिप्स

काजोल कहती हैं कि पहले वो सोशल मीडिया से दूर रहती थीं लेकिन उन्हें फिर उनकी बेटी ने समझाया कि उनका सोशल मीडिया पर एक्टिव होना कितना जरुरी है। इतना ही नहीं काजोल का इंस्टाग्राम अकाउंट भी न्यासा ने ही बनाया था और अकाउंट बनाने के 6 महीने तक न्यासा ही काजोल के एकाउंट की एडमिन थीं। वो खुद अकाउंट देखती और तस्वीरें वीडियो पोस्ट करती थीं।

काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी’ को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया की उनके बेटे युग को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया और युग ने अनगिनत बार फिल्म का ट्रेलर देखा है। काजोल कहती हैं कि उसे फिल्म का ट्रेलर वाकई अच्छा लगा इसीलिए उसने तारीफ की। अगर युग को कोई बात या चीज अच्छी नहीं लगती तो वो तपाक से बोल देता है।

आपको बता दें अजय देवगन और काजोल की जोड़ी करीब दस साल बाद फिल्म ‘तानाजी’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘तानाजी’ में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

UPTET की परीक्षा शुरु, बारिश और जाम की वजह से हजारों अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET EXAM 2019) बुधवार को सुबह शुरु हो गई है। लेकिन कई जिलों में बारिश और जाम की वजह से अभ्यर्थियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है बारिश और जाम की वजह से हजारों अभ्यर्थियों की परिक्षाएं भी छूट गई है। यूपी के सभी जिलों में 2 पालियों में यह परीक्षा हो रही है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक 1986 केंद्रों और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर बाद 2.30 से 5.00 बजे तक 1063 केंद्रों पर होगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 बुधवार को सुबह दस बजे शुरू हुई। कई जिलों में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश सुबह कुछ समय के लिए थमी, लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक भीगते-भीगते ही पहुंचना पड़ा। परीक्षा केंद्रों पर दो स्तर पर अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच की गई। जिन अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड व पहचान पत्र के साथ बीएड या अन्य प्रशिक्षण की मूल मार्कशीट या फोटोकॉपी की अटेस्टेड प्रति नहीं थी, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

कई जिलों में अभ्यर्थी बिना किसी फोटो पहचान पत्र के ही पहुंच गए थे, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। तमाम परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थियों को कागजातों की कमी के कारण लौट जाना पड़ा। इसके साथ ही कई जिलों में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रयागराज में परीक्षा केंद्र काफी संकरी गलियों में बनाए गए, जिससे परेशानी हुई।

अक्टूबर से चल रही परीक्षा की प्रक्रिया

UPTET के लिए प्रक्रिया अक्टूबर माह से चल रही है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1076336 व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 569174 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस बार सॉफ्टवेयर में बदलाव करने के कारण अभ्यर्थी दोहरे आवेदन नहीं कर सके। इसीलिए किसी का आवेदन निरस्त नहीं हुआ। सभी मंडलायुक्तों व डीएम को निर्देश हैं कि वे हर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय प्रवेश द्वार की वीडियो रिकॉर्डिंग कराएं, ताकि कोई अराजकतत्व गड़बड़ी न कर सके।

जॉब: SSC देने जा रहा है 1 लाख युवाओं को रोजगार, चल रही है नियुक्ति की तैयारी

जॉब डेस्क. साल 2020 बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा सौगात लेकर आया है। SSC की ओर से 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बताया जा रहा है SSC 6 महीने के अंदर 9 भर्ती परीक्षाओं का अंतिम रिजल्ट घोषित करेगा। इसमें कई परीक्षाएं वर्ष 2017 व 2018 की हैं। सबका अंतिम रिजल्ट जून माह या उससे पहले घोषित करके चयनितों को नियुक्ति देने की जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

इन परिक्षाओं को मिलाकर कुल 1,04,473 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करने की तैयारी है। चयनितों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा 2019 व 2020 की भर्ती परीक्षाओं को तेजी से निस्तारित करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा। इससे परीक्षाओं में आवेदन करने वाले युवाओं को नौकरी पाने के लिए ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

SSC मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने कहा कि वर्ष 2017, 2018 व 2019 में निकाली गई अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं का अंतिम रिजल्ट जून माह से पहले घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही चयनितों को अविलंब नियुक्ति दी जाएगी। इसके मद्देनजर तेजी से काम किया जा रहा है।

कहां होनी है कितनी भर्ती

सीजीएल 2017 में 8120 पद
सीएचएसएल 2017 में 5869 पद
कांस्टेबल (जीडी) 2018 में 60210 पद
एसआइ (सीपीओ) 2019 में 2745 पद
सीजीएल 2018 में 12929 पद
सीएचएसएल 2018 में छह हजार पद
जेई 2018 में 1600 पद
एमटीएस 2019 में 7100 पद
स्टेनोग्राफर 2018 में 1500 पद