28.4 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 205

दिशा पटानी और आदित्य कपूर के Kissing Scene पर बुरा मान गए अनिल कपूर

मनोरंजन डेस्क। फिल्म मलंग का Trailer लांच हो गया है। मलंग के Trailer में आदित्य राय कपूर और दिशा पटानी के बीच काफी रोमांस देखने को मिला। जिसमें ये दोनों KISS करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस Kissing Scene से बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर बुरा मान गए हैं।

फिल्म मलंग का Trailer लांच के दौरान जब अनिल कपूर से इस Kissing Scene के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा नई जनरेशन के स्टार्स को ऑनस्क्रीन Kissing करता देख बुरा लगता है? तो अनिल कपूर ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। अनिल ने कहा, तू क्या चाहता है, मुझे घर पर जूते पड़े? घर पर सोनम है, रिया है, सुनीता है, मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं।।।तू चाहता क्या है, लेकिन हां।।।बुरा तो लगता है। अनिल कपूर के इस जवाब से वहां मौजूद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

फिल्म के Trailer की बात करें तो इसमें आदित्य रॉय कपूर रहस्यमयी लुक में नजर आ रहे है और दिशा पटानी के साथ उनकी जोड़ी को बी-टाउन में सबसे हॉट जोड़ी के रूप में देखा जा सकता है। वही, अनिल कपूर और कुणाल केमू दोनों के किरदार यूनिक हैं जिनसे जुड़ी थोड़ी जानकारी साझा की गई है।

‘मलंग’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित यह फिल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज होगी।

स्ट्रीट डॉग के साथ खेलती नजर आईं Aamir Khan की बेटी इरा खान, फोटोज वायरल

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट Aamir Khan की बेटी इरा खान Social Media पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर इरा खान Social Media पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। जो कुछ ही घंटों में वायरल हो जाती है। अब हाल ही में इरा खान ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो स्ट्रीट डॉग के साथ खेलती हुईं नज़र आ रही हैं।

Social Media पर शेयर की गई इन तस्वीरों में इरा खान डॉगी लव साफ दिख रही हैं। फोटो में वह कभी प्यार से उसके बाल सहला रही है तो उसके चेहरे को अपने हाथों से पुचकारती हुईं नज़र आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही इरा ने कैप्शन में लिखा-Its the little things। इरा की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें, इससे पहले इरा ने अपनी कुछ और भी तस्वीरें Social Media पर शेयर की थी जिसे उन्होंने मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा को डेडिकेट किया था।

Aamir Khan की बेटी इरा खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आजकल अपने यूरोपियन प्ले की तैयारियों में मशगूल हैं। वे इस प्ले का डायरेक्शन कर रही हैं। बताते चलें कि बॉलीवुड सेलेब्स में कई स्टार किड्स हैं जिन्होंने एक्टिंग को न चुनकर डायरेक्शन का कार्यभार संभालने का निर्णय लिया है। इरा खान के इस प्ले का प्रीमियर इसी साल दिसंबर में होने वाला है। ग्रीक स्टोरी पर आधारित इस प्ले में क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस हेजल कीच भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इससे इनका पहला लुक भी जारी किया जा चुका है।

जनरल सुलेमानी के जनाजे के दौरान मची भगदड़, 35 लोगों की मौत

वर्ल्ड डेस्क। ईरान की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के बाद अमेरिका की कार्रवाई में मारे गए ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार के दौरान मची भगदड़ से 35 लोगों की जान चली गई वहीं 48 लोगों के घायल होने की खबर है। सुलेमानी के जनाजे के जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग करमान आए हुए हैं।

बड़ी संख्या में लोग आजादी चौक पर जमा हुए जहां राष्ट्रीय झंडे में लिपटे दो ताबूत रखे हुए हैं। एक ताबूत सुलेमानी का और दूसरा ताबूत उनके करीबी सहयोगी ब्रिगेडियर जनरल हुसैन पुरजाफरी का है। सुलेमानी को अपराह्न दो बजे से चार बजे के बीच शहीदों के कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक किया जाना है। भारतीय समयानुसार यह शाम चार से छह बजे के बीच होगा।

अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित किया

अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। वहीं, अब ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित किया। जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स के प्रमुख के रूप में सुलेमानी पर लेबनान और इराक से लेकर सीरिया और यमन तक क्षेत्रीय सत्ता संघर्षों में तेहरान के हस्तक्षेप की जिम्मेदारी थी।

अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। वहीं, अब ईरान ने अमेरिकी फौज को आतंकी करार दे दिया है।

BBA की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, 4 के खिलाफ केस दर्ज

क्राइम डेस्क. अपराधियों ने गैंगरेप की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। BBA की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने खलबली मचा दी। घटना शहर के पॉश इलाके एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित जीबी मॉल पार्किंग की है।

सोमवार की शाम छात्रा मॉल के पास शॉपिंग करने के मकसद से पहुंची थी तभी विनायक सिंह और उसके साथियों ने उसपर पिस्टल सटा दिया और अगवा कर लिया। छात्रा को वहां से पाटलिपुत्रा इंडस्ट्रियल एरिया में ले जाया गया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। गैंगरेप का आरोप विनायक सिंह और उसके साथियों पर लगा है।

गैंगरेप की इस घटना की तस्वीरों को हैवानों ने अपने मोबाइल के कैमरे में भी उतार लिया है। पीड़िता ने बताया कि विनायक सिंह ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना को लेकर पटना पुलिस में खलबली मच गई है। महिला थाना में घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर चार नामजदों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 376 D,323 और 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। चारो आरोपी में विनायक सिंह, संदीप मुखिया, विकास और कुश के नाम शामिल हैं जिनको पकड़ने के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पीड़िता ने पटना पुलिस से लगाई गुहारघटना के बाद पीड़िता बदहवास है। वो काफी डरी हुई है। मुख्य आरोपी विनायक सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसने जान से मारने की धमकी दी है, लिहाजा पीड़िता ने अपने लिए सुरक्षा की मांग पटना पुलिस से की है।

घटना की संवेदनशीलता और गम्भीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने मामले की जांच और कार्रवाई की कमान खुद संभाल रखी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिये लगातार पटना समेत आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

अश्लील वीडियो बनाकर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, दंरिदों पर केस दर्ज

क्राइम डेस्क. भोपाल में सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां BHEL इलाके में 12वीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। आरोप BHEL के एक गार्ड और ठेकेदार पर लगा है। छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दोनों उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे। police ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

12वीं की छात्रा के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसका अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल भी किया। ये वारदात रविवार सुबह की है जिसका ख़ुलासा अब हुआ है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से किसी काम से निकली थी। रास्ते में BHEL के खंडहर हो चुके मकानों के पास वो अपने किसी दोस्त के साथ बातचीत कर रही थी। दोनों को अकेला पाकर इन दोनों बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और फिर डरा-धमकाकर छात्रा के अश्लील फोटो खींच लिए। ये फोटो मां-बाप को भेजने और वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

दोनों आरोपियों ने अश्लील फोटो खींचने के बाद युवती के दोस्त को डरा धमका कर पैसों की मांग की। उसके बाद उसे पैसे लेने भेज दिया औऱ फिर छात्रा से गैंगरेप किया।

गैंगरेप के बाद छात्रा इतनी डर गई थी कि वो कुछ कहने की स्थिति में नहीं थी। वो जैसे-तैसे अपने दोस्त के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने काफी देर तक पीड़ित छात्रा की काउंसलिंग की और फिर उसकी शिकायत पर FIR दर्ज की। छात्रा अवसाद से घिर गयी है। इसे ध्यान रखते हुए पुलिस पूरा एहतियात बरत रही है। छात्रा की निशानदेही पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

क्या तुम भारतीय हो? इस सवाल पर भड़की एक्ट्रेस Taapsee Pannu, दिया ये करारा जवाब

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Taapsee Pannu सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से Taapsee Pannu देश के हर मुद्दे पर भी अपनी राय बेबाकी तरीके से देती हैं। वहीं आए दिन अपने ट्वीट के कारण ट्रोल होती रहती हैं। रविवार को JNU हिंसा पर भी Taapsee Pannu ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Taapsee Pannu ने सोमवार को जेएनयू हिंसा पर कई ट्वीट किए, जिसके बाद नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर एक नेटिजन ने Taapsee Pannu से एक ट्वीट के जरिए उनसे सवाल कर डाला कि क्या तुम भारतीय हो? Taapsee Pannu ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘अब तुम्हारे को भी पेपर दिखाने है क्या?’ Taapsee Pannu के इस रिप्लाई के बाद ट्विटर पर जहां लोगों ने Taapsee Pannu का साथ देते हुए कहा कि क्या मुहतोड़ जवाब दिया है, तो वहीं किसी ने Taapsee Pannu के विरोध में भी ट्वीट करते हुए कहा कि पक्का इनके पास पेपर नहीं होगा।

Taapsee Pannu के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘बेबी’ के बाद Taapsee Pannu ने लगातार मोटिवेटेड फिल्मों में काम किया है, वहीं ये एक्ट्रेस इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इस साल Taapsee Pannu फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’, ‘थप्पड़’, ‘शाबाश मिठू’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘वोमेनिया’ और ‘तड़का’ से बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाने वाली हैं।

Shane Warne की सबसे कीमती चीज होगी नीलाम, वजह जानकर करेंगे तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क. Australia के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Shane Warne को लेकर एक बड़ी खबर आई है। Australia के जंगलों में लगी आग से प्रभावित होकर पूर्व खिलाड़ी Shane Warne ने अपने क्रिकेट करियर की सबसे कीमती चीज नीलाम करने का फैसला किया है। Australia ने सोमवार को सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 279 रन से हराया। मैच के बाद Shane Warne ने Australia के जंगलों में लगी आग पर बात की और इसके लिए फंड जुटाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि वे इसके लिए राष्ट्रीय टीम की Baggy Green नीलाम करेंगे। बैगी ग्रीन, Australiai क्रिकेटरों की कैप है। जब कोई क्रिकेटर Australia के लिए अपना पहला मैच खेलता है, तब उसे यह कैप दी जाती है। Australiai क्रिकेटर इस कैप को अपने करियर की सबसे कीमती चीज मानते हैं।

Shane Warne के बैगी कैप के महत्व का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इसे अपने टेस्ट करियर के दौरान सभी 145 टेस्ट मैचों में पहना। नीलामी साइट के अनुसार, जुटाए गए सभी फंड की राशि को ऑस्ट्रेलियन रेड क्रॉस आपदा राहत पुर्नवास फंड को दिया जाएगा।

Shane Warne ने कहा, जंगलों में लगी भयावह आग ने हम सबको सभी तरह से झकझोर दिया है। आग के कारण कई जिंदगियां चली गईं। घर जलकर खाक हो गए और 50 करोड़ से ज्यादा जानवर भी मारे गए। हम दैनिक आधार पर पीड़ितों की मदद करने और अपना योगदान देने के तरीके खोज रहे हैं। इसी वजह से मैंने अपनी प्यारी ‘बैगी ग्रीन कैप’ को नीलाम करने का फैसला किया है।

JNU हिंसा: Free Kashmir पोस्टर पर सख्त हुई महाराष्ट्र सरकार, गृहमंत्री बोले- हो गई है पहचान…

नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों द्वारा हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई में जारी प्रदर्शन आज खत्म हो गया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला द्वारा Free Kashmir का पोस्टर लहराए जाने के बाद एक नया विवाद शुरु हो गया है। इसी बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा प्रदर्शन के दौरान ‘Free Kashmir’ का पोस्टर लहराने वाली महिला के खिलाफ मुंबई पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने साफ शब्दों में कहा कि गेटवे ऑफ इंडिया वह जगह नहीं है, जहां लोग प्रदर्शन करे। यहां प्रदर्शन करने से मुंबई के लोगों को समस्या होती है और ट्रैफिक पर भी इसका असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन कर रहे किसी भी स्टूटेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे। हमने सिर्फ प्रदर्शन स्थल को बदलकर आजाद मैदान किया है।

देशमुख ने आगे कहा कि पुलिस ने ‘Free Kashmir’ पोस्टर के साथ विरोध कर रही महिला की शिनाख्त कर ली है। हमने उसकी पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हमने प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया है कि वे ऐसा कोई तख्तापलट न करें जो उन्हें संकट में डाले।

आपको बता दें, सोमवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जेएनयू हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने ‘Free Kashmir’ का पोस्टर लहराया था। मुंबई पुलिस ने उस महिला की पहचान कर ली है। उस महिला का नाम तेजल प्रभु उर्फ मिर्जा प्रभु के रूप में हुई है। 37 वर्षीय महिला प्रभु एक कवि और स्टोरीटेलर हैं।

आपको बता दें, रविवार देर शाम को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हॉकी और रॉड से लैस कुछ नकाबपोश बदमाशों कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। यहां उपद्रवियों ने जमकर तोडफ़ोड़ की और संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए JNU प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। दिल्ली पुलिस के अलावा कैंपस में पैरा मिलिट्री को भी तैनात करना पड़ा। वहीं JNU प्रशासन ने मामले में एफआइआर दर्ज करा दी है। इस हमले में करीब 25 लोग घायल हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने मार गिराया हिजबुल का एक आतंकी

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने आंतकियों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। बताया जा रहा है मंगलवार को सुबह पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच सुबह मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। इलाके में और आतंकियों के मौजूद होने की भी सूचना है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया हुआ है।

मारे गए आतंकी की पहचान शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद आशान निवासी अरवानी बिजबिहाड़ा के तौर पर हुई है। शाहिद चार दिन पहले ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। मारे गए आतंकवादी से काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि क्षेत्र में और आतंकी भी मौजूद हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय सुत्रों से पता चला कि अवंतीपोर के चारसू गांव में आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली। अपने को घिरा देख आतंकी ने पुलिस दल पर गोलाबारी की। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण को कहा परंतु उसने इस बात को अनसुना कर गोलाबारी जारी रखी। कुछ ही मिनटों तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकी को ढेर कर दिया।

सुरक्षाबलों का कहना है कि नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए इन आतंकवादियों की संख्या तीन से चार के करीब है। उनकी तलाश के लिए खोजी कुत्तों से लेकर ड्रोन तक का भी इस्तेमाल हो रहा था। दल में शामिल जवान मुठभेड़ स्थल से जुड़ने वाले रूट व इलाकों को खंगाल रहे थे। बारिश भी तलाशी अभियान में बाधा नहीं बन पाई। जवानों का यही लक्ष्य था कि उनके साथियों को शहीद करने वाले आतंकियों को जल्द से जल्द ढूंढ उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए।

ईरान ने चली ऐसी चाल, जिससे अमेरिकी सेना हुई इराक छोड़ने को तैयार !

वर्ल्ड डेस्क। ईरान और अमेरिका अभी भी एक दूसरे पर बंदूके ताने हुए खड़े है, जिसके बाद से ही पूरे दुनियाभर में इस मामले को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीँ अब कुछ ऐसी खबर आने लगी है जिसके वजह से लोगों ये जानकर हैरानी होने लगी है। आपको बता दें कि सुलेमानी की मौत के बाद ईरान-इराक और अमेरिका के बीच तल्खी इस कदर बढ़ गई है कि सेना के वापस भेजे जाने पर भी चर्चा चल रही है।

आपको बता दें कि इस चर्चा का खबरों में आने के बाद लोगों ने अमेरिका के इस कदम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। बता दें इसी बीच अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क एस्पेर ने अमेरिकी सैनिकों के इराक छोड़ने की रिपोर्ट को खारिज करते हुए है कि इराक से अमेरिकी सेना को वापस भेजने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ज्ञात है कि रक्षा सचिव एस्पेर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इराक से सेना को वापस बुलाने संबधी किसी मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका मध्य पूर्वी क्षेत्र में सैनिकों की नयी तैनाती कर रहा है।

दरअसल, इराक की संसद में विदेशी सैनिकों द्वारा देश के हवाई क्षेत्र और अन्य स्रोतों को इस्तेमाल करने के खिलाफ और सेनिकों को वापस उनके देश भेजने के लिये प्रस्ताव पारित किया गया था। एस्पेर ने हालांकि अमेरिकी सेना के वापस जाने की रिपोर्टस को खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों अमेरिका ने इराक की राजधानी बगदाद में एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी थी। इसके बाद ईरान ने अमेरिका को बदला लेने की धमकी दी थी। हालांकि, अमेरिका ने भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरान हमला करता है तो अमेरिका जोरदार पलटवार करेगा।