प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कांग्रेस सरकार आई तो हटाएंगे CAA और NRC

वाराणसी। नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मुलाकात करने वाराणसी पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है। वाराणसी पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो CAA और NRC जैसे कानून लागू नहीं होंगे और जिन राज्‍यों में कांग्रेस की सरकार है वहां भी यह लागू नहीं किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही प्रियंका गांधी बीजेपी सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। रविदास मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका गांधी ने नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। जिसके बाद उन्‍होंने काशी विश्‍वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाने के साथ दर्शन पूजन किया। वहीं इससे पूर्व प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट स्थित श्री विद्यामठ पहुंचीं तो उन्‍होंने पूजा-अर्चना कर देश में शांति एवं समृद्धि की कामना की।

बाबा दरबार में दर्शन पूजन से पूर्व उन्‍होंने विश्‍वनाथ धाम कारीडोर का भी जायजा लिया और क्षेत्र में चल रही तैयारियों के बाबत पदाधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी 1.50 बजे मंदिर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पहुंचने पर दोपहर 3.40 बजे प्रियंका चार्टर विमान से जयपुर रवाना हो गईं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही प्रियंका गांधी बीजेपी सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। आपको बता दें, प्रियंका लखनऊ व मुजफ्फरनगर में सीएए प्रदर्शनकारियों के घर जाकर उनके परिजनों से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.