32 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 200

‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहिद कपूर, होंठ पर लगाने पड़े कई टाकें

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहिद कपूर फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान बैटिंग कर रहे थे, अचानक गेंद एक दम उछली और उनके मुंह पा आ लगी। इससे उनका निचला होंठ फट गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए निकटवर्ती क्लीनिक ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उनके होंठ पर कई टाके लगाए।

इस हादसे के बाद फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा। शाहिद की फिल्म जर्सी इसी नाम की तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। हिंदी एडीशन का डायरेक्शन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म भी बनाई है। इस फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली लेकिन असफल क्रिकेटर को लेकर है, जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए मैदान में वापसी करने का निर्णय लेता है।

LEAK हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Chhapaak’, ऑनलाइन मूवी देख रहे हैं लोग

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘Tanhaji: द अनसंग वॉरियर’ और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Chhapaak’ शुक्रवार को एक साथ रिलीज हो गई हैं। रिलीज से पहले ही विवादों में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Chhapaak’ को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है 10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की रिलीज हुई फिल्म ‘छपाक’ भी लीक हो गई है। खबर है कि ‘छपाक’ फिल्म HD प्रिंट में ऑनलाइन LEAK हो चुकी है।

एक वेबसाइट के मुताबिक, ऑनलाइन हैकर्स तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) ने फिल्म ‘छपाक’ को ऑनलाइन लीक कर दिया है। फिल्म लीक होने से फिल्ममेकर्स को तगड़ा झटका लगेने की आशंका जताई जा रही है। इससे फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है। आपको बता दें ​कि दीपिका की ​फिल्म ‘छपाक’ के लीक होने जैसी बात का अंदेशा ​ट्रेड पंडितों ने बीती रात यानी गुरुवार को ही जताया था। उन्होंने ये बात पहले ही कह दी थी कि दीपिका की फिल्म लीक हो सकती है।

तमिलरॉकर्स ने ऐसा पहली बार नहीं किया। इससे पहले भी वह कई फिल्मों को ऑनलाइन लीक कर चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ भी तमिलरॉकर्स नाम की वेबसाइट ने ऑनलाइन लीक की है। इससे रजीनकांत की फिल्म ‘दरबार’ की कामाई पर काफी बड़ा झटका लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स की के अनुसार वेबसाइट ने अपने यूजर्स को एक लिंक उपलब्ध कराया है, जिसके जरिये वो ‘छपाक’ को एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर सकते हैं।

बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या के आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

मेरठ. बरेली में एक 12 साल की दलित बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में दो‎षियों को सजा-ए-मौत हुई। बता दें ‎कि इस मामले की सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने दोनों आरोपितों मुरारीलाल और उमाकांत को फांसी की सजा सुनाई है। विशेष जज सुनील कुमार यादव ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। सजा का ऐलान करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह बहुत जघन्य अपराध है।

सरकारी वकील रीतराम राजपूत ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में 29 जनवरी 2016 को 12 साल की दलित बच्ची खेत पर गई थी। इस दौरान वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश की। इस दौरान उन्हें एक खेत में बच्ची का शव बिना कपड़ों के पड़ा मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोटों के 10 निशान पाए गए थे। दरिंदों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ियां भी घुसेड़ दी थीं। ‎

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तत्कालीन इंस्पेक्टर आरके सिंह ने 31 जनवरी 2016 को आरोपित मुरारीलाल को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने बताया ‎कि मुरारीलाल और उसके साथी उमाकांत ने बच्ची के साथ पहले गैंगरेप किया। लड़की ने अपने मां-बाप से शिकायत करने की धमकी दी तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आर्मी चीफ मुकंद नरवाने का बड़ा बयान, कहा- POK भारत का हिस्सा, आदेश मिलते ही…

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब देश में पाक अधिकृत कश्मीर (POK ) पर चर्चा शुरु हो गई है। इसी बीच सेना प्रमुख मुकंद नरवाने ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK ) को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस खबर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचना तय है।

सेना प्रमुख मुकंद नरवाने ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK ) को लेकर कहा है कि एक संसदीय संकल्प है कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है। यदि संसद यह चाहती है, तो उस क्षेत्र (PoK) को भी भारत में होना चाहिए। जब हमें इस बारे में कोई आदेश मिलेंगे, तो हम उचित कार्रवाई करेंगे।

दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सीडीएस के गठन और सैन्य मामलों के विभाग बनाने को लेकर कहा कि सेना के एकीकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है और हम अपनी ओर से यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सफल रहे। तीनों सेनाओं में तालमेल सबसे जरूरी है।

सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि हमारे जवान हमारी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में उनके प्रशिक्षण पर हमारा जोर रहेगा। चीन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में किये जा रहे सैन्य बुनियादी ढांचे के विस्तार को लेकर सेना प्रमुख नरवणे ने कहा कि हम उत्तरी सीमा पर उभरी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।

सेना प्रमुख ने कहा कि सेना के रूप में हम भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हैं और वह हमें हर समय हमारे कार्यों में मार्गदर्शन करता है। सेना के रूप में हम भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हैं, संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का हमें मार्गदर्शन करना चाहिए।

पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा दो निहत्थे नागरिकों की हत्या के मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर सेना प्रमुख ने कहा कि हम इस तरह की बर्बर गतिविधियों का सहारा नहीं लेते हैं और बहुत ही पेशेवर रूप में लड़ते हैं। हम सैन्य रूप से ऐसी स्थितियों से उचित तरीके से निपटेंगे।

अमित शाह की BJP कार्यकर्ताओं से अपील, CAA पर लोगों को समझाए, विपक्ष की खुलेगी पोल

नई दिल्ली। नागरिकता संसोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से एक अपील की है। गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर अपने गृह राज्य में विपक्ष के ऊपर बड़ा हमला बोला। शाह ने कहा कि CAA पर पर विपक्ष झूठ बोल रहा है।

अपने गृह राज्य गुजरात के गांधी नगर में शनिवार को साइबर से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा, “विपक्ष CAA पर झूठ फैला रहा है और इस कानून का मकसद लोगों को नागरिकता देना है न कि नागरिकता छीनना है।

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा, “मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वह लोगों को समझाएं कि संशोधित नागरिकता कानून क्या है, इसके बाद विपक्ष की पोल खुलेगी।” अमित शाह ने अपराधों में तकनीक की भूमिका के बारे में बोलते हुए कहा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अधिक से अधिक तकनीक के इस्तेमाल के जरिए अपराधों को रोका जा सकता है।

गौरतलब है कि नागरिकता कानून संशोधन संसद के दोनों सदनों में पास होने और उस पर राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद इसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। पिछले दिनों कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला।

क्यों है इसका विरोध?

नागरिकता कानून में प्रावधान है कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे सिख, ईसाई, बौद्ध, हिन्दू, पारसी जिन्हें धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा हैं, उन्हें नागरिकता देने का प्रावधान है। जबकि, इसमें मुसलमान को बाहर रखा गया है। प्रदर्शनकारियों का ऐतराज इसी बात को लेकर है कि नागरिकता संशोधन कानून में मुसलमानों को अलग क्यों रखा गया है।

दिल्ली चुनाव 2020: कांग्रेस को तगड़ा झटका, ये दिग्गज नेता हुआ ‘AAP’ में शामिल !

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। दिल्ली के नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। इसी बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को उस समय झटका लगा जब दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव ने शनिवार को पार्टी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया।

जगदीश यादव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद सुशील गुप्ता की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हुए। उन्होंने 2015 में रिठाला सीट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। वह कांग्रेस की दिल्ली मेनिफेस्टो कमेटी और चुनाव समिति में सेवारत थे।

गौरतलब है कि जगदीश यादव से पहले कांग्रेस नेता और मटियामहल सीट से पांच बार विधायक रह चुके शोएब इकबाल ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। उनके बेटे और कांग्रेस पार्षद आले इकबाल ने भी ‘आप’ की सदस्यता ली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ही शोएब इकबाल को उनकी पूरी टीम के साथ ‘आप’ की सदस्यता दिलाई।

दिल्ली में 08 फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार यहां मुकाबला मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है।

विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

बंधक बनाकर विवाहिता से गैंगरेप, पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क. बिहार से एक विवाहित महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां बंदूक की नोंक पर 4 लोगों नें एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र इलाके की है।

पीड़ित महिला के मुताबिक तीन जनवरी की शाम वो बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी। इस दौरान चारों आरोपियों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने शाम पांच बजे से तड़के तीन बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा, इस दौरान उन सभी ने दो जगहों पर ले जाकर उसके साथ गलत काम (गैंगरेप) किया।

पीड़ित महिला ने घटना के एक हफ्ते बीतने के बाद शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मंसूरचक थाने में मामला दर्ज करवाया गया। वहीं आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि उसका पति बाहर रहता है। इसलिए वो अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद पति के लौट आने का इंतजार कर रही थी। पति के आने के बाद शुक्रवार को वो उसके साथ थाने पहुंची और वहां शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यूपी: जयपुर जा रही स्लीपर बस की ट्रक से हुई भिड़ंत, लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा लोग जिंदा जले

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां जयपुर जा रही स्लीपर बस एक ट्रक से भिड़ंत में दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इससे 10 से यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं 22 लोगों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरसहायगंज से जयपुर जा रही स्लीपर बस जीटी रोड पर ट्रक से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया। इससे ट्रक और बस दोनों में आग लग गई। स्लीपर बस में फंसे यात्रियों को निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। हादसे में दस से ज्यादा यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका है। 22 यात्री जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। दमकल गाडि़यां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे विमल चतुर्वेदी बस सर्विस की स्लीपर बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर के लिए चली थी। बताते हैं कि बस में गुरसहायगंज से 12 यात्री बैठे थे। इससे आगे छिबरामऊ में भी कई सवारियां बैठीं। बस में कुल यात्रियों की संख्या लगभग 35 बताई जा रही है। इनमें से कुछ यात्री बालाजी दर्शन करने तो कुछ रोजगार की तलाश में जयपुर जा रहे थे। हालांकि बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी किसी ने आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है।

कोहरे की वजह से हादसा

गुरसहायगंज से बस अभी 26 किमी ही चल पाई थी कि छिबरामऊ से पांच किमी आगे जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के पास कोहरे की वजह से यह भयानक हादसा हो गया। भिड़ंत में बाद पहले ट्रक का डीजल टैंक फटने से आग लग गई, जिसने बस को भी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में बस आग का गोला बन गई। हादसा इतना भयानक था कि स्लीपर बस में फंसे यात्रियों को निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। किसी तरह लगभग एक दर्जन सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना जताई है। उन्होंने कन्नौज के डीएम और एसपी को मौके पर पहुंचकर राहत एवं घायल यात्रियों के उपचार के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

ईरान ने ही मार गिराया था यूक्रेन का विमान, अब राष्ट्रपति ने मांगी माफी, हादसे में 176 लोगों की गई थी जान

वर्ल्ड डेस्क. ईरान की राजधानी तेहरान में हुए विमान हादसे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, तेहरान में दुर्घटनागस्त हुए यूक्रेन के विमान को गलती से मार गिराए जाने की बात ईरान ने कबूल कर ली है। ईरान ने कहा कि मानवीय गलती के कारण ऐसे हुआ है।

आपको बता दें, 8 जनवरी को हुए विमान हादसे में 176 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद अमेरिका ने दावा किया था कि ईरान ने ही विमान को मार गिराया। हालांकि, ईरान ने विमान पर हमले की बात से साफ इंकार कर दिया था।

राष्ट्रपति Hassan Rouhani ने मांगी माफी

ईरानी राष्ट्रपति Hassan Rouhani ने कहा कि सशस्त्र बलों की आंतरिक जांच ने निष्कर्ष निकाला है कि मानवीय गलती से दागी गई मिसाइल की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

बता दें कि इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा था कि विमान कैसे दुर्घटना ग्रस्त हुआ इसे लेकर अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस बोइंग 737 टेकऑफ के तुरंत बाद तेहरान के इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में मौजूद ईरान, यूक्रेन, अफगानिस्तान, कनाडा, जर्मनी, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों सहित सभी 176 लोग मारे गए थे।

हादसे के बाद से ही अमरीकी मीडिया में इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि यूक्रेन के विमान को ईरान ने फाइटर विमान समझकर मार गिराया होगा। वही ईरान ने हादसे की जांच में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया था। हालांकि, हादसे के बाद मलबे साफ करने की जो तस्वीरें सामने आई उनसे चिंता जताई जा रही थी कि अहम सबूतों के मिटाया जा सकता है।

सुलेमानी के बाद अमेरिकी सेना के हमले में बाल-बाल बचा ईरानी सेना का ये कंमाडर

वर्ल्ड डेस्क. जनरल कासिम सुलेमानी की हत्‍या के बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच काफी तनाव है। वहीं जनरल कासिम सुलेमानी की हत्‍या के इतने दिन बाद अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद ईरान के होश उड़ना तय है।

बताया जा रहा है ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्‍या के समय ही अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरानी सेना का बड़ा अफसर अब्‍दुल रजा शहलोई भी था। लेकिन अमेरिकी सेना का यह मिशन विफल हो गया था। ईरानी सेना का बड़ा अफसर अब्‍दुल रजा शहलोई बाल-बाल बच निकला।

वाशिंगटन पोस्‍ट के मुताबिक, ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्‍या के समय ही अमेरिकी सेनाओं ने अब्‍दुल रजा शहलाई को निशाना बनाते हुए एक और हमला किया था। हालांकि, अमेरिकी सेना का यह मिशन विफल हो गया था। इस हमले में ईरानी सेना का बड़ा अफसर अब्‍दुल रजा शहलोई बाल-बाल बच निकला।

अब्‍दुल रजा पर इराक में अमेरिकी और गठंबधन सेना के खिलाफ हमलों के निर्देश दिए थे। इसके अलावा हिंसक शिया समूहों को हथियार और विस्‍फोटक उपलब्‍ध कराने में बड़ी भूमिका है। अब्‍दुल रजा ने अमेरिकी सेना के खिलाफ 2007 के हमले की योजना बनाने का आरोप है। इस हमले में अमेरिका के पांच सेवा सदस्‍य मारे गए और कई घायल हो गए। हालांकि, अमेरिकी सैन्‍य अधिकारी ने शाहली के खिलाफ हमले पर बहुत कुछ बताने से परहेज किया है।