29 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 190

टीम इंडिया के इस क्रिकेटर से Kangana Ranaut ने की तुलना, बोलीं- मेरी तरह ये भी सबसे बड़ा ‘पंगेबाज’

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranaut का बेबाक अंदाज सभी को बहुत पसंद आता है। एक्ट्रेस Kangana Ranaut आजकल अपनी फिल्म ‘पंगा’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं। फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ से ‘पंगा क्वीन’ के नाम से फेमस हो चुकीं कंगना ने बताया कि आखिरकार ‘पंगा किंग’ कौन हैं।


एक्ट्रेस Kangana Ranaut को ऐसा लगता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli टीम के सबसे निडर खिलाड़ी हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘पंगा’ का प्रचार करते हुए कंगना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं पंगा क्वीन से पंगा वैसे आप जानते हैं कि पंगा किंग कौन हैं। इतना भी नहीं पता विराट और कौन… सहीं पंगे लेता है बंदा… डरता वरता नहीं है किसी से, बिलकुल मेरी तरह हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस बार हम पंगा साथ लेने जा रहे हैं। मेरा पंगा थियेटर्स में और उसका न्यूजीलैंड से वो भी उनके घर में घुसकर। मजा आएंगा।

अश्विवी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित ‘पंगा’ में नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल भी हैं। यह फिल्म एक कबड्डी खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती हैं जो शादी और मां बनने के बाद इस खेल में वापसी करना चाहती है।

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘पंगा’ के अलावा थलाइवी भी जल्द ही पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का रोल अदा किया है। यह फिल्म जयललिता की बायोपिक है। फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज होगी।

Realme का बड़ा धमाका, Snapdragon 720G चिपसेट के साथ लांच करेगी ये स्मार्टफोन

टेक डेस्क. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने जा रही है। Realme कंपनी भारतीय बाजार में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 720G चिपसेट का इस्तेमाल करेगी। बताया जा रहा है कंपनी Realme 5i लांच करने के बाद अब Realme 6 पर काम कर रही है इसमें Snapdragon 720G चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Realme 6 की चर्चाओं के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें Realme 6i से जुड़ा खुलासा किया गया है। उम्मीद है कि ये फोन जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार Realme 6i स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर RMX2040 के मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है, हालांकि इसमें फोन के फीचर या डिजाइन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें कई नए व अपग्रेडेड फीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

आपको बता दें, कंपनी पिछले दिनों भारत में Realme 5i को Launch किया था, इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की मुख्य यूएसबी इसमें उपयोग की गई 5,000एमएएच की बैटरी है जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। एंड्राइड 9 पर आधारित यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 चिपसेट से लैस है।

कैमरा की बात करें तो Realme 5i में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 12MP का प्राइमरी सेंसर है और इसमें Sony IMX386 सेंसर का उपयोग किया गया है। वहीं 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए Realme 5i में 4G VoLTE सपोर्ट के अलावा ड्यूल सिम स्लॉट, Wi-Fi, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रोयूएसबी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

बेहद सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानिए आज के 10 ग्राम गोल्ड का दाम

बिजनेस डेस्क. सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सोने में बुधवार को 51 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 40,688 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और रुपये में मजबूती के चलते सोने के भाव में यह गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 40,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 472 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 47,285 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी मंगलवार को 47,757 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट आयी है।

बताया जा रहा है दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में भी बुधवार को 51 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये में एक डॉलर के मुकाबले मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट आई है। भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 3 पैसे मजबूत होकर 71.18 पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के चलते रुपये में यह बढ़त देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोना 1,555 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढऩा अनिवार्य

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया है। राज्य मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने मंगलवार को बताया कि 26 जनवरी से राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना पढऩा अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सरकार का इरादा सभी स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य करने का भी है।

राज्य सरकार के एक परिपत्र में कहा गया है कि प्रस्तावना का पाठ ‘संविधान की संप्रभुत्ता, सबका कल्याण अभियान का हिस्सा है। गायकवाड़ ने कहा, ‘छात्र संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे ताकि वे इसका महत्व जानें। सरकार का यह काफी पुराना प्रस्ताव है लेकिन हम इसे 26 जनवरी से लागू करेंगे। इस संबंध में सरकार ने फरवरी 2013 में परिपत्र जारी किया था। उस समय राज्य में कांग्रेस-राकांपा की सरकार थी। महाराष्ट्र सरकार अगले विधानसभा सत्र में एक कानून लाएगी जिसके तहत सभी माध्यमों के स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य हो जाएगा।

शिवसेना नेता देसाई ने बताया कि इस मामले में मसौदा तैयार किया जा रहा है। देसाई मराठी भाषा के मंत्री भी हैं। उन्होंने यह बात मुंबई मराठी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित एक चर्चा के सत्र में कही। महाराष्ट्र विधानसभा का अगला सत्र फरवरी में होगा। सरकार अगले महीने के विधानसभा सत्र में एक नया कानून पेश करेगी, जो कक्षा एक से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी भाषा को पढ़ाना अनिवार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 25 हजार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ATS की पूछताछ में ISI एजेंट राशिद अहमद ने किए कई अहम खुलासे, पाकिस्तान में चल रहे…

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI का एजेंट राशिद अहमद ने कई अहम खुलासे किए हैं। ATS की पूछताछ में राशिद अहमद ने बताया वह 2 सिम रखता था, जिन नंबरों पर पाकिस्तान में बैठे उसके आका Whatsapp चला रहे हैं। राशिद ने दोनों नंबरों पर Whatsapp शुरू करने के लिए आए OTP पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को दिए थे। दोनों नंबरों पर जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं, ATS अब दोनों नंबर पर संचालित Whatsapp की गतिविधियों का ब्योरा जुटाने का प्रयास कर रही है। ATS हनी ट्रैप व सोशल मीडिया के अलावा ISI के बदलते तरीकों का भी विश्लेषण कर रही है। राशिद पर सेना के मूवमेंट की जासूसी करने के लिए जोधपुर में बसने का दबाव भी डाला जा रहा था। ATS अब जोधपुर कनेक्शन को लेकर और गहनता से छानबीन कर रही है। राशिद से बीते कुछ महीनों में उसकी ISI के अधिकारियों से हुई बातचीत को लेकर सिलसिलेवार पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें, कि ATS ने चंदौली से ISI एजेंट राशिद अहमद को गिरफ्तार किया था। मिलिट्री इंटेलिजेंस से इनपुट के बाद ATS राशिद पर लंबे समय से नजर रख रही थी। उसके पास से एक मोबाइल, दो सिमकार्ड और पेटीएम के जरिये मिले पांच हजार रुपये बरामद हुए। ATS ने मंगलवार को राशिद को तीन दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे नए सिरे से पूछताछ शुरू की है। राशिद के कुछ मददगारों के बारे में भी छानबीन की जा रही है।

लखनऊ: परचून दुकानदार को गोली मारकर बदमाशों ने लूट ली स्कूटी-कैश, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यापारियों पर हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने परचून दुकानदार को गोली मार दी। घायल व्यापारी के पास से बदमाशों ने स्कूटी और डिग्गी में रखे 35 हजार रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। आपको बता दें, बीते शनिवार को पान-मसाला दुकानदार को गोली मारकर हुई लूटपाट की घटना सामने आई थी।

यह घटना बंथरा थानाक्षेत्र है है। यहां के औरावा गांव निवासी ललित नारायण शुक्ला (38) की बंथरा थाने के ही पास परचून की दुकान हैं। रोज की तरह मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। थाने से करीब 150 मीटर आगे जाने पर एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने ललित पर अचानक धावा बोल दिया और उनकी स्कूटी छीनने लगे।

ललित नारायण हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए, जिन्हें बदमाशों ने धक्का देकर गड्ढ़े में धकेल दिया। इसके बाद डिग्गी में रखी नगदी निकाल ली और फिर स्कूटी समेत भागने लगे। ललित नारायण ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया तो एक ने बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली ललित के दाएं जांघ में लगी। ललित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने घरवालों को जानकारी दी।

थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद दुकानदार को थाने ले जाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश दुकान से ही ललित के पीछे लगे थे और रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

CAA पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का साफ इंकार, दिया अब तक सबसे बड़ा फैसला

नई दिल्ली. नागिरकता संसोधन कानून के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। वहीं इस कानून के समर्थन में बीजेपी देश के अलग-अलग राज्यों में रैली कर रही है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नागरिकता संसोधन कानून पर फिलहाल रोक लगाने से इंकार कर दिया।

नागरिकता संसोधन कानून पर रोक लगाने से इंकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से 4 हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा है। और कोर्ट ने कहा पांच हफ्ते बाद अगली सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की संवैधानिक वैधता परखने की मांग करने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने का फैसला किया है। इसके अलावा केंद्र से असम और त्रिपुरा पर अलग-अलग सूची की मांग की है। अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट से नई याचिकाओं को दर्ज कराने पर रोक की मांग की। उनका कहना है कि मामले में अब तक 140 से अधिक याचिकाएं दर्ज की गई हैं।

चीफ जस्‍टिस ने कहा कि तीन जजों की बेंच मामले में अंतरिम राहत नहीं दे सकती 5 जजों की बेंच ही अंतरिम राहत दे सकती है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी हाईकोर्ट में इस कानून से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। कोर्ट ने कहा, ‘मामले में 5 हफ्ते बाद सुनवाई की जाएगी। संविधान पीठ बनने के बाद हम तय करेंगे कि अगली सुनवाई कब होगी।

आपको बता दें कि मामले की सुनवाई कर रहे Chief Justice SA Bobde, जस्टिस एस अब्दुल नजीर और संजीव खन्ना की बेंच ने केंद्र को विभिन्न याचिकाओं पर नोटिस जारी किया था। मामले में करीब 144 याचिकाओं की सुनवाई होनी है। इनमें से 141 याचिकाएं कानून के विरोध में हैं।

नेपाल के होटल में 8 भारतीयों की संदिग्ध हालत में मौत, बताई गई ये वजह

वर्ल्ड डेस्क। नेपाल से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां नेपाल के दमन में एक रिजॉर्ट के में 8 लोगों के मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है ये मरने वाले लोग केरल पर्यटक हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ये लोग कमरे में गैस हीटर का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में यह संभव है कि घुटन की वजह से उनकी मौत हुई हो।

जानकारी के मुताबिक, इन सभी को बेहोशी की हालत में इन्हें एयरलिफ्ट करके काठमांडू लाया गया। यहां एक अस्पताल में इनकी मौत हो गई। यह घटना दमन के एवरेस्ट पैनोरमा रिजॉर्ट में हुई। रिसोर्ट के मैनेजर के अनुसार कमरे की सभी खिड़कियां और दरवाज़े अंदर से बंद थे।

मरे हुए 8 लोगों में दो दंपती और 4 बच्चे शामिल

जानकारी के अनुसार केरल से एक 15 लोगों का समूह पोखरा घूमने आया था। ये लोग वापस केरल लौट रहे थे। इस दौरान वे यहां रिजॉर्ट में ठहरे। मरे हुए आठ लोगों में दो दंपती और चार बच्चे शामिल हैं।

पोखरा से कल रात रिजॉर्ट पहुंचे थे पर्यटक

द हिमालयन टाइम्स के अनुसार मैनेजर ने बताया कि ये पर्यटक पोखरा से कल रात लगभग 9:30 बजे रिजॉर्ट में पहुंचे थे। यहां वे एक कमरे में रुके थे और कमरे को गर्म करने के लिए गैस हीटर चालू किया। हालांकि, उन्होंने कुल चार कमरे बुक किए थे, उनमें से आठ एक कमरे में रुके थे और बाकी अन्य लोग कमरे में।

सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस Janhvi Kapoor का साड़ी अवतार, फोटो वायरल

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना चुकीं एक्ट्रेस Janhvi Kapoor सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने सोशल एकाउंट पर शेयर की गई फोटोज के कारण चर्चा में आ गई हैं। इन फोटोज में Janhvi Kapoor लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल भी हो रही हैं।

Janhvi Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो लाल साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में Janhvi Kapoor ने लिखा है कि ‘साड़ी वाला सपना पूरा होते हुए।।।’। इन तस्वीरों में Janhvi Kapoor बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, उन्हें जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं और इसके साथ ही लोग मान रहे हैं कि इन फोटोज में Janhvi Kapoor हूबहू अपनी मां श्रीदेवी जैसी दिखाई दे रही हैं। यहां देखें Janhvi Kapoor की साड़ी वाली फोटोज-

इनमें से कुछ फोटोज में Janhvi Kapoor अपने पिता बोनी कपूर के साथ भी नजर आ रही हैं। दोनों की ये बेहद प्यारी तस्वीरें भी खूब पसंद की जा रही हैं। इससे पहले कई मौकों पर जब भी Janhvi Kapoor साड़ी पहने नजर आई हैं, उनकी तुलना श्रीदेवी से की गई है। इस बार भी Janhvi Kapoor की रेड साड़ी वाली तस्वीरें इसीलिए वायरल हो रही हैं। बता दें की ये साड़ी Janhvi Kapoor ने उमंग फेस्टिवल के लिए पहनी थी।

Janhvi Kapoor इन दिनों अपनी आने वाली कई बड़ी फिल्मों की तैयारियों में लगी हुई हैं। उन्होंने बीते दिनों फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ बायोपिक से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है। इसके अलावा Janhvi Kapoor राजकुमार राव के साथ ‘रूही आफजाना’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि Janhvi Kapoor को करण जौहर अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘तख्त’ में भी अहम रोल देने वाले हैं।

IPL 2020: तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज को आईपीएल में नहीं मिली जगह तो छलका दर्द !

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में जगह न मिलने से रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज मनोज तिवारी बेहद निराश हैं। तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद मनोज तिवारी की टीम में जगह मिलने की उम्मीद नहीं है। बताया जा रहा है मनोज 34 साल के हो गये हैं और चयनकर्ता शायद ही युवा खिलाड़ियों की जगह उन्हें अवसर दें।

बल्लेबाज मनोज तिवारी रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में तिहरा शतक लगाने के बाद भी आईपीएल में जगह नहीं निराश हैं। मनोज तिवारी ने बंगाल की ओर से खेलते हुए नाबाद 303 रन बनाये पर इसके बाद भी उन्हें टीम में जगह मिलने की उम्मीद नहीं है। इसका कारण उम्र भी है। मनोज 34 साल के हो गये हैं और चयनकर्ता शायद ही युवा खिलाड़ियों की जगह उन्हें अवसर दें। यहां तक की आईपीएल में भी उन्हें किसी ने नहीं खरीदा है।

बल्लेबाज मनोज तिवारी ने कहा, ‘आईपीएल में नहीं बिकने की बात स्वीकार करना काफी कठिन रहा लेकिन यही सच है। निश्चित रूप से जब आप इतने सारे युवाओं को खेलते हुए देखते हो तो यह खराब लगता है। मैं जब घर पर बैठकर उन्हें देखता हूं तो मुझे लगता है कि वह शॉट मैं लगा सकता था।

बल्लेबाज ने कहा, फ्रैंचाइजी प्रबंधन कुछ अलग चीज देख रहा था। मनोज देवांग गांधी के बाद तिहरा शतक लगाने वाले बंगाल के दूसरे खिलाड़ी हैं।