
DSP देविंदर सिंह के घर पर पड़ा छापा, NIA के हाथ लगे ये अहम दस्तावेज

अयोध्या: 3 लाख गांवों में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन करेगा विश्व हिंदू परिषद, ये है रणनीति
अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) काफी उत्साहिक है और मंदिर निर्माण के नए ट्रस्ट की घोषणा की प्रतीक्षा कर रही है जिसके ऐलान की इसी हफ्ते उम्मीद का जा रही है। इसके बाद ही मंदिर निर्माण में VHP की भूमिका को लेकर रणनीति बनेगी।

VHP के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि प्रयागराज की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक और संत सम्मेलन में तय किया गया है कि राम नवमी तक करीब 3 लाख गांवों में राम जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाए जिसको लेकर पहले से गठित 70 हजार राम जन्मोत्सव समितियों की संख्या बढ़ा कर एक लाख से अधिक की जाएगी।
शरद शर्मा ने बताया कि जिला स्तर राम जन्मोत्सव समिति बन रही है इसके अलावा गांवों में उप समितियों का भी गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में शिलापूजन किया गया था उसके अलावा अन्य गांवों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए देश भर में प्रांतीय बैठकें शुरू हो गई हैं। काशी प्रांत की बैठक हो चुकी है।
अवध प्रांत की बैठक 25 और 26 जनवरी को अयोध्या में होगी जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शरद शर्मा के मुताबिक संतों ने संत सम्मेलन में इस कार्यक्रम पर मुहर लगा दी है। इसमें संतों की टीम उन गांवों में प्रवचन धार्मिक अनुष्ठान भजन पूजन और राम जन्मोत्सव के आयोजनों में हिस्सा लेंगी। साथ ही प्रयागराज की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक वे संत सम्मेलन में लिए गए फैसलों की जानकारी और VHP के प्रस्तावित राम मंदिर मॉडल की याद ताजा करेगी। उन्होंने कहा कि संतों का निर्णय है कि VHP न्यास के राम मंदिर मॉडल के अनुरूप ही राम मंदिर निर्माण करवाया जाए।
कलयुगी मां की हैवानियत, पहले दूध पिलाया फिर लोरी सुना ले ली तीन मासूमों की जान
वर्ल्ड डेस्क. कहते है मां में ईश्वर विद्यमान रहते है पर एक नशे की आदी कलयुगी मां ने हैवानियत की इंतहा कर दी अमेरिका के फीनिक्स में ऐसी ही एक मां ने अपने तीन मासूम बच्चों को तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बच्चे हाथ-पांव पटकते रहे लेकिन उसे दया नहीं आई, और तब तक उनका दम घोंटती रही जबतक उनकी सांसें नहीं थम गईं। बाद में उन बच्चों को सोफे पर लिटाकर घरवालों को बताया कि वे सोए हुए हैं। पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना अमेरिका के ओरिजोना राज्य की है जहां हेनरी (22) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हेनरी ने पुलिस के सामने जिस तरह पूरा घटनाक्रम शेयर किया, उसे सुन-पढ़कर इंसान की रुह कांप सकती है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों की हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है, लेकिन महिला के घर में मौजूद एक रिश्तेदार का कहना है कि वह ड्रग्स की आदी थी और कुछ दिनों से अजीब-गरीब हरकत कर रही थी।
हेनरी ने सबसे पहले बताया कि वह तब तक बच्चों के नाक और मुंह को अपने हाथ से दबाती रही जबतक कि उनकी जान नहीं चली गई। उसने बताया कि जब वह अपनी डेढ़ साल की बेटी की जान ले रही थी तो पास में खड़ा तीन साल का बेटा देख रहा था और बहन को बचाने के लिए मां को बार-बार मुक्का मार रहा था, महिला ने इसके बाद अपने तीन साल के बेटे को बेड पर लिटाकर उसकी जान ली। वह अपनी जान बचाने मां के हाथ खरोंचता रहा, चिमटियां काटता रहा, लेकिन वह उसकी जान लेने पर अमादा थी और जान लेकर ही मानी। इस दौरान वह उसे लोरी सुनाती रही। दोनो की जान लेने के बाद बारी थी सबसे छोटी बच्ची की जो महज 7 महीने की थी।
हेनरी ने पहले उसे बॉटल से दूध पिलाया और फिर लोरी सुनाते-सुनाते उसका दमघोंट दिया। अपने बयान में हेनरी ने बताया कि उसके बाद सभी के शवों को उसने लिविंग रूम के सोफे पर लिटा दिया। उन्होंने घर में मौजूद दो अन्य लोगों को बताया कि बच्चे सो रहे हैं। बच्चों में कोई हरकत न देखकर घऱ के एक सदस्य ने इमर्जेंसी नंबर पर फोन किया। पुलिस घर पहुंची और बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।
मौनी अमावस्या पर बन रहा है ये विशेष संयोग, इस राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव
धर्म डेस्क. माघ मास की मौनी अमावस्या छोटी काशी सहित प्रदेशभर में 24 जनवरी को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर कई सालों बाद विशेष संयोग बनने जा रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है और इसी सूर्य और शनि का मकर राशि में मिलन होगा। करीब 30 साल बाद पिता पुत्र का मकर राशि में यह मिलन कई राशियों पर प्रभाव डालेगा। शनि राशि में अधिक बलवान होंगे।

मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने व गंगा स्नान का विशेष महत्व है मौनी अमावस्या पर छोटी काशी सहित प्रदेश भर में दान पुण्य और स्नान का दौर चलेगा। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने का सबसे अधिक महत्व बताया गया है।
धार्मिक मान्यता है कि देवत्व काल के समय में सागर मंथन से भगवान विष्णु अमृत कलश लेकर प्रकट हुए तथा इस अमृत कलश के लिए देव और असुर गुण में छीना झपटी शुरू हो गई। नभ में हुई छीना झपटी में अमृत की कुछ बूंदे छलक कर गंगा युमना के संगम में गिर गई जिससे यह संगम अति पवित्र हो गया। माघ अमावस्या को वही दिन माना जाता है और तभी से ही इस दिन गंगा स्नान का महत्व भी बढ गया है।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- जेएनयू-जामिया का ‘इलाज’ कर देंगे यूपी के लोग
मेरठ. नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एक बड़ी बात कही है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि वे जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का 10 प्रतिशत आरक्षण दिलवा दें तो यहां के लोग सबका ‘इलाज’ कर देंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियानबा ने कहा, ‘मैं राजनाथ सिंह से निवेदन करूंगा कि जो जेएनयू, जामिया में देश के विरोध में नारे लगते हैं, इनका इलाज एक ही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का वहां पर 10 प्रतिशत आरक्षण करवा दो, सबका इलाज कर देंगे। किसी की जरूरत नहीं पड़ने की।

केंद्रीय रक्षामंत्री ‘राजनाथ सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि क्या नागरिकों का रजिस्टर नहीं होना चाहिए? सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्यूमेंट होना चाहिए या नहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यक जलालत की जिंदगी जी रहे हैं और भारत ने अपने धर्म का पालन किया है।
बता दें कि इसी रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी भारतीय मुसलमान को कोई छू तक नहीं पाएगा और उन्होंने इस आशंकाओं को नकारा कि अगर एनपीआर और एनआरसी को लाया जाता है तो समुदाय को निशाना बनाया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं।’
सिंह ने कहा कि हमने (पिछली सरकार में) नागरिकता संशोधन कानून बनाया था लेकिन उस दौरान यह लागू नहीं हो सका था और इस बार हमने इसे कर दिखाया। उन्होंने कहा, ‘इस कानून को अब हिन्दू और मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री धर्म से इतर न्याय की बात करते हैं। गांधी जी ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए। टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाए जा रहे हैं। सारी दुनिया भारत की ताकत स्वीकार कर रही है।’ उन्होंने कहा, ‘हम धर्म या मजहब की राजनीति कर स्वार्थ नहीं साधते।
मौनी अमावस्या 2020: जानिए मौनी अमावस्या पर स्नान और पूजापाठ का है विशेष महत्व
धर्म डेस्क। माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या कहा जाता है। माघ की अमावस्या के कारण इसे माघी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और पूजापाठ के साथ ही दान का विशेष महत्व है। सनातन धर्म के अनुसार, इस बार माघ मास की अमावस्या तिथि शुक्रवार 24 जनवरी को सुबह 02 बजकर 17 मिनट पर प्रारंभ हो रही है, जो अगले दिन शनिवार सुबह 03 बजकर 11 मिनट तक है।

हालांकि अमावस्या 23 जनवरी की रात्रि 01:40 मिनट से लग रही है और यह 24 जनवरी को रात्रि 02:06 मिनट तक रहेगी। इसके चलते 24 जनवरी को पूरे दिन स्नान दान पर अमावस्या का पुण्य फल प्राप्त होगा। पीपल की जड़ में श्रीहरि विष्णु, तने में भगवान शिव तथा अग्रभाग में ब्रह्माजी का निवास माना जाता है। मौनी अमावस्या को पीपल की पूजा करने से सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है।
जैसा कि नाम से ज्ञात होता है। मौनी अमावस्या की तिथि पर मौन रहकर पूजा पाठ और स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन त्रिवेणी या गंगातट पर स्नान-दान से विशेष पुण्य मिलता है। मौनी अमावस्या पर स्नान करके तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
धर्म शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या की उत्पत्ति मुनि शब्द से हुई है। मौनी अमावस्या पर विधिविधान पूर्वक किये व्रत से व्यक्ति का आत्मबल मजबूत होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय होता है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान का सर्वाधिक महत्व है। इस दिन गंगा स्नान के अलावा अन्य नदियों के जल में स्नान किया जाता है।
मौनी अमावस्या को महात्मा तथा ब्राह्मणों को तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र आदि दान करते हैं। उनको कम्बल, गरम वस्त्र आदि भी दान करना चाहिए। ऐसी भी मान्यताएं हैं कि अमावस्या के दिन गंगा स्नान के बाद पितरों को जल देने से उनको तृप्ति मिलती है। इस दिन तीर्थस्थलों पर पिंडदान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।
‘Free Kashmir’ पोस्टर दिखाने वाली लड़की पर उद्धव सरकार लेगी ये बड़ा फैसला, BJP ने जताई नाराजगी
मुंबई। नागिरकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए विरोध प्रदर्शन में ‘Free Kashmir’ पोस्टर दिखाने वाली लड़की पर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार नरम पड़ गई है। Free Kashmir’ पोस्टर दिखाने के मामले को मुंबई पुलिस बंद करने की तैयारी में है।

बता दें कि जेएनयू हिंसा और नागरिकता कानून के खिलाफ 6 जनवरी को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान महक नामक युवती ने ‘Free Kashmir’ का पोस्टर दिखाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर एफआईआर दर्ज की थी। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को गृह मंत्रालय ने इस पर जांच के आदेश भी दिए थे।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राज्य सरकार ने इस मामले में नरम रुख अपना लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस केस को बंद करने की तैयारी में है। महाराष्ट्र सरकार के इस रवैये पर राज्य बीजेपी के नेता नाराजगी जता रहे है। 6 जनवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर एक महिला प्रदर्शनकारी का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में महिला, हाथ में Free Kashmir का पोस्टर लिए दिख रही थी। इस महिला के खिलाफ मुंबई के कोलाबा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि अगर मकसद देश विरोधी होगा तब “Free Kashmir पोस्टर” दिखाने वाली लड़की पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। गृहमंत्री ने बताया था कि पुलिस ने लड़की की शिनाख्त कर ली है। गौरतलब है कि पांच अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था।
बता दें कि 5 जनवरी को दिल्ली के जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में मुंबई में भी प्रदर्शन हुआ था। यह हिंसा उस वक्त हुई जब जेएनयू की लेफ्ट की छात्र इकाई के कार्यकर्ता और जेएनयू के टीचर फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान छात्रों के बीच मारपीट हुई और देर रात तक प्रदर्शन हुआ।
BJP नेता बोले- बंगाल की वोटर लिस्ट में 70 लाख घुसपैठियों के नाम, चुनाव से पहले हटाया जाएगा
नई दिल्ली। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बड़ा बयान दिया है। अपने उत्तर बंगाल के दौरे में बीजेपी सांसद और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा की पश्चिम बंगाल में 70 लाख घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में उनके नामों को हटाकर के ही चुनाव होगा। इसके साथ दिलीप घोष ने कहा की पूरे देश में दो करोड़ घुसपैठिये मौजूद हैं।बंगाल में एक करोड़ घुसपैठियों में से 70 लाख के नाम पश्चिम बंगाल के वोटर लिस्ट में हैं। आने वाले दिनों में इन 70 लाख घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाकर कर ही चुनाव होगा।

बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि 70 लाख घुसपैठियों में से 50 लाख लोग तृणमूल कांग्रेस को वोट देते हैं। बीजेपी को पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में 2 करोड़ 30 लाख वोट मिले थे और अब जो स्थिति है उसमे 3 करोड़ से ज़्यादा वोट बीजेपी को मिलने वाले है। इसके साथ ही दिलीप घोष ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 200 से भी ज्यादा सीटें बीजेपी जीतेगी और बंगाल में सरकार बनाएगी।
दिलीप घोष ने यह सारे दावे कूचबिहार के तूफानगंज में अपनी सभा के दौरान किए। सभा मंगलवार दोपहर को होने वाली थी, मगर दिलीप घोष के देर से पहुंचने के चलते सभा को शाम में रखी गई, जिसमें भारी तादाद में बीजेपी समर्थक शामिल हुए। सभा के शुरू होते-होते अंधेरा हो गया था, मगर कड़ाके की ठण्ड की परवाह न करते हुए बीजेपी समर्थक लोक मैदान में डटे रहे।
इतनी भीड़ देखने के बाद बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि इससे पहले इतनी संख्या में लोग नहीं जुटे थे। सभा के पहले CAA के समर्थन में एक विशाल पद यात्रा निकाली गई। बीजेपी की तरफ से और शहर में दिलीप घोष को देखने के लिए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। सभा में दिलीप घोष ने तृणमूल के उत्तर बंगाल के विकास मंत्री पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि तृणमूल के लंबे कद के नेता अब छोटे हो गए हैं और आने वाले दिनों में उनके लिए कोई काम नहीं रहेगा।
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी है, कभी-कभी गलत दिशा में चले जाते हैं !
नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एनसीसी के शिविर में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के बच्चों पर एक बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं लेकिन कभी-कभी वे गलत दिशा में चले जाते हैं।

कुछ दिन पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि कश्मीर में 10 से 12 साल के लड़के-लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है जो चिंता का विषय है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, उन्हें किसी और तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। हां, कभी-कभी वे गलत दिशा में चले जाते हैं।
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से नेशनल कैडेट कोर में शामिल होने के लिए राज्य के बच्चों को प्रेरित किए जाने के बारे में राय पूछी गई थी जिसके जवाब में रक्षामंत्री ने जवाब देते हुए कहा ‘‘बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। उन्हें जिस तरह से प्रेरित किया जाना चाहिए, कभी-कभार लोग उन्हें उस तरीके से प्रेरित नहीं करते। बल्कि उन्हें तो गलत दिशा में भेज दिया जाता है।’’
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इसलिए बच्चों को इसका दोष नहीं दिया जाना चाहिए। जो लोग उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा दे रहे हैं, दोष उन्हें दिया जाना चाहिए। उन्हें गलत दिशा में मोड़ रहे लोग दोषी हैं।
बीजेपी नेता संबित पात्रा का आरोप, CAA के विरोध में हिन्दुओं को गाली दे रही कांग्रेस
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर एक गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टियां CAA और NPR को लेकर देश में भ्रम का माहौल बना रही हैं। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि इसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी का हाथ है। इस प्रोटेस्ट की आड़ पर उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है।

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के बयान का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि इसका एक ही निचोड़ है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं। अशोक चव्हाण ने कहा ता कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। मुस्लिमों का कहना था कि बीजेपी हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमने शिवसेना के साथ सरकार बनाई।
संबित पात्रा ने अकबरुद्दीन औवेसी के बयान पर हमला करते हुए कहा कि कल उसने कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है। मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, 4 मिनार, जामा मस्जिद दिया है। लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तेरे बाप ने क्या बनाया है? ये सवाल किससे था? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमारे दादा-परदादा ने इसे देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान, गरीमावान बनाया और आप लोग ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 11 जुलाई 2018 को कांग्रेस ने साफ कहा कि हां कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। 9 जुलाई 2018 को कांग्रेस के जेड ए खान कहते हैं कि देश के हर जिले में सरिया कोर्ट की वकालत होनी चाहिए। 17 मई 2017 यूथ कांग्रेस के एक नेता केरल में गाय की हत्या करते हैं और सार्वजनिक रूप से गौ मांस की भक्षण करते हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा 2016-17 में राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं और वहां देश विरोधी नारे लगते हैं। 2008 में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिंदू आंतकवाद पर उंगली उठाई। 2006 में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। 2004 में सोनिया जी ने कांची कामकोटि के शंकराचार्य को गिरफ्तार कराया।















