नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस बार महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। भाजपा, कांग्रेस और आप से 25 महिलाएं चुनावी दंगल में हैं। यह संख्या अभी तक विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है। पिछली बार हुए चुनावों में 20 महिलाओं को टिकट मिला था। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने इस बार 9 महिलाओं को टिकट दिया है।
2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट से छह महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी थीं। आप ने इस बार उनकी संख्या में इजाफा किया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस के टिकट पर दस महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। इस बार उसने चार अधिक टिकट महिलाओं को दिए गये हैं।
भाजपा में सबसे कम महिला प्रत्याशी
भाजपा ने सबसे कम महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। बीजेपी के टिकट पर छह महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। बीते चुनाव में भाजपा ने छह महिलाओं को चुनाव लड़ाया था। वर्ष 2015 विधानसभा चुनाव में कुल 66 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। यह कुल प्रत्याशियों का दस फीसदी था। तब 607 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इससे पहले 2013 में कांग्रेस ने छह और आप ने छह महिलाओं को चुनाव लड़ाया था। भाजपा ने उस दौरान पांच महिलाओं को टिकट दिया था।
क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने एक वकील और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला पुलिसकर्मी ने मेरठ के शोभापुर निवासी एक वकील ललित उसके दोस्तों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपी वकील पर महिला के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था।
आरोपी उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर गहनता से मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्राइम डेस्क. काम से घर लौट रही युवती का हाथ पकडक़र उसके साथ आपत्तिजनक बात करने और उसे जिस्मफरोशी के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने कॉम्बिग गश्त के दौरान धर दबोचा। बुधवार रात करीब 9:45 बजे गोल बाजार की एक कपड़ा दुकान में काम करने वाली युवती काम खत्म होने के बाद साइकिल से अपनी एक और सहेली के साथ अपने घर लौट रही थी। उसकी सहेली ने उसे पावर हाउस चौक के पास उतार दिया, जिसके बाद युवती अपने घर पैदल ही जा रही थी।
जब वह देवरीडीह मंदिर के आगे गली में पहुंची तो वहां मौजूद गोविंदा उर्फ विक्की उर्फ भूरवा निषाद ने उसे गलत इरादे से रोका और उसका हाथ पकडक़र छेडख़ानी करने लगा। जब युवती ने ऐसा करने से मना किया तो बेखौफ बदमाश ने उसके साथ जिस्मानी ताल्लुकात बनाने की नियत से साथ चलने पर तीन सौ रुपए देने की बात कही। इसके बाद बदमाश युवती को खींचकर सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश करने लगा।
किसी तरह बदमाश युवक से खुद को छुड़ाकर युवती भागने लगी तो विक्की निषाद ने उसका पीछा किया। इस दौरान एक भले व्यक्ति ने युवती की मदद की, जिसके बाद बदमाश भाग गया। घर पहुंचने पर पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को पूरा हाल बताया। जिसके बाद इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक टीम बदमाश को पकडऩे भेजा।
जिसके बाद पुलिस ने विक्की निषाद को उसके घर से धर दबोचा। इसी तरह की घटना हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हो चुकी है। बिलासपुर में भी अपराधी निरंकुश हो चुके हैं। रात में घर लौटने वाली युवतियां ऐसे बदमाशों से सुरक्षित नहीं है ,लेकिन विक्की जैसे बदमाशों को घटना के कुछ ही देर में पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाने से शायद लड़कियों की हिम्मत कुछ बढ़े।
मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्वेता बासु प्रसाद अब अपने पति से अलग होने जा रही है। अभिनेत्री ने शादी के एक साल के अंदर ही पति रोहित मित्तल से तलाक लेने का फैसला कर लिया। आपको बता दें, एक्ट्रस श्वेता और फिल्म मेकर रोहित मित्तल ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। जिसके बाद 2019 के दिसंबर तक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति से अलग होने का ऐलान कर दिया था।
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री श्वेता बासु ने तलाक की अर्जी वाली खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया है कि कोर्ट में तलाक की प्रकिया चल रही है, जो पूरी होते ही दोनों अलग हो जाएंगे। श्वेता ने बताया कि वो अपने पति के साथ तलाक के बाद भी अच्छी दोस्त बनी रहेंगी।
इससे पहले 2019 दिसंबर में श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए पति रोहित मित्तल से तलाक लेने के फैसले पर जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि दोनों आपसी रजामंदी से शादी को तोड़ रहे हैं। पति से अलग होने के पीछे की वजह भी श्वेता बसु ने अपने पोस्ट में बताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘हर किताब को नहीं पढ़ा जा सकता। इसका मतलब यह नहीं है कि किताब खराब है या कोई भी इसे नहीं पढ़ सकता। कुछ चीजों को अधूरा छोड़ना ही बेहतर होता है’।
आपको बता दें, श्वेता और रोहित की दोस्ती 6 साल पहले शुरू हुई थी। इसके बाद श्वेता और रोहित लगभग दो सालों तक लिवइन रिलेशनशिप में रहे थे वहीं साल 2017 के आसपास एक ट्रिप के दौरान सगाई कर ली। श्वेता ने काफी पहले एक इंटरव्यू के बताया था कि दोनों की मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी नजदीकियां शुरू हुईं। मालूम हो कि एक्ट्रेस ने शादी टूटने की खबर का खुलासा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया था। इस खबर ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि इस एक्ट्रेस ने काफी सालों के रिलेशनशिप के बाद ही बॉयफ्रेंड से एक साल पहले ही शादी की थी।
करियर डेस्क. हर किसी युवा का सपना होता है कि उसे जल्दी से जल्दी नौकरी मिल जाए। खास करके अगर उनकी उम्र 20-25 साल हो। कुछ छात्र कॉलेज से निकलने के बाद भी संशय में होते हैं कि उन्हें क्या करना है। अगर आप जल्दी नौकरी करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
सबसे पहले बारी आती है मजबूत प्रोफाइल की और अच्छे प्लेटफॉर्म की। अगर आप बेहतरीन नौकरी चाहते हैं तो अपने रिज्यूमे को लगातार अपडेट करना न भूलें। पुराना रिज्यूम किसी भी कंपनी को न भेजें।
आपके लिए जितनी जल्दी संभव हो, इंटर्नशिप शुरू कर दें। सारे स्टूडेंट्स जानते हैं कि नौकरी पाने के लिए इंटर्नशिप करना कितना जरूरी है लेकिन वे इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। आप चाहें तो कॉलेज की छुट्टियों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। हो सकता है कि यह आपको अच्छी जॉब ही दिला दें।
हमारे जीवन में कुछ भी अच्छा करने के लिए हमें एक मेंटर की जरूरत होती है। एक ऐसा मेंटर जो आपको अच्छी तरह जानता हो और आप उसे बेहतर जानते हों। ज्यादातर भारतीय स्टूडेंट्स अपने माता-पिता को ही अपना मेंटर मानते हैं यह एक अच्छी बात है। मगर परिवार से हट कर भी आपका एक मेंटर होना चाहिए जो आपको कुछ करने के लिए उत्साहित करे। खासकर के आप जिस फील्ड में जाना चाहते हैं, उससे जुड़ा हुआ एक मेंटर जरूर खोजें।
अपने कॉलेज के दिनों से ही प्रोफेशनल ग्रुप को ज्वॉइन करना शुरू कर दें। इसके लिए आप अपने कॉलेज के एल्यूमनाई से भी जुड़ सकते हैं। ऐसा करने से आपको पेशेवरों के बारे में जानकारी मिलेगी। यहीं से आप नेटवर्किंग भी शुरू कर सकते हैं। हो सकता है कि इन्हीं ग्रुप्स में से कोई आपको जॉब ऑफर कर दें।
अगर आप नौकरी चाहते हैं और जिस फील्ड में नौकरी चाहते हैं उसके लेकर अपडेट रहें, देखें- मार्केंट में उस नौकरी की कितनी डिमांड कहां और कब है।
स्पोर्ट्स डेस्क. बंगाल के शाहबाज अहमद टीम का लक्ष्य टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की तरह भूमिका निभाना है। शाहबाज ने रणजी ट्राफी में हैदराबाद की पहली पारी में जावेद अली को आउट करने के बाद रवि किरण और कोल्ला सुमंथ का विकेट लेकर हैट्रिक बनायी। इस प्रकार शाहबाज ने बंगाल को रणजी ट्राफी मैच को पारी से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी है।
बंगाल के शाहबाज अहमद ने पहली पारी में 26 रन देकर चार जबकि मैच में छह विकेट लिए। शानदार क्षेत्ररक्षण के साथ ही इस शाहबाज ने आउट होने से पहले पांच चौके और एक छक्के की सहायता से 49 रन भी बनाये। इसी कारण शाहबाज को आईपीएल की नीलामी में रायल चैलेंजर बेंगलोर ने 20 लाख रुपए की कीमत के साथ टीम से जोड़ा है।
शाहबाज ने कहा, ‘ जड़ेजा जिस तरह से भारत के लिए खेलते है वह मुझे पसंद है। मैं बंगाल की टीम के लिए भी ऐसा ही करना चाहता हूं।’ साथ ही उन्होंनें कहा, ‘मैं कप्तान विराट कोहली के साथ आईपीएल में ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरे लिए यह जीवन का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। अगर मुझे मैदान पर उतरने का मौका मिला तो मैं वहां भी गेंद और बल्ले से योगदान देना चाहूंगा।
नई दिल्ली. नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने कैबवाले से लेकर डीटीसी के पूर्व कर्मचारी और मॉडल समेत 92 प्रत्याशी उतरे हैं। 65 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसी कारण केजरीवाल को पर्चा भरने के लिए छह घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ गया था। हालांकि केजरीवाल ने इसे लोकतंत्र की खूबसूरती बताया था। नई दिल्ली से प्रत्याशियों की सही संख्या शुक्रवार यानि नामांकन वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल नई दिल्ली से 93 प्रत्याशी हैं।
नामांकन के लिए केजरीवाल को टोकन संख्या 45 मिला था। उनके पूर्व चार ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता प्रत्याशी के रूप में कतार में थे, जो 2011 के इंडिया अंगेंस्ट करप्शन आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। प्रत्याशियों में 10 डीटीसी के पूर्व संविदा कर्मचारी हैं। 5 कैब चालक हैं। एक और नाम जो चर्चा में है, वह है राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी व मॉडल शैलेंद्र सिंह शैली का, जो फिल्म चक दे इंडिया में अभिनय कर चुके हैं। शैलेंद्र 2009 में चर्चा में आए थे। मंदिर मार्ग पर बस में आग लग गई थी। शैली ने तब यात्रियों की जान बचाई थी। वे कहते हैं कि हम स्वराज लाने के लिए चुनाव मैदान में हैं।
नामांकन दाखिल करने वाले एक और प्रत्याशी मनोज शर्मा पूर्व संविदा कर्मचारी हैं। मनोज का कहना है कि उन्होंने 2018 में समान वेतन के लिए प्रदर्शन किया था। इस कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया था। वहीं, पवन कुमार कैब चालक हैं। वे कहते हैं ऑटो रिक्शा का किराया तो रिवाइज किया गया, लेकिन कैब चालकों के लिए कोई योजना नहीं है।
लखनऊ. सेल्फी के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। बेटी के साथ सबसे अच्छी सेल्फी लेने वाले माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। महिला कल्याण विभाग ने ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम की शुरूआत की है। अभिभावकों को विभाग की ईमेल आईडी पर अपनी बेटी के साथ ली गई सेल्फी भेजनी होगी। लाभार्थि का चयन कमेटी करेगी। इस अभियान का उद्देश्य बेटा और बेटी के बीच के फर्क को खत्म करना है। इससे बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदलने में भी सहायता मिलेगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा का कहना है कि सेल्फी विद डॉटर कार्यक्रम को कराने के लिए तैयारियां की हैं। बेटी के साथ माता-पिता या दोनों में से कोई एक अपनी दो सेल्फी लेकर भेज सकेंगे। इसके लिए तीन श्रेणी बनाई गई हैं। प्रथम श्रेणी में जीरों से पांच साल तक की बच्चियों को रखा गया है। द्वितीय श्रेणी में छह से 15 साल की बेटियों को रखा गया है। तृतीय श्रेणी में 16 से अधिक वर्ष की बेटियों को रखा गया है।
तीनों श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। सबसे अच्छी सेल्फी का चयन समिति के सदस्य करेंगे। इसके लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से एक समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को रखा गया है। इसके अलावा दो अन्य सदस्यों को रखा है।
क्राइम डेस्क. गौतमबुद्ध नगर जिले की अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील हरीश सिसोदिया का कहना है कि जून 2018 में एक व्यक्ति ने थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग भांजी के साथ उसका पिता घर में मारपीट तथा बलात्कार करता है।
व्यक्ति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि आरोपी पांच बेटियों का पिता है और अपनी पत्नी पर बेटा पैदा करने के लिए दबाव बना रहा था। बेटा ना होने पर उसने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और अपनी बेटियों को घर पर रख लिया था। इसी बीच वह अपनी बड़ी बेटी के साथ बलात्कार करता था। पीड़ित किशोरी की छोटी बहन ने यह सब देख लिया तो आरोपी ने उसे पलंग (बेड बॉक्स) में बंद कर दिया है।
पिता ने महिला से किया रेप
मामले की जांच कर रही थाना फेस दो पुलिस ने किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के बाद आरोपी पिता को 13 जनवरी को दोषी करार दिया और सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया। सिसोदिया ने बताया कि 21 जनवरी को अदालत ने दोषी पिता को उम्रकैद तथा 45 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
उन्होंने कहा कि एक अन्य मामले में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सोनू उर्फ किरोड़ी को फास्ट ट्रैक अदालत प्रथम के न्यायाधीश विनीत चौधरी ने दोषी ठहराया तथा उसे साढे़ पांच माह जेल की सजा सुनाई है। गांजा बेचने के एक अन्य मामले में गिरफ्तार नितिन कुमार को भी फास्ट ट्रैक अदालत प्रथम ने 10 माह की कैद और 2,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्तान ने विश्व आर्थिक मंच पर एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा और Article 370 के हटाए जाने को लेकर रोना रोया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय शक्तियों से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार रखने वाले देशों को उस स्थिति में पहुंचने से रोकने के लिए ‘निश्चित रूप से कदम उठाने चाहिए’ जहां से वापस नहीं लौटा जा सके।
खबरों के मुताबिक, विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होने आए खान ने दावा किया कि भारत संशोधित नागरिकता कानून और कश्मीर के मुद्दे को लेकर घरेलू प्रदर्शनों से ध्यान हटाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ा सकता है। दावोस में मंच की वार्षिक बैठक से इतर अंतरराष्ट्रीय मीडिया परिषद को दिए एक इंटरव्यू में खान ने कहा, ‘दो ऐसे परमाणु हथियार संपन्न देशों को संघर्ष के बारे में सोचना तक नहीं चाहिए।’
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि इसके लिए संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका को निश्चित रूप से कदम उठाने चाहिए। इससे एक दिन पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी जिन्होंने कश्मीर मामले में मदद की अपनी पेशकश फिर दोहराई। अखबार ने कहा कि खान ने यह मांग भी की कि भारत और पाक में नियंत्रण रेखा पर संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (UNMOGIP) को मंजूरी दी जाए। भारत कहता रहा है कि जनवरी 1949 में बना UNMOGIP अपनी उपयोगिता खो चुका है और शिमला समझौते और उसके बाद नियंत्रण रेखा बनने से यह अप्रासंगिक हो चुका है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि 2018 में पद संभालने के बाद जब उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से संपर्क किया तो सामने एक दीवार थी और पुलवामा में हमले में 40 CRPF कर्मियों की मौत के बाद बालाकोट में भारतीय हवाई हमले से स्थितियां और बिगड़ गईं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से चीजें ‘बद से बदतर’ हो गईं।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात के बारे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्रंप को बताया है कि ईरान के साथ युद्ध के विनाशकारी परिणाम होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप उनकी बात से सहमत थे, खान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ नहीं कहा लेकिन संभवत: वह उनका आशय समझ चुके थे। उन्होंने कहा, ‘ईरान और पश्चिमी जगत में अगर संघर्ष होता है तो यह विनाशकारी होगा- इससे दुनिया में गरीबी आएगी-और कौन जानता है कि यह कितना लंबा चले। मेरे विचार में यह उन्मादपूर्ण होगा।’ खान ने कहा, ‘मैंने कल राष्ट्रपति ट्रंप से बात की थी और उन्हें बताया कि यह विनाशकारी होगा।