28.1 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
Home Blog Page 179

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- कांग्रेस-NCP के साथ लेकर भी नहीं छोड़ा हिंदुत्व का मुद्दा

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। बीजेपी के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए हुए झगड़े का जिक्र कर ठाकरे ने कहा है, कि क्या उन्होंने बीजेपी से चांद-तारे मांगे थे। ये इंटरव्यू शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपा है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस इंटरव्यू में सवाल किया गया कि आखिर उन्होंने 25 साल पुराने साथी बीजेपी को क्यों छोड़ दिया। इस सवाल पर ठाकरे ने कहा, मुझे पता नहीं। लेकिन मुझे सिर्फ ये कहना है कि उन्होंने वचन निभाया होता तो क्या हो जाता। ऐसा मैंने क्या बड़ा मांगा था? आसमान के चांद-तारे मांगे थे क्या? लोकसभा चुनाव से पहले जो हमारे बीच तय हुआ था उतना ही मांगा था।

इंटरव्यू में ठाकरे से हिंदुत्व पर भी सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिलाने के बाद पार्टी ने हिंदुत्व का मुद्दा पीछे छोड़ दिया है। सवाल पर ठाकरे ने कहा, हम हिंदुत्व पर कायम हैं और कायम रहने वाले है। उसमें कोई जोड़-तोड़ नहीं है। साल 1947 के उपचुनाव शायद पहले चुनाव होगा, जो शिवसेना ने हिंदुत्व के मुद्दे पर सिर्फ लड़ा ही नहीं बल्कि जीता भी होगा। इसके बाद में भाजपा साथ आ गई। यदि वचन तोड़ा जाता होगा तो मैं हिंदुत्व स्वीकार करने को तैयार नहीं।

मुख्यमंत्री का पद लेने पर ठाकरे न कहा कि उन्होंने अपने पिता को दिए वचन को निभाया है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री पद को स्वीकारना न ही मेरे लिए झटका था और न ही मेरा सपना था। पिता को दिए गए वचन को पूरा करना ही है और मैं वो करूंगा ही।

युवती का अपहरण कर 4 माह तक दरिंदों ने किया गैंगरेप, इस तरह हुआ खुलासा

क्राइम डेस्क। युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने में आया है। इस मामले की ‎पु‎लिस ने ‎फिलहाल जांच शुरु कर दी है। पु‎लिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया ‎कि उसके साथ बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया गया। दरअसल, वह गांव से बाहर मिट्टी लेने गई थी।

इसी दौरान कुछ लोग उसे जबरन अपहरण करके सोहना की पहाड़ियों में ले गए, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं जब पीड़िता वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दी, लेकिन युवती को कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़िता खुद आरोपियों के चंगुल से किसी तरह मुक्त हुई, तो उसने परिजनों को आप बीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

पीड़िता ने कहा ‎कि आरोपी उसे धौज गांव में ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया, जहां पर कई दिन तक उसके साथ दरिंदगी की। हालां‎कि इसके बाद वह पीड़िता को दूसरे शहर ले गए और कई दिन तक एक फ्लैट में बंद करके बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो कई दिन बाद पीड़िता को यूपी के गाजियाबाद ले आए। वहां पर आरोपियों ने पीड़िता से जबरन किसी तरह की कार्रवाई ना करने के लिए हस्ताक्षर करा लिए।

डीएसपी तावडू धर्मबीर सिंह ने बताया कि पीडिता के बयानों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पुलिस महिला का मेडिकल तथा कोर्ट में बयान दर्ज करा चुकी है। डीएसपी धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस केस की सच्चाई का पता लगाने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

Amazon के सीईओ जेफ बेजोस एक नई मुसीबत में फंसे, गर्लफ्रेंड के भाई ने ठोंका केस

वर्ल्ड डेस्क। Amazon के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस एक नई मुसीबत में फंस गए है। दरअसल बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के भाई ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। लॉरेन सांचेज के भाई माइकल सांचेज का आरोप है कि बेजोस ने उनकी प्रतिष्ठा धूमिल की है, जिस कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

दरअसल पिछले साल जनवरी में एक एजेंसी ने उनकी गर्लफ्रेंड के बीच हुई बातचीत को पब्लिश कर दिया था। इस पर बेजोस ने लॉरेन के भाई माइकेल सांचेज पर फोटो और मैसेज अखबार को बेचने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पिछले हफ्ते बेजोस के फोन टैपिंग स्कैंडल में अग्रेंजी अखबार ने भी अपनी रिपोर्ट में माइकल सांचेज की भूमिका को उजागर किया था। अब माइकेल ने इस गलत बताकर बेजोस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा अदालत में दायर किया है।

अदालत में दी अर्जी में माइकेल ने कहा है कि बेजोस के आरोपों के चलते उन्हें हर तरह से भारी नुकसान हुआ है। उनके आवास पर पड़ोसियों के सामने एफबीआइ ने साक्ष्यों की तलाश में छापेमारी की। हालांकि एफबीआइ की जांच में भी इस बात के सुबूत मिले थे कि लॉरेन ने खुद अपने भाई माइकेल को फोटो और मैसेज दिए थे, जिन्हें माइकेल ने एक एजेंसी को बेच दिया। बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस ने पिछले साल अपनी पत्नी मैकेंजी से तलाक ले लिया था, जिसे इतिहास का सबसे बड़ा तलाक समझौता बताया गया।

सूर्यवंशी के लिए एक्ट्रेस Katrian Kaif को लगानी पड़ रही है झाडू, अक्षय ने शेयर किया Video

मनोरंजन डेस्क. Katrian Kaif इन दिनों निर्देशक Rohit Shetty की फिल्‍म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग कर रही हैं। सालों बाद Katrian Kaif और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आ रही है। लेकिन लगता है कि इतने समय के बाद भी Katrian Kaif और अक्षय के बीच की मजेदार केमिस्‍ट्री में कोई कमी नहीं आई है। शायद सही वजह है कि इस फिल्‍म के सेट से Katrian Kaif और अक्षय की कई दिलचस्‍प तस्‍वीरें और वीडियो भी देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में इस फिल्‍म के सेट से एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जो खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है।

निर्देशक Rohit Shetty की इस कॉप-यूनिवर्स वाली फिल्‍म के सेट से अक्षय कुमार ने एक ताजा बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में Katrian Kaif झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षय, कैट से पूछते हैं, ‘आप ये क्‍या कर रही हैं Katrian Kaif।’ इस पर Katrian Kaif कहती हैं, ‘ साफ-सफाई’। ये कहते हुए वीडियो के आखिर में Katrian Kaif अक्षय कुमार को भी झाड़ू से मार देती हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्‍शन में लिखा, ‘सूर्यवंशी के सेट पर स्‍वच्‍छ भारत अभियान का नया ब्रांड एम्‍बेस्‍डर मिला है। Katrian Kaif के फैंस को उनका ये अवतार भी काफी पसंद आया है। इस वीडियो पर उनके कई फैंस ने उन्‍हें ‘झाड़ू वाली बाईजी’ भी लिख दिया है। एक फैन ने लिखा है, ‘Katrian Kaif मैम इस वीडियो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। थैंक्‍यू हमें साफ सफाई के लिए प्रेरित करने के लिए।

सिंघम’ और ‘सिंबा’ के बाद ‘सूर्यवंशी’ Rohit Shetty के कॉप-यूनिवर्स की तीसरी फिल्‍म है। दिलचस्‍प है कि इस फिल्‍म में सिंघर और सिंबा यानी अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इस फिल्‍म के जरिए Rohit Shetty और अक्षय कुमार पहली बार साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्‍म की कास्‍ट को एक्‍टर जैकी श्रॉफ ने भी जॉइन किया है। ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च को रिलीज हो रही है।

अहिल-आयत के साथ सलमान खान की बहन अर्पिता की फोटो वायरल, see photos

मनोरंजन डेस्क. फिल्म अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने हाल ही में अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया। सलमान के जन्मदिन के अवसर पर अर्पिता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। कपल का पहले से ही अहिल शर्मा नाम का लड़का है और अब उनके घर एक प्यारी सी बेटी आयत आई है। आयत की तस्वीरें डैडी आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

कुछ दिनों पहले अर्पिता ने मामा सलमान और नानी सलमा खान के साथ तस्वीरें शेयर की थी और कुछ में ही यह तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। आज निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने अर्पिता, आहिल और अयात की एक तस्वीर शेयर की है और यह बहुत प्यारा है। फोटो में दोनों बच्चे अर्पिता के गाल किस करते देखें जा सकते है और यह फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है। तस्वीर को प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए अतुल ने दिल के इमोटिकॉन्स कैप्शन दिये है।

तस्वीर पोस्ट करने के तुरंत बाद बहुत से यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया और इसकी सराहना की। एक यूजर ने लिखा, भगवान आप सभी को बहुत अच्छा परिवार दें। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुंदर परी आयत’ इससे पहले सलमान और आयत की तस्वीर शेयर करते हुए अर्पिता ने लिखा, इस दुनिया में कुछ भी नहीं है जो मुझे डराता है और एकमात्र कारण यह था कि मुझे पता था कि मेरे पास आप है और आप कभी भी मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं होने देंगे। अब आयत को भी ऐसा ही आशीर्वाद दें। ये हाथ भगवान के भेजे हुए हैं। सलमान खान मेरी अद्भुत मां का आभार।

सलमान खान की हाल ही में फिल्म दबंग 3 रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म में उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर की अहम भूमिका थीं।

वित्त मंत्री जी मेरे सवालों से मत डरिए, जवाब देना आपकी जिम्मेदारी: राहुल गांधी

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया में आयी एक खबर का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके प्रश्नों से डरना नहीं चाहिए तथा देश के युवाओं की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वित्त मंत्री जी, मेरे सवालों से मत डरिए। मैं यह सवाल देश के युवाओं की ओर से पूछ रहा हूं जिनका जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है और आपकी सरकार उन्हें रोजगार देने में बुरी तरह नाकाम साबित हुई है।

कांग्रेस नेता ने एक हिंदी दैनिक में प्रकाशित वित्त मंत्री के साक्षात्कार के उस अंश का हवाला दिया जिसके मुताबिक उन्होंने नौकरियों से जुड़े सवाल पर कहा कि वह कोई आंकड़ा नहीं देना चाहती क्योंकि बाद में ‘राहुल गांधी पूछेंगे कि एक करोड़ नौकरियों का क्या हुआ है।

दुनिया का ऐसा देश जहाँ खाने के लिए लड़कियां कर रही ये गंदा काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

 

World Desk . दक्षिणी अफ्रीका में अब ऐसे हालत है कि वहां के लोगो को खाने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पद रहा है. आपको ये जानकर बहुत दुःख होगा की यहां के हालत ऐसे बनगए है कि पेट भरने के लिए लड़कियां महज 22 रुपये तक में देह व्यापार कर रही हैं. यहां पर सबसे बेहतर लड़कियों को 70-80 रुपये मिल रहे हैं.

रॉयटर्स के मुताबिक, मानवीय आधार पर लोगों को सहायता पहुंचाने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड विजन ने कहा है कि भूख से जान बचाने के लिए अंगोला में महज 12 साल तक की लड़की करीब 30 रुपये में देह व्यापार कर रही हैं.

यूनाइटेड नेशन्स का कहना है कि दक्षिणी अफ्रीका में साढ़े चार करोड़ लोग भूख की समस्या झेल रहे हैं. इसके पीछे सूखा, बाढ़ और आर्थिक हालात को जिम्मेदार बताया गया है.

वर्ल्ड विजन का कहना है कि उनके स्टाफ ने देखा है कि अंगोला और जिम्बाव्बे में देह व्यापार करने वाली लड़कियों की संख्या में इजाफा हुआ है. वहीं, संकट की वजह से बाल विवाह का खतरा भी बढ़ गया है.

एक साल में अंगोला में कई चीजों के दाम दोगुने हो गए हैं जिससे लोगों को खरीदने में मुश्किल हो रही है. अगली फसल जून से पहले नहीं होगी, इसलिए अभी हालात और खराब हो सकते हैं.

इस पर केयर इंटरनेशनल संस्था ने भी कहा है कि 14 साल तक की लड़कियां देह व्यापार कर रही हैं. संस्था की रिजनल जेंडर एक्सपर्ट एवरजॉय महुकु ने कहा- कई बार इन लड़कियों को महज 22 रुपये ही मिलते हैं. ऐसी हालत आज दक्षिणी अफ्रीका की है.

कोरोना वायरस से बचने के लिए,चीन ने 10 दिन में किया ये बड़ा काम

Delhi. कोरोनावायरस (Coronavirus) से बीमार लोगो की सख्या बढ़ती जा रही है. पूरी दुनिया में 17387 लोग बीमार हो चुके हैं.  इसमें से 17205  लोग सिर्फ चीन में ही हैं. चीन में कोरोना वायरस  की वजह से अब तक 362 लोगों की मौत हो चुकी है. चीन में मरीजों की सख्या बहुत अधिक होती जा रही है. जिसके चलते अब चीन में अस्पतालों की कमी हो गई है.

मरीजों की बढ़ती सख्या को देखते हुए चीन ने वुहान में 10 दिन पहले एक अस्थाई अस्पताल बनाना शुरू किया था. जो अब पूरा हो चुका है.  इसमें 1000 बेड है. ये अपने आप में एक कमाल है कि कोई देश इतने कम समय में इतना बड़ा अस्पताल बना दे.

चीन  में अब तक कोरोनावायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या 231 हो चुकी है. जबकि, कुल संक्रमित लोगों में से 344 लोग अत्यधिक गंभीर हैं. 980 लोगों की हालत गंभीर है. 7824 लोगों पर नजर रखी जा रही है. ये लोग अस्पतालों में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

चीन ने वुहान के होउशेनशान में बने इस 1000 बेड वाले अस्पताल में 4 फरवरी से मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा. यह पूरा अस्पताल करीब 269,000 वर्ग फीट इलाके में बनाया गया है. इसके अंदर चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 1400 चिकित्साकर्मी भी काम कर रहे हैं. इस नए अस्पताल की देखरेख चीन सरकार खुद करेगी.

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, नक़ल रोकने के लिए सरकार ने उठाये सख्त कदम

Patna. बिहार बोर्ड (BSEB) की कक्षा 12वीं परीक्षा की शुरुआत आज से हो गई है. इस साल, 12.5 लाख (12,05,390) छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें 5.38 लाख लड़कियां और 6.56 लाख लड़के शामिल हैं.दो शिप्टो में परीक्षा होनी है.

आज सुबह की  शिफ्ट के लिए फिजिक्स विषय की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. वहीं दूसरी शिफ्ट में इतिहास की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. इसमें सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 1:45 से शाम 5:00 बजे तक होगी.

बिहार बोर्ड ने नकल और धोखाधड़ी को रोकने के लिए, इस साल कई उपाय किए हैं. परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी. और प्रत्येक में 500 छात्रों के लिए एक वीडियोग्राफर होगा. छात्रों को परीक्षा केंद्र में और हॉल में प्रवेश करने से पहले दो बार चेक किया जाएगा. बोर्ड ने हर जिले में चार मॉडल केंद्र स्थापित करने के साथ महिला छात्राओं  के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

हर परीक्षा केंद्र पर छात्रों की दो बार जांच होगी. सबसे पहले, छात्रों को परीक्षा केंद्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा चेक किया जाएगा. जिसके बाद एक निरीक्षक 25 छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उन्हें चेक करेगा.  महिला उम्मीदवारों को महिला पुलिस कांस्टेबल द्वारा चेक किया जाएगा.

परीक्षा केंद्र पर इरेज़र, ब्लेड या व्हाइटनर ले जाने की मनाही है. परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं के साथ पकड़े गए छात्रों को अपने पेपर को रद्द किया जा सकता है. बता दें, बिहार बोर्ड 10 वीं 2020 की परीक्षा 17 फरवरी, 2020 से शुरू होकर 24 फरवरी, 2020 तक चलेंगी.

Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका, कम्पनी ने बंद की ये सेवा, खर्च करने पड़ेंगे रुपये

Tech Desk. Airtel कम्पनी ने लगातर अपने प्लान में बदलाव कर रही है. जिसका सीधा असर ग्राहकों के दैनिक खर्च पर पद रहा है. एयरटल अभी तक कई प्लानो में बड़े बदलाव किये है. जिनमे एयरटल Xstream Fibre प्लान यानी Airtel ब्रॉडबैंड के साथ कंपनी यूजर्स को 3 महीने तक के लिए Netflix का फ्री सब्क्रिप्शन देती है. अब Airtel Xstream प्लान में बदलाव किया है.

अब Airtel ग्राहकों को Netflix की फ्री सब्क्रिप्शन नहीं मिलेगी. Airtel ब्रॉडबैंड प्लान के साथ आपको Amazon Prime की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती रहेगी.लेकिन ऐसे में Airtel ग्राहकों को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Airtel Amazon Prime की सब्सक्रिप्शन एक साल तक के लिए है. Airtel Amazon Prime के लिए सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 999 रुपये देने होते हैं.

अभी Airtel ने इस Netflix के ऑफर को कुछ हफ्ते पहले खत्म किया है. एक साल तक Airtel और Netflix के बीच पार्टनर्शिप रही है और इसके चलते यूजर्स तीन महीने तक के लिए Netflix की सब्सक्रिप्शन दी जाती थी. लेकिन अब ये खत्म हुआ है और अब ब्रॉडबैंड यूजर्स को ये सुविधा नहीं मिलेगी.

अगर आप भी Airtel का ब्रॉडबैंड प्लान उपयोग करते है तो आपको को तीन महीने तक आपको Netflix की सब्सक्रिप्शन मिलती थी.लेकिन अब नए रिचार्ज के साथ आपको ये बेनिफिट नहीं मिलेगा.जिससे अब Airtel के यूजर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.