27.8 C
Mumbai
Friday, September 11, 2026
Home Blog Page 161

पहली बार शादी को लेकर बोलीं आलिया भट्ट- 3 हफ्ते बाद मेरी शादी की नई तारीख…

मनोरंजन डेस्क. अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बालीवुड अभिनेत्री आलिया भटट ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आजकल कौन सी अफवाह चल रही है। मुझे लगता है कि हर 3 हफ्ते बाद मेरी शादी की कोई नई तारीख या अफवाह सामने आ जाती है। मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। इन खबरों से केवल मेरा मनोरंजन ही होता है।’ बताया जाता है कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर के बीच में प्यार पनपा।एक इंटरव्यू में अपने रोमांस के बारे में बात करते हुए आलिया भटट ने कहा, ‘यह कोई रिलेशनशिप नहीं है, यह एक दोस्ती हैं। मैं पूरी असलियत और ईमानदारी के साथ यह बात कह रही हूं। यह बहुत खूबसूरत अहसास है। मैं इस समय सितारों और बादलों पर उड़ रही हूं।’ उन्होंने आगे कहा था, ‘सबसे अच्छी बात है कि हम दो व्यक्ति अपनी प्रफेशनल जिंदगी फुल फॉर्म में इस समय जी रहे हैं। किसी कम्फर्टेबल रिलेशनशिप का यह सबसे सच्चा सबूत है। बस इसे नजर न लगे।

माना जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ आने वाले 12 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यहां बता दें कि पिछले काफी समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा हर तरफ है। अब कुछ समय से इनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यह कपल आने वाले दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि इनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज होने के बाद आलिया-रणबीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी कैलेंडर में ये एक्ट्रेसेज दिखेंगी बोल्ड अंदाज में !

मनोरंजन डेस्क. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर 2020 आउट हो गया है. इस बार का उनका कैलेंडर शूट काफी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल है. डब्बू के कैलेंडर में कई एक्ट्रेसेज बोल्ड अंदाज देखने को मिला. भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, सनी लियोनी फोटोशूट के लिए न्यूड हुईं. तो वहीं विद्या बालन ने बाथरोब में फोटोशूट कराया.इस फोटोशूट के लिए विद्या बालन व्हाइट कलर के बाथरोब में नजर आईं. कर्ली हेयर और न्यूड मेकअप उनके लुक को निखार रहा था. विद्या इस फोटोशूट में काफी ग्लैमरस दिखीं. वहीं सनी लियोनी की बात करें तो सनी लियोनी जमीन पर बैठे हुए एक बड़ी सी डायरी हाथ में लेकर पोज देती नजर आईं. फोटोशूट के लिए सनी लियोनी ने भी न्यूड मेकअप अपनाया. बता दें कि फोटोशूट के लिए भूमि पेडनेकर ने बाथटब में पोज दिया है.

मालूम हो कि, कैलेंडर लॉन्च के इस खास मौके पर रेखा, जैकी श्रॉफ, भूमि पेडनेकर, अनु मलिक, अर्जन बाजवा, ईशा कोप्पिकर, उर्वशी रौतेला, कबीर बेदी, डब्बू रतनानी की पूरी फैमिली शामिल हुईं.

इस दौरान डब्बू रतनानी अपनी पत्नी संग रोमांटिक होते हुए नजर आए. उन्होंने अपनी पत्नी को लिप किस भी किया. सोशल मीडिया पर उनके पत्नी को किस करते हुए तस्वीरें वायरल हैं.

पत्नी ने की चीटिंग जिससे नाराज युवक ने किया ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

क्राइम डेस्क. जिम्बाब्वे में पेशे से टीचर एक शख्स ने अपनी पत्नी पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है. इस युवक ने कोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी ने पुजारी के साथ संबंध बनाए हैं. जिसके बाद उस युवक ने भी दूसरी औरतो से सम्बंध बनाने लगा और साथ ही उसका विडिओ बनता था. और उस वीडियो को अपनी पत्नी को जबरन दिखता था. जब पत्नी इससे इस टॉर्चर को बर्दास्त नहीं कर सकी तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है.बेंजामिन म्वन्डीफरा नाम के इस शख्स ने कोर्ट को बताया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी चिपो मदजाम्बा ने जिम्बाब्वे के चिन्होई स्थित एक लॉज में कैथोलिक पुजारी के साथ संबंध बनाए हैं. बेंजामिन ने पत्नी पे आरोप लगाते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी ने खुद पुजारी के साथ संबंध बनाने की बात कबूल की है. उसने मेरा भरोसा तोड़ा है.’

पत्नी ने कहा की वह उस पुजारी से पिछले 20 से मिल रही थी. पुजारी उसकी घर की आर्थिक समस्या का निवारण का उपाय बताता था. धीरे धीरे उनमे शरीरिक संबंध हो गए. जिसके बाद इसकी जानकारी उसके पति को हो गयी।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बोले CM योगी, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हमसे सवाल करते

उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हमसे सवाल करते हैं. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्यपाल के भाषण से सत्र के शुभारंभ की परिपाटी रही है. लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है लेकिन संविधानिक मर्यादा के तहत. सदन में विपक्ष के हंगामे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले ही उसे तार-तार करते हैं. सदन में तो कागज के गोले तक फेंके गए. रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हमसे सवाल करते हैं.सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने धर्म को दायित्व और कर्तव्यों से जोड़ा है, हर व्यक्ति की इसीलिए समझ से बाहर है. रामभक्तों की बात पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहर लगाई. अयोध्या में दबी हुई भावनाओं को मंच मिला, दुनिया मे भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था का परचम लहराया. अपनी सरकार की तारीख करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिंदा भी कानून व्यवस्था में पर नहीं मार सकता, ये 9 नवंबर 2019 को साबित हुआ है. गोली चलाने वाले गलत थे. ये लोग आतंकवाद के मुकदमे वापस लेते हैं. रामभक्त पर गोली चलाने को ठीक मानते हैं.

योगी के इस वजट में अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 85 करोड़ का बजट रखा गया है. वाराणसी में संस्कृति केंद्र बनाने के लिए 10 करोड़ की व्यवस्था की गई है, जबकि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अलग से 50 करोड़ रखा गया है. योगी सरकार ने रोजगार जुटाने और छात्रों को ट्रेनिंग के लिए 1200 करोड़ की राशि रखी है.

राम लला के मंदिर के चंदे को लेकर, संतो में आपसी विवाद तेज

उत्तर प्रदेश. अब आयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारी जोर शोर से हो रही है. मंदिर के निर्माण में काफी पैसे लगेंगे जिसके लिए लोग चंदे की वसूली की जा रही है. अब इस चंदे को लेकर संतो में आपसी विवाद होने लगे है. जगतगुरु स्वरूपानंद के बनारस मठ के अध्यक्ष अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर में भगवान राम के सिंहासन के लिए स्वर्ण दान की मांग की है. अविमुक्तेश्वरानंद ने लोगों से चंदे के तौर पर 1 ग्राम सोना दान में देने की अपील की है.अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण शुरू होने के पहले ही चंदा वसूलने के अलग-अलग तरीकों पर विवाद खड़ा हो गया है. ये विवाद एक बार फिर उन्हीं बड़े संत और मठों के बीच हुआ है, जिनकी पुरानी अदावत राम मंदिर को लेकर रही है. वहीं सरकार ने ऐलान कर रखा है कि जनता के पैसे से राम मंदिर बनेगा और सिवाए नए ट्रस्ट के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति या संगठन मंदिर के नाम पर चंदा नहीं वसूल सकता. चाहे अयोध्या के साधु संत हो या विश्व हिंदू परिषद, सभी ने एक सुर से स्वरूपानंद सरस्वती के मठ के जरिए चंदे के नाम पर सोना दान लेने को गलत करार दिया है.

अयोध्या के महंत और राम जन्म भूमि न्यास के सदस्य कमल नयन दास ने स्वरूपानंद को कांग्रेसी करार देते हुए कहा कि ये लोग चंदे के नाम पर कैसी वसूली करते हैं, ये दुनिया जानती है. वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी कहा कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को ऐसे चंदे उगाहने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह काम उनके जिम्मे नहीं है. जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, विश्व हिंदू परिषद के खुले तौर पर विरोधी रहे हैं. नए ट्रस्ट ‘राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ में न तो उन्हें जगह दी गई और न ही उन्हें तवज्जो दी गई. ऐसे में बनारस में उनके मठ ने राम मंदिर के लिए अलग से स्वर्ण दान की अपील लोगों से की है. जिसके बाद साधु संतों के साथ-साथ सरकार भी दान मांगने के इस घोषणा के बाद खफा है.

कांग्रेस के इस नेता ने कहा- क्या डोनाल्ड ट्रंप भगवान है? जो 70 लाख लोग करेंगे स्वागत !

नई दिल्ली. भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रंप क्या भगवान है, जो 70 लाख लोग स्वागत करें. आपको बता दे, 24 फरवरी को भारत के दो दिन के दौरे पर आ रहे है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी जोरों पर है. खुद ट्रंप ने एक वीडियो में कहा कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से स्टेडियम तक 70 लाख लोग मेरा स्वागत करेंगे. इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप क्या भगवान हैं, जो 70 लाख लोग स्वागत करें. वो अपना हित साधने आर रहे हैं.केंद्रीय के मंत्री पीयूष गोयल के आरोपों पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द गढ़े जाने के पीछ की अलग पृष्ठभूमि थी, मक्का मस्जिद में धमाका हुआ था और प्रज्ञा ठाकुर समेत कई लोगों को तब गिरफ्तार किया गया था. आतंकवादी हमेशा छलावरण करते हैं. वे अपनी पहचान के साथ हमलों को अंजाम नहीं देते हैं.

भारत आने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया. ट्रेड डील पर ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ डील कर सकते हैं, लेकिन मैंने इसे बाद के लिए बचाया हुआ है. हम भारत के साथ एक बड़ी ट्रेड डील करने जा रहे हैं, लेकिन पता नहीं ये चुनाव से पहले होगी या नहीं.

सेक्सचुअल्टी बढ़ाने के लिए चीन के युवक खा रहे जिन्दा जानवर !

हेल्थ डेस्क. चीन में कोरोना वायरस के कहर के बीच ये खबर आई जब चीन में जानवरो को खाने से सबसे ज्यादा वायरस फैलता है. अब तक चीन में 74,185 लोग तो सिर्फ चीन में ही हैं. इस जानलेवा वायरस की वजह से अब तक कुल 2009 लोगों की मौत हुई है. इनमें से चीन में 2004 लोग हैं. इसके बावजूद चीन के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी नागरिक खुलेआम बाजार में एक जिंदा मेंढक खाता हुआ दिखाई दे रहा है.कोरोना वायरस के फैलने की वजह का अभी तक कुछ पता नहीं चला पाया है. वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट अभी यह पूरी तरह से पता नहीं कर पाए हैं कि यह चमगादड़ से फैला, या सांप से या किसी और जानवर से. ये बात पुख्ता है कि यह किसी जानवर से फैला है. इस बीच एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें एक बाजार से एक आदमी जिंदा मेंढक को पकड़कर खा रहा है. पहले उसने मेंढक का सिर दांत से फोड़ दिया. इसके बाद मेंढक का दिमाग निकालकर खा गया.

चीन के विदेश मंत्रालय के स्वास्थ्य विशेषज्ञ यानझॉन्ग हुआंग ने बताया कि चीन में जो जीवित है उसे खाने की परंपरा है. चीन में माना जाता है कि मेंढक खाने से पुरुषों की यौन ताकत बढ़ती है. इसलिए लोग मेंढक खाते हैं. चीन में ऐसे जीव-जंतुओं को आमतौर पर बाजार से खरीदा जा सकता है.
यानझॉन्ग हुआंग ने बताया कि हमने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की जांच की तो पता चला कि ये 2016 का वीडियो है. इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस बेरहमी के साथ यह इंसान मेंढक को जिंदा ही खाए जा रहा है.

आम आदमी पार्टी के हिंदुत्व की तरफ रुख से, इस दल की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली. अभी तक बीजेपी अपने आप को हिदुत्व की सबसे ज्यादा वोट बैंक है. जिसको देखते हुए अब आप पार्टी भी हिंदुत्व की और कदम बढ़ा रही है. बीजेपी की हिंदू वोटरों पर बढ़ती पकड़ को देखते हुए अरविंद केजरीवाल भी यह बात समझ गए हैं कि उन्हें मुस्लिम समर्थक छवि का लेबल खुद पर नहीं लगने देना होगा. इसी का नतीजा है कि उन्होंने हनुमान भक्त बनकर सॉफ्ट हिंदुत्व की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. बीजेपी से मुकाबले के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिवभक्त तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव कृष्ण प्रेम के जरिए सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलते नजर आ चुके हैं.दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सॉफ्ट हिंदुत्व का सियासी लाभ मिला है. केजरीवाल दिल्ली की कुल 70 में 62 सीटें जीतकर सत्ता की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे. दिल्ली की सल्तनत को फतह करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ने की है, जिसके लिए केजरीवाल हनुमान भक्त बने रहने के मूड में हैं और AAP नेताओं ने दिल्ली में सुंदरकांड का पाठ करवाना शुरू कर दिया है. केजरीवाल का यह दांव कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हनुमान की एंट्री किसी और नेता ने नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल ने कराई थी. एक इंटरव्यू में उनसे बस इतना पूछा गया था कि क्या हनुमान चालीसा आती है. ये सवाल सुनते ही केजरीवाल खुद को हनुमान भक्त बताते हुए हनुमान चालीसा गाने लगे. बजरंगबली के मंदिर जाने लगे और दिल्ली चुनाव की जीत के बाद भगवान हनुमान को शुक्रिया बोला. केजरीवाल शपथ ग्रहण वाले दिन भी माथे पर तिलक लगा कर रामलीला मैदान पंहुचे थे. इससे पहले केजरीवाल ने जब दो बार सीएम पद की शपथ ली थी, तब वो तिलक लगा कर मंच पर नहीं दिखे थे.

वाराणसी में मोदी के मिनी PMO की लीज खत्म, ये होगा संसदीय कार्यालय का नया पता

उत्तर प्रदेश. अब मिनी पीएमओ के नाम से मशहूर वाराणसी स्थित पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय का पता बदल गया है. लीज खत्म होने के बाद किराए के कार्यालय को छोड़ना पड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र कार्यालय का पता बदल गया है. संसदीय क्षेत्र कार्यालय का नया पता अब बृज कृपा, 194 जवाहर नगर, विस्तार कॉलोनी, भेलूपुर, वाराणसी हो गया है. इससे पहले संसदीय क्षेत्र कार्यालय का पता रविंद्रपुरी कॉलोनी था.वर्ष 2014 में जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट से जीत हासिल की तब उनका संसदीय कार्यालय शहर के भेलूपुर क्षेत्र के रविंद्रपुरी कॉलोनी में खुला. इसे मिनी पीएमओ के नाम से भी जाना जाता था. नया कार्यालय भेलूपुर क्षेत्र में ही जवाहर नगर के विस्तार कॉलोनी के बृज कृपा नाम के भवन में खोला गया है. यहां मंगलवार से पूजा-पाठ के बाद रोज की तरह जनसुनवाई का काम शुरू हो गया है.

वाराणसी भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पुराना कार्यालय किराए पर था और नया भी किराए पर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुराना कार्यालय संभवत: लीज खत्म होने की वजह से हटाना पड़ा. कार्यालय के बदले जाने के को लेकर पार्टी द्वारा किसी प्रकार का प्रचार नहीं किया गया है, बल्कि पुराने कार्यालय के बाहर ही एक नोटिस लगा दी गई है. जिससे वहां आने वाले लोगों को नए पते की जानकारी मिल जाए.

बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, मौत के आकड़ो से चीन की हालत खराब

हेल्थ डेस्क. चीन में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहां हर रोज मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. चीन में अबतक मरने वालों की संख्या 2000 के पार पहुंच चुकी है. अब स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. मंगलवार को कोरोना का केंद्र रहे वुहान में एक बड़े अस्पताल के डायरेक्टर की कोरोना से मौत हो गई लेकिन राहत की बात है कि रोज नए कन्फर्म केस की संख्या में कमी आई है.कोरोना से चीन में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने चीन सरकार की सूचना के मुताबिक बताया है कि मौत का आंकड़ा 2000 के पार पहुंच गया है. मंगलवार से अब तक 136 और लोगों की मौत हुई है. इसतरह कोरोना से अबतक 2004 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 1749 नए लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. पहली बार पिछले दो दिनों में कोरोना के नए कन्फर्म केस की संख्या 2000 से नीचे रही है.

चीन में कोरोना के कन्फर्म केस की संख्या में भी इजाफा हुआ है. अबतक कोरोना के 74,185 कन्फर्म केस सामने आ चुके हैं. चीन में हालात इसलिए और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं क्योंकि वहां अब स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मंगलवार को वुहान के वुचांग अस्पताल के डायरेक्टर Liu Zhiming की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई. वह कोरोना से मरने वाले इतने बड़े अस्पताल के पहले अधिकारी हैं.

कोरोना की चपेट में आकर अबतक 6 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1716 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं. चीन में मंगलवार रात अचानक डायरेक्टर की मौत की खबरें आने लगीं. लेकिन थोड़ी देर में ही खबर हटा ली गई और बताया गया कि डायरेक्टर का अभी इलाज चल रहा है. क्योंकि डॉक्टर ली की मौत के बाद वहां लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. इसलिए वहां की मीडिया इस खबर को देने में सावधानी बरत रही थी.

जापान के डायमंड प्रिसेंस क्रूज पर सवार 88 और लोग, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. भारतीय दूतावास ने मंगलवार को नई सूचना जारी की है, जिसके अनुसार किसी अन्य भारतीय के इस वायरस से संक्रमित होने की खबर नहीं है. बता दें इस क्रूज पर सवार 6 भारतीय सोमवार तक इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे. सभी संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है, साथ ही उनकी स्थिति में भी सुधार हो रहा है.