स्पोर्ट डेस्क. राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ अपने पिता के पदचिह्नों पर चल पड़े हैं. समित ने दो महीने के अंदर दो दोहरे शतक जड़ दिये हैं. हाल ही में उन्होंने बेंगलुरु में अपने स्कूल माल्या अदिति इंटरनेशनल का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-14 क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया. बीटीआर शील्ड अंडर-14 ग्रुप -1, डिवीजन टूर्नामेंट के दौरान समित द्रविड़ ने सिर्फ 144 गेंदों में नाबाद 211 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसमें उनके 24 चौके के अलावा एक छक्का भी शामिल है.
समित द्रविड़ के दोहरे शतक से उनकी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों 3 विकेट के नुकसान पर 386 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में बीजीएस नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम 254/3 रन ही बना पाई और एमएआई को 132 रनों से जीत मिली. समित द्रविड़ ने 20 दिसंबर 2019 को अंडर-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में वाइस प्रेसिडेंट के इलेवन की ओर से खेलते हुए धारवाड़ जोन के खिलाफ 201 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं.
इससे पहले समित 2016 में भी धमाल की थी, जब उन्होंने बेंगलुरु यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर खेलते हुए फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ 125 रन बनाए थे. समित ने प्रत्यूष जी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 213 रन जोड़े. उनकी टीम ने 30 ओवरों के खेल में लोयोला स्कूल के मैदान पर 246 रन की शानदार जीत दर्ज की थी.
ऐसा लग रहा है कि समित अपने पिता के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं. राहुल द्रविड़ का विश्व के बड़े बल्लेबाजों में शुमार होता है. 16 साल के शानदार करियर में द्रविड़ ने 13288 टेस्ट और 10889 वनडे रन बनाए थे.







जिसके बाद अनुज ने अपने साथी रत्नेश के साथ मिल कर 11 फरवरी को सूरज की मफलर से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल दिया गया. सूरज की मोटरसाइकिल भी दो किलोमीटर दूर फेंक दी थी. वहीं, सूरज की हत्या के बाद अनुज ने भी 13 फरवरी को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जांच के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल रत्नेश को गिरफ्तार करते हुए सूरज की लापता मोटरसाईकल भी बरामद कर ली. उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.




वुहान के एक प्रमुख अस्पताल के डायरेक्टर का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। समाचार एजेंसी रायटर्स ने स्टेट टेलीविजन के हवाले से बातया कि वुहान वुचांग अस्पताल के निदेशक लियू झिमिंग का सुबह 10:30 बजे निधन हो गया। इस वायरस के संक्रमण से मरने वाले वे दूसरे डॉक्टर हैं। इससे पहले ली वेनलियानग की इससे मौत हो गई थी। उन्होंने सबसे पहले कोरोना वायरस को लेकर सबसे पहले चेतावनी जारी की थी। इसे लेकर उनपर कार्रवाई भी हुई थी।



