27.8 C
Mumbai
Friday, August 7, 2026
Home Blog Page 160

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की पहाड़ियों में मिला हजारो टन सोना, यूरेनियम होने की भी संभावना

उत्तर प्रदेश. UP में सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र केदो गांव हरदी गांव में व दुध्धी तहसील के महुली गांव के सोन पहाड़ी में सोने का एक बड़ा भंडार मिलने की पुष्टि हो चुकी है. हरदी इलाके में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार है वही सोन पहाड़ी में 2943.25 टन सोने का भंडार है. इस इलाके में अब यूरेनियम मिलने की सम्भावना की जा रही है.उत्तर प्रदेश में सोना का एक बड़ा खजाना मिला है. सोनभद्र की पहाड़ियों में 3 हजार टन सोने का भंडार मिला है. इसकी पुष्ट हो चुकी है और अब नीलामी की प्रकिया के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है. जल्द ही सोने के ब्लॉकों की नीलामी कर दी जाएगी. सरकार की ओर से 7 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई. साल 2005 से ही यहां पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने अध्ययन करके सोनभद्र में सोना होने के बारे में जानकारी दी था और इस बात की पुष्टि भी 2012 में हुई कि सोनभद्र की पहाड़ियों में सोना मौजूद है. हालांकि, इस पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ई टेंडरिंग के माध्यम से ब्लॉकों के नीलामी के लिए शासन ने 7 सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है. यह टीम पूरे क्षेत्र की जिओ टैगिंग करेगी और 22 फरवरी 2020 तक अपनी रिपोर्ट भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ को सौंप देगी. इसके साथ-साथ सोनभद्र के फुलवार क्षेत्र में दो स्थानों पर तथा सलैयाडीह क्षेत्र में एडालुसाइट , पटवध क्षेत्र में पोटाश, भरहरी में लौह अयस्क और छपिया ब्लाक में सिलीमैनाइट के भंडार की भी खोज की गई है.

खनिज अधकारी केके राय ने बताया कि भूतत्व और खनिकर्म विभाग और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम इस कार्य में लगी हुई हैं. जल्द ही पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अभी हेलीकाप्टर के माध्यम से हवाई सर्वे किया जा रहा है और इसका आकलन किया जा रहा है कि कितनी राजस्व की भूमि है और कितनी वन विभाग की , जिससे खनन के लिए वन विभाग से अनुमति की प्रक्रिया शुरू हो सके.

उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त दो शिवसेना नेताओं ने दिया इस्तीफा

मुंबई. महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त दो शिवसेना नेताओं ने लाभ के पद पर काबिज होने के आरोपों से बचने के लिए अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेज दिया है। अरविंद सावंत और रविंद्र वायकर को सीएम उद्धव ने कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया था हालांकि आगामी बजट सत्र से पहले विपक्ष के आरोपों से बचने के लिए पार्टी की ओर से इनके इस्तीफे का फैसला किया गया।

फिलहाल इन दोनों के इस्तीफे पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है। उद्धव ने 14 फरवरी को ही अरविंद सावंत को राज्य की संसदीय समन्वय समिति का प्रमुख नियुक्त किया था। तीन सदस्यीय इस कमेटी का गठन खुद मुख्यमंत्री की ओर से किया गया था जिसके प्रमुख सावंत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। अरविंद सावंत ने पिछले साल बीजेपी और शिवसेना में अनबन के बाद मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

वहीं शिवसेना विधायक रविंद्र वायकर को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख समन्वयक बनाया गया है। जिस कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा हासिल था। वायकर को राज्य में जरूरी विकास परियोजनाओं के लिए फंड आवंटन का जिम्मा मिला था जिसमें वह जनप्रतिनिधियों और सीएम उद्धव के बीच कड़ी का काम कर रहे थे।अब दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देकर सीएम को भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार को डर था कि मुख्य विपक्षी दल बीजेपी आगामी बजट सत्र में इन नियुक्तियों को मुद्दा बना सकती है। इसकी वजह से बजट सत्र में हंगामा बढ़ने का आसार थे, इससे पहले ही दोनों नेताओं को पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

Facebook पर दोस्ती कर महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

क्राइम डेस्क. दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने 32 साल की महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने Facebook के जरिए पीड़िता से दोस्ती की। बाद में झांसा देकर पार्क में बुलाया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार 32 साल की पीड़िता परिवार सहित वजीराबाद इलाके में रहती है। बीते साल दिसंबर में उसने Facebook पर अपना अकाउंट खोला था। इस दौरान उसकी दोस्ती लोनी निवासी लियाकत अली से हुई। फिर दोनों में फोन पर बातें होने लगीं। पीड़िता ने बताया कि वह कुछ व्यवसाय करना चाहती थी और आरोपी ने उसे सहायता करने का आश्वासन दिया था।

इसी क्रम में 3 फरवरी को आरोपी ने उसे कमला नेहरू रिज में मुलाकात के लिए बुलाया था। पीड़िता बताई हुई जगह पर पहुंच गई। आरोप है कि सुनसान देखकर आरोपी ने डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म किया। फिर उसे रिज के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

महाराष्‍ट्र में NPR पर रार, कांग्रेस-NCP ने सीएम उद्धव ठाकरे को याद दिलाया गठबंधन धर्म

नई दिल्ली. महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में नेशनल पॉप्‍यूलर रजिस्‍टर (NPR) को लेकर आपस में तकरार की स्थिति पैदा हो गई है। जहां सीएम उद्धव ठाकरे को NPR लागू करने में कोई दिक्कत नहीं, वहीं कांग्रेस-NCP ने इस पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस आलाकमान ने ठाकरे के NPR लागू करने को लेकर जताई गई सहमति पर बुधवार को नाराजगी जताई और याद दिलाया कि वह महाराष्‍ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्‍व कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हमारा स्‍टैंड साफ है। हम NPR लागू नहीं करेंगे। उद्धव ठाकरे ने जो भी कहा है, वो उनका व्‍यक्तिगत मत है।’ उन्‍होंने कहा, ‘हम ठाकरे को बता दें कि कोई भी फैसला तीनों गठबंधन दलों को एकसाथ लेना चाहिए। उन्‍हें राज्‍य में NPR को लागू करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।’ वहीं, शिवसेना सूत्रों का कहना है कि मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने NPR पर बहुत सोच-समकर फैसला लिया है। इसे वापस नहीं लिया जाएगा। साथ ही कहा कि NPR और भीमा कोरेगांव (Bhima Koregaon) मामलों पर अलग-अलग रुख को लेकर गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है।

उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि महाराष्‍ट्र सरकार राज्‍य में NPR के लिए डाटा कलेक्‍शन (Data Collection) में कोई रुकावट नहीं डालेगी। उन्‍होंने कहा कि NPR नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटिजंस (NRC) से अलग है। NPR जनगणना (Census) का हिस्‍सा है। NPR को हर 10 साल में अपडेट किया जाता है। साथ ही कहा कि उनकी सरकार राज्‍य में एनसीआर को समर्थन नहीं करेगी। जब उनसे नागरकिता संशोधन कानून 2019 (CAA 2019) पर सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि इससे किसी भारतीय पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि NPR और जनगणना दोनों अलग हैं। केंद्र सरकार ने NPR में माता-पिता के जन्‍मस्‍थान और जन्‍मतिथि जैसे कई सवाल जोड़ दिए हैं। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग (BC) के अशिक्षित लोग अपने माता-पिता के जन्‍म स्‍थान व जन्‍मतिथि के बारे में नहीं बता पाएंगे। ऐसे में वे ऐसे लोगों के नाम के आगे ‘संदिग्‍ध’ (Questionable) लिख देंगे। फिर जब वे NRC लागू करेंगे तो कहेंगे कि इस व्‍यक्ति की नागरिकता संदिग्‍ध है। इसके बाद उसकी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने तक उसे भारतीय नागरिक होने का कोई फायदा नहीं मिलेगा। उसे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर किया जाएगा। इसके बाद उसे एक प्रमाणपत्र के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।

उबर ड्राइवर ने लड़की के सामने किया मास्टरबेट, आरोपी गिरफ्तार

गुड़गांव। कैब्स में महिलाओं के साथ गंदी हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा मामला गुडग़ांव से सामने आया है। यहां उबर के ड्राइवर को एक युवती का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने कथित रूप से लड़की की मौजूदगी में अपनी कार में मास्टरबेट किया। लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय की स्टूडेंट है। उस लड़की ने मंगलवार को सेक्टर 51 से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के लिए एक कैब ली थी।

गुडग़ांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया, ‘जैसे ही युवती कार में सवार हुई आरोपी ड्राइवर मास्टरबेट करने लगा। ड्राइवर की पहचान मनोज कुमार के तौर पर हुई। उसकी ऐसी हरकत से लड़की शर्मसार हो गई थी।

युवती मेट्रो स्टेशन पर कैब से उतर गई और एक ऑटो रिक्शा से घर लौटी। उसने अपने पापा को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 51 में महिला थाने का रूख किया और वहां पर शिकायत दर्ज की गई। आरोपी हिसार का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैलेंडर के लिए टॉपलेस हुईं बॉलीवुड की ये 3 एक्ट्रेसेस, कराया बोल्ड Photo Shoot

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की 3 अभिनेत्रियों की टॉपलेस तस्वीरों ने बड़ा धमाका किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सनी लियोनी, भूमि पेडणेकर और कियारा आडवाणी की टॉपलेस फोटोशूट ने तहलका मचा दिया है। बता दें ‎कि इन तीनों एक्ट्रेसेस ने टॉपलेस होकर बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया है। दरअसल, ये फोटोशूट डब्बू रतलानी के 2020 कैलेंडर के लिए है।

दरअसल, इस कैलेंडर में हर साल कोई न कोई एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस से फैंस को चौंका देती है, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस दौरान सनी को कॉस्ट्यूम के तौर पर सिर्फ एक किताब मिली तो वहीं भूमि ने बाथटब में टॉपलेस होकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा कियारा ने एक पत्ते को ही कॉस्ट्यूम बना डाला है। हालांकि इन तीनों की बोल्डनेस को तारीफें भी खूब मिल रही हैं। हालां‎कि कियारा और भूमि पहली बार टॉपलेस होकर फोटोशूट करवाती नजर आई हैं। इसी वजह से इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त धमाका किया है।

हालां‎कि इसके अलावा अनन्या पांडे, विद्या बालन, कृति सेनन, जैक्लीन फर्नांडिस, परिणीति चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेस भी डब्बू रतलानी के 2020 कैलेंडर में नजर आने वाली हैं। ये कैलेंडर और इस साल का फोटोशूट इसलिए भी खास है क्योंकि डब्बू रतलानी ने इंडस्ट्री में सिल्वर जूबली पूरी कर ली है क्यों‎कि इस बार डब्बू को 25 साल पूरे हो चुके हैं। फोटोशूट में नजर आए सभी स्टार्स ने डब्बू रतलानी को बधाई भी दी है।

बात करें कैलेंडर की तो एक्ट्रेसेस की बोल्डनेस के साथ-साथ कैलेंडर में मेल एक्टर्स के फोटोशूट की भी खूब चर्चा है। इस कैलेंडर के लिए जॉन अब्राहम ने भी बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज दिखाया है। उन्होंने अपने “दोस्ताना” वाले अंदाज में पोज दिए हैं। इसके अवाला विकी कौशल, अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ, सैफ अली खान, कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार, वरुण धवन और ऋतिक रोशन भी अलग अवतार में दिखाई देने वाले हैं।

अभी किसी फॉर्मेट को अलविदा नहीं कहेंगे कप्तान विराट कोहली, कही ये बड़ी बात

मनोरंजन डेस्क. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि अभी वह किसी भी प्रारुप को नहीं छोड़ेंगे। हाल के दिनों में खिलाड़ियों पर बढ़ते हुए काम के काम के बोझ को देखते हुए माना जा रहा था कि विराट भी टी-20 विश्व कप के बाद किसी एक प्रारुप को अलविदा कह सकते हैं पर भारतीय कप्तान ने ऐसे किसी भी संभावनाओं से इंकार कर दिया। विराट ने कहा कि वह अगले तीन कठिन वर्षों के लिए अपने को तैयार कर रहे हैं। विराट की इस बात से तय है कि अभी वह सभी प्रारुपों में खेलते रहेंगे।न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज के पहले विराट ने माना कि थकान और काम के बोझ का प्रबंधन करने के मामले पर चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह करीब 8 वर्षों से साल के 300 दिन खेल रहे हैं। जिसमें यात्रा और अभ्यास सत्र भी शामिल है। विराट ने स्वीकार किया कि जब वह 34 या 35 में हो जाएंगे और शरीर ज्यादा बोझ नहीं संभाल पाएगा, तो वह किसी एक प्रारुप को छोड़ने पर बात करेंगे हालांकि अगले दो या तीन साल तक उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

कुछ समय पहले विराट ने ही काम के बढ़ते बोझ का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि इसी प्रकार के व्यस्त कार्यक्रम रहे तो आने वाले दिनों में हमें सीधे स्टेडियम में उतरना पड़ेगा। विराट के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों ने भी काम के बढ़ते बोझ का मामला उठाया था।

नहीं रहे मेकअप की दुनिया के गॉडफादर पंढरी दादा, बॉलीवुड के सितारों को बनाते थे सुंदर

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड में देवानंद, दिलीप कुमार, अमिताभ जैसे कलाकारों को सुंदर बनाने वाले मेकअप की दुनिया के गॉडफादर, मेकअप आर्टिस्ट पंढरी जुकर नहीं रहे। 88 साल के जुकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बॉलीवुड वाले जिन्हें प्यार से पंढरी दादा भी कहते थे, उनके निधन से बॉलिवुड के कई स्टार्स गम में हैं और उन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।  दिलीप कुमार से लेकर देव आनंद और मधुबाला से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ पंढरी काम कर चुके थे। बताया जाता है कि उन्होंने ही अमिताभ बच्चन के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत को भी ट्रेन किया था। पंढरी पहले मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं।अमिताभ ने ट्विटर पर संवेदना जाहिर करते हुए लिखा, ‘पंढरी जुकर का निधन। प्रार्थना, संवेदना। फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दौर के आइकॉनिक मेकअप आर्टिस्ट, जिन्होंने आज के सभी प्रमुख मेकअप आर्टिस्ट्स को ट्रेन किया था। ब्रिलियंट, प्रफेशनल और बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे। मेरा पहला मेकअप उन्होंने ही किया था।’ उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पंढरी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘पंढरी जुकर नहीं रहे। मास्टर, आइकन और अल्टीमेट मेकअप आर्टिस्ट अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने सैकड़ो चेहरों को छुआ है और उन्हें खूबसूरत बनाया। उन्होंने सैकड़ों दिलों को छुआ और वे हमारे चहेते बन गए।’

अभिषेक बच्चन ने इस मेकअप दादा को सोशल मीडिया पर याद किया है। उन्होंने लिखा है, ‘पंढरी दादा की आत्मा को शांति दे। मेकअप इंडस्ट्री के गॉड फादर, और मुझे उनके मेकअप चेयर पर कम से एक बार बैठने का मौका मिला। ‘ उन्होंने लिखा, ‘यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक सपना भी था। अब वह स्वर्ग को भी और भी ज्यादा खूबसूरत बना देंगे। उनकी फैमिली और स्टूटेंड्स के लिए सहानुभूति।’

अमिताभ के साथ-साथ माधुरी दीक्षित ने भी दिवंगत आर्टिस्ट के लिए दिल छू जानेवाली बातें कही हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘पंढरी दादा के निधन की खबर से दुखी हूं, जो मीना कुमारी और मधुबाला से लेकर अब तक के सभी सितारों के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म तेजाब, राम लखन और कई फिल्मों के दौरान की कई खूबसूरत यादें मेरे पास हैं। वह हर किसी को स्क्रीन पर खूबसूरत और सौन्य बना देते थे। ईश्वर उनके आत्मा को शांति दे।

पहली बार शादी को लेकर बोलीं आलिया भट्ट- 3 हफ्ते बाद मेरी शादी की नई तारीख…

मनोरंजन डेस्क. अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बालीवुड अभिनेत्री आलिया भटट ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आजकल कौन सी अफवाह चल रही है। मुझे लगता है कि हर 3 हफ्ते बाद मेरी शादी की कोई नई तारीख या अफवाह सामने आ जाती है। मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। इन खबरों से केवल मेरा मनोरंजन ही होता है।’ बताया जाता है कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर के बीच में प्यार पनपा।एक इंटरव्यू में अपने रोमांस के बारे में बात करते हुए आलिया भटट ने कहा, ‘यह कोई रिलेशनशिप नहीं है, यह एक दोस्ती हैं। मैं पूरी असलियत और ईमानदारी के साथ यह बात कह रही हूं। यह बहुत खूबसूरत अहसास है। मैं इस समय सितारों और बादलों पर उड़ रही हूं।’ उन्होंने आगे कहा था, ‘सबसे अच्छी बात है कि हम दो व्यक्ति अपनी प्रफेशनल जिंदगी फुल फॉर्म में इस समय जी रहे हैं। किसी कम्फर्टेबल रिलेशनशिप का यह सबसे सच्चा सबूत है। बस इसे नजर न लगे।

माना जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ आने वाले 12 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यहां बता दें कि पिछले काफी समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा हर तरफ है। अब कुछ समय से इनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यह कपल आने वाले दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि इनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज होने के बाद आलिया-रणबीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी कैलेंडर में ये एक्ट्रेसेज दिखेंगी बोल्ड अंदाज में !

मनोरंजन डेस्क. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर 2020 आउट हो गया है. इस बार का उनका कैलेंडर शूट काफी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल है. डब्बू के कैलेंडर में कई एक्ट्रेसेज बोल्ड अंदाज देखने को मिला. भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, सनी लियोनी फोटोशूट के लिए न्यूड हुईं. तो वहीं विद्या बालन ने बाथरोब में फोटोशूट कराया.इस फोटोशूट के लिए विद्या बालन व्हाइट कलर के बाथरोब में नजर आईं. कर्ली हेयर और न्यूड मेकअप उनके लुक को निखार रहा था. विद्या इस फोटोशूट में काफी ग्लैमरस दिखीं. वहीं सनी लियोनी की बात करें तो सनी लियोनी जमीन पर बैठे हुए एक बड़ी सी डायरी हाथ में लेकर पोज देती नजर आईं. फोटोशूट के लिए सनी लियोनी ने भी न्यूड मेकअप अपनाया. बता दें कि फोटोशूट के लिए भूमि पेडनेकर ने बाथटब में पोज दिया है.

मालूम हो कि, कैलेंडर लॉन्च के इस खास मौके पर रेखा, जैकी श्रॉफ, भूमि पेडनेकर, अनु मलिक, अर्जन बाजवा, ईशा कोप्पिकर, उर्वशी रौतेला, कबीर बेदी, डब्बू रतनानी की पूरी फैमिली शामिल हुईं.

इस दौरान डब्बू रतनानी अपनी पत्नी संग रोमांटिक होते हुए नजर आए. उन्होंने अपनी पत्नी को लिप किस भी किया. सोशल मीडिया पर उनके पत्नी को किस करते हुए तस्वीरें वायरल हैं.