28.2 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 148

IPL से पहले जमकर पसीना बहा रहा यह दिग्गज खिलाडी , सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडिओ

स्पोर्ट डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए कदम रखा तो वहां मौजूद फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में गार्ड ले रहे हैं और फैंस की भीड़ उनको देखने के लिए वहां मौजूद है और उनका नाम धोनी-धोनी पुकार रही है. इससे पहले, जब धोनी चेन्नई में पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत किया गया. 38 साल के धोनी का चेन्नई पहुंचने पर सीएसके ने जोरदार स्वागत किया. उसने अपने ‘थाला’ के स्वागत का वीडियो भी अपलोड किया.

महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से नहीं खेले हैं. वह इस आईपीएल से 22 गज पिच पर वापसी करेंगे.
पिछले साल जून-जुलाई में ICC वर्ल्ड कप के बाद से 38 साल के धोनी के खेल भविष्य को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी रहा. अब यह स्पष्ट हो गया है कि वह आगामी IPL 2020 के लिए तैयार हैं. IPL 29 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल 2020 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी.

धोनी को साल की शुरुआत में ही बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था. लेकिन धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था. इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए थे.

तीन बार के आईपीएल चैम्पियन ने अनुभवी लेगी पीयूष चावला, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन और तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर. साई किशोर को पिछले दिसंबर में हुई नीलामी के दौरान चुना था.

MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह का BJP नेता शिवराज सिंह चौहान पर आरोप, बोले कर रहे ये काम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल लगातार बना हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि वो राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने में लगे हैं और अब वो राज्य के विधायकों को तोड़ने में लग गए हैं. ‘BJP नेता भूपेंद्र बसपा विधायकों को दिल्ली लेकर आए’विधायकों को लालच देकर खरीदा जा रहा.दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी के विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या बीजेपी के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह जी कल चार्टर फ्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?’.

एक दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश में विधायकों को लालच देकर खरीदा जा रहा है. उन्होंने कहा था कि अब तक 10 विधायकों के पास ये ऑफर आए हैं, जिसकी जानकारी वे हमें देते हैं. दिग्विजय ने शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी अभी विपक्ष में है. शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा, जिन्होंने 15 साल तक राज्य को लूटा वे अब विपक्ष में बैठने के लिए तैयार नहीं हैं और खुलेआम कांग्रेस पार्टी के विधायकों को 25-35 करोड़ का लालच दे रहे हैं.

दिग्विजय सिंह के इन आरोपों पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा था कि उनका राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है और उन्हें फिर से राज्यसभा में जाना है, इसलिए सुर्खियों में बने रहने के लिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए थे कि मैंने ढाबों में जाकर कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की और उन्हें रुपयों की पेशकश की थी जबकि दिग्विजय इसका कोई सबूत अबतक नहीं दे पाए हैं.

हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार रात भर खुली अदालत, मासूम के रेप केस पे चली सुनवाई

क्राइम डेस्क. झारखंड दुमका में बच्ची से रेप के केस की सुनवाई के लिए रात भर अदालत चलती रही. जिससे यह साबित हो गया कि आतंक संबंधी मामलों में ही नहीं बल्कि वहशी दरिंदों को भी सजा दिलाने के लिए अदालत रात को खुलती है. हिंदुस्तान के इतिहास में शायद यह सबसे तेज ट्रायल होगा जब एक महीने के अंदर ही गैंग रेप और हत्या के आरोपियों को सजा सुनाई गई हो. दरिंदों को जल्दी से जल्दी सजा दिलाने के लिए रातभर चली अदालतदरिंदों को जल्दी से जल्दी सजा दिलाने के लिए रातभर चली अदालतचाचा ने भतीजी के साथ किया था गैंगरेपगैंगरेप के बाद हत्या की और लाश छिपा दीसजा दिलाने को रातभर चलती रही सुनवाई। झारखंड में दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कड़बिंधा में छह साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में सोमवार को रातभर कोर्ट में सुनवाई चली. डिस्ट्रिक्ट सेशन जज मोहम्मद तौफिकुल हसन की कोर्ट में सुनवाई चली. इस दौरान तीनों आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे.

आपको बता दे कि 5 फरवरी को रिश्ते में चाचा लगने वाले मिट्ठू राय अपने छह साल की भतीजी को चॉकलेट और बैलून दिलाने का झांसा देकर घर से ले गया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उस मासूम का गैंग रेप किया. असहनीय पीड़ा से जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसका गला दबा कर हत्या कर दी और लाश छिपाने के लिए मिट्टी में दबा दिया.

इस अमानवीय घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी पीड़िता के घर ही जा कर सो भी गए. घर वाले बच्ची को रात भर ढूंढते रहे और तीनों दरिंदे चैन की सांस सोते रहे. तड़के 3 बजे ही तीनों जरूरी काम की बात कहकर फरार हो गए.

घटना के दो दिन बाद 7 फरवरी को बच्ची की लाश मिली. फरार मुख्य आरोपी मिट्ठू राय को पुलिस ने 13 फरवरी को मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया. उसकी शिनाख्त पर दो अन्य आरोपियों को गोड्डा जिला के पौडयाहाट से गिरफ्तार किया गया. इस घटना की क्रूरता को देखते हुए कोर्ट ने सभी मामले की तारीखे आगे बढ़ा दी और इस मामले पर लगातार सुनवाई करती रही. मामले में और स्पीडी ट्रायल के लिए डिस्ट्रिक्ट सेशन जज ने सुबह से लेकर देर रात तक आरोपियों के बयान और सुनवाई जारी रखा ताकि इन दरिंदों को सजा सुनाई जा सके.

असम के BJP विधायक ने कहा- ये खाने से ठीक हो सकता है कोरोना वायरस?

हेल्थ डेस्क. कोरोना वायरस से दुनिया भर में 3 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. चीन में इस वायरस ने तबाही मचा दी है. अब कोरोना वायरस ने भारत की राजधानी दिल्ली में भी दस्तक दे दी है. सोमवार को दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अभी तो सभी मरीजों का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग तीनों मामलों पर नजर बनाए हुए है. इस खतरनाक बीमारी से जहां एक ओर सरकारी तंत्र लोगों को बचाने में जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेता कोरोना वायरस को ठीक करने के लिए बेतुके ज्ञान दे रहे हैं.

असम की हाजो विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया का. उनका कहना है कि गोमूत्र और गोबर खाने से कोरोना वायरस ठीक हो सकता है. क्योंकि इसमें औषधीय गुण होते हैं. प्राचीन काल में ऋषि मुनि गायों को अपने आश्रम में रखते थे. इसलिए वो हजारों साल तक स्वस्थ्य रहे. सुमन हरिप्रिया ने आगे कहा कि ऋषि मुनि गोमूत्र, गोबर, दूध और शहद मिलाकर पंचामृत बनाते थे, जिससे कैंसर तक ठीक हो जाता था. मैंने अपने भाई को कैंसर की वजह से खो दिया. मैंने देखा है कि गोबर से कैंसर के मरीज ठीक हो जाते हैं. गुजरात में एक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल है जहां गोबर से लोगों को ठीक किया जाता है. मरीजों को गोमूत्र, गोबर, दूध और शहद से बना पंचामृत दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस हवा से फैलने वाली बीमारी है. यदि हम हवन करेंगे तो कोरोना वायरस फैल नहीं पाएगा. क्योंकि हवन से पांच किलोमीटर का रेडियस वायरस मुक्त हो जाता है. बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया यही नहीं रुकी. उन्होंने चीन को वायरस से निपटने का नुस्खा दिया. उन्होंने कहा कि चीन में लोग यदि हवन करेंगे तो कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा. मेरी सलाह है कि भारत सरकार को भी कोरोना से निपटने के लिए हवन करना चाहिए.

महिला ने लगाया आरोप, बोली जबरन धरने पे भेजता है पति

क्राइम डेस्क. अलीगढ़ में CAA और NRC के खिलाफ जीवनगढ़ बाईपास के पास चल रहे धरने को सरकार ने दो दिन पहले हटा दिया था. सरकार को सूचना मिली कि सिविल लाइन्स और क्वार्सी थाना क्षेत्र में कुछ लोग महिलाओं पुरुषों को अनूप शहर चुंगी पर धरना करने के लिए भड़का रहे है. उसी में एक महिला ने इस धरने की पोल खोल कर रख दी. महिला ने पुलिस को बताया की उसका पति उसे जबरदस्ती धरने पर भेजता था. महिला ने कहा कि पति धरने में शामिल होने के लिए दबाव बनाता है.अलीगढ़ में पुलिस लोगों को समझा रही है कि वे अनावश्यक रूप से CAA के खिलाफ धरने में शामिल न हों. इस दौरान जब पुलिस अलीगढ़ में एक घर में पहुंची तो महिला अपने पति पर बरस पड़ी. महिला बोली एक हफ्ते से जान खा रहे हैं- धरने में जाओ.

महिला ने कहा कि वो झूठ नहीं बोल रही है. पुलिस के सामने महिला ने कहा, “रोज जान खाते हैं, कहते हैं वहां धरने लग रहे हैं …चली जाओ…मैं झूठ नहीं बोल रही हूं…इन्होंने एक हफ्ते से मेरी जान खा रखी है.” हालांकि महिला के पति बीच में कह रहे हैं कि उनकी पत्नी झूठ बोल रही है. पुलिस ने इस बावत महिला के पति को कहा कि वे अपनी पत्नी पर दबाव न बनाएं.

इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने नई पहल शुरू की है. सोमवार को अपर सिटी मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह औक सीओ अनिल समानिया के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्वारसी थाना क्षेत्र और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्लों में जाकर महिलाओं पुरुषों से अपील की कि वे बिना जरूरी धरना प्रदर्शन में ना जाएं. लोगों को समझाने के लिए खुद सिटी मजिस्ट्रेट दरवाजे दरवाजे पर लोगों के बीच पहुंचे.

रंजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी लोगों को समझाया कि अनावश्यक रूप से शांति भंग ना करें. उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले को नोटिस दिया जाएगा.

दिल्ली हिंसा में वीरान हुआ ये गांव, घर-बार छोड़ जा रहे लोग

नई दिल्ली. दिल्ली में बीते दिनों हुई हिंसा में उत्तर पूर्वी दिल्ली का शिव विहार इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था. अब तक इस हिंसा में 46 लोगों की मौत हो चुकी है. हिंसा के बाद शिव विहार इलाके की तस्वीर हिंसा के खौफनाक मंजर को बयां कर रही है. मुस्तफाबाद और शिव विहार इलाके के कई गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है और ऐसा लग रहा जैसा यहां कभी इंसानों का बसेरा ही नहीं था. शिव विहार इलाके के गांवों में करीब 500 घर हिंसा के बाद खाली हो गए हैं. उन वीरान घरों में अब कोई भी नहीं रह रहा है.

जब हमने वहां लोगों के पलायन करने की वजह जानने की कोशिश की तो पता चला कि हिंसा के बाद वहां के लोग काफी डरे हुए हैं. कुछ महिलाएं जो अपना घरबार छोड़कर जा रही थीं उन्होंने कैमरे पर बताया कि वो हिंसा की वजह से टूट चुकी हैं. महिलाओं के चेहरे पर दुख और उदासी साफ तौर पर नजर आ रही थी. गांव छोड़कर जा रही महिलाओं ने कहा कि हम पिछले रविवार तक खुशी से रह रहे थे और एक हफ्ते बाद ही हमारा सबकुछ बदल गया. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता क्या कभी यहां वापस आ पाएंगे या नहीं.

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीते सप्ताह दो दिनों तक उत्तर पूर्वी दिल्ली सुलगती रही थी. हिंसा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उपद्रव करने और हिंसा फैलाने के आरोप में अब तक सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया है और कुल 334 एफआईआर दर्ज की गई हैं.

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे की सड़क बंद हो जाने से ट्रैफिक की आवाजाही पर असर पड़ा जिससे लोगों की मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालात को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से सड़क खोलने को कहा. पुलिस ने कहा कि उन्हें राजघाट तक मार्च करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.

मोटोरोला भारत में लॉन्च कर रहा Moto Razr, जानिए इसकी खासियत

नई दिल्ली . भारत में पहली बार फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ मोटोरोला लॉन्च कर रही Moto Razr स्मार्टफोन. एक समय में सबसे पॉपुलर रहे Moto Razr का नया अवतार क्या लोगों को पसंद आएगा? Moto Razr अब भारत आ रहा है. 16 मार्च को मोटोरोला भारत में Moto Razr लॉन्च कर रही है. कंपनी ने मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं. Galaxy Z Flip के बाद ये भारत में लॉन्च किया जाने वाला दूसरा फ्लिप फोन होगा, जिसकी डिस्प्ले मुड़ती है.आपको बता दे कि एक समय में फ्लिप फोन Moto Razr काफी पॉपुलर था और इसलिए ही कंपनी ने लोगों के नॉस्टैल्जिया को भुनाने के लिए फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ Moto Razr लॉन्च कर दिया है. कुछ हफ्ते पहले Moto Razr को ग्लोबली लॉन्च किया गया था. अमेरिका में Moto Razr की कीमत 1,499 डॉलर (लगभग 1,08,000 रुपये) है. भारत में इसकी कीमत क्या होगी फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन कंपनी इसे 1 लाख से कम रखने की पूरी कोशिश करेगी.

Samsung Z Flip की बात करें तो इसे हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. Samsung Z Flip की कीमत 1,09,999 रुपये है. अगर Moto Razr की कीमत इससे ज्यादा होती है तो शायद ये स्मार्टफोन मार्केट में पिट सकता है.

जानिए इसके फीचर्स-

Moto Razr के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो ओपन होने के बाद मिलती है. डिस्प्ले के लिए OLED पैनल यूज किया गया है. स्मार्टफोन में एक सेकंडरी या कवर डिस्प्ले भी दी गई है.

Moto Razr फोल्ड करने के बाद 2.7 इंच की ओलेड डिस्प्ले मिलती है जो फ्रंट में है. इससे कंपनी Quick View स्क्रीन कह रही है. यहां से कॉल, मैसेज, नोटिफिकेशन्स मैनेज कर सकेंगे. इसके अलावा इस डिस्प्ले को यूज करते हुए आप फोटोज भी क्लिक कर सकते हैं.

Moto Razr में Qualcomm Snapdragon 710 प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ 6GB रैम दिया गया है. इंटर्नल स्टोरेज 128GB की है और ये Android 9 Pite बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ TOF 3D डेप्थ सेंसर भी दिया गया है.

Moto Razr में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 2,150 mAh की है और इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन के नीचे यानी फ्रंट चिन है जो फिंगरप्रिंट स्कैनर है.

न्यूजीलैंड दौरा- कप्तान कोहली का खराब प्रदर्शन जारी, क्राइस्टचर्च में 3 रन पर आउट

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म सुधरा नहीं है। क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में वे सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। मैच के पहले दिन कोहली को टिम साउदी ने एलबीडब्ल्यू किया। कोहली ने गेंद को ऑन साइड पर खेलने की कोशिश की लेकिन वह लाइन से चूक गए। कोहली ने रिव्यू लिया लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ। कोहली ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 13 बार एलबीडब्ल्यू दिए जाने के बाद डीआरएस लिया है और सिर्फ दो बार ही यह सही निकला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछली पांच पारियों में वह सिर्फ 48 रन ही बना पाए हैं।

विराट कोहली ने वेलिंग्टन टेस्ट में सिर्फ 21 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के इस दौरे पर वह सिर्फ एक बार हाफ सेंचुरी का आंकड़ा पार कर सके हैं। वनडे सीरीज में कोहली ने 75 और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चार मैचों में 105 रन बनाए थे। कोहली 21 पारियों से कोई शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने कोलकाता में पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन की पारी खेली थी लेकिन इसके बाद से वह ऐसा नहीं कर पाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने कोहली को 10वीं बार अपना शिकार बनाया। टेस्ट में यह तीसरा मौका था, जबकि वनडे में 6 और टी20 इंटरनेशनल में एक बार वह इस कीवी पेसर की गेंद पर आउट हुए। कोहली को सभी फॉर्मेट में ओवरऑल साउदी ने ही सबसे ज्यादा बार आउट किया है। साउदी के बाद इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान और पेसर जेम्स एंडरसन का नंबर आता है जिन्होंने 8-8 बार कोहली को शिकार बनाया।

सुदंरता खत्म न हो जाए इस‎लिये मां नहीं बनने देता पति, महिला ने की शिकायत

क्राइम डेस्क. गा‎जियाबाद में एक महिला ने अपने पति के ‎खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। म‎हिला का आरोप है ‎कि उसका प‎ति उसे मां नहीं बनने दे रहा। क्यों‎कि इससे उसकी सुंदरता पर असर पड़ेगा। इसके अलावा महिला ने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला ने कहा कि बीते पांच साल में वह 4 बार गर्भवती हुई, लेकिन उसका गर्भपात करवा दिया गया। म‎हिला ने बताया ‎कि उसका पति कहता है कि अगर वह एक बार मां बन गई तो उसकी सारी सुंदरता समाप्त हो जाएगी, फिर वह उसके साथ कैसे रह पाएगा। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। उसकी शादी इंटरकास्ट थी। हालांकि इसमें परिवार उसके साथ था।

इस दौरान पति ने घर जमाई बनने की बात कही और परिवार को बचाने के लिए मायके वाले मान गए। इसके बाद वह पति के साथ कविनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में आकर रहने लगी। पति ने पिता से बिल्डर कार्य के लिए रुपये मांगे, नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट की गई। यहां तक की पति ने उसे धमकाने के लिए पिस्टल तक ले ली है। हालां‎कि अब पु‎लिस मामले की जांच में जुटी है।

घर में अकेला देख किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा

क्राइम डेस्क. गा‎जियाबाद के लोनी क्षेत्र में किशोरी के दुष्कर्म करने वाले को कोर्ट ने 20 साल की सजा और 65 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया हैं। बता दें ‎कि पॉक्सो कोर्ट ने सबूतों के आधार पर अभियुक्त को दोषी करार दिया था। पाक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजन अधिकारी उत्कर्ष वत्स ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 31 जुलाई 2015 को घर में किशोरी अकेली थी। उसका भाई खेलने गया था और मां किसी काम से बाहर गई थी, जबकि पिता सुबह ही ड्यूटी पर चले गए थे।

इस दौरान किशोरी को अकेला देख पड़ोसी युवक प्रवीण कुमार उर्फ गोलू उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब किशोरी की मां घर वापस आई तो उसने आप बीती बताई। हालां‎कि इस मामले में एक अगस्त 2015 को पीड़िता के पिता ने लोनी बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। गुरुवार को कोर्ट ने दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।