30 C
Mumbai
Friday, September 11, 2026
Home Blog Page 147

शादी में हर्ष फायरिंग बनी शोक का कारण, दुल्हन के भाई और पडित को लगी गोली

क्राइम डेस्क।।यह घटना मध्य प्रदेश के मुरैना में शादी में हुई फायरिंग की है. जिसमें दो लोग जख्मी हो गए. घायलों में दुल्हन का भाई और मंत्र पढ़ने वाला पंडित जी शामिल है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, शादी समारोह में पाडांल के बाहर हर्ष फायरिंग हो रही थी. इसे देख दूल्हे के पास बैठे गांव के ही शख्स ने अपनी पिस्टल से हवाई फायर किया.

उस व्यक्ति ने जब उसने दूसरी बार फायर किया तो गोली हाथ में ही चल गई. यह गोली मंत्र पढ़ रहे पंडित और दुल्हन के भाई को जा लगी. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.साथ ही कलेक्टर ने पूरे गांव के हथियारों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए हैं. धटना स्थल पर शोक की लहर दौड़ गयी।

Realme मोबाइल कंपनी भारत में लॉन्च कर रहा स्मार्टफोन की सीरीज 6, जानिए डिजाइन और कीमत

नई दिल्ली। रियलमी 6 सीरीज को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है. साथ ही कंपनी अपने नए रियलमी Band की भी लॉन्चिंग करेगी. रियलमी 6 सीरीज 90Hz डिस्प्ले मिलेगा. रियलमी 6 सीरीज को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है. इस सीरीज के तहत दो लॉन्च,रियलमी 6 और रियलमी 6 Pro को लॉन्च किया जाएगा. ये होल-पंच डिजाइन और 90Hz डिस्प्ले के साथ आएंगे. आज के इवेंट में कंपनी Realme 6 सीरीज के साथ ही अपने पहले रियलमी Band को भी लॉन्च करेगी. पहले ये इवेंट दिल्ली में काफी बड़े पैमाने पर कम से कम 1500 फैन्स के साथ होने वाला था, हालांकि कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस के मामले दिल्ली-एनसीआर में सामने आने के बाद इसे कैंसिल करना फैसला किया गया. आज नए डिवाइसेज लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च किया जाएगा.इसकी कीमत की बात करें तो ये एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक रियलमी 6 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये और Realme 6 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये हो सकती है. हालांकि, लॉन्च के बाद कीमत इससे बिल्कुल अलग हो सकती है. दोनों ही रियलमी स्मार्टफोन्स लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर मौजूद होंगे. लॉन्च के दौरान इसकी ऑफलाइन उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

अब तक रियलमी बैंड की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ये बैंड 9 स्पोर्ट्स मोड और बिल्ट-इन USB डायरेक्ट चार्ज पोर्ट के साथ आएगा. यानी आपको इसके लिए अलग से चार्जर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे तीन कलर ऑप्शन- येलो, ऑलिव ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा.

रियलमी 6 सीरीज स्मार्टफोन्स के बारे में बात करें तो अब तक जारी टीजर के मुताबिक इनमें 64MP AI क्वॉड कैमरा सेटअप और 90Hz डिस्प्ले मिलेगा. ऐसे में ये बाजार के सबसे सस्ते 90Hz डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स बन सकते हैं. साथ ही चर्चा ऐसी भी है कि रियलमी 6 Pro में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया जाएगा. वहीं, रियलमी 6 में 30W फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी.

जानिए! राशिफल कैसा रहेगा आज आपका का दिन

राशिफल।। आज 5 मार्च किन- किन राशियों के लिए शुभकारी है- पढ़िए अपनी राशि-

मेष- संतान पक्ष से सुख मिलेगा, मानसिक चिंता कम होगी, धन के लाभ का योग है.


वृषभ- मानसिक तनाव कम होगा, रिश्तों की समस्या हल होगी, धन लाभ के योग हैं.

मिथुन- प्रिय मित्र से मुलाकात होगी, आर्थिक लाभ होगा, नौकरी में कुछ परिवर्तन होगा.

कर्क- करियर के निर्णय सोच-समझकर लें, सेहत का ध्यान रखें, केले का दान करें.

सिंह- नौकरी में लाभ होगा, नया कारोबार शुरू होगा, दांपत्य जीवन में सुधार होगा.

कन्‍या- धन लाभ के योग हैं, मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे, करियर में लापरवाही ना करें.

तुला- दौड़-भाग बढ़ेगी, मान-सम्मान मिलेगा, प्रेम संबंध शुरू होगा.

वृश्चिक- धन हानि से बचाव करें, संपत्ति में समस्या हो सकती है, भगवान को पीले फूल अर्पित करें.

धनु- पारिवारिक विवादों से बचें, करियर में कुछ बदलाव होगा, वाहन सावधानी से चलाएं.

मकर- सेहत का ध्यान रखें, करियर में लापरवाही ना करें, किसी मित्र का सहयोग मिलेगा.

कुंभ- मानसिक चिंताएं खत्म होंगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, उपहार का लाभ मिलेगा.

मीन- करियर में समस्या होगी, धन की हानि से बचें, संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें.

देश की सबसे महंगी शादी आज, 500 से ज्यादा पंडित पढ़ेंगे मंत्र

नई दिल्ली. कर्नाटक में BJP के नेता श्रीरामुलु अपनी बेटी की शादी सुर्खियों में है. जिसकी आम आदमी सिर्फ कल्पना कर सकता है. ऐसी शादी सिर्फ फिल्मो में देखने को मिलती है. इस शादी के चर्चा सिर्फ कर्नाटक में नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है. ये शाही शादी है एक BJP नेता की बेटी की जिसमें पांच सौ से ज्यादा पंडित सिर्फ मंत्र पढ़ने के लिए बुलाए गए हैं.

कर्नाटक सरकार में मंत्री और BJP के संकटमोचक माने जाने वाले बी श्रारामुलु ने अपनी बेटी रक्षिता की शादी में एक लाख मेहमानों को न्योता दिया है और खास बात यह है कि व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण नहीं दिए जाने की स्थिति में मीडिया के जरिए लोगों को इसमें आने को कहा गया है. इस शादी को देश की सबसे बड़ी और महंगी शादियों में से एक माना जा रहा है.

रक्षिता की शादी आज होगी. 9 दिनों तक चलने वाले इस शादी के उत्सव की शुरुआत 27 फरवरी से ही हो गई थी. रक्षिता की शादी की भव्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस शादी में पूरे 500 पंडित संपन्न कराएंगे. पुजारियों और पंडितों के रुकने के लिए बेंगलुरु में खास इंतजाम किए गए हैं.

कर्नाटक सरकार में मंत्री श्रीरामुलु ने इस शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई बड़े कारोबारियों को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है. इस शादी में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों के रहने के लिए ताज वेस्ट इंड होटल में व्यवस्था की गई है. इस शाही शादी के लिए 40 एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें 15 एकड़ में कार पार्किंग, 6 एकड़ में खाने की व्यवस्था और बाकी जगह का इस्तेमाल शादी की रस्मों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

यह शादी भारत में सबसे महगी शादी होगी. दुल्हन रक्षिता और सगे संबंधियों को तैयार करने और उनके मेकअप के लिए उसी मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट को बुलाया गया है, जिन्होंने दीपिका पादुकोण की शादी को सफल बनाया था.

इन लोगों को नहीं रहता अवसाद का खतरा!

सेहत का ख्याल 
सेहत का ख्याल 

 

हेल्थ डेस्क ॥ एक ताजा शोध से पता चला है कि शादी के बाद लोगों में अवसाद का खतरा नहीं रहता। अध्ययन के मुताबिक जो लोग शादी करते हैं और जिनकी प्रतिवर्ष कुल घरेलू आय 60 हजार अमेरिकी डॉलर से कम है, उनमें अच्छा कमाने वाले अविवाहित लोगों की तुलना में अवसाद के लक्षण कम पाये गये है।

सेहत का ख्याल 
सेहत का ख्याल

हालांकि अमेरिका में जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, ज्यादा कमाई वाले जोड़ों में शादी से उसी तरह के मानसिक स्वास्थ्य लाभ नहीं दिखते है। सोशल साइंस रिसर्च नाम के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में यह बात कही गयी है। शोधकर्ताओं ने एक राष्ट्रीय अध्ययन से आंकड़ों की जांच की जिसमें अमेरिका में 24 से 89 वर्ष की आयु में 3,617 वयस्कों के साक्षात्कार के बाद एकत्र किए गए थे।

सहायक प्रोफेसर बेन लेनोक्स कैल ने कहा जो लोग विवाहित हैं और जो एक वर्ष में 60 हजार यूएस डालर से कम कमाई करते हैं, उनमें अवसाद के कम लक्षण पाए गए हैं। कहावत है ना कि शादी का लड्डू जो खाएं वह पछताएं और जो न खाएं वह भी पछताएं,लेकिन ताजे अध्ययन के नतीजे के मुताबिक, शादी करने के बाद किसी तरह का पछतावा नहीं होता। बल्कि इससे लोगों को लाभ ही होता है।

भारतीय टीम में हुई हार्दिक पांड्या की वापसी, इस मैच में आएंगे नजर

हार्दिक पंड्या

नई दिल्ली॥ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को साउथ अफ्रीका के विरूद्ध होने वाली आगामी एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। हार्दिक की पांच माह के बाद भारतीय टीम में वापसी तय मानी जा रही है।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक सर्जरी के बाद पूरी तरह ठीक हैं। ऐसे में वह तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन के प्रबल दावेदार हैं। 12 मार्च को शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए कुछ ही दिनों में टीम इंडिया का चयन होना है। हार्दिक आजकल पूरी तरह फिट हैं और इसका अंदाजा डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में नजर आ रहा है। इस टूर्नामेंट में पंड्या ने शानदार खेल दिखाया है।

अपनी पहले मैच में उन्होंने 25 गेंदों में 38 रन बनाए और फिर 5 विकेट लिए।इसके बाद पंड्या ने केवल 37 गेंदों में शतक लगा दिया। हार्दिक पंड्या का अच्छा प्रदर्शन इस बात को साबित करता है कि वो अब वापसी के लिए तैयार हैं और ऐसे में उनके साउथ अफ्रीका के विरूद्ध एकदिवसीय सीरीज में खेलने की पूरी संभावनाएं है। इस एकदिवसीय सीरीज में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया जा सकता जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

कोरोना वायरस दिल्ली से UP की तरफ किया रुख, आगरा में मिले कई संदिग्ध

हेल्थ डेस्क। दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ फैला है. चीन के बाद भारत में उत्तर प्रदेश के आगरा में 13 लोगों ऐसे मिले हैं, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं. इन 13 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. यह सभी लोग इटली से आए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे. देश में कोरोना वायरस को लेकर हड़कंप मच गया है. नोएडा के बाद अब आगरा में कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध मिले हैं. यह वही लोग हैं, जो इटली से आए शख्स के संपर्क में आए थे. यह शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित है. फिलहाल, इन सभी 13 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और इनके सैंपल को पुणे के मेडिकल लैब में भेज दिया है.

सरकार ने बताया कि आगरा में 13 लोगों ऐसे मिले हैं, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं. इन 13 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. साथ ही इनके सैंपल को पुणे के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ विरोलॉजी में भेज दिया गया है. साथ ही इन 13 लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच भी शुरू हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के आला-अफसर एक्टिव हो गए हैं. कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में आए व्यक्तियों की तलाश एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क के माध्यम से की जा रही है.

UP के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी 13 संदिग्धों को आज सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है. उनके परिवार के सदस्यों और करीबियों को आइसोलेशन में रखा गया. संदिग्धों का सैंपल पुणे भेज दिया गया है. आज शाम तक हमें दूसरों की रिपोर्ट मिलने की संभावना है. जो लोग विदेश से आ रहे हैं, उनकी स्क्रीनिंग हो रही है. साफ-सफाई बनाए रखें.

दुनिया के कई देशों को चिंता में डालने वाले कोरोना वायरस ने अब दिल्ली वालों को परेशान करना शुरू कर दिया है. सोमवार को दिल्ली में कोरोना का मरीज होने की पुष्टि हुई तो इसका असर दिल्ली से नोएडा तक पहुंच गया. दरअसल, इटली से आए जिस शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, उसने आगरा में एक पार्टी रखी थी. पार्टी में नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल के 2 बच्चों समेत 5 लोग शामिल हुए थे. इसके अलावा आगरा के कई लोग भी शामिल हुए थे.

फ्रैंडशिप ना करने पर एसिड अटैक की धमकी, थाने में ममला दर्ज

अहमदाबाद।। गुजरात के अहमदाबाद शहर के पूर्वी क्षेत्र कृष्णनगर में रहनेवाली एक युवती को दोस्ती नहीं करने पर एक युवक ने एसिड फैकने की धमकी दी| ये धमकी देनेवाला युवक उसी ऑफीस में काम करता है, जहां युवती काम करती है। युवती की शिकायत के आधार पर कृष्णनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्वी अहमदाबाद के कृष्णनगर में रहनेवाली युवती एक ऑफीस में काम करती है. जहां सुपरवाइजर प्रवीण राठौड़ और युवती के बीच काम के सिलसिले में बातचीत होती रहती। लेकिन प्रवीण राठौड युवती से कुछ और ही चाहता था. युवती का मोबाइल मिलने पर प्रवीण राठौड़ ने फ्रैंडशिप करने का युवती को मैसेज किया। जबकि युवती का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद भी प्रवीण रोज उस पर दोस्ती करने का दबाव डालने लगा।

एक दिन युवती ने प्रवीण को स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि वह उससे वह दोस्ती नहीं करना चाहती। जिसके बाद ऑफीस से बाहर आकर प्रवीण ने युवती को धमकी दी कि यदि उसके साथ दोस्ती नहीं की तो वह एसिड फैंक उसका चेहरा खराब कर देगा। धमकी के बाद युवती ने प्रवीण के साथ मोबाइल और ऑफीस में बात करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपने मोबाइल में प्रवीण का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। प्रवीण अन्य नंबर से युवती को मैसेज कर परेशान करने लगा| इतना ही नहीं युवती तस्वीरें मॉर्फ कर वायरल कर दीं. प्रवीण की हरकतों से तंग आकर आखिरकार युवती ने कृष्णनगर पुलिस थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

दिल्ली हिंसा में फसे JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद, सुरक्षा एजेंसिया की कड़ी नजर

नई दिल्ली।। भारत की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर सुरक्षा एजेंसिया जांच पड़ताल में जुटी हैं। इसमें जवाहरलाल यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र उमर खालिद एक बार फिर विवादों के घेरे में फसे हैं। इस बार 17 फरवरी को महाराष्ट्र के अमरावती में एक भाषण का वीडियो सामने आने के बाद वह जांच एजेंसियों की नजरों में आ गए हैं।खालिद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले महाराष्ट्र के अमरावती में कहा था कि ट्रंप को बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। खालिद ने लोगों के एकजुट होने और सड़कों पर उतरने की जरूरत बताई थी। 17 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि देश के हर कोने में आज एक शाहीन बाग है।

 

आपको बता दे, कि इसके बाद दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास शाहीन बाग दोहराने का प्लान बना लिया है। CAA विरोधियों के इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी नेता कपिल मिश्रा के नेतृत्व में CAA के समर्थकों की भीड़ भी सड़क पर आ गई। मालूम हो कि मिश्रा पर भी भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। एजेंसियां लेफ्ट के महिला अधिकार संगठन पिंजड़ा तोड़ की महिला कार्यकर्ताओं को लेकर भी जांच कर रही हैं जिन्होंने नॉर्थईस्ट दिल्ली के स्थानीय लोगों को प्रदर्शन में शामिल करने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस के अनुसार इन ऐक्टिविस्ट्स ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर लोगों से 22 फरवरी को इकट्ठा होने की अपील की थी। हिंसा के बाद कई ऐक्टिविस्ट्स ने वहां इकट्ठा होने की कोशिश की लेकिन उन्हें बलपूर्वक हटा दिया गया और कइयों को गिरफ्तार भी कि गयी। दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल खालिद का वीडियो सामने आने के बाद हिंसा में भूमिका की जांच कर रहा है। गौरतलब है कि अभी फरेंसिक अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि वीडियो से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। ज्ञात हो कि अपने भाषण में उमर खालिद ने कहा था, ‘जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भारत में होंगे तो हमें सड़क पर उतरना चाहिए।

PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया से लेंगे संन्यास’ विपक्षी पार्टियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान के बाद विपक्षी पार्टियां में खलबली पड़ गई हैं। कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मोदी जी ने ऐसा क्यों कहा। इस बीच अधीर रंजन चौधरी ने मोदी से कहा है कि अगर आपको दिल्ली दंगों का इतना दुख है तो सोशल मीडिया नहीं प्रधानमंत्री का पद छोड़ दीजिए। अधीर ने यह भी कहा कि हो सकता है PM मोदी ऐसा मौजूदा मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कह रहे हों।अधीर रंजन ने कहा कि क्या अब मोदी साधु-संत बन जाएंगे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि देश में ऐसे कई उदाहरण बताये जब नैतिकता के आधार पर पद छोड़ा गया हो। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण दिया। जबहादसे के बाद उन्होंने रेल मंत्री का पद छोड़ दिया था। 

अधीर रंजन चौधरी ने कहा मोदी हर वक्त डिजिटल की बात करते हैं। उनके जैसा डिजिटल पुजारी अगर सोशल मीडिया छोड़ेगा तो कहां जाएगा। क्या मोदी साधु-संत बनने वाले हैं। क्या वह मानसरोवर चले जाएंगे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि ऐसे आधा ऐलान करना लोगों को धोखे में रखने जैसा है। उन्हें जनता को बताना चाहिए कि पूरी बात क्या है। चौधरी ने कयास लगाए कि हो सकता है कि दिल्ली दंगों से मोदी दुखी हों और इसपर कुछ बोलें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया से अलग होने का संकेत देने के बाद उन पर कटाक्ष करते हुए कहा पीएम मोदी को सोशल मीडिया नहीं, बल्कि नफरत छोड़नी चाहिए। प्रधानमंत्री के ट्वीट का एक स्नैप शॉट शेयर करते हुए गांधी ने ट्वीट किया कि नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं। इससे पहले प्रधानमंत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप अपने उन समर्थकों को सोशल मीडिया छोडाने की सलाह दीजिए, जो आपके नाम पर लोगों को अपशब्द कहते और धमकाते रहते हैं।

पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। निम्नलिखित आंकड़ों से उनकी लोकप्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने सन 2009 में अपना ट्विटर एकाकाउन्ट खोला था।

जानिए सोशल मीडिया एकाकाउन्ट और फॉलोअर्स-

ट्विटर-5.3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
फेसबुक-4.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं
इंस्टाग्राम- 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
यूट्यूब- 45 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
अनिरुद्ध, ईएमएस, 03 मार्च 2020