27 C
Mumbai
Thursday, September 17, 2026
Home Blog Page 141

कोरोना वायरस की वजह से PM मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा हुआ रद्द?

अहमदाबाद।। भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस को देखते हुए केन्द्र सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है. कोरोना के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 21 मार्च से दो दिवसीय गुजरात दौरा भी रद्द कर दिया गया है. उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ऐहतियात के तौर पर फिलहाल पीएम मोदी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और नई तारीखों का बाद में ऐलान किया जाएगा।

PM मोदी 21 मार्च से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आने वाले थे. दो दिवसीय यात्रा के दौरान PM मोदी वडोदरा, अहमदाबाद और जूनागढ़ में जनसभा को भी संबोधित करने वाले थे| इस दौरान PM मोदी केवडिया कॉलोनी स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट नए प्रोजेक्ट का लोकार्पण, वडोदरा में बीएस-6 आधारित प्लान्ट का लोकार्पण, अहमदाबाद के सिविल अस्पताल परिसर में नवनिर्मित यूएन मेहता हार्ट अस्पताल और गुजरात सरकार की किसानों के लिए बनाई गई दिनकर योजना प्रारंभ करने वाले थे. लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल PM मोदी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

फल और हरी सब्जियां खाने से आप रहेंगे स्वास्थ, बढ़ती उम्र में दिखेंगे जवां

हेल्थ डेस्क।। अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर फल और हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। उनके अनुसार फल और हरी सब्जियां सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होती हैं और बीमारियों से भी हमारे शरीर की सुरक्षा करती हैं। लेकिन आप कितनी बार यह सुनते हैं कि आपको पीले रंग के फल और हरी सब्जियों को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। दरअसल अन्य फूड्स की तरह पीले फल और हरी सब्जियां भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। पीले फूड्स का सेवन करने से न सिर्फ त्वचा पर निखार आता है बल्कि इम्युनिटी भी मजबूत होती है। ​पीले फल और हरी सब्जियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर को एनर्जी प्रदान करने के साथ ही रोगों से बचाते हैं।

ताजे और पीले फूड्स में कैरोटीनॉयड और बायोफ्लेवोनॉयड अधिक मात्रा में पाये जाते हैं जो सूजन को दूर करने के साथ ही फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। इनमें एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो तमाम तरह की बीमारियों से शरीर को बचाता है। पीले शिमला मिर्च में पोटैशियम जबकि केला, नींबू और आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्युनिटी बढ़ाता है और चेहरे पर निखार लाता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यही नहीं विटामिन सी हड्डियों और जोड़ों के लिये भी काफी अच्‍छा माना जाता है। यह कोलेस्‍ट्रॉल और ब्‍लड़ प्रेशर को कंट्रोल करता है। स्वस्थ शरीर के लिए पीले फूड्स का एक हिस्सा रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। पीले फल न सिर्फ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। पीले रंग के फल और हरी सब्जियों में बायोफ्लेनॉयड यानी विटामिन पी पाया जाता है। यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और बढ़ती उम्र के असर को रोकता है। यदि आप बढ़ती उम्र के साथ जवान दिखना चाहती हैं तो आज से ही पीले रंग के फल और हरी सब्‍जियां खाना शुरू कर दें।

कच्चा तेल हुआ सस्ता, ‎भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपए बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

नई दिल्ली।। दु‎निया में कच्चा तेल सस्ता हो गया है ‎फिर भी भारत में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। दरअसल दुनिया में तेल पर छिड़े प्राइज वॉर के बीच कच्चे तेल के दाम में कमी आई है जिसके कारण पेट्रोल एवं डीजल के दाम में मामूली गिरावट हर दिन देखने को मिल रही हैं। हालांकि कीमतें गिरने का फायदा भारत में ग्राहकों को नहीं ‎मिल रहा है। वहीं एक्साइज ड्यूटी 3 रुपए बढ़ाए जाने से ग्राहकों पर इसका असर भी ज्यादा नहीं होगा।

आपको बता दे, एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद भी ग्राहकों के लिए कीमतें थोड़ी कम हुई हैं। पेट्रोल की कीमतें 13 मार्च को दिल्ली-70, कोलकाता-72.70, मुंबई-75.70, चेन्नई-72.71 रुपए थीं तो वहीं 14 मार्च को कीमत दिल्ली-69.87, कोलकाता-72.57, मुंबई 75.57 और चेन्नई-72.57 रुपए हो गई है। इसके अलावा डीजल की कीमतें 13 मार्च को दिल्ली-62.74, कोलकाता-65.07, मुंबई-65.68, चेन्नई-66.19 रुपए थीं वो वहीं 14 मार्च को कीमत दिल्ली-62.58, कोलकाता-64.91, मुंबई-65.51 और चेन्नई-66.02 रुपए हो गई है।

गौरतलब है ‎कि दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद बढ़ी आशंकाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इसकी वजह से भारतीय मुद्रा रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। ब्रेंट क्रूड पिछले दिनों 34 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। जानकारों के मुताबिक कोरोना के चलते आने वाले दिनों में कच्चे तेल में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। एक तरफ दुनिया में कोरोना वायरस की मार है, दूसरी ओर रूस-ओपेक देशों में कच्चे तेल के दाम पर बात नहीं बन पाई। रूस के साथ ओपेक देशों का तीन साल का समझौता तब खत्म हुआ, जब रूस ने नए दाम के सिस्टम पर हामी भरने से इनकार कर दिया। क्रूड ऑयल के मसले पर इस डील के न होने के कारण एशिया के शेयर बाजारों में भी हलचल बढ़ी और शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

Corona virus की वजह से लड़खड़ाया पोल्ट्री उद्योग, 10 से 30 रुपए किलो में बिक रहा चिकन

नई दिल्ली।। Corona virus से बचाव के क्रम में लोगों ने चिकन खाना भी बंद कर दिया है। यही वजह है कि बाज़ार में चिकन को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। नौबत यह आ गई है कि चिकन के दाम 10 से लेकर 40 रुपए प्रति किलोग्राम तक उतर आए हैं। पोल्ट्री उद्योग कोरोना संकट की वजह से बुरी तरह घाटे में चला गया है। कोरोना के खौफ से पहले तक चिकन के दाम 160 से 170 रुपए प्रति किलोग्राम तक थे। अंडे के भी होलसेल रेट में कमी आई है। यूपी पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अली का कहना है कि जनवरी और फरवरी में हमने लाइन लगाकर मुर्गा बेचा था। हर वक्त चार-पांच लोग मुर्गा लेने के लिए खड़े रहते थे। ब्रायलर चिकन 75 से 80 रुपए किलोग्राम तक बिक रहा था। कोरोना की दहशत ने मुर्गा और अंडा बाज़ार को पूरी तरह से ठप्प कर दिया है। आज देशभर में 10 से 40 रुपए किलोग्राम तक मुर्गा बिक रहा है। दक्षिण भारत में तो 10 रुपए किलोग्राम चिकन खरीदने को भी कोई तैयार नहीं है। यूपी में भी दाम 25 से 30 रुपए किलोग्राम हो गए हैं, लेकिन फार्म से माल का उठान नहीं हो रहा है।

पोल्ट्री में एक चूजे से दो किलोग्राम की मुर्गी बनने का समय 40 दिन तक का होता है। वहीं 40 दिन में एक चूजा 75 रुपए की खुराक खा जाता है। नवाब अली ने बताया कि देश में सबसे सस्ता मुर्गा इस वक्त कर्नाटक में 10 रुपए किलो बिक रहा है। महाराष्ट्र में 10, तेलंगाना में 11, आंध्रा प्रदेश 12, मध्य प्रदेश 22, ओडिशा 18 से 22 और गुजरात में 14 से 28 रुपए किलो तक मुर्गा बिक रहा है। ये रेट होलसेल के हैं।

आपको बता दे, कहीं-कहीं तो होलसेल वाले ही गाड़ियों में मुर्गा लेकर गली-मोहल्लों में 100 रुपए के तीन मुर्गे और 22 रुपए किलो के हिसाब से बेचने जा रहे हैं। पोल्ट्री फार्म के मालिक अनिल शाक्य बताते हैं कि 7-8 दिन पहले तक 3.50 रुपए से लेकर 3.75 रुपए तक का एक अंडा बिक रहा था। कोरोना की दहशत फैलते ही आज एक अंडे के दाम 2.75 रुपए हो गए हैं। यह रेट पोल्ट्री फार्म और होलसेलर के बीच के हैं। लेकिन अब भी अंडे के दाम कम होने का फायदा रिटेल ग्राहक को नहीं मिलेगा। क्योंकि स्टॉक करने वाले मौके का फायदा उठाकर पोल्ट्री से सस्ता अंडा खरीद रहे हैं और उसे कोल्ड स्टोरेज में रख रहे हैं।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अमेरिका की बड़ी तैयारी, 50 बिलियन डॉलर के फंड का किया ऐलान

हेल्थ डेस्क. दुनिया भर में कहर मचा रहा कोरोना की चपेट में 118 देश आ चुके है. दिल्ली में कोरोना से पहली मौत, RML अस्पताल में 68 साल की महिला की मौत हो गई. अब तक भारत में कुल दो लोगों की हो चुकी है. मृत महिला के बेटे ने 5 से 22 फरवरी के बीच स्विट्जरलैंड और इटली का दौरा किया था, बेटे का भी इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल 85 पीड़ित मौजूद, इलाज के बाद 10 की हालत सुधरी.

कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में राष्ट्रीय डोनाल्ड ट्रंप ने आपातकाल का ऐलान किया. साथ ही ट्रंप ने कोरोना से लड़ने के लिए 50 बिलियन डॉलर के फंड का भी ऐलान किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- केंद्र के साथ मिलकर सभी ऑथरिटी काम कर रही हैं. मुंबई में नेवी ने 19 क्वारेंटाइन कैंप बनाए गए, कल ईरान से लौटे 44 लोगों को भर्ती कराया गया.

 

इटली में कोरोना वायरस का कहर, महज 24 घंटे में 250 लोगों की गई जान

हेल्थ डेस्क।। दुनिया भर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस से 118 देश चपेट में आ चुके है. चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1266 हो गई है. यहां पर इस बीमारी से अब कुल 17,660 लोग पीड़ित हैं. पीड़ितों की संख्या के मामले में गुरुवार शाम से अबतक यहां 2547 लोगों की बढ़ोतरी हुई है. चीन में तबाही मचाने के बाद इटली एक ऐसा देश है जहां इतनी तेजी से वायरस फैल रहा है. इटली कोरोना वायरस के कहर से कराह रहा है. इस छोटे से देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई. अधिकारियों ने बताया कि इटली में पिछले 24 घंटे में 250 लोगों की जान गई है.

एक दिन में इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की ये सबसे बड़ी संख्या है. इसी के साथ ही इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1266 हो गई है. यहां पर इस बीमारी से कुल 17,660 लोग पीड़ित हैं. पीड़ितों की संख्या के मामले में गुरुवार शाम से अबतक यहां 2547 लोगों की बढ़ोतरी हुई है. आपको बता दें कि इटली में कोरोना वायरस बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. भारत के भी कुछ लोग इटली में फंसे हुए है. इनकी जांच के लिए भारत की एक मेडिकल टीम शुक्रवार को इटली पहुंच गई है. इटली में भारत के दूतावास ने कहा कि जल्द ही संदिग्धों की जांच की जाएगी. भारत सरकार की मंशा वहां फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द वापस लाना है.

इटली के सरकारी डाटा के मुताबिक एक लाख 60 हजार से ज्यादा भारतीय वहां रहते हैं. भारत के दूतावास ने कहा है कि वो इटली में फंसे छात्रों और लोगों से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है और उन्हें जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही है. इस बीच कोरोना वायरस के पीड़ितों की मदद के लिए चीनी चिकित्सकों का एक दल रोम पहुंच गया है. इटली स्थित चीनी राजदूत ली चुनह्वा इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने पाकिर्ंग एप्रन पर दल का हार्दिक स्वागत किया.

चीन सरकार ने 9 विशेषज्ञों गठित एक चिकित्सा दल इटली भेजा. 12 तारीख को महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने में इटली को सहायता देने के लिए वे आवश्यक चिकित्सा सुरक्षा उपकरण आदि सामग्रियों को लेकर शंघाई से रोम पहुंचा. ईरान और इराक को सहायता देने के बाद यह चीन द्वारा भेजा गया ये तीसरा विशेषज्ञ दल है.

जानिए! इस ऑलराउंडर डायरेक्टर के जीवन का सच, 35 रुपये सैलरी से शुरू किया था काम

नई दिल्ली।। रोहित शेट्टी बॉलीवुड फिल्मों के ऑलराउंडर डायरेक्टर के तौर पर जाने जाते हैं. चाहें कॉमेडी हो या फिर एक्शन, रोहित दोनों तरह की फिल्में बनाना पसंद करते हैं. रोहित शेट्टी आज इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म मेकर हैं और उनके साथ अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे कलाकार काम कर चुके हैं. मगर एक्टर जब इंडस्ट्री में शुरू-शुरू में आए थे तो हालात कुछ दूसरे थे. रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च, 1976 को मुंबई में हुआ था.

फिल्म डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बात करते हुए बताया था कि वे काफी मशक्कत के बाद अपने स्कूल पहुंचते थे. वे सुबह, 5.49 की लोकल ट्रेन से अंधेरी पहुंचते थे. इसके बाद वे दूसरी ट्रेन से सेंटा क्रूज पहुंचते थे. इसके बाद वे कड़ी धूप में पैदल चल कर अपने स्कूल तक पहुंचने के लिए बस लेते थे. रोहित शेट्टी का असली संघर्ष तो तब शुरू हुआ जब एक्टर के पिता गुजर गए. रोहित के लिए जीवन जीना काफी मुश्किल हो गया. रोहित की मम्मी ने घर का पालन-पोषण करने के लिए जॉब शुरू कर दी. जिसमे उनको सिर्फ 35 रूपये मिलते थे.

लेकिन एक ऐसे डायरेक्टर है जिनकी बनाई हर फिल्म आसानी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाती हैं. यहीं नहीं वे इंडस्ट्री के एकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी सबसे ज्यादा फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है.

भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, दिल्ली के RML अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

हेल्थ डेस्क।। दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है. अबकी बार दिल्ली में कोरोना वायरस से मौत हुई है. कोरोना वायरस से दिल्ली में यह पहली मौत है. मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश दौरे से लौटा था. कोरोना वायरस से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह पहली मौत है. कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी.

इससे पहले भारत में कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. इस तरह भारत में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है. भारत में कोरोना वायरस के कुल 89 मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा इनमें से चार लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

कोरोना वायरस के 89 मामलों में से दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 मामले, हरियाणा में 17, केरल में 22, राजस्थान में 3 मामले, तेलंगाना में एक मामला, उत्तर प्रदेश में 11 मामले, लद्दाख में 3 मामले, तमिलनाडु में एक मामला, जम्मू-कश्मीर में 2 मामले, पंजाब में एक मामला, कर्नाटक में 7 मामले, आंध्र प्रदेश में एक मामला और महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आए हैं.

WHO ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है. चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है. भारत समेत दुनिया के 118 से ज्यादा देश कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमेरिका ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की भी तैयारी कर ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आज राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं.

विश्व में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या एक लाख 38 हजार 153 से ज्यादा हो चुकी है. कोरोना वायरस से अब तक 5081 लोगों की जान भी जा चुकी है, जबकि 70 हजार से ज़्यादा लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. चीन के बाद कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले यूरोप में देखने को मिले हैं.

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता निरहुआ का ये गाना, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

नई दिल्ली।। भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर सियासी हंगामा किए है। गाने का नाम है ‘होली में सूचना जारी बा’। इस गाने में निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव ने एक नया प्रयोग किया है। इस गाने के वीडियो में ‘निरहुआ’ गाना गाते दिख रहे हैं वहीं कोरस गाने वाले लोग उनके पीछे-पीछे रोचक राजनीतिक लाइनें गा रहे हैं। वो कोरस में ही नेताओं के नामों के साथ नारे लगा रहे हैं।

 

इसमें ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, लालू यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
इतना ही नहीं गाने में जम्मू-कश्मीर का भी जिक्र है। साथ ही मंदिर बनाने और अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से हटाने की बात भी गाने में सुनने को मिलेगा।

हालांकि, इसमें एक जगह ममता बनर्जी और मायावती पर इशारे में निशाना भी साधा गया है। फिर उनके नाम के जयकारे में लगाए गए हैं। यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। ‘पीओके की बारी है, राहुल बाबा जिंदाबाद, जय शिवाजी, अंबेडकर अमर रहें’ के नारे भी गाने में हैं।रिलीज होने के 5 दिन के अंदर इस गाने को 46 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने को निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव ने गाया है और उन्ही के यूट्यूब चैनल से इसे रिलीज किया गया है। गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और आशीष वर्मा ने संगीत दिया है। गाने में दिनेश लाल यादव की एक्टिंग भी दिख रही है।

सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर, उनके चचेरे भाई ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली।। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा का दामन थामने को लेकर त्रिपुरा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और माणिक्य शाही परिवार से आने वाले प्रद्योत देबबर्मन ने कहा कि उनके चचेरे भाई ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा से जुड़ने का फैसला “सही विकल्प” नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व युवा नेताओं को मौका देने को तैयार नहीं है।

देवबर्मन ने पिछले साल त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। देवबर्मन ने बताया, “मेरा मानना है कि हम सबको साथ बैठना चाहिए और इस बारे में सोचना चाहिए क्योंकि हम सभी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं।” देबबर्मन ने कहा, “भाजपा की सवारी करना सही विकल्प नहीं है। हम सभी को साथ बैठना चाहिए और इस परिस्थिति में जब कांग्रेस नेतृत्व युवाओं को आगे लाने के लिए तैयार नहीं है, देश के लिए कैसे योगदान कर सकते हैं इसके तरीके खोजने चाहिए।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी युवा नेताओं ने एक साथ काम किया और यह समय है कि हम एक समाधान पेश करें क्योंकि देश को एक प्रभावी विपक्ष की जरूरत है।”

देबबर्मन ने कहा, “मेरा मानना है कि सचिन पायलट, अजय कुमार और कई अन्य नेताओं में काफी क्षमता है।” पूर्व आईपीएस अधिकारी और झारखंड कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस छोड़ दी थी और आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े गए। देबबर्मन ने कहा कि यदि कांग्रेस, भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार नहीं है, तो ऐसे में जरूरी है कि “एक नई स्वतंत्र पार्टी का गठन किया जाए, जो कि सभी के लिए काम करे। सिंधिया को राहुल गांधी का अप्वांइटमेंट नहीं मिलने वाली फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने कहा, “सिंधिया ने पांच महीने पहले राहुल गांधी के कार्यालय से मिलने का समय मांगा था लेकिन उन्हें अप्वाइंटमेंट नहीं दी गई और कल राहुल गांधी ने दावा किया कि सिंधिया उन नेताओं में से एक है, जो कभी भी उनके घर आ सकते है। उन्हें अपने कार्यालय से पूछना चाहिए कि क्यों सिंधिया को मिलने के लिए समय नहीं दिया गया।