31 C
Mumbai
Tuesday, September 8, 2026
Home Blog Page 1300

आरक्षण को लेकर चिंतित भागवत, कहा, आरक्षण पर राजनीति गलत

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

Amit Dwivediआरक्षण की मांग को लेकर देश में हो रहे विवाद की वजह से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत काफी चिंतित नज़र आ रहे हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर राजनीति किया जाना बिल्कुल गलत है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्रों आर्गेनाइजर और पाञ्चजन्य को दिए एक साक्षात्कार में भागवत ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था समाज को संतुलित करने के लिए बनाई गई थी लेकिन इसका राजनीतिकरण किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मोदी सरकार को आवश्यक कदम उठाना चाहिए जिससे तमाम समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा सके।

भागवत ने मोदी सरकार को एक समिति बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह समिति तय करे कि कितने लोगों को और कितने दिनों तक आरक्षण मिलना चाहिए। और इस बात कभी ध्यान रखना आवश्यक है कि समिति में राजनीतिज्ञों से अधिक समाजसेवियों को वरीयता दी जाए।

विपक्ष का भागवत पर हमला-

मोहन भागवत के बयान के बाद विपक्ष ने उन पर हमला बोल दिया है। जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि आरएसएस चीफ के बयान के बाद सभी राजनीतिक दलों को उनके खिलाफ आना चाहिए, जिनकी संविधान में आस्था है।

जगमोहन डालमिया के निधन से सदमे में क्रिकेट जगत

न्यूज़ डेस्क@नवप्रवाह.कॉम,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चेयरमैन जगमोहन डालमिया का रविवार को कोलकाता में निधन हो गया। 75 वर्षीय डालमिया ने बीएम बिड़ला हार्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट में अंतिम सांस ली। डालमिया के निधन की वजह से क्रिकेट जगत सदमे में है।

गत 17 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्‍हें बीएम बिड़ला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हालाँकि तीन दिन पहले चिकित्सकों ने उनकी तबियत में सुधार होने की बात कही थी।

पिछले कई महीनों से उनका स्‍वास्‍थ्‍य खराब चल रहा था। डालमिया ने 11 साल बाद इस वर्ष मार्च में दूसरी बार बीसीसीआई के अध्यक्ष बने। इससे पहले वो साल 2001 से साल 2004 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे हैं। वे 1997 से तीन साल के लिए आईसीसी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

आईपीएल-6 में हुई कथित सट्टेबाज़ी और स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुद्गल समिति की जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एन श्रीनिवासन को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था इसी वजह से बीसीसीआई को नए चुनाव करवाने पड़े थे।

डालमिया के निधन पर क्रिकेट से जुड़े लोगों को सदमा लगा है। क्रिकेटर सुरेश रैना ने डालमिया के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा सदमा है। डालमिया जी ने भारतीय क्रिकेट को हमेशा रास्ता दिखाया।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी डालमिया के निधन को क्रिकेट जगत के लिए एक सदमा बताया है।

“मन की बात” में बोले मोदी अगले महीने ‘बोस’ परिवार का करेंगे स्वागत

शिखा पाण्डेय@नवप्रवाह.कॉम,

Shikha pandeyमासिक रेडियो कार्यक्रम ” मन की बात ” के 12 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले संस्करण की भाँति कई उपभोक्ताओं के एलपीजी सब्सिडी त्यागने, स्वच्छ भारत अभियान, मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं के भाग लेने के अलावा खादी को बढ़ावा देने जैसे कई विषयों पर बात की।

30 मिनट के कार्यक्रम के दौरान, मोदी ने बताया यह कि उन्होंने मई में कोलकाता की एक यात्रा के दौरान सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी । मोदी ने कहा कि मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिला। उस दिन निर्णय लिया गया कि सुभाष बाबू का विस्तारित परिवार प्रधानमंत्री आवास का दौरा करेगा। पिछले हफ्ते ही स्पष्ट हुआ कि बोस के परिवार के 50 से अधिक सदस्य प्रधानमंत्री आवास की यात्रा करेंगे।

मोदी ने कहा कि विभिन्न देशों से सुभाष बाबू के परिवार के 50 से अधिक सदस्य आएँगे, मैं उनका स्वागत करने के लिए खुश हूँ ।

मोदी ने एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में इसका वर्णन करते हुए कहा कि नेताजी के परिवार के सदस्य शायद पहली बार एक साथ प्रधानमंत्री आवास की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री आवास में अब तक किसी भी व्यक्ति को ऐसा सुअवसर नहीं मिला होगा जैसा मुझे अक्टूबर में मिलेगा।

हालाँकि बोस के संदर्भ में बात करते समय प्रधानमंत्री ने उनकी मृत्यु से जुड़ी फाइलों की गोपनीयता के विषय में कोई बात नहीं की।

कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार केे 64 ऐसी फ़ाइलें सार्वजनिक करने के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कुछ अन्य लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रधानमंत्री कार्यालय तथा गृह मंत्रालय के पास मौजूद ऐसी सभी फाइलें सार्वजनिक की जाएं।

बिहार में एनडीए सरकार..!

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम

Amit Dwivedi

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ निजी सर्वेक्षणों ने लालू और नितीश गठबंधन की नींद उड़ा दी है। सर्वेक्षण के  मुताबिक़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 140 सीटें जीतेगी जबकि जनता दल यूनाइटेड-राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस गठबंधन महज 70 सीटों पर सिमट सकता है।

ज़ी न्यूज के लिए किए गए एक सर्वेक्षण में इस बात का दावा किया गया है। अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को 50.8 फीसदी मत मिलेंगे जबकि नीतीश -लालू गठबंधन को 42.5 फीसदी मत ही मिलेंगे।

इस सर्वेक्षण ने चौकाने वाली खबर दी है। सर्वेक्षण के दावे के मुताबिक़ लगभग 41 फीसदी मुस्लिम एनडीए का साथ दे रहे हैं। इसके अलावा एनडीए को यादवों का भी साथ मिलता दिख रहा है। मुस्लिमों और यादवों को ‘धर्मनिरपेक्ष’ गठबंधन के अहम समर्थन आधार के तौर पर देखा जाता है।

सर्वेक्षण के मुताबिक़ एनडीए और महागठबंधन को क्रमश: 140 और 70 सीटें मिलेंगी और 33 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर हो सकती है।
बता दें कि राज्य में 12 अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना आठ नवंबर को होगी।

मीठीबाई में जारी हुआ ‘शाम शानदार’

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

Amit Dwivediशाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने आगामी फ़िल्म शानदार का टाइटल ट्रैक ‘शाम शानदार’ मीठीबाई कॉलेज में जारी किया। शाहिद और आलिया दोनों ही इस कॉलेज के विद्यार्थी रह चुके हैं।

मीठीबाई कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आलिया ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि मैं आप लोगों के साथ इस फ़िल्म का टाइटल ट्रैक जारी करूँ। हम चाहते हैं कि इस गाने पर सभी अपनों के साथ डांस करें।

आलिया ने छात्रों के साथ अपना अनुभव भी साझा किया।उन्होंने कहा कि शाहिद के साथ डांस करना चुनौती से भरा था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगा था कि मैं उनके जैसा डांस कर पाऊंगी। लेकिन शाहिद के साथ काम करके बड़ा मज़ा आया। जब हम डांस करते थे तो खुशी के साथ डांस करते थे।

फिल्म के पहले गीत ‘गुलाबो’ में भी काफी अच्छा डांस परफॉरमेंस है, वहीं ‘शाम शानदार’ में शाहिद का जबरदस्त डांस है। विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शानदार’ 22 अक्टूबर को रिलीज होगी।

[wds id=”2″]

शक्तिशाली भूकंप से थर्राया चिली, अब तक 5 लोगों की मौत

इंद्रकुमार विश्वकर्मा@नवप्रवाह.कॉम

Indrakumarसाउथ अमरीकी देश चिली में जबदस्त भूकंप आया है। भूकंप के इस शक्तिशाली झटके ने चिलीवासियों को थर्रा दिया जिसमें पांच लोगों की जान चली गयी। धरती का कंपन इतना अधिक था कि झटका दक्षिण अमेरिका तक महसूस किया गया। सेनटियागो से लगभग 246 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में तटीय इलाकों में भूकंप की तीव्रता 8.3 मापी गई है। भूकंप की वजह से राजधानी सेंटियागो में इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

भूकंप के बाद कोस्टल एरिया में समुद्र का पानी भर गया है। चिली के अलावा पेरू और फ्रेंच पॉलीनेशिया में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि जबरदस्त भूकंप के आने के एक घंटे के अंदर ही 6.1 तीव्रता वाले तीन जोरदार झटके आए। भूकंप का केन्द्र इल्लापेल शहर से मात्र 46 किलोमीटर की दूरी पर था।

अधिकारियों ने आज तटीय इलाकों में क्षति का आकलन किया, जहां भूकंप के कारण हल्की सुनामी आने से बाढ़ आ गयी ।

चिली की नौसेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भूकंप के बाद 4-5 मीटर ऊंची लहरें कोक्मिबो शहर के कोस्टल एरिया से टकराईं।

गौरतलब है कि साउथ सेंट्रल चिली में 27 फरवरी 2010 को भी  8.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के बाद सुनामी लहरों की चपेट में आकर 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

मुलायम सिंह पर दर्ज़ होगी प्राथमिकी, अमिताभ ठाकुर धमकी मामला

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीउत्तर प्रदेश के एक स्थानीय अदालत ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में दिया गया है।

बुधवार को लखनऊ के सीजेएम कोर्ट ने अमिताभ ठाकुर की अपील पर विचार करते हुए मुलायम सिंह पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। अमिताभ ने सपा प्रमुख पर फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

पिछले कुछ समय से अमिताभ ठाकुर का यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन अब एक बार फिर से यह उभरता नज़र आ रहा है। मुलायम पर ठाकुर ने धमकी का आरोप लगाया था और बाकायदा दोनों की बातचीत का ऑडियो क्लिप भी जारी किया था।

अधि‍कारी की शि‍कायत के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव ने कथित तौर पर अमिताभ ठाकुर को फोन करके धमकी दी थी कि सुधर जाओ वरना ठीक नहीं होगा। यह मामला सिर्फ पुलिस स्टेशन और न्यायालय ही नहीं बल्कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी तेज़ी के साथ वाइरल हो गई थी।

बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में फोन पर धमकी देने का आरोप लगाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अमिताभ ठाकुर को सस्पेंड कर दिया था। तब यूपी सरकार ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ठाकुर को सर्विस कंडक्ट रूल्स तोड़ने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

सिर्फ मराठी जानने वाले को मिलेगा ऑटो परमिट

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीमहाराष्ट्र में भाजपा सरकार ने मराठियों को खुश करने के चक्कर में लाखों उत्तर भारतीयों को निराश कर दिया है। सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत मराठी भाषा जानने वालों को ही ऑटो रिक्शा का परमिट प्रदान किया जाएगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह सरकार मनसे स्टाइल में काम करने की कोशिश कर मराठी कार्ड खेल रही है।

राज्य सरकार भले ही इस योजना के ज़रिए मराठी मानुष को खुश करने में लगी है लेकिन इस निर्णय की वजह से सरकार ने लाखों उत्तर भारतीयों को निराश करने का काम किया है।

कांग्रेस ने इस कदम का विरोध किया है और कहा है कि भाजपा गैर कानूनी काम कर रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सरकार भाषा के नाम पर उत्तर भारतीयों के साथ ज़्यादती कर रही है। भाषा के नाम पर की जा रही राजनीति निंदनीय है।

मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री ने ऐलान किया है कि जिन्हें मराठी नहीं आती अब उन्हें परमिट नहीं दिया जाएगा। राज्य में दिवाकर रावते शिवसेना के कोटे से परिवहन मंत्री बने हैं। आदेश के मुताबिक परमिट के लिए एक विशेष पत्र है, जो इलाके में ऑटो चलाकर व्यवसाय करने की अनुमति देगा। यह परमिट परिवहन विभाग की ओर से जारी किया जाता है।

ऑटो परमिट के लिए ली जाएगी परीक्षा

मंत्री दिवाकर रावते ने स्पष्ट किया है कि ऑटो चलाने वाले को मराठी आती होगी तभी वह ग्राहकों से आसानी से बातचीत कर सकेंगे।

1 लाख 40 हज़ार परमिट होगा जारी-

महाराष्ट्र राज्य का परिवहन विभाग नवंबर में मुंबई उपनगर, ठाणे और रायगढ़ इलाके में पुराने और नए मिलाकर कुल 1 लाख 40 हजार 65 परमिट्स जारी करने जा रहा है। परमिट के लिए अक्टूबर महीने में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें मराठी भाषा का ज्ञान परखा जाएगा।

सरकार के इस कदम की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि भाषा के नाम पर ऐसा निर्णय कानून के खिलाफ है। जिससे आम जनता का नुकसान होगा।

सलमान के कहने पर साइन किया कट्टी-बट्टी!

ऋचा मिश्रा@नवप्रवाह.कॉम,

Khushbu Mishraबॉलीवुड के दबंग सलमान खान और बॉलीवुड की मिस परफेक्स्निस्ट कंगना रनौत ने भले ही साथ मे काम न किया हो , लेकिन फ़िल्म को साइन करने को लेकर खूब सोच समझ कर फैसला करने वाली अभिनेत्री कंगना ने दबंग सलमान के कहने पर फिल्म साइन कर लिया था। जानकारी के मुताबिक़ कंगना बॉलीवुड के इस दबंग की हर बात मानती हैं। इमरान खान और कंगना स्टारर फिल्म कट्टी बट्टी में कंगना ने सलमान के कहने पर काम करने के लिए हामी भरी थी।

अब कंगना भले ही बॉलीवुड मे अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने बेबाक बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती हो , लेकिन जब सलमान की बात हो तो कंगना भी उन एक्ट्रेसेस मे से हैं जो  दबंग खान की बात को कभी नहीं टालती।

सलमान और कंगना ने भले ही साथ मे काम न किया हो लेकिन सल्लू मियाँ के साथ कंगना की दोस्ती मजबूत है।

दरअसल क्वीन और तनु वेड्स मनु की सफलता को देखते हुए निखिल आडवाणी कंगना को अपनी फिल्म कट्टी बट्टी के लिए साइन करना चाहते थे ,लेकिन तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद कंगना रॉम कॉम फिल्म इतनी जल्दी साइन नहीं करना चाहती थी, और खबरों की माने तो कंगना ने फिल्म के लिए निखिल आडवाणी को काफी लंबा इंतज़ार भी करवाया ,लेकिन जब सलमान ने कंगना से फिल्म मे काम करने के लिए कहा, तो कंगना ने स्क्रिप्ट पढ़ी और सलमान की बात मान फिल्म मे काम तो करने के लिए हाँ कर दिया।

खैर, अब देखना ये है कि इसी हफ्ते रिलीज़ होने वाली फिल्म कट्टी बट्टी को देखने के बाद दर्शकों की कंगना से कट्टी होती है या फिर बट्टी!

नासिक कुंभ: दूसरा शाही स्नान, अब तक 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

इंद्रकुमार विश्वकर्मा@नवप्रवाह.कॉम,

Indrakumarनासिक शहर और त्र्यंबकेश्वर में रविवार को दूसरा ‘शाही स्नान’ शुरू हो गया है। कुंभ मेले के दौरान लाखों लोग गोदावरी नदी में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। तपोभवन से रामकुंड तक शाही जुलूस में रविवार सुबह हजारों महंत, तीनों वैष्णव अखाड़ों-निर्मोही, निर्वाणी और दिगंबर के संत शामिल हुए। अब तक 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी लगा ली है।

इस मौके पर सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा ने आस्था की डुबकी लगाई, जबकि तट पर निर्मोही अखाड़े के पहुंचते ही श्रद्धालु बेकाबू हो गए और धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, इस ओर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पहला शाही स्नान 29 अगस्त को हुआ था। तीसरा शाही स्नान 18 और चौथा शाही स्नान 25 सितंबर को होगा। नासिक कुंभ की शुरुआत 14 जुलाई को हुई थी। कुंभ मेला 25 सितंबर तक चलेगा। ढाई महीने में करीब 4 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।

दूसरे शाही स्नान के लिए नासिक और त्र्यंबकेश्वर में सिक्युरिटी के कड़े इंतजाम है। रैपिड एक्शन फोर्स, क्विक रिस्पॉन्स टीम और राज्य रिजर्व पुलिस फोर्स के प्लाटून तैनात किए गए हैं।

नासिक के पुलिस आयुक्त एस. जगन्नाथ ने कहा, ‘हमने मदद के लिए सीमा सुरक्षा बल की टीम बुलाई है।’ स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा केंद्र बनाए हैं।

मान्यता है कि नासिक उन चार स्थानों में से एक है, जहां अमृत कलश से अमृत की कुछ बूंदें गिरी थीं। इस कुम्भ मेले में लाखों श्रद्धालु गोदावरी के पवित्र जल में स्नान कर अपनी आत्मा की शुद्धि और मोक्ष के लिए प्रार्थना करते हैं।