मध्य प्रदेश के झाबुआ में गैस सिलिंडर फटने से 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोगों के घायल होने की सूचना है। खबर है कि यह हादसा होटल में गैस सिलेंडर फटने से हुआ।
हादसे की जानकारी देते मध्य प्रदेश के गृहमंत्री हुए बाबू लाल गौर ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की जांच होगी। जबकि पेटलावद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसडीओपी ए आर खान ने बताया कि कस्बे की एक इमारत में स्थित रेस्टोरेंट में सुबह करीब साढ़े आठ बजे धमाका हुआ। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में धमाका संभवत: रसोई गैस के सिलेंडर फटने से हुआ।
गौर ने कहा है कि वह हादसे की जांच करवाएंगे। पुलिस का कहना है कि एक से ज्यादा ब्लास्ट हुआ था। हालांकि, आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने किसी आतंकी साजिश की आशंका से इनकार किया है।
मारे गए लोगों की फैमिली को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए और घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपए दिए जाने का एलान राज्य सरकार ने किया है।
जैसा की हठयोग प्रदीपिका के अनुसार तप,संतोष,आस्तिकता,दान,इश्वर पूजन,सिद्धांत,वाक्य श्रवण,लज्जा,बुद्धि,जप और होम ये दस तत्व नियम के है |जन जन का व्यक्तिगत जीवन शारीरिक मानसिक दृष्टि से अरोग्यपूर्ण होकर उसकी अध्यात्मिक प्रगति हो
महर्षि पातंजल योग सूत्र के अनुसार शौच,संतोष,तप,स्वाघ्याय,इश्वरप्राणीधान ये नियम के पांच मुख्या तत्व है |
शौच
यहाँ पर शौच शब्द का तात्पर्य शुद्धि से लिया गया है शुद्धि दो तरह की मानी जाती है बाहरी शुद्धि और आतंरिक शुद्धि |
बाहरी शुद्धि भी दो प्रकार के होते है
१- पानी से स्नान करना |
२- धूप स्नान, वायु स्नान, तेल,गोमूत्र आदि से मसाज करना |
आतंरिक शुद्धि
आतंरिक शुद्धि जैसे धौती,बस्ति,नेति,कपालभाती,नौली और त्राटक तथा और क्रियाएं कर के व उपवास,सात्विक आहार तथा औसधि की सहायता से शरीर को शुद्ध करना |
आतंरिक शुद्धि से मन की प्रसन्नता ,चित्त की एकाग्रता तथा आत्म दर्शन की योग्यता प्राप्त होती है|
प्रेम मैत्री भावना जगाकर अविद्या,क्रोध,द्वेश, आदि चित्त के मेल को दूर करना तथा अच्छे विचार करके और मन में आने वाले बुरे विचार को दूर करके कहने का तात्पर्य ज्ञान की सहायता से चित्त के मैल को सदा सदा के लिए साफ करना |
जैसा कि नाद साधना (सुर संगीत साधना) और प्राणायाम आदि की सहायता से ज्ञान की प्राप्ति होती है |
आतंरिक शुद्धि के बिना बाहरी शुद्धी का कोई उपयोग नहीं है | अर्थात जब तक आतंरिक निर्मलता न हो तब तक पूजा-पाठ, उपवास, तीर्थ-स्नान आदि सारे कर्म ब्यर्थ है |
न हि ज्ञानेनं सदृशं पवित्रमिह विद्यते |
इस संसार में ज्ञान के जैसी पवित्र दूसरी कोई वस्तु नहीं है
प्रश्न:- आदरणीय गुरूजी पढ़ते – पढ़ते सिर में दर्द होता है , ज्यादा समय तक पढ़ नहीं पाता | परीक्षा चल रही है , बताइए क्या करू ? ( बंटी, खुशी , ज्योति , यश )
उत्तर :- प्राथमिक कारण देर तक गलत शरीर विन्यास में बने रहना है | मानसिक तनाव , चिंता तथा सामान्य कड़ापन अन्य कारण है | नाड़ी सोधन प्राणायाम , भ्रामरी , नेति , ५ से १० मिनट तक कीजिये |
सबका मंगल हो.!!
(पाठक गण अपने प्रश्न www.bhartendu.com पर भेज सकते है |)
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पिछले महीने के अंत में चेन्नई में टीवी एंकर अमृता राय से शादी कर ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ सिंह ने तमाम विवादों के बावजूद चेन्नई में कुछ रिश्तेदारों की उपस्थिति में शादी की।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल अमेरिका में हैं। 68 वर्षीय नेता के करीबी सूत्रों ने इस शादी की पुष्टि की है।
इस मामले में अमृता राय से बात नहीं हो सकी। उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने संडे एक्सप्रेस को बताया कि वह छुट्टी पर हैं। छुट्टी से वापस आने के बाद ही उनसे संपर्क किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने पिछले वर्ष अप्रैल में, ४४ वर्षीय अमृता रायके साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। उन्होंर अपने ट्वीट में लिखा था कि “मैं और मेरे पति पहले से ही आपसी सहमति से तलाक का मुकदमा दायर कर चुके हैं। एक बार फैसला हो जाए फिर हम औपचारिक रूप से इस रिश्ते की घोषणा करेंगे।” राय ने लिखा था कि जैसे ही हमारे तलाक की कानूनी कार्यवाही पूरी होती है हम शादी कर लेंगे।
बता दें कि सिंह की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद 2013 में निधन हो गया। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस से एक दिन पहले दिल्ली के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में स्कूली बच्चों को सम्बोधित किया और वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये विभिन्न राज्यों के छात्रों से बात चीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों का विद्यार्थियों के जीवन में बहुत अधिक महत्त्व होता है। माँ बच्चे को जन्म देती है , शिक्षक उसे जीवन देता है।
एक निश्चित समय के पश्चात बच्चा अधिकतर समय स्कूल में शिक्षकों के संपर्क में व्यतीत करता है व उनकी कही बातें बच्चों के जीवन का हिस्सा बन जाती हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यह दिन सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर इसलिए मनाया जाता है क्योंकि डॉ.राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने पर सभी चाहते थे कि उनका जन्मदिन एक खास दिन की तरह मनाया जाए तब उन्होंने कहा कि ५ सितम्बर उनके जन्मदिन के रूप में नहीं बल्कि शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। इस मौके पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम व उनके शिक्षक जीवन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता।
डॉ. कलाम ने अपने जीवन की अंतिम साँस भी शिक्षा को समर्पित की और उनकी यही इच्छा थी कि दुनिया उन्हें यदि याद करे तो एक शिक्षक के रूप में याद करे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई डॉक्टर , इंजीनियर , वैज्ञानिक ,कोई भी उपलब्धि हासिल करता है तो सारा श्रेय उसे मिलता है ,जबकि उसे इस स्तर पर पहुंचाने में उसके शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिनमें नेतृत्त्व की क्षमता है व समाजसेवा की भावना है उन्हें राजनीति में अवश्य आना चाहिए क्योंकि राजनीति के बदनाम होने के कारण अच्छे व शिक्षित लोग राजनीति में आने से डरते हैं।
प्रधानमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि माता पिता को अपनी इच्छाएं बच्चों पर ज़बरदस्ती नहीं लादनी चाहिए। बचपन से बच्चों की रुचि व उनकी क्षमता पहचान कर उन्हें उसी दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। तभी आगे चलकर वे अपने काम को मन लगाकर बेहतर से बेहतर बना पाएंगे और अंततः उन्हें इस बात की संतुष्टि रहेगी कि उन्हें अपनी रूचि अनुसार कार्य क्षेत्र चुनने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यालयों को अपने छात्र छात्राओं को कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने की बजाय उनकी योग्यता के अनुसार एप्टीट्यूड सर्टिफिकेट देना चाहिए। कई गाँवों में बिजली की अप्राप्यता के सवाल व डिजिटल इंडिया के प्रसार पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत के वे १८००० गाँव जिनमें आज भी बिजली उपलब्ध नहीं है वहां अगले १००० दिनों में बिजली पहुँचेगी और २०२२ तक पूरे देश में २४ घंटे बिजली उपलब्ध होगी, क्योंकि गुड गवर्नेन्स के लिए ई- गवर्नेन्स आवश्यक है और इसके लिए डिजिटल इंडिया का सपना साकार होना ज़रूरी है।
उन्होंने शिक्षकों से भी निवेदन किया कि वे अपने यादगार विद्यार्थियों पर लेख लिखें। उन्होंने हर शिक्षित
व्यक्ति से निवेदन किया कि वे सप्ताह में एक घंटा या साल भर में मात्र १०० घंटे किसी को शिक्षित करने में बिताएं। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी ये ज़िम्मेदारी समझे तो देश का नक्शा ही बदल जाएगा व हर कोई इस प्रकार देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा।
वालजी प्रेमजी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘ब्रेकडाउन’ का मुहूर्त शुक्रवार को गोरेगांव के श्री कृष्णा स्टुडिओ में हुआ. मुहूर्त के बाद पार्श्व गायिका श्रुति पाठक ने फिल्म का आइटम साँग भी रिकॉर्ड किया. फिल्म में ओम पुरी,गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और संजय मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएँगे. इस फिल्म के ज़रिए ही टीवी सीरियल्स और तमाम एड फिल्म्स में काम कर चुके अभिनेता आकाश कुमार मित्तल अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशक हैं अजय कश्यप जिन्होंने माँ, जान की बाज़ी और स्मगलर जैसी दर्जनों मशहूर फिल्मो का निर्देशन किया है. फिल्म में म्यूजिक है रफ़ीक़ राजा का.
निर्देशक अजय कश्यप ने बताया कि इस फिल्म की कहानी ने मुझे आकर्षित किया. सुदूर ग्रामीण इलाके की ऐसी तमाम बातें हैं जो दुनिया के सामने नहीं आ पाती है. ऐसा ही एक मुद्दा हम लेकर आ रहे हैं. जिसे हम इस फिल्म के ज़रिए दर्शकों के सामने रखेंगे. फिल्म की कहानी भी अभिनेता आकाश ने लिखी है. अभिनेता आकाश ने कहा कि हीरो तो हर कोई बनना चाहता है लेकिन मेरी ख्वाहिश है कि पहले खुद को एक अच्छे कलाकार के तौर पर को सिद्ध करूँ. आगामी २ अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. फिल्म राजस्थान और महाराष्ट्र ने शूट की जाएगी.
कार्यक्रम में फिल्म निर्माता महासुख चांदपारा,प्रवीण सेट्टी के अलावा प्रवीण चौहान,योगेश पगारे और अशोक टाक भी उपस्थित थे.
ऑनलाइन शॉपिंग की एक ओर जहां लोकप्रियता बढ़ रही है वहीँ दूसरी ओर लुभावने ऑफर्स के नाम पर आम जनमानस के साथ धोखाधड़ी के भी कई मामले सामने आए हैं. एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल के स्टिंग ऑपरेशन में ऐसी ही एक वेबसाइट indiarush.com के फर्ज़ीवाड़े का मामला सामने आया है. यह ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल न सिर्फ कपड़ों की गुणवत्ता के मामले में ठगी करता पाया गया बल्कि बिना किसी करार के फ़िल्मी सितारों की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया. स्टिंग ऑपरेशन कर रहे पत्रकारों ने जब इन सितारों से बातचीत की तो पाया कि सभी फ़िल्मी हस्तियों की फोटो शॉपिंग पोर्टल ने अपने मन से ही अपलोड की हैं.
शॉपिंग मॉल्स के चक्कर काटने से बचने के लिए आज अधिकतर लोग ऑनलाइन खरीददारी को तवज्जो देते हैं. जिसका फायदा भी होता है तो कभी-कभी ग्राहकों को चूना भी लग जाता है. सामान की गुणवत्ता को लेकर अक्सर ग्राहक ठगे जाते हैं, लेकिन कस्टमर केयर के लम्बे चक्कर में उलझने से बचने के लिए ग्राहक नुकसान सह लेना बेहतर समझता है.
एक न्यूज़ पोर्टल ने स्टिंग ऑपरेशन में यह पाया कि आजकल ऐसे वेबसाइट्स खुलेआम ठगी पर उतर आए है.पोर्टल पर जिस तरह के कपड़े दिखाए गए हैं वो सामान उन्हें डिलीवर नहीं किया जाता. गुणवत्ता को लेकर असंतुष्ट पत्रकारों ने जब इस मामले में indiarush.com के सीईओ राही जैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कस्टमर केयर के माध्यम से ही हल निकलेगा. उसके बाद उन्होंने किसी मेल का भी जवाब नहीं दिया. ठगे गए पत्रकारों ने जब इस मामले की तह में गए तो पाया कि सिर्फ गुणवत्ता ही नहीं और भी तमाम ऐसे फ़र्ज़ी काम हैं, जो यह शॉपिंग पोर्टल कर रही है. अपनी वेबसाइट के प्रचार प्रसार के लिए इस शॉपिंग पोर्टल ने बिना किसी करार के फ़िल्मी सितारों की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया है.
इस ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के फर्ज़ीवाड़े की जानकारी जब फ़िल्मी सितारों को हुई तो वे आश्चर्यचकित हो गए. और मीडिया से ही इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई. अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने कहा कि मैं सुनकर शॉक्ड हूँ कि ऐसा कैसे हो सकता है. मेरा किसी भी ऑनलाइन पोर्टल के साथ एसोसिएशन है.
अभिनेत्री दृष्टि धामी ने कहा कि हे भगवान, ऐसे कैसे हो सकता है. ये पूरी तरह से फेक है और मेरा में किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट को एंडोर्स नहीं कर रही हूँ. मीडिया होने के नाते आप लोगों को सच्चाई सामने लानी चाहिए.
सुष्मिता सेन के प्रवक्ता ने कहा कि हां ये सच है कि सुष्मिता इंट्रेस्टेड थी इस प्रकार के असोसिएशन के लिए. पर अब वो नहीं चाहती और इस ऑनलाइन वेबसाइट के साथ तो कभी भी किसी भी प्रकार का असोशिएशन नहीं था. सेलेब्रिटीस के नाम यही ख़त्म नहीं होते जिनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था. बल्कि दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक की तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है.
भक्त्या तुतोष भगवान गजयूथपाय || (श्रीमद्भागवत ७ \ 9 \ ७)
पूरे संसार का कल्याण भक्ति योग पर ही निर्भर करता है अतः उस भक्ति योग को संसार द्वारा ही प्रकट करता हूँ |
भक्ति के स्वरुप को तीन रूप में ब्यक्त किया जा सकता है १(अनुग्रह)२ (प्रेम )३(भक्ति)हमें मानना पड़ेगा की ये तीनो स्नेह के पर्याय है गुण,योग्यता से जरा कम रहने वाले सेवक,शिष्य,पुत्र आदि पर जब बादल बनकर बरसता है तो वह लोगों में अनुग्रह के नाम से प्रसिद्ध हो जाता है | जब ये अपने बराबर के मित्रों व पत्नी से स्नेहमय बातचीत पत्रब्यवहार,फोन,फेसबुक,ईमेल,ट्विटर इत्यादि करने लगे तो यही स्नेह प्रेम रूप लेकर हिचकोले खाने लगता है | और सौभाग्य से अपने आदरणीय माता,पिता,गुरु और देवता के पास श्रध्दा,विनय, सदाचार से अलंकृत व शुशोभित होकर पहुंचे तो यही स्नेह राजर्षि प्रह्लाद,अम्बरीश,अथवा देवर्षि नारद आदि के समकक्ष बैठने में जरा सा भी संकोच नहीं करता |
इन्ही सभी स्वरूपों को सुर में साधकर जीवन को अपने इस शक्ति से अपने सभी स करके सम्बन्धी जन और पदार्थ ही क्या प्राणों से भी कई गुना अधिक हजारों संकट आने पर भी न टूटने वाला,अति मजबूत गंगा प्रवाह की तरह अखंड प्रेम के प्रवाह को भक्ति कह सकते है |
इस संसार में पुत्र,शिष्य,पत्नी,सेवक आदि को तथा इसी क्रम में माता-पिता,गुरु,पति,स्वामी आदि भक्ति के लिए भगवान के प्रतीक है | इनकी भक्ति करने से ही उनके अंदर रहने वाले भगवान प्रसन्न होते है अन्यथा नहीं | एक उदहारण में जैसे कोई दुष्ट प्रकृत का बेसुरा ब्यक्ति जब किसी के शरीर पर आघात करता है और पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर न्यायालय द्वारा दण्डित किया जाता है और दूसरी तरफ एक डाक्टर साहब अनेक रोगियों के शरीर पर ऑपरेशन करते हैं पर उनको सभी भगवान के रूप में मानते है सम्मान देते है | दुष्ट और डाक्टर का कर्म एक है परन्तु उनके करने की इच्छा अलग है दुष्ट की इच्छा दुःख देने की तथा डाक्टर साहब की इच्छा लोगों को आराम व सुख देने की इस लिए दोनों का कर्म समान होने पर भी,करता के इच्छा के अनुसार फल अलग अलग है | इससे स्पष्ट होता है कि जीवन को सुर में साध कर किया हुआ हर कार्य लोकोपयोगी होता है यही असली भक्ति है यूँ कह लीजिये की “सुर में ही भक्ति”|
जन सेवा के लिए परम पूज्य गगन गिरी महाराज चेरिटेबल ट्रस्ट मनोरी डोंगर द्वारा आयोजित और श्री हरी नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित चित्त से चेतना की ओर (लाइफ रिफायनरी) का आयोजन प्रत्येक रविवार को किया गया है आप भाग लेने के लिए संपर्क कर सकते है|
प्रश्न –आदरणीय गुरु जी मै हमारा महानगर का नियमित इ पेपर रीडर हूँ मुझे मौसम बदलते ही जुकाम सर्दी हो जाता है नाक तो बरसाती गटर की तरह बहने लगता है बंद होने का नाम ही नहीं लेता दवा लेना नहीं चाहता क्या करू ? वीरेंदर –नरेंदर –राजिंदर-सुरेंदर (वाशी)
उत्तर – धन्यवाद् नियमित पाठक के लिए | वर्षा ऋतु मे संक्रमण का का अंदेशा ज्यादा हो जाता है | बारिश में भीगें नहीं | यदि बार बार जुकाम होता है या ज्यादा दिन से है तो काली मंगरैल को एक चम्मच लेकर दोनों हाथों से रगड़ कर साफ कर लें तत्पश्चात काटन के कपडे में रखकर पोटली बनाकर हाँथ पर रगड़ कर नाक के दोनों छिद्रों से एक एक करके अन्दर की तरफ खीचें ध्यान रहे बस एक बार ही खीचना है |थोड़ा तीखा लगेगा पर जुकाम हमेशा के लिए ठीक हो जायेगा | भुजंग आसन,धनुरासन,सूर्य नमस्कार व प्राणायाम करें अवश्य लाभ होगा | योग सदा योग गुरु के सानिध्य में करें |
शीना बोरा हत्या मामले में इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर को 5 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने इन तीनो आरोपियों को 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड में रखने का आदेश दिया है।
सुनवाई में इन्द्राणी के वक़ील ने दलील पेश किया कि उनकी मुवक्किल को रोज़ाना लगभग 18 घंटे पूछताछ के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसलिए उन्हें बाहर रखने से बेहतर है जेल ही भेज दिया जाए।
शीना की मां इंद्राणी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम को कोर्ट ने 5 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने हत्या की कोशिश का एक और मामला इंद्राणी पर दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि शीना के भाई मिखाइल की हत्या की कोशिश में पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने वाला पाकिस्तान धीरे-धीरे अपने असली रंग में नज़र आ रहा है। इसी का एक नमूना पेश करते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख़्वाजा मुहम्मद आसिफ ने भारत को गीदड़ भभकी दी है। एक रेडियो चैनल से बातचीत के दौरान आसिफ ने कहा कि भारत ने अगर पाकिस्तान पर आक्रमण किया तो उसे भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी। जिसे वो दशकों तक याद करेगा।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार को जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई इलाकों और सीमा चौकियों पर भारी गोलाबारी की, सीजफायर के उल्लंघन के चलते इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तान के कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो गई। जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। लगातार कर रहे सीजफायर उल्लंघन के बाद भी पाकिस्तान अपने रवैये से बाज़ नहीं आ रहा है।
जवाबी कार्रवाई से परेशान पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त टीसीए राघवन को तलब कर इस कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
पाकिस्तान का दावा है कि सियालकोट के पास हरपाल और चपरार क्षेत्र में भारतीय पक्ष की ओर से कथित गोलीबारी में छह नागरिक मारे गए और 22 महिलाओं समेत 47 अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तान की इस धमकी पर भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पाकिस्तान अपने गिरेबां में झाँक कर देखे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद कई दिक्कतों से घिरा हुआ है, ऐसे में वो हमें क्या धमकी दे रहा है। भारत हमेशा ही अच्छे रिश्ते चाहता है। जहां तक हमारी सुरक्षा की बात है वे चिंता न करें। हम स्वयं इतने सक्षम हैं कि अपने देश की रक्षा कर सकें। पाकिस्तान अपनी चिंता करे।
गौरतलब है कि 1947 से लेकर अब तक भारत-पाक के बीच 4 बार युद्ध हुए हैं 1947, 65, 71 और 1999 में। हर बार पाक को भारतीय सेना ने धूल चटाई है।
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री और जेडीयू के मुखिया नितीश कुमार नए विवाद में घिरते नज़र आ रहे हैं। रविवार 30 अगस्त को राज्य की राजधानी पटना में होने वाली स्वाभिमान रैली में आने वाली गाड़ियों के लिए पटना विश्वविधयालय के दो कॉलेजों के कैम्पस को राज्य प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। जिसको लेकर विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर ही नितीश का विरोध कर रहे हैं।
रविवार को पटना के गांधी मैदान में स्वाभिमान रैली होगी। जिसके लिए बड़े पैमाने पर पटना शहर में रैली में भाग लेने वालों और वाहनों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। पटना में वाहनों के ठहराव के लिए बिहार के सबसे पुराने साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज के कैम्पस को भी प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया है।
विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा इस प्रशासनिक गतिविधि का भारी विरोध हो रहा है। प्राध्यापकों का कहना है कि यह पहली बार हो रहा है कि पटना विश्वविधयालय के कॉलेजों के कैम्पस को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया है। यह बिलकुल गलत है। ऐसा हुआ तो हर राजनीतिक रैली में विश्वविद्यालय का इस्तेमाल किया जाएगा , जो शिक्षा की दृष्टि से बिलकुल गलत है। शिक्षा व्यवस्था को राजनीति से मुक्त ही रखना चाहिए।
सरकार की इस गतिविधि की वजह से विपक्ष को विरोध करने का एक अच्छा मौक़ा मिल गया है। हालाँकि अभी तक विपक्ष का कोई बयान नहीं आया है, लेकिन संभव है कि इसका भारी विरोध बिहार सरकार को झेलनी पड़े।