28 C
Mumbai
Monday, September 7, 2026
Home Blog Page 13

भदोही: VHP जिलाध्यक्ष व ग्रामीणों ने उठाये सवाल, जताई हत्या की आशंका

राम कृष्ण पाण्डेय | navpravah.com 

भदोही (उप्र) | पिछले कुछ महीने से कालीन नगरी भदोही में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। भदोही में लगातार हो रही वारदात और आपराधिक घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जिले के सुरियाँवा थाना व नगर इलाके के बावन बीघा तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर पुजारी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं।

सीताराम नामक 75 वर्षीय पुजारी करीब 25 सालों से प्राचीन हनुमान मंदिर पर रहकर पूजा-पाठ व देखरेख करते थे। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मातहतों संग घटनास्थल का जायजा लिया है। स्थानीय पुलिस शव कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर वीएचपी जिलाध्यक्ष व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। साथ ही पुलिस पर भी गम्भीर आरोप लगाए हैं। उधर सूत्रों से पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरने की खबर आ रही है। खबर है कि पुलिस ने पूरे मामले में अभियोग भी पंजीकृत किया है।

●यह है पूरी घटना-

दरअसल, सोमवार को सुबह एक अतिवृद्ध पुजारी सीताराम का शव संदिग्ध हाल में मंदिर परिसर में बने एक कमरे से बरामद हुआ है। पुजारी के गर्दन पर घाव होने व खून निकलने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार गर्दन पर कुछ पुरानी चोट के खाल उतरने जैसे छोटे-छोटे चोट के निशान थे। वहीं स्थानीय लोग एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने हत्या की आशंका जताई हैं। बताते हैं कि पुजारी सीताराम बिहार राज्य से करीब दो दशक पूर्व भदोही आये थे। और भदोही के सुरियाँवा नगर व थाना इलाके के बावन बीघा तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर 20-25 सालों से मुख्य पुजारी के तौर पर पूजा-पाठ आदि करते थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे किसी ग्रामीण ने उनका शव मंदिर प्रांगण में बने एक कमरे में पड़ा देखा, तो खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पाते ही मौके पर स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट पहुँच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं, साथ ही डॉग स्क्वायड से भी छानबीन में मदद ली जा रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह व सीओ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के छानबीन के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने एवं वारदात की गहनता से छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छानबीन को तेज किया जाएगा। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर तहकीकात की जा रही है।

वीएचपी के अध्यक्ष व ग्रामीणों ने लगाए गम्भीर आरोप, हत्या की जताई आशंका-

घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ने भी रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन को घेरा है। आरोप है पूर्व में मंदिर प्रांगण में मौजूद शिवजी मूर्ति खंडित की गई थी। पुजारी को एक बार मारा-पीटा गया था। गलत नीयत से अराजक तत्वों का जमावड़ा मंदिर परिसर में होता था। जान से मारने की धमकी एवं मंदिर से घण्टा आदि चोरी होने की शिकायत पुजारी ने थाने पर की थी। लेकिन शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई नही की थी। पुलिस शिकायत पर मौन रही। और आज 65 वर्षीय पुजारी की हत्या हो गई है। वीएचपी जिलाध्यक्ष एवं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से घटना की गंभीरता व गहराई से जांच करने की मांग की है।

घटना को लेकर उठे सवाल, पुलिस की कार्यशैली और सक्रियता भी सवालों के घेरे में-

जनपद में लगातार विभिन्न तरह की अपराध की घटनाएं हो रही हैं। हाल में ही में सपा विधायक के घर नौकरानी के सुसाइड मामले में शुरुआती दौर में पुलिस की हीलाहवाली करने की बात जनपद में चर्चा का विषय बनी थी। वहीं अब मंदिर पर पूजा-पाठ करने वाले साधू-संत और पुजारी भी जनपद में सुरक्षित नही दिख रहे हैं। सुरियाँवा क्षेत्र में मंदिर के पुजारी की आशंकित तौर पर हत्या का मामला सामने आया है। जिसने लोगों को दहला दिया है। घटना ने पुलिस की गस्त, सक्रियता और कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिया हैं। उच्चाधिकारियों की मॉनिटरिंग भी सवालों के घेरे है। हाल-फिलहाल में कई बार किये गए पुलिसकर्मियों एवं थाना प्रभारियों के स्थानांतरण की कार्रवाई, एसओजी टीम भंग करने की कार्रवाई भी कहीं-न-कहीं कार्यशैली बेहतर न होने की चीख-चीख कर गवाही देती दिख रही हैं। ग्रामीणों में चर्चा के बाद अब जनपदवासियों के मन में सवाल कौंध रहा है, कि क्या शिकायतों के बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती? सवाल यह भी है कि शिकायतों को पुलिस गम्भीरता से क्यों नही लेती? क्या नीचे के अधिकारी-कर्मचारी अफसरों की नाफरमानी कर रहे हैं? क्या उच्चाधिकारी थानाध्यक्षों की नकेल कसने में शिफर साबित हो रहे हैं या खेल कुछ और ही है!

सपा नेता का विवादित बयान, “बढ़ रही है मुस्लिमों की आबादी, होगा भाजपा सरकार का अंत”

इशिका गुप्ता | navpravah.com

उत्तर प्रदेश | बिजनौर में समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली ने एक विवादास्पद बयान दिया, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि मुस्लिम आबादी बढ़ रही है और उनके शासन का अंत होने वाला है। उन्होंने मुगलों के दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर मुगल ने 800 साल तक राज किया, जब वें नहीं रहे, तो भाजपा क्या टिकेगी।

2027 के आगामी चुनावों के बारे में बात करते हुए अली ने आत्मविश्वास से कहा, “तुम जाओगे और हम आएंगे।” उनके ये बयान एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए, जिसने व्यापक चर्चा को जन्म दिया। उन्होंने भाजपा पर संविधान का विरोध करने और आरक्षण के खिलाफ होने का आरोप लगाया, यह कहते हुए कि संविधान में निहित सिद्धांत समाजवादी पार्टी द्वारा सहारा दिया गया हैं, जबकि भाजपा ने कानून के शासन को कमजोर किया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अली के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी और योगी जैसे नेता मजबूत हैं और स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं, जनसंख्या के आधार पर धमकी देने से बचने की चेतावनी दी। भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी इस पर टिप्पणी की, अली के बयानों का एक वीडियो साझा करते हुए, इसे हिंदुओं के खिलाफ खोखली धमकी करार दिया और कहा कि भाजपा एक मजबूत शक्ति बनी रहेगी।

यह आदान-प्रदान क्षेत्र में राजनीतिक तनाव को उजागर करता है, क्योंकि पार्टियाँ महत्वपूर्ण चुनावों की तैयारी कर रही हैं, दोनों पक्ष अपने आधारों को एकत्रित कर रहे हैं और एक उत्तेजित माहौल में अपनी व्याख्यान को आकार दे रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने झोंका पूरा ज़ोर, राहुल गाँधी ने PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

सौम्या केसरवानी | navpravah.com 

नई दिल्ली | आज से कांग्रेस की विजय संकल्प यात्रा नारायणगढ़ से शुरू हो गई है। इस यात्रा में पूर्व सीएम हुड्डा, उदयभान और कुमारी सैलजा भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हैं। दोनों नेता आज तीन जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार नया कानून बनाती है और कहती है कि किसानों के लिए कानून बनाए गए हैं। अगर ऐसा है तो सारे किसान इसके खिलाफ सड़क पर क्यों आए! ? क्योंकि अब किसान जानते हैं कि हमारी जेब से एक और तरीके से पैसा छीना जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा का हर युवा अब अमेरिका जा रहा है, यहां से युवा 50-50 लाख रुपये देकर जान जोखिम में डालकर विदेश जा रहे हैं, क्योंकि यहां पर रोजगार नहीं हैं। युवा दर-दर काम की तलाश में भटक रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र परिवार परेशान पत्र बन गया है। भाजपा सरकार केवल बड़ी बड़ी बातें करती हैं। काम के नाम पर उन्होंने कुछ नहीं किया है, पीएम मोदी हमेशा वही बातें दोहराते रहते हैं, वे कुछ नया नहीं बोलते हैं काम दिखना जरूरी है, बातें बोलना नहीं।

कांग्रेस ने रणनीति के तहत रैलियों की बजाय रथ यात्रा का प्लान किया है, ताकि अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचा जा सके, 2019 के चुनाव में नारायणगढ़, साढौरा, लाडवा और मुलाना में कांग्रेस को जीत मिली थी और पहले से भी यहां पार्टी मजबूत रही है।

उत्तर प्रदेश: स्कूल की तरक़्क़ी के लिए 9 वर्षीय छात्र की बलि, प्रबंधक गिरफ़्तार

इशिका गुप्ता | navpravah.com

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 9 वर्षीय छात्र कृतार्थ की हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छात्र की हत्या तंत्र-मंत्र और काले जादू की मान्यता के कारण की गई। स्कूल के प्रबंधक का पिता एक तांत्रिक है, और उसका मानना था कि एक बच्चे की बलि देने से उसके स्कूल की तरक्की होगी। इसी सोच में उन्होंने 22 सितंबर को कक्षा दो के छात्र की हत्या कर दी। बाद में, प्रबंधक छात्र के शव को अपनी कार में रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था लेकिन परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने प्रबंधक और उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद, छात्र के परिजनों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया, यह मांग करते हुए कि हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाए। इस दौरान कई महिलाएं भी उनके समर्थन में आईं। पुलिस अधिकारियों ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया।

सोमवार की सुबह, स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल ने कृतार्थ के परिवार को बताया कि उसकी तबीयत खराब है। जब परिजन स्कूल पहुंचे, तो उन्हें कृतार्थ नहीं मिला। दिनेश ने परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि वह कृतार्थ को इलाज के लिए ले गया है।

परिजनों ने सादाबाद के पास दिनेश बघेल को उसकी कार सहित पकड़ लिया, जहां कार की पिछली सीट पर कृतार्थ का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृतार्थ के पिता ने दिनेश बघेल और अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कृतार्थ की गला दबाकर हत्या की गई थी, और उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे।

यह घटना बहुत गंभीर और चौंकाने वाली है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, प्रबंधक दिनेश बघेल और उसके पिता जशोधन भगत ने तंत्र-मंत्र के जरिए आर्थिक लाभ के लिए छात्र कृतार्थ की हत्या की। यह सोचना ही भयावह है कि किसी ने अपने स्वार्थ के लिए एक निर्दोष बच्चे की जान ली। इससे पहले भी इन लोगों ने ऐसी घटनाओं की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

यह मामला तंत्र-मंत्र और बलि जैसी कुरीतियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता को दर्शाता है। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे अपराधी सजा पा सकें और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

एक लाश और 59 टुकड़े, जानिये बेंगलुरु के दिल दहला देने वाली घटना की पूरी कहानी

नृपेंद्र कुमार मौर्या | navpravah.com

नई दिल्ली। बेंगलुरु में फ्रिज के अंदर 29 साल की महालक्ष्मी की लाश मिली, वो भी टुकड़ों में. बेहद खौफनाक मंजर था. अब पुलिस के हाथ कातिल का सुराग लग चुका है. पुलिस के मुताबिक, कातिल ने बेंगलुरु छोड़कर भागने से पहले अपने भाई के सामने कहा था कि उसी ने महालक्ष्मी का कत्ल किया है. अब कातिल को पकड़ने के लिए बेंगलुरु पुलिस की टीमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा भेजी गई हैं. इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है कि लाश के टुकड़े चालीस नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा थे.

कातिल बैग में ले जाना चाहता था लाश के टुकड़े

बेंगलुरु के व्यालीकवल इलाके में मौजूद एक तीन मंजिला घर की पहली मंजिल पर महालक्ष्मी रहा करती थी। महालक्ष्मी के कमरे से 21 सितंबर को फ्रिज और कमरे में बिखरे उसी की लाश के टुकड़े मिले थे। अंदेशा है कि महालक्ष्मी का क़त्ल करीब 19 दिन पहले हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को महालक्ष्मी के कमरे में रखा एक ट्रॉली बैग भी मिला है। बेंगलुरु पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहुत मुमकिन है कि कातिल ने लाश के टुकड़ों को इसी बैग में रख कर कहीं बाहर ठिकाने लगाने की साजिश रची थी। पर चूंकि ये इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, इसीलिए उसे लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने का शायद मौक़ा नहीं मिला। कमरे की तफ्तीश के बाद पुलिस सूत्रों का ये भी मानना है कि क़त्ल इसी कमरे में हुआ और लाश के टुकड़े भी यहीं किए गए। क्योंकि जिस तरह कमरे से बैग में लाश के टुकड़ों को बाहर ले जाना आसान नहीं था, उसी तरह लाश को बाहर से कमरे तक लाना भी मुमकिन नहीं। क्राइम सीन के मुआयने के बाद पुलिस का ये भी कहना है कि क़त्ल और लाश के टुकड़े करने के बाद कमरे और बाथरूम को साफ करने की भी कोशिश की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद टुकड़ों में जमा लाश को महालक्ष्मी के घर वालों को सौंप दिया गया। जिसके बाद बेंगलुरु में ही उसका अंतिम संस्कार भी हो गया।

40 नहीं 59 थे लाश के टुकड़े

बेंगलुरु का बॉवरिंग अस्पताल. वही सरकारी अस्पताल जहां 21 सितंबर को 29 साल की महालक्ष्मी की टुकड़ों में बंटी लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था. जब मुर्दा घर में कमरे और फ्रिज से बरामद लाश के टुकड़ों की गिनती हुई, तो पता चला क़ातिल ने महालक्ष्मी के 30 से 40 नहीं बल्कि कुल 59 टुकड़े किए थे. जी हां, 59 टुकड़े. एक इंसान के इतने टुकड़े देख कर खुद मुर्दा घर के कर्मचारी तक हैरान थे. बेंगलुरु के अस्पताल में इससे पहले इतने टुकड़ों में बंटी लाश कभी नहीं आई थी.

महालक्ष्मी के कमरे से मिला ट्रॉली बैग

बेंगलुरु के व्यालीकवल इलाके में मौजूद तीन मंजिला घर की पहली मंजिल पर महालक्ष्मी रहा करती थी. महालक्ष्मी के कमरे से 21 सितंबर को फ्रिज और कमरे में बिखरे उसी की लाश के टुकड़े मिले थे. अंदेशा है कि महालक्ष्मी का क़त्ल करीब 19 दिन पहले हुआ था. महालक्ष्मी के कमरे में पुलिस को एक ट्रॉली बैग भी रखा मिला है. बेंगलुरु पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहुत मुमकिन है कि कातिल ने लाश के टुकड़ों को उसी बैग में रख कर कहीं बाहर ठिकाने लगाने की साजिश रची थी. पर चूंकि ये इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, इसीलिए उसे लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने का शायद मौक़ा नहीं मिला.

कमरे में ही कत्ल के बाद किए गए लाश के टुकड़े

कमरे की जांच पड़ताल के बाद पुलिस सूत्रों का ये भी मानना है कि क़त्ल उसी कमरे में हुआ और लाश के टुकड़े भी वहीं किए गए. क्योंकि जिस तरह कमरे से बैग में लाश के टुकड़ों को बाहर ले जाना आसान नहीं था, उसी तरह लाश को बाहर से कमरे तक लाना भी मुमकिन नहीं. क्राइम सीन के मुआयने के बाद पुलिस का ये भी कहना है कि क़त्ल और लाश के टुकड़े करने के बाद कमरे और बाथरूम को साफ करने की भी कोशिश की गई थी. पोस्टमार्टम के बाद टुकड़ों में जमा लाश को महालक्ष्मी के घर वालों को सौंप दिया गया. जिसके बाद बेंगलुरु में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया.

सीसीटीवी में कैद हैं कातिल की तस्वीरें

कातिल के भाई की गवाही के अलावा कातिल के बारे में बेंगलुरु पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से भी काफी अहम सबूत और सुराग़ मिले हैं. जिस व्यालीकवल इलाके में महालक्ष्मी रहा करती थी, उसके घर को आने और जाने वाले रास्तों पर कुछ जगह सीसीटीवी कैमरे लगे थे. उनके कैमरों में भी वो क़ातिल कैद हो चुका था. बेंगलुरु के पुलिस ने कमिश्नर ने खुद ये बात बताई कि पुलिस कातिल की शिनाख्त कर चुकी है और उसे पकड़ने के लिए देश के कई हिस्सों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं.

पहले हेमंत ने अशरफ पर लगाया था इल्जाम

महालक्ष्मी के कत्ल के बाद उसके पति हेमंत दास ने शुरुआत में ये शक जताया था कि इस क़त्ल के पीछे उसका एक और दोस्त अशरफ शामिल हो सकता है. अशरफ भी एक हेयर ड्रेसर है और उत्तराखंड का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक महालक्षमी के साथ अशरफ की भी करीबी दोस्ती थी. हेमंत दास ने तो अशरफ को लेकर ये भी इल्जाम लगाया कि अशरफ और महालक्ष्मी के बीच अफेयर था और उसी अफेयर की वजह से 9 महीने पहले वो और महालक्ष्मी अलग हो गए थे.

पुलिस ने अशरफ को पूछताछ के बाद छोड़ा

हेमंत की शिकायत के बाद पुलिस ने अशरफ की तलाश की. अशरफ बेंगलुरु में ही था और अपने काम पर था. पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई. और उससे लंबी पूछताछ की. उसके बयान पिछले 20 दिनों में उसकी लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और चश्मदीदों की गवाही के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद अशरफ को छोड़ दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक महालक्ष्मी के क़त्ल से अशरफ का कोई संबंध नहीं है. बल्कि असली क़ातिल इस वक्त बंगाल में है.

कमरे से आ रही बदबू ने खोला राज

2 सितंबर से महालक्ष्मी का मोबाइल भी बंद था. लेकिन इसके बावजूद अगले 19 दिनों तक यानी 21 सितंबर तक घरवालों ने कभी पलट कर महालक्ष्मी की खबर तक लेने की कोशिश नहीं की. वो तो 21 सितंबर को जब महालक्ष्मी के कमरे से बदबू आने की शिकायत आई, तब कहीं जाकर मकान मालिक ने महालक्ष्मी की मां को फोन किया, जिसके बाद महालक्ष्मी के कमरे और फ्रिज की सच्चाई घर से बाहर आई. कर्नाटक के गृहमंत्री तक ने ये कहा है कि महालक्ष्मी के क़ातिल का पता चल चुका है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कत्ल की वजह और बाकी सच्चाई सामने आएगी.

19 दिनों तक फ्रिज में थे लाश के टुकड़े

इस बीच कमरे से बरामद उस फ्रिज को भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब पहुंचा दिया गया है. महालक्ष्मी का केस 2022 के श्रद्धा केस से काफी मिलता जुलता है. महालक्ष्मी के क़त्ल के बाद 19 दिनों तक लाश के टुकड़े फ्रिज में थे. दिल्ली में श्रद्धा का क़त्ल 18 मई 2022 को हुआ था. जबकि क़त्ल का खुलासा नवंबर में हुआ था. क़त्ल के बाद आफताब करीब महीने भर तक किश्तों में फ्रिज से निकाल निकाल कर लाश के टुकड़ों को जंगलों में ठिकाने लगाता रहा.

श्रद्धा मर्डर केस जैसा है ये मामला

महालक्ष्मी शादीशुदा थी. लेकिन पति से अलग रह रही थी. श्रद्धा बिना शादी के आफताब के साथ रह रही थी. श्रद्धा के किसी और साथ रिश्ते को लेकर आफताब को शक था. यहां महालक्ष्मी केस में उसके पति हेमंत को उसके अफयेर का शक था. लेकिन ये शक महालक्ष्मी के क़त्ल की वजह बनी या वजह कुछ और है, इसका खुलासा तभी होगा, जब क़ातिल पुलिस की गिरफ्त में होगा.

हालांकि आफताब की तरह महालक्ष्मी के केस में फिलहाल पुलिस ने उसके पति हेमंत दास को एक तरह से क्लीन चिट दे दी है. यानी वो अपनी पत्नी का कातिल नहीं है. श्रद्धा केस ने पहली बार लाश के टुकड़े कर उसे फ्रिज में रखने या छुपाने का आइडिया दिया था. ठीक उसी तरह महालक्ष्मी की लाश के साथ भी किया गया. फिलहाल श्रद्धा केस दिल्ली की एक अदालत में है. मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में है. लेकिन इसके बावजूद अभी इस केस में गवाही तक पूरी नहीं हो पाई है. सजा का ऐलान कब होगा, पता नहीं.

दुल्हन का ये कारनामा आप का दिमाग़ घुमा देगा, पढ़िए पूरी कहानी

सौम्या केसरवानी । navpravah.com

नई दिल्ली | अलीगढ़ में एक युवक को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया है, प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद युवती गायब हो गई| युवती के गायब होने के बाद मायके ने ससुरालियों पर दहेज के उत्पीड़न दर्ज करा दिया, जब खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे किसी दूसरे के साथ पकड़ लिया तो युवती ने उस पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा दिया।

पुलिस ने उस दूसरे युवक को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उस दूसरे व्यक्ति को जेल भेज दिया, मगर पहले युवती से प्रेम विवाह करने वाला युवक व उसका परिवार दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से घिरा है और उससे बचने के लिए भटक रहा है।

दरअसल, जुलाई में युवती के पिता ने अपनी बेटी के दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बेटी को गायब करने संबंध में मुकदमा दर्ज कराया, इस मुकदमे में कहा कि उनकी बेटी ने इलाके के ही युवक से परिवार की बिना मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था, उसके बाद से ही उसका दहेज के लिए उत्पीड़न हो रहा था।

मुकदमे के आधार पर जब पुलिस ने विवेचना शुरू की तो सीसीटीवी की मदद से उसे एक सप्ताह बाद ही क्षेत्र के दूसरे गांव के एक युवक संग बरामद कर लिया गया, जब युवती से पूछताछ शुरू हुई तो उसने दूसरे युवक पर यह कहते हुए आरोप लगा दिया कि, ससुरालियों द्वारा मारपीट की गई थी, जब इस वाक्ये के बाद वह अपने मायके जा रही थी।श, तभी इस आरोपी प्रशांत ने उसे अपने एक अन्य साथी मनोज की मदद से पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

सावधान! कहीं आप न हो जाएँ ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार

 

इशिका गुप्ता | navpravah.com

नई दिल्ली | पहली घटना है, कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका की जो सुबह घर से विद्यालय की ओर निकलने वाली थी। उसे व्हाट्सएप पर एक कॉल आई जिस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान राकेश सिंह राठौड़, दरोगा के रूप में कराई और बोला कि वह नोएडा में स्थित हेडक्वार्टर से बात कर रहा है।

उसने आगे बात करते हुए शिक्षिका से पूछा: “क्या आपको बेटी है?” शिक्षिका ने जवाब दिया: “हां है।” उस दरोगा ने शिक्षिका की बेटी की और जानकारी लेनी चाही पर शिक्षिका ने बीच में उसे रोकते हुए कहा कि आप क्या कहना चाहते हैं सीधी बात पर आइए, तब दरोगा ने कहा: “आपकी बेटी का आपत्तिजनक वीडियो पोर्न साइट पर वायरल हुआ है और उसपर एक केस किया गया है।” शिक्षिका को उस कॉलर की बातों से आभास हुआ कि वह झूठ बोल रहा है और यह एक फर्जी कॉल है। यह सोचकर वह कॉल काट दी।

यह फर्जी कॉल की बात सुनकर उसकी बेटी अपनी मां से बोली कि इसकी शिकायत करनी चाहिए और इसके लिए उसकी बेटी ने फिर से उसी नंबर पर कॉल मिलाया।

कॉल उठने पर फिर वही कॉलर से उस शिक्षिका की बेटी ने बात करनी शुरू की। शिक्षिका की बेटी ने उस कॉलर को आभास कराया कि वह उसकी जाल में फंस गई है और रोने व डरने का नाटक करने लगी। उसके बाद दरोगा ने उसे बोला कि मामला रफा दफा हो सकता है अगर वह उसे ₹50,000 दे। दरोगा ने आगे कहा: “मैं जानता हूं तू गरीब घर से है और तू 50,000 अफोर्ड नहीं कर पाएगी और तू समाज में बच नहीं पाएगी मैं जानता हूं ,मैं समझता हूं।” शिक्षिका की बेटी ने आगे नाटक करते हुए बोला कि मैं 50,000 नहीं दे सकती मैं क्या करूं। तब उसे फर्जी दरोगे ने उससे बोला: “तू 10,000 ही दे दे, मैं तुझे इसी नंबर पर बारकोड भेजूंगा और तू इस पर पैसे ट्रांसफर कर दे, इसके बाद मामला मैं दबा दूंगा।” शिक्षिका की बेटी ने उस फर्जी दरोगा से और जानकारी इकट्ठी करनी चाही कि वह कहां से किसका लिंक जोड़कर बात कर रहा है। यह सब सवाल सुनकर उस कॉलर ने उसे कॉल पर ही डराना धमकाना शुरू कर दिया। फिर शिक्षिका की बेटी ने नाटक बंद करते हुए कहा कि मैं तुम्हारी कंप्लेंट टेलीकॉम विभाग पर दूंगी और तुम्हारी असलियत सामने आ जाएगी, यह बोलकर उसने कॉल काट दिया।

दूसरी घटना है, एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की, उसे भी एक व्हाट्सएप कॉल द्वारा बोला गया कि उसके सभी रजिस्टर्ड नंबर बंद किया जा रहे हैं व उसके आधार कार्ड द्वारा केनरा बैंक में एक खाता खोला गया है जिसमें 6.80 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया है। कॉल करने वाला अपनी पहचान टेलीकॉम विभाग के कर्मचारी के रूप मे बता रहा था। इस तरह बात करते हुए उसने बैंक कर्मचारी को कई दिनों तक मानसिक तनाव में रखा। कॉलर ने उन्हें बोला की उनके खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज किया गया है और इसी तरह डरा धमका कर उनका घर से निकलना बंद करवा दिया था।

कॉलर ने उन्हें आगे कहा: “आपको इस केस से बचना है तो सभी पैसे आरबीआई के खाते में आपको ट्रांसफर करना होगा।”  इस तरह बैंक कर्मचारी ने पहले 3.80 लाख रुपए अपने बैंक खाते से ट्रांसफर करे दूसरी बार 5 लाख व तीसरी बार 21 लाख ,चौथी बार 30 लाख और पांचवी बार 45 लाख और इस तरह लगभग उन्होंने 1 करोड़ 73 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर किए।

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को जब ठगी का आभास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तब उन्होंने थाने में जाकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

उपर्युक्त कहानियों से यही प्रतीत हुआ कि यह ठगी व्हाट्सएप कॉल के द्वारा एक फर्जी किरदार के रूप में की गई जिस पर कुछ लोग भरोसा जता कर उस जाल में फंस गए और कुछ लोगों ने भरोसा ना करके उस जाल में फंसने से बच गए।

इस स्कैम को “डिजिटल अरेस्ट” का नाम दिया गया है।

क्या होता है डिजिटल गिरफ्तारी (digital arrest)?:

डिजिटल गिरफ्तारी एक नया साइबर अपराध है, जिसमें धोखेबाज़ लोग खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर लोगों को पैसे ठगते हैं। ये अपराधी AI-जनरेटेड आवाज़ों और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा देते हैं।

इस घोटाले में लोग घंटों वीडियो कॉल पर रहते हैं, जब तक कि वे अपना सारा पैसा ट्रांसफर नहीं कर देते। लेकिन असल में, कानून में ऐसी कोई “डिजिटल गिरफ्तारी” नहीं होती।

जैसे-जैसे तकनीक में प्रगति हो रही है, वैश्विक स्तर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए साइबर अपराध एक बड़ा खतरा बन गया है। इसलिए, ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है।

इस स्कैम से कैसे करें खुद का बचाव ?

1. संदिग्ध कॉल्स से बचें: अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को नजरअंदाज करें।

2. जानकारी साझा न करें: व्यक्तिगत जानकारी, जैसे बैंक डिटेल्स, किसी को न दें।

3. सत्यापन करें: किसी भी कानून प्रवर्तन अधिकारी की पहचान की पुष्टि करें।

4. वीडियो कॉल्स से सावधान रहें: अनजान लोगों के साथ वीडियो कॉल पर रहने से बचें।

5. AI तकनीकों की जानकारी: AI-जनरेटेड आवाज़ों और टेक्नोलॉजी के बारे में जानें।

6. सुरक्षा सॉफ्टवेयर का उपयोग: अपने उपकरणों में साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर लगाएं।

7. दो-चरणीय प्रमाणीकरण: अपने ऑनलाइन अकाउंट्स में दो-चरणीय प्रमाणीकरण सक्षम करें।

8. सीधे संपर्क करें: यदि कोई कॉल संदिग्ध लगे, तो सीधे संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसी से संपर्क करें।

9. सोशल मीडिया पर सावधानी: व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

10. फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन चेक करें: अपने बैंक स्टेटमेंट को नियमित रूप से जांचें।

11. ऑनलाइन शिक्षा: साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी और शिक्षा प्राप्त करें।

12. संदेशों का ध्यान रखें: संदिग्ध टेक्स्ट या ईमेल पर क्लिक न करें।

13. पब्लिक Wi-Fi से सावधान रहें: पब्लिक Wi-Fi पर संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।

14. नियमित अपडेट्स: अपने सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन को अपडेट रखें।

15. समुदाय में जागरूकता: अपने मित्रों और परिवार को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करें।

इन उपायों का पालन करके आप डिजिटल गिरफ्तारी जैसे साइबर अपराधों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

इन स्कैम्स की शिकायत कैसे की जाए: 

यदि आप डिजिटल गिरफ्तारी या किसी अन्य साइबर अपराध का शिकार हुए हैं, तो शिकायत दर्ज करना बहुत महत्वपूर्ण है। यहां कुछ कदम दिए गए हैं जिनका पालन करके आप सही तरीके से शिकायत कर सकते हैं:

1. जानकारी इकट्ठा करें:

सबसे पहले, अपनी सारी जानकारी इकट्ठा करें। इसमें धोखेबाज का नंबर, कॉल का समय, बातचीत का सारांश और अगर कोई ट्रांजैक्शन हुआ है, तो उसकी पूरी जानकारी शामिल करें। स्क्रीनशॉट्स और अन्य सबूत भी जमा करें।

2. स्थानीय पुलिस स्टेशन:

अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। अपनी समस्या को स्पष्ट रूप से बताएं और सभी सबूत पुलिस को दें। यदि संभव हो, तो एक लिखित शिकायत भी तैयार रखें।

3. साइबर क्राइम पोर्टल:

भारत सरकार का राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाकर भी आप ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। यहाँ आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें सभी आवश्यक जानकारी भरें। यह प्रक्रिया सुविधाजनक और त्वरित है।

 4. बैंक से संपर्क:

यदि आपके पैसे किसी बैंक खाते में ट्रांसफर हुए हैं, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें। उन्हें बताएं कि यह एक धोखाधड़ी का मामला है और लेन-देन को रोकने के लिए कहें।

5. टेलीकॉम कंपनी:

अगर कॉल किसी मोबाइल नंबर से आई थी, तो अपनी टेलीकॉम कंपनी को भी इसकी सूचना दें। उन्हें धोखाधड़ी से संबंधित नंबर की जानकारी दें ताकि वे उचित कार्रवाई कर सकें।

6. सामाजिक जागरूकता:

अपने अनुभव को सोशल मीडिया या स्थानीय समुदाय में साझा करें ताकि अन्य लोग इस तरह के धोखे से सतर्क हो सकें।

शिकायत दर्ज करने में देरी न करें। समय पर कार्रवाई करना न केवल आपके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

क्या आप भी लेते हैं विटामिन C की गोली? हो जाइये सावधान!

नृपेंद्र कुमार मौर्य| navpravah.com

नई दिल्ली| जब हम बीमार पड़ते हैं, तो अक्सर सुनने में आता है कि विटामिन सी के सप्लीमेंट लेने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। कोविड-19 के दौरान तो यह बात और भी ज्यादा सुर्खियों में रही, जब लोग इस विटामिन को अपने दैनिक आहार में शामिल करने लगे। लेकिन क्या हम जानते हैं कि विटामिन सी का सेवन कैसे और कितना करना चाहिए?

विटामिन सी का महत्व

विटामिन सी, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहते हैं, एक वॉटर-सॉल्यूबल विटामिन है, जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह शरीर में कोलेजन, स्किन और बालों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन सी की कमी से स्कर्वी जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, जिसमें त्वचा फट जाती है, मसूड़ों से खून निकलता है, और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।

रोज़ कितना विटामिन सी लेना चाहिए?

एक वयस्क को प्रतिदिन लगभग 50 मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है, जबकि गर्भवती महिलाओं को यह मात्रा 150 मिलीग्राम तक हो सकती है। 200 मिलीग्राम तक विटामिन सी लेना सुरक्षित माना जाता है। यह ध्यान देने योग्य है कि विटामिन सी का एक हिस्सा ऑक्सैलिक एसिड में परिवर्तित होता है, जो किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकता है।

किडनी पर असर

हालिया अध्ययनों में यह पाया गया है कि यदि आप हर दिन 1000 मिलीग्राम से अधिक विटामिन सी का सेवन करते हैं, तो किडनी में स्टोन बनने का जोखिम बढ़ सकता है। यह समस्या विशेष रूप से उन लोगों में अधिक होती है जिनकी किडनी में पहले से ही स्टोन हैं या जो पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। इसलिए, संतुलित मात्रा में विटामिन सी का सेवन करना चाहिए।

विटामिन सी के स्रोत

विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाने के लिए आपको किसी विशेष सप्लीमेंट की आवश्यकता नहीं है। इसे प्राकृतिक रूप से फलों और सब्जियों से प्राप्त किया जा सकता है। संतरे, नींबू, टमाटर, मिर्च, और आलू जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं। एक बैलेंस्ड डाइट में ये सभी तत्व शामिल करना आसान है।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए विशेष ध्यान

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को विटामिन सी की थोड़ी अधिक आवश्यकता होती है। उन्हें अपनी डाइट में हरी सब्जियाँ और खट्टे फल शामिल करने चाहिए, ताकि उन्हें और उनके बच्चे को आवश्यक पोषण मिल सके।

सही सलाह लें

विटामिन सी के फायदों के साथ-साथ इसकी सही मात्रा को समझना भी महत्वपूर्ण है। अक्सर लोग बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा सप्लीमेंट लेने लगते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, यदि आप विटामिन सी का सेवन बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रीशियन से सलाह लें।

विटामिन सी निश्चित रूप से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है, लेकिन इसकी अधिकता से होने वाले संभावित जोखिमों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही इस विटामिन का सही उपयोग सुनिश्चित करेगी। इसलिए, इसे अपने आहार में शामिल करें, लेकिन सीमित मात्रा में और सही तरीके से।

ऐसा क्या कह गए तमिलनाडु के राज्यपाल जिस पर मचा बवाल ? जानिये पूरी कहानी

नृपेंद्र कुमार मौर्य | navpravah.com

नई दिल्ली | तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने हाल ही में एक कार्यक्रम में धर्मनिरपेक्षता को यूरोप का कॉन्सेप्ट बताते हुए कहा कि भारत को इसकी आवश्यकता नहीं है। उनके इस बयान ने सत्तारूढ़ द्रमुक और कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों की तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दिया है।

रवि ने कन्याकुमारी में कहा, “धर्मनिरपेक्षता यूरोप की एक अवधारणा है, जो वहां चर्च और राजा के बीच संघर्ष के कारण विकसित हुई। भारत एक धर्म का देश है और हमें इसकी आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के मूल पाठ में ‘धर्मनिरपेक्षता’ का जिक्र नहीं था, बल्कि इसे आपातकाल के दौरान जोड़ा गया था।

इस पर द्रमुक के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि राज्यपाल को संविधान पढ़ने की सलाह दी जानी चाहिए, क्योंकि अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता की बात करता है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी रवि के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता का मतलब सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान करना है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी राजा ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की, जबकि सीपीआईएम की नेता वृंदा करात ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि राज्यपाल को धर्मनिरपेक्षता के महत्व को समझना चाहिए, जो कि हमारे संविधान का एक अभिन्न हिस्सा है।

धर्मनिरपेक्षता का अर्थ स्पष्ट करते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि यह सरकार को धर्म से दूर रखने और सभी नागरिकों के धार्मिक अधिकारों का सम्मान करने की अवधारणा है। भारतीय संविधान में इसे विभिन्न संदर्भों में देखा गया है और 1976 में पंथ निरपेक्षता के रूप में पुनर्परिभाषित किया गया।

यह विवाद स्पष्ट करता है कि धर्मनिरपेक्षता का विषय भारतीय राजनीति में कितना संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, और यह देश की विविधता को कैसे प्रभावित करता है।

सेक्युलरिज्म का मतलब

धर्मनिरपेक्षता, जिसे अंग्रेजी में सेक्युलरिज्म कहते हैं, का अर्थ है कि सरकार और राज्य को धर्म से पूरी तरह अलग रखा जाए। इसका मतलब यह नहीं है कि किसी धर्म का विरोध किया जाए, बल्कि यह है कि सभी को अपने धार्मिक विश्वासों का पालन करने की स्वतंत्रता दी जाए। एक धर्मनिरपेक्ष राज्य हर नागरिक के साथ समानता से पेश आता है, चाहे उनकी धार्मिक पहचान जो भी हो।

सेक्युलरिज्म का इतिहास

सेक्युलरिज्म की अवधारणा सबसे पहले यूरोप में विकसित हुई, जहाँ धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के बीच संघर्ष हुआ। भारत में इसका परिचय अंग्रेजों के समय में हुआ, जब उन्होंने धर्म के आधार पर समाज में विभाजन किया। आज़ादी के बाद, भारतीय संविधान ने धर्मनिरपेक्षता को एक मूलभूत सिद्धांत के रूप में अपनाया, जिसमें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार शामिल है।

भारतीय संविधान में सेक्युलरिज्म

1976 में, भारतीय संविधान के 42वें संशोधन के तहत पंथ निरपेक्षता को संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सरकार किसी विशेष धर्म का पक्ष न ले और सभी नागरिकों को अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने का अधिकार मिले।

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगा पौने दो करोड़ रुपए

इशिका गुप्ता | navpravah.com

लखनऊ | मेरठ में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई, जहां 71 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 1 करोड़ 73 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें चार दिन तक मानसिक दबाव में रखा और फिर ऑनलाइन पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पांडव नगर के निवासी 71 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी बैंक कर्मचारी सूरज प्रकाश के साथ ठगी की गई। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बदमाशों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 1 करोड़ 73 लाख रुपये ठग लिए।

सूरज प्रकाश ने बताया कि 17 सितंबर को उन्हें एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को टेलीकॉम विभाग से बताते हुए कहा कि उनके सभी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद किए जा रहे हैं। साथ ही, यह भी बताया गया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कैनरा बैंक में एक खाता खोला गया है, जिसमें 6.80 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।

पीड़ित सूरज प्रकाश ने बताया कि उन्हें एक वाट्सऐप नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने कहा कि उनके खिलाफ महाराष्ट्र में रिपोर्ट दर्ज की गई है और जेल भेजने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई।

18 सितंबर को, उनके एक बैंक खाते में 3.80 लाख और फिर 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद, 20 सितंबर को एक खाते में 90 लाख रुपये और 21 सितंबर को एक खाते में 45 लाख और दूसरे खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।

पुलिस ने सूरज प्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुल चार दिनों में उनसे 1 करोड़ 73 लाख 80 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मेरठ के साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद, पुलिस ने ठगी करने वालों के बैंक खातों को सीज करने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र लिखा है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पीड़ित ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि उनके खिलाफ महाराष्ट्र में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है और इसके बचाव के लिए उन्हें आरबीआई के खाते में पैसे ट्रांसफर करने होंगे। इस बहकावे में आकर उन्होंने अपने खाते से करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खाते को तुरंत फ्रीज कर दिया गया है और इस मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।